245101
हापुड़ के गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड पर स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री बदनोली गांव के पास स्थित है जहां आग लगने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना के तेज बहाव नाले में चरवाहे रमायना की मौत; शव 20 घंटे बाद बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भुमकहर गांव में तेज बहाव वाले नाले में बहे 55 वर्षीय चरवाहे रमैना का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार को ग्रामीणों और परिजनों को घटनास्थलब से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। उन्होंने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सतना जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम रमैना मवेशी चराने के बाद नाला पार कर रहा था। बारिश के कारण नाले में तेज बहाव था। इसी दौरान पैर फिसलने या बहाव की चपेट में आने से वह पानी में बह गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF और होमगार्ड की टीम भी मौके पर पहुंची थी। टीम ने नाले और आसपास के क्षेत्र में करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पानी का बहाव तेज होने के कारण टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक तलाश के बावजूद रमैना का कोई सुराग नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह ग्रामीण और परिजन दोबारा नाले के आसपास तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
योगी सरकार के दरबार में धौरहरा जमीन मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज
Lakhimpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में जमीनी विभाग का मामला जैसे ही पहुंचा वैसे ही योगी ने मामला में राजस्व कर्मियों से नाराजगी जताते हुए सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। क्या हर मामले में योगी के पास ही जाने पर न्याय मिलेगा। यह सवाल इस लिए बड़ा हो गया है क्योंकि धौरहरा तहसील इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां बीते 11 साल से दो बीघे जमीन के लिए अधिकारियों की चौखट पर नाक रगड़ रहा है बावजूद अभी तक दबंगों के कब्जे से उसकी जमीन प्रशासन खाली नहीं कर पाया है। तहसील से शुरू हुई यह लड़ाई अब डीएम की चौखट तक पहुंच गई है। बीते कई महीनों से हर बृहस्पतिवार यह दंपতি सुबह 3:00 बजे धौरहरा से पैदल नंगे पैर निकल पड़ता है और 18 बजे डीएम की चौखट पर न्याय के लिए गुहार लगाता है। बावजूद आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नहीं मिला है। मामले में समाजसेवियों के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने एसडीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।0
0
Report
सीवान में लाखों कीमत के विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, आरोपी फरार
Siwan, Bihar:सीवान में शराब के खिलाफ लकड़ी नवीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 346 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है।वहीं शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी जा रही है।गुप्त सूचना पर पुलिस ने लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव में कार्रवाई की है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक खंडहर मकान में शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी گئی थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। वहीं, मौके से फरार शराब माफिया और धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ जैसी आपदा के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल से तैयारी की जाँच
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अंबागढ़ चौकी के शिवनाथ नदी एनीकट में आयोजित इस बाढ़ बचाव प्रशिक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं और रेस्क्यू टीम की तैयारियों का जायजा लिया गया। मॉक ड्रिल के जरिए यह परखा गया कि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर प्रशासन किस तरह प्रभावित लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए किस प्रकार राहत एवं बचाव अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े दलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। साथ ही अलग-अलग विभागों के बीच आपसी समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को भी परखा गया। प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ के दौरान किसी भी तरह की जनहानि को रोकना और affected लोगों को समय पर राहत एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है।0
0
Report
बिलासपुर में पुलिस कल्याण केंद्र डेंटल हेल्थ कैम्प आयोजित, मुफ्त दवाइयों का वितरण
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर पुलिस कल्याण केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों और बड़ों के दांतों की जाँच के साथ मेडिकल चेकअप की सुविधा दी गई। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां, टूथपेस्ट और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दांतों की नियमित देखभाल और बेहतर ओरल हाइजीन को लेकर मरीजों को जरूरी जानकारी दी। शिविर को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। डॉ. नेहा सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस कल्याण केंद्र की ओर से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के डेंटल हेल्थ की जाँच की जा रही है, ताकि दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों के साथ टूथपेस्ट और अन्य आवश्यक सामग्री भी दी जा रही है। शिविर में विशेषज्ञों ने लोगों को दांतों की सफाई, नियमित जाँच और घर पर दांतों की सही देखभाल के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया...0
