icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow30 Sept 2024, 04:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक: सेवाकल्प योजना और कर्मचारियों के सवाल गर्म

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सीएम आवास पर हरियाणा कैबिनेट की अनोपचारिक बैठक जारी अनोपचारिक कैबिनेट के लिए पहुँचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज कैबिनेट में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन है पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा होगी इसके इलावा भी कई मुद्दे है प्रदेश में सफाई कर्मचरियो की हड़ताल ओर कई कर्मचारियो को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा कि हमारी चर्चा चल रही है , मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी इसका रास्ता निकाल लेंगे वह हमारे परिवार के लोग है सरकार का हिस्सा है , उनकी बात मानना हमारी जिम्मेदारी बनती है हम सुन भी रहे है और हल भी निकाल रहे है
0
0
Report

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, छह घंटे रहा जाम

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, छह घंटे तक सड़क जाम मालाखेड़ा। भड़कोल बस स्टैंड के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की पहचान राम सिंह सैनी और करण सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक दूध विक्रेता बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के कारण रोडवेज बसों, सरकारी कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, सरकार की पात्र योजनाओं का लाभ तथा नियमानुसार बीमा और अन्य क्लेम दिलाने की मांग रखी。 सूचना पर मालाखेड़ा उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर, तहसीलदार, थाना अधिकारी, ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर उनकी मांगों पर बातचीत की। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया और करीब छह घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका।
0
0
Report

बारां में सूखा दिवस की धज्जियाँ, पीछे खिड़की से शराब बिकती पकड़ी गई

Baran, Rajasthan:बारां में सूखा दिवस के आदेश की उड़ रही धज्जियां, बंद शटर के पीछे खिड़की से बिक रही शराब बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 48 घंटे के लिए घोषित सूखा दिवस के आदेश की बारां में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह शराब की दुकानों के शटर तो बंद हैं, लेकिन पीछे बनी खिड़की से चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। प्रथम चरण में आज शाम से बारां नगर परिषद क्षेत्र और अंता, सीसवाली नगरपालिका क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बारां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सूखा दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण के लिए 7 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक और द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं मतगणना के दिन 14 सितंबर 2026 को पूरे दिन सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसके बावजूद रविवार शाम 6 बजे के बाद से ही कई शराब कारोबारियों ने आदेश को दरकिनार कर दिया। सूत्रों के अनुसार बारां शहर में अधिकांश दुकानों पर आगे से ताला लगाकर पीछे की खिड़की से ग्राहकों को शराब दी जा रही है। इससे निर्वाचन विभाग के निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस: शराब-भांग बिक्री पर रोक लागू

Tonk, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव को लेकर उनियारा में 48 घंटे का सूखा दिवस आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर, भांग व शराब की दुकानों पर लगाई सील नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर उनियारा चुनाव क्षेत्र में 48 घंटे के लिए सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में शराब और भांग की दुकानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी सीआई अनिल भाटी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने उनियारा क्षेत्र में संचालित शराब एवं भांग की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें सील कर दिया। विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूखा दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की शराब या भांग की बिक्री नहीं की जाए। निकाय चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री, वितरण और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब के इस्तेमाल पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। 48 घंटे तक शराब व भांग की दुकानें बंद रहने के साथ ही आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी करेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
0
0
Report

