201007
गाजियाबाद मोहननगर रोड पर बीच सड़क पर पलटी दूध की गाड़ी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र अर्थला सेलिब्रेशन 2 के सामने मोहन नगर से गाजियाबाद जाने वाले रोड पर अमूल दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी सड़क पर पलटी, यातायात पुलिस गाड़ी हटाने में जुटी। ड्राइवर कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान। बाइक को बचाने के कारण पलटी दूध की गाड़ी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पवन वर्मा अलवर दक्षिण एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, SC समाज को जोड़ने का संकल्प
Thana, Rajasthan:राजगढ/अलवर गंगाबाग चौराहे पर पवन वर्मा का स्वागत, बोले—एससी समाज को पार्टी से जोड़ेंगे और संगठन करेंगे मजबूत राजगढ़ (अलवर)। जयपुर से अलवर जाते समय कस्बे के गंगाबाग चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के अलवर दक्षिण एससी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पवन वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एससी समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, सभी को साथ लेकर चलने और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान दिलाने की रहेगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद हींगवाला, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री शेखर तमोली, प्रेम नारायण मीणा, दिनेश सेन, अशोक शर्मा, मामराज मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: पवन वर्मा, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, भाजपा अलवर दक्षिण एससी मोर्चा0
0
Report
बड़वानी सरकारी कन्या हॉस्टेल में सुविधाओं पर छात्राओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं ने वॉर्डन और व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पानी, फर्नीचर, छात्रवृत्ति और लाइब्रेरी जैसी समस्याओं का आरोप लगाया है और छात्रावास अधीक्षिका को हटाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं ने सामूहिक रूप से जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर छात्रावास की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. शिकायत पत्र में बताया गया है कि हॉस्टल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, ट्यूबवेल और नल सीमित समय तक चलते हैं, जिससे कई बार पीने के पानी की समस्या खड़ी हो जाती है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्षों से उन्हें नए गद्दे, चादर और अन्य सामग्री नहीं दी गई. कंप्यूटर लैब में वाई-फाई सुविधा बंद होने से कंप्यूटर उपयोगहीन पड़े हैं. छात्राओं ने राशन वितरण, छात्रवृत्ति, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं में अनियमितताओं के आरोप लगाए. उन्होंने कलेक्टर से निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई और अधीक्षिका को हटाने की मांग की. अधीक्षिका वंदना चौहान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखा है.0
0
Report
राजनांदगांव जिला अस्पताल का उन्नयन: मातृत्व मृत्यु दर में सुधार की उम्मीद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय के प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के ऊंचाई विस्तार कार्य का लोकार्पण किया गया है तथा 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत अधोसंरचना है। राजनांदगांव जिला चिकित्सालय एवं शासकीय मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले मरीजों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सक्रियता एवं सजगता से कार्य किया जा रहा है। यह टीम के लिए उपलब्धि है। शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर सबसे बड़ी चुनौती है। जिसके खिलाफ राजनांदगांव जिले में लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। मातृ मृत्यु दर के आंकड़े राज्य के औसत से कम है, यह एक सुखद संकेत है। जिला चिकित्सालय को और भी स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजनांदगांव का जिला चिकित्सालय अग्रणी रहे。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में ED की घी मिलावट जांच तिरुपति घी विवाद तक पहुंची
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर तिरुपति प्रसादम घी विवाद की जांच बीकानेर तक पहुंची, ईडी की एंट्री से बढ़ी हलचल हैदराबाद से पहुंची ईडी की विशेष टीम ने बीकानेर में डाला डेरा, कोयला गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी, तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसी, घी सप्लाई चेन और कारोबारी लेन-देन की हो रही गहन पड़ताल, सूत्रों के अनुसार ₹300 किलो वाले घी के ₹1200 किलो तक पहुंचने की जांच पर फोकस, तिरुपति मंदिर तक सप्लाई के नेटवर्क और संपर्कों की भी हो रही पड़ताल, पूर्व में एसआईटी भी बीकानेर पहुंचकर घी के नमूने ले चुकी है, एक ही परिवार से जुड़े कारोबारियों की भूमिका जांच के दायरे में, कार्रवाई के बाद व्यापारिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा और हलचल का माहौल, ईडी की जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला सीधे तिरुपति घी विवाद से जुड़ा है या किसी वित्तीय अनियमितता से0
0
Report