0
Report
झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में 2026 के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक हेे Hemant Soren की अध्यक्षता में रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता हेमंत सोरेन कर रहे हैं जो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं। मुख्य रूप से बैठक में MMRD 2026 के खिलाफ रणनीति पर चर्चा हो रही है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम की हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट फंसने से मासूम बच्चा सुरक्षित निकाला गया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम की हाईराइज सोसाइटी में बड़ा हादसा टला. अचानक बंद हो गई लिफ्ट. लिफ्ट बंद होने के कारण लगभग 15 मिनट तक मेड के साथ लिफ्ट में फंसा बच्चा. सेक्टर 37डी स्थित रामप्रस्था सोसाइटी की घटना. ऐज ब्लॉक में 3 साल का मासूम बच्चा अपनी घरेलू सहायिका के साथ फंस गया. चौथी और 5वीं मंजिल के बीच पहुंचते ही लिफ्ट अचानक झटके के साथ रुक गई. लिफ्ट के अचानक बंद होने से घबराई मेड ने तुरंत बच्चे के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी. लिफ्ट मेन्टिनेंस टीम ने आकर दरवाजा खोला, जिसके बाद मेड और बच्चे को बाहर निकाला. फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो0
0
Report
मकराना नगरपालिका चुनाव से पहले प्रशासन ने आचार संहिता की जानकारी दी; शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के मकराना में नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। बैठक में एडीएम कुचामन लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चुनाव से संबंधित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी से चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करने का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम बाबूलाल जाट, तहसीलदार रामस्वरूप मीणा, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मुआल, नगर पालिका बोरावड़ के अधिशासी अधिकारी श्रवणराम चौधरी, चुनाव शाखा प्रभारी रामअवतार बंजारा, नगर परिषद मकराना आयुक्त सुनील कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहर नाथूराम मेघवाल, ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान और भाजपा मंडल अध्यक्ष जेके इंदौरा सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के इलाज के दौरान मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत हरदा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-3 पर सचखंड नांदेड़ एक्सप्रेस के पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन के S-7 कोच में सवार 50 वर्षीय महिला यात्री सायरा बी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सायरा बी, निवासी परभणी, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली से परभणी जा रही थीं। वे दिल्ली में जमात में गई थीं और तबीयत खराब होने के कारण वापस घर लौट रही थीं।रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। उनके साथ यात्रा कर रहे परी जैन ने भी महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।फिलहाल पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में नशे में बाइक चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग का तेज अभियान
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने अचानक चेकिंग अभियान चलाते हुए नशे की हालत में बाइक चला रहे एक युवक को पकड़ लिया. एल्कोमीटर से जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी गई और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई. रामनगर में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के प्रवर्तन दल ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, अभियान के दौरान मोहल्ला खताड़ी निवासी नजाकत अली को बाइक चलाते हुए रोका गया, जांच के दौरान चालक के नशे में होने का संदेह होने पर एल्कोमीटर से उसकी जांच की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद परिवहन विभाग ने चालक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया, साथ ही उसकी बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई, वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नशे में वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है और इससे चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा ऐसे चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. कारवाई के बाद बाइक चालक और उसके परिजनों की काउंसलिंग भी की गई. उन्हें नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई. परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर: 8 दर्शन पंक्तियाँ, एक दिन में 2 लाख दर्शन की क्षमता