दिल्ली गैस सिलेंडर विस्फोट से दो परिवार उजड़े, बिहार से भी मौतों का सैलाब

Gaya, Bihar:रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था बेटा, ताबूत में लौटा घर, ग्रामीण बोले- बिहार में नौकरी होती तो आज जिंदा होता पंकज, दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट ने उजाड़े दो परिवार, जीजा-साले की मौत, इमामगंज पहुंचा शव तो चीख-पुकार से गूंज उठा अलीगनर गांव रोजगार की तलाश में जिस बेटे को पिता ने दिल्ली भेजा था, सोमवार को उसी बेटे का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। बेटे की एक झलक देखते ही पिता परमेश्वर दास का कलेजा फट पड़ा। घर में पहले से लकवाग्रस्त मां अपने जवान बेटे की मौत का दर्द बोलकर भी bयां नहीं कर सकीं। दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे जीजा-साले की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को पंकज कुमार का शव इमामगंज के अलीगनर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं हादसे में पंकज के साथ उनके जीजा राजेंद्र राम (38) की भी मौत हुई है। राजेंद्र राम का शव उनके पैतृक घर पलामू ले जाया गया। मालूम हो कि मृतक दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वीपर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो कमाने वाले सदस्यों की एक साथ मौत ने दोनों परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। परिजनों के अनुसार, तीन सितंबर को पंकज कुमार और उनके जीजा राजेंद्र राम दिल्ली में ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटे थे। दोनों ने खाना बनाया और खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान कमरे में गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद आग लगी और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे में सो रहे जीजा-साले आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए दिल्ली एम्स पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी रही और 6 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंकज की मां पहले से ही गंभीर परेशानी से जूझ रही हैं। उन्हें लकवा मार चुका है और वह बोल भी नहीं पाती हैं। जिस मां की आंखें बेटे के दिल्ली से घर लौटने का इंतजार करती थीं, उसी मां के सामने सोमवार को जवान बेटे की अर्थी पहुंची। वह अपने दर्द को शब्दों में भी नहीं कह सकीं। घर में चीख-पुकार मची रहे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की भीड़ परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर पंकज के जीजा राजेंद्र राम पलामू के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम जगलाल दास है। राजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और दिल्ली में रहकर काम करते थे। हादसे में उनकी मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में भी मातम छा गया। उनका शव दिल्ली से पलामू स्थित घर ले जाया गया। जीजा-साले रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर दिल्ली गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वे कमाकर घर लौटेंगे, लेकिन नियति ने दोनों परिवार की खुशियां छीन लीं। दिल्ली से उनकी वापसी हुई भी तो जिंदगी के साथ नहीं। एक शव इमामगंज पहुंचा और दूसरा पलामू। पीछे रह गईं रोती आंखें, उजड़े परिवार और अपनों के लौट आने का वह इंतजार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा। इधर इस घटना के बाद से पूरे गांव में गमगीन का माहौल है और माफी सन्नाटा पसरा हुआ है。 बाइट:- परमेश्वर दास, मृतक युवक के पिता बाइट:- भरत कुमार दास, वार्ड सदस्य
0
0
Report

बेतिया में DM ने पेपरलेस पंजीकरण को कड़ा किया, आई कार्ड अनिवार्य

Bettiah, Bihar:Anchor ________ बतिया से खबर है जहां DM taranjot singh ने निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिससे कार्यालय में हड़क़ंप मच गया ई निबंधन पेपरलेस प्रक्रिया की जानकारी ली DM ने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों को आई कार्ड लगाने का निर्देश दिया DM ने निर्देश जारी किया कि कार्यालय में गैर अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा कार्यालय के बाहर दलाल प्रवृति के लोग आने वाले को गुमराह करते है DM taranjot singh ने बताया कि ई निबंधन और पेपरलेस प्रक्रिया को मजबूत करना है नेपाल की महिलाएं जो भारतीय मूल के नागरिकों के साथ शादी की है उनकी नागरिकता के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन का निष्पादन हो
0
0
Report
Advertisement

बिहार बाढ़: केंद्र से 5000 करोड़ राहत पैकेज और आपदा घोषित करने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:यह अत्यंत चिंता का विषय है कि दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में उदासीन है। आपदा राहत की राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए था किन्तु इस वर्ष राज्य की आकस्मिक निधि एवं अन्य वित्तीय संसाधनों का उपयोग नियमित सरकारी खर्चों में इस प्रकार हुआ है कि आपदा के समय राहत के लिए धन की अत्यंत कमी हो रही है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख आग्रह किया है कि केंद्र सरकार- 1. बिहार की विनाशकारी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। 2. बिहार की मदद के लिए तत्काल 5 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए विशेष बाढ़ राहत पैकेज उपलब्ध कराए। 3. भीषण बाढ़ से प्रभावित एवं सड़क संपर्कहीन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त नाव, बोट एवं अन्य संसाधनों की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। 4. बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सेना एवं वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का सहयोग सुनिश्चित किया जाए। 5. भोजन, पेयजल, दवा, पशुचारा एवं अस्थायी आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 6. किसानों, मजदूरों, पशुपालकों एवं प्रभावित परिवारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। 7. राज्य की वित्तीय एवं आपदा-प्रबंधन तैयारियों तथा राज्य की आकस्मिक निधि के उपयोग व लेन-देन की स्वतंत्र समीक्षा/ CAG परीक्षण कराई जाए।
0
0
Report