आगरा: चंदन नगर शराब ठेके पर महिलाओं का विरोध, ताला तोड़कर आग लगाने कोशिश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग चंदन नगर शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा रामबाग स्थित चंदन नगर में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा आक्रोशित महिलाओं ने ठेके का ताला तोड़ा, शराब की पेटियों में लगाई आग महिलाओं का आरोप— सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है शराब बिक्री क्षेत्र में शराबियों के जमावड़े से बिगड़ रहा माहौल, महिलाओं-बच्चों को परेशानी सूचना पर थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिलाओं से वार्ता कर हालात को किया नियंत्रित थाना प्रभारी ने शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का दिया आश्वासन ठेका संचालक को निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री न करने के सख्त निर्देश पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला चंदन का मामला0
0
Report
मेरठ में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प, फायरिंग से दहशत
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झड़प, फायरिंग में एक घायल, पुलिस जांच में जुटी मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई और कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक पक्ष का नौशाद घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अमन नाम के युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि विवाद बच्चों से शुरू हुआ था जो बाद में बड़े लोगों तक पहुंच गया।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के जटियाना स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हेतेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो बुद्ध विहार स्थित एक निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर कार्य करता था। वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर डेहरा शाहपुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अलवर से बहरोड़ की ओर जा रहा था और युवक उसकी आगे बाइक चला रहा था। इसी दौरान जब युवक ने बाइक को साइड में लेने की कोशिश की, तो वह संतुलन खो बैठा और ट्रेलर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विजय मंदिर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हेतेंद्र यादव अपने परिवार का इकलौता सहारा था और निजी नौकरी कर घर का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइट – चरणजीत (मृतक के परिजन)0
0
Report
भाजपा विधायक विहीन जिले में,,नेताओं को ट्रेनिंग,,सत्ता,संगठन सामंजस्य बड़ी समस्या,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिला भाजपा संगठन का डभरा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी अपने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति से जुड़े विभिन्न विषयों कई सत्र में अपने नेताओं को ट्रेनिंग दे रही है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता के वैचारिक एवं संगठनात्मक सोच को और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। भाजपा अपने संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दे रही है,, जिले में कई अवसर पर संगठन के लोगों को सत्ता एवं प्रशासन के साथ तालमेल में कमी देखी गई है,,जिसके चलते पार्टी के लोगों ने विपक्ष जैसे व्यवहार किया है,,पार्टी को इस अंतर को पाटना आवश्यक है।0
0
Report
अकोले के किसानों ने कर्जमाफी आदेश विरोध में उग्र प्रदर्शन, सभी शर्तें हटाने की मांग
Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील अकोलेत शेतकरी कर्जमाफीच्या शासन आदेशाविरोधात संताप ऊसळलाय..जाचक अटींमुळे शेतकऱ्यांना न्याय मिळत नसल्याचा आरोप करत किसान सभेने आदेशाची होळी केली… शहरातील महात्मा फुले चौकात मोठ्या संख्येने शेतकरी एकत्र येत आंदोलन छेडलं… सर्वांना संपूर्ण कर्जमाफी द्या आणि अटी रद्द करा अशी मागणी करत राज्यभर आंदोलनाची हाक देण्यात आलीय..0
0
Report
Advertisement
चिकित्सा के सबसे प्रतिष्ठित मानक से युक्त हुआ शारदा नारायण
Mau, Uttar Pradesh:चिकित्सा के सबसे प्रतिष्ठित मानक से युक्त हुआ शारदा नारायण जिले में एनएबीएच मानक मिलने वाला पहला चिकित्सालय बना मऊः अस्पतालोें में सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड जो भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक प्रमुख घटक बोर्ड है। यह अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा की सुरक्षा और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक तय करता है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित मानक वाले एनएबीएच पार्ट-टू का प्रमाण पत्र शारदा नारायण हास्पिटल को प्राप्त हो गया है। प्रसिद्व चिकित्सक, संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। मंगलवार को आयोजित एनएबीएच विषयक प्रेस कांफ्रेंस में वह बोल रहे थे। मैंनेजिंग डायरेक्टर डाॅ एकिका सिंह ने कहा कि अब शारदा नारायण में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मरीजों को भी यहां गुणत्मकता औरर मरीज सुरक्षा के साथ उपचार किया जा सकता है। एनएबीएच में चिकित्सा के साथ सभी प्रकार की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र पाने वाला शारदा नारायण हास्पिटल जिले में पहला हास्पिटल है। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने बताया कि एनएबीएच के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में प्रवेश करना कठिन था पर टीम वर्क के कारण यह प्रक्रिया भी बहुत कम समय में पूर्ण कर लिया गया जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस दौरान सभी निदेशकों ने प्रमाण पत्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में चिकित्सालय की गुणवत्ता को लेकर डाॅ राहुल कुमार, डाॅ ईना यादव, डाॅ मलिक रहमान, डाॅ दीपक राय, डाॅ विशाल सिंह, डाॅ विनीता सिंह, डाॅ दुर्गेश पुष्कर, डाॅ आलम, डाॅ शमशाद अहमद व डाॅ मालविका राय ने अपने विचार रखे।0