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या चंपत राय ने मंदिर से जुड़ी 33 महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। श्रीराम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। मंदिर में 8 दर्शन पंक्तियां बनाई गई हैं, जिनमें एक विशेष, एक सुगम/व्हीलचेयर और 6 सामान्य पंक्तियां हैं। दावा है कि व्यवस्था के जरिए एक दिन में करीब 2 लाख श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकते हैं। ट्रस्ट के मुताबिक सामान्य दिनों में प्रतिदिन 75 हजार से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करते हैं। कुंभ के दौरान अयोध्या में प्रतिदिन 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान बताया गया है। मंदिर परिसर में दर्शन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को इस तरह विकसित किया गया है कि भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराया जा सके। एक और खास बात— वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, अस्वस्थ लोगों, गर्भवती महिलाओं और 5 साल से छोटे बच्चों की मां को एक व्यक्ति के साथ नि:शुल्क सुगम दर्शन पास की सुविधा उपलब्ध है। ट्रस्ट की ओर से दर्शन पास, आरती पास और प्रसाद समेत सभी सेवाएं नि:शुल्क होने की जानकारी दी गई है। प्वाइंटर राम मंदिर में 8 दर्शन पंक्तियाँ, एक दिन में 2 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन की क्षमता। सामान्य दिनों में 75 हजार से अधिक श्रद्धालु करते हैं रामलला के दर्शन। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की माताओं के लिए नि:शुल्क सुगम दर्शन पास। दर्शन पास, आरती पास और प्रसाद नि:शुल्क। राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक यात्री सुविधाओं और सुगम दर्शन की व्यवस्था।0
0
Report
Advertisement
फागी में ओवरस्पीड वाहन से स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) डिग्गी पैदल यात्रा में हुआ हादसा, ओवर स्पीड वाहन ने स्कूटी चला रहे दो युवकों के मारी टक्कर। भीषण टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, जबकि दूसरा युवक हुआ लहुलुहान। फागी के भोजपुरा के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस की मदद से शव को रखवाया मोर्चरी में। हादसे के बाद पदयात्रियों में मची अफरातफरी, पुलिस प्रशासन की मॉनिटरिंग पर उठ रहे हैं सवाल। नर्सिंग ऑफिसर अमित शर्मा और गोपाल चौधरी ने किया इलाज। दो दिन में दो हादसों के बाद यात्रियों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर प्रशासन की मॉनिटरिंग सवालों के घेरे में। हादसे के बाद वाहन चालक हुआ फरार, पुलिस कर रही है जांच।0
0
Report
झारखंड: खनिज संशोधन बिल पर सुदेश महतो का हमला तेज
Ranchi, Jharkhand:आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस खान खनिज संशोधन बिल का मुद्दा ये प्रदेश संघर्ष की लंबी इतिहास के साथ आगे बढ़ा है जल जंगल जमीन आधारित है इस संघर्ष में झारखंड की पूरी आबादी इस बात से अवगत था कि प्रदेश का गठन होगा तो यह संसाधन जीवन में अंतर लाएगा न्यायालय के आदेश से राज्य सरकार को शेष लगाने का अधिकार प्राप्त हुआ था इस पर केंद्र सरकार ने एमएमडीआर अधिनियम के तहत संशोधन लाया केंद्र सरकार में बल के रूप में लाया न्यायालय से मिलने वाले राज्य सरकार के अधिकार को स्वतंत्र रूप से अब नहीं लगाया जा सकता है अधिनियम धारा 9 डी का प्रावधान है भारत सरकार से अनुरोध है जिसके तहत भारत सरकार से अनुरोध है कि शर्तों के साथ विशेष अनुमति प्रदान किया जाए खनिज क्षेत्र में अर्जित राजस्व के दुरुपयोग की बातें लगातार आती है 10 हजार करोड़ से ज्यादा की घोटाले की खबरें प्रकाशित हुई है सरकार के चाल चरित्र और चेहरे से लोग अवगत है नौकरी बिक्री और अवैध खनन की बातें सार्वजनिक है प्रभावित क्षेत्र में सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन दुरूपयोग हुआ है शेष लगाने के बाद कोयला उत्पादन में बिक्री दर घटा है सरकार पर उत्पादन कम हो और अवैध बाजार तैयार करने का यह आरोप है झामुमो के विकास के दावे भ्रामक है 25 26 वर्ष में राशि खर्च नहीं हो पाई आदिवासी कल्याण पर 52 प्रतिशत ही खर्च हुआ सरकार अगर कह रही है कि फंड की कमी हो जाएगी, वह खुद फंड खर्च नहीं कर पाती है सरकार के कमीशन और उगाही वाले विभाग में 90 फ़ीसदी खर्च है राज्य की जन भावनाओं को टकराव की स्थिति में ले जाना चाहती है जेएमएम राज्य सरकार अगर इमानदार है तो अपने तथ्यों के साथ भारत सरकार से पहल करें राज्य सरकार के डीएमएफटी के पैटर्न पर शेष लगाने के पक्षधर है 9 डी के तहत कुछ शर्तों के साथ राज्य के लिए शेष का रास्ता खुले ये हमारी मांग है सिर्फ प्रभावित क्षेत्रों में इस्तेमाल हो ये शर्त रहे जो दल लीड कर रहा है वह राज्य के संसाधन के उपयोग में ईमानदार नहीं है, उत्पादन प्रतिशत 8 से 2 प्रतिशत तक गिरा है शेष नहीं मिलेगा तो बड़ी राशि राज्य को नहीं मिलेगा जो योजना पर खर्च नहीं के पा रहे हैं वो थोथी दलील दे रहे हैं राज्य में तकरार की स्थिति पैदा करना चाहती है जेएमएम0
0
Report
ADHD की पहचान और उपचार से बच्चों की पढ़ाई में सुधार कैसे संभव है
Singrauli, Madhya Pradesh:ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर बच्चों में होने वाली एक ऐसी समस्या है, जिसमें बच्चे को पढ़ाई या किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। बच्चा एक जगह ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाता, जल्दी दूसरी चीजों की ओर ध्यान चला जाता है, बिना सोचे बोल सकता है या दूसरों की बातचीत के बीच हस्तक्षेप कर सकता है। हर शरारती या चंचल बच्चे को ADHD नहीं माना जाता; इसके लिए विशेषज्ञ द्वारा सही जांच और मूल्यांकन जरूरी होता है。 अगर बच्चे में ऐसे लक्षण लगातार दिखाई दे रहे हैं और उनकी वजह से पढ़ाई, घर या सामाजिक व्यवहार प्रभावित हो रहा है, तो समय पर डॉक्टर या बाल विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। ADHD को उचित काउंसलिंग, व्यवहार संबंधी थेरेपी, माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग तथा जरूरत पड़ने पर डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। समय पर पहचान और सही मदद मिलने से बच्चा पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी में बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