0
Report
रेलवे ने अंजुरफाटा में 258 झोपड़ियाँ ध्वस्त, सैकड़ों लोग बेघर
Thane, Maharashtra:अंजुरफाटा रेल्वे परिसरातील २५८ झोपड्यांवर रेल्वे प्रशासनाचा वरवंटा. शेकडो कुटुंबे झाली बेघर. अंजुरफाटा परिसरात राहनाळ ग्रामपंचायत हद्दीत लक्ष्मण नगर ही झोपडपट्टी बसली असून मध्य रेल्वे प्रशासनाने बुधवारी या झोपडपट्टीवर जेसीबीच्या सहाय्याने कारवाई करीत जमीनदोस्त करण्यात आल्या आहेत. लक्ष्मण नगर या झोपडपट्टीत २५८ झोपड्या मागील ३० वर्षांपासून होत्या. त्यांची झोपड्यांना घटनांवर दिल्यानंतर स्थानिक राहनाळ ग्रामपंचायतीने दिवाबत्ती, पिण्याचे पाणी या नागरी सुविधा उपलब्ध करून दिल्या होत्या. एक अंगणवाडी सुद्धा या ठिकाणी सुरू करण्यात आली होती. परंतु मागील काही महिन्यांपासून मध्य रेल्वे प्रशासन या जागेतील अतिक्रमणावर कारवाई करणा साठी आग्रही होते. या परिसरात राहणारे आदिवासी व भटक्या समाजातील कुटुंबीय असून त्यांचे पुनर्वसन करे पर्यंत रेल्वे प्रशासनाने कारवाई थांबवावी अशी येथील नागरिकांची मागणी असल्याची कैफियत माजी सरपंच राजेंद्र भोईर यांनी मांडली.0
0
Report
नशे में धुत डॉक्टर ने इलाज से किया इनकार, परिजनों से की बदसलूकी Drunk Doctor Refuses Treatment
Kondagaon, Chhattisgarh:केशकाल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर पर गंभीर आरोप लगे हैं। मरीज के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर शराब के नशे में थे और उन्होंने मरीज का इलाज करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर डॉक्टर ने परिजनों से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी। घटना से अस्पताल में हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमएचओ व कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग जांच की बात कह रहा है।0
0
Report
Advertisement
पीपलखूंट में वनवासी शब्द पर विवाद, अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट में बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज के लिए प्रयुक्त वनवासी शब्द के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा पर अमित शाह का पुतला दहन किया और रैली निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के सम्मान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत आदिवासी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा समाज की स्वीकृत पहचान आदिवासी है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वनवासी शब्द आदिवासी समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं संवैधायनिक पहचान को सही रूप में व्यक्त नहीं करता। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज इस देश का मूल निवासी समुदाय है, जिसकी अपनी विशिष्ट संस्कृति, भाषा, परंपराएं और सामाजिक व्यवस्था है तथा समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि गृह मंत्री द्वारा प्रयुक्त वनवासी शब्द पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी किया जाए तथा आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेद व्यक्त किया जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के सभी विभागों, संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों को संविधानसम्मत शब्द अनुसूचित जनजाति अथवा समाज द्वारा स्वीकृत पहचान आदिवासी के प्रयोग के निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा आदिवासी समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक पहचान की रक्षा के लिए स्पष्ट राष्ट्रीय नीति बनाने और भ्रामक शब्दावली के प्रयोग को हतोत्साहित करने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गरिमा, सम्मान और संवैधानिक पहचान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों और पहचान के प्रति सजग है तथा सम्मान से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा skimmed to remove non-news content.0
0
Report
जवाई बांध के डूब क्षेत्र में बने पाण्डवकालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर जमीन में लगातार धस रहा
Sumerpur, Rajasthan:सुमेरपुर उपखण्ड के जवाई बांध के डूब क्षेत्र में बने पांडव कालीन भद्रेश्वर महादेव मंदिर , जहा पांडवो ने अपना मुण्डन संस्कार किया, वो मन्दिर अब लगातार जमीन में धस रहा0
0
Report
पन्ना में लिव-इन पार्टनर के साथ आंगनवाड़ी सहायिका का शव फांसी पर
Panna, Madhya Pradesh:फांसी के फंदे पर लटकता मिला आंगनबाड़ी सहायिका का शव। लिव-इन में रह रही थी मृतिका एकर :- पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही आंगनवाड़ी सहायिका, मनीषा वर्मा उम्र 33 वर्ष का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। मनीषा पिछले तीन साल से एक बस ड्राइवर मनोज वर्मा के साथ लिव-इन में रह रही थी। पहले पति से तलाक के बाद मनीषा, मनोज के साथ अनुबंध कर के साथ रह रहे थे। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने के साथ-साथ ल liv-इन पार्टनर मनोज से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