आलीराजपुर को रेलवे सौगात: MEMU ट्रेन से आदिवासी इलाकों में परिवहन सुधरेगा

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर को रेलवे सौगात: MEMU ट्रेन से आदिवासी इलाकों में परिवहन सुधरेगा मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल आलीराजपुर के लिए 8 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे गुजरात के बड़ौदा (प्रतापनगर) से वर्चुअली जुड़कर आलीराजपुर जिले के लिए नई मेमू (MEMU) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रतापनगर (वडोदरा) से धार जिले के टांडा के बीच नियमित (रेगुलर) रूप से संचालित होगी। इस नई रेल सेवा से दूरदराज के आदिवासी इलाकों में परिवहन व्यवस्था सुगम होगी, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। "आलीराजपुर की तकदीर और तस्वीर बदलेगी": नागर सिंह चौहान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस सौगात पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई ट्रेन सेवा से आलीराजपुर जिले की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि रेलNetwork का यह विस्तार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री चौहान ने आदिवासी अंचल को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का दिल से आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

रीवा में कल्पना मिश्रा मामले पर विरोध, कल ऑटो हड़ताल शहरभर में

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कल रीवा शहर में ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते शहर की सड़कों पर ऑटो का संचालन पूरी तरह बंद रहने की बात सामने आई है। ऑटो चालकों की इस हड़ताल से रोजाना ऑटो से सफर करने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कल्पना मिश्रा मौत मामले में परिजनों और समर्थकों द्वारा लगातार न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी बीच ऑटो चालकों के हड़ताल के ऐलान ने आंदोलन को और बड़ा रूप दे दिया है। अब देखना होगा कि कल रीवा में ऑटो की हड़ताल का कितना असर देखने को मिलता है और प्रशासन इसको लेकर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन महाकाल राजसी सवारी आज: सिंधिया पूजन और 70 भजन मंडलियाँ शोभायात्रा

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बाबा महाकाल की निकली राजसी सवारी भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर छ: स्वरूपों में अपने भक्तों को दे रहे दर्शन महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर, सिंधिया घराने की परंपरा निभाते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे पालकी का पूजन 2000 पुलिस जवान व अधिकारी, स्नायपर व 8 ड्रोन तैनात, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी हुए सम्मिलित, अवदूत दादा गुरु भी हुए शामिल श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में छटी व अंतिम राजसी सवारी आज सायं 4:00 बजे महाकाल मंदिर से शुरू हुई। सभा मंडप में पालकी का पूजन किया गया। इसके बाद पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे बाबा महाकाल सवार हुए। इस दौरान हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद सम्मिलित हुआ "मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया गया। सवारी सायं 04 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाडी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंची। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर एवं गजराज पर आरूढ़ श्री मनमहेश के माँ क्षिप्रा के तट पर पूजन-अर्चन व आरती के बाद प्रमुख राजसी सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा से तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुचेगी।"
0
0
Report

टीकाराम जूली- जितेंद्र सिंह बोले: अलवर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा

Alwar, Rajasthan:टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- अलवर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा अलवर। नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अलग-अलग पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे और रोड शो को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरकारी संसाधनों के दम पर अलवर में वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जूली ने आरोप लगाया कि राजस्थान में जंगलराज जैसे हालात हैं और पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर जूली ने दावा किया कि भाजपा जिस भीड़ की उम्मीद कर रही थी, उतनी भीड़ कार्यक्रम में नजर नहीं आई और रोड शो पूरी तरह फ्लॉप रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करीब दो घंटे के लिए अलवर आए, लेकिन उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सड़कों के गड्ढे भरने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर रात-दिन काम कराया। जूली ने सवाल उठाया कि महज दो घंटे के दौरे के लिए सरकारी धन का इतना खर्च क्यों किया गया। जूली ने सरकार पर तीन साल के कार्यकाल में अलवर के लिए कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। अरावली को लेकर भी जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “ये अरावली को बेचने वाले मंत्री हैं।” नगर निगम चुनाव को लेकर जूली ने दावा किया कि अलवर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के कामकाज को देख चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे को लेकर दावा किया कि उनके स्वागत कार्यक्रम में करीब 300 लोग ही पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता सब देख रही है और अब सवाल पूछने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से कई विकास योजनाओं और कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाई। उन्होंने दावा किया कि अलवर, भिवाड़ी और थानागाजी सहित प्रदेश के सभी नगर निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे।
0
0
Report
Advertisement

APK डाउनलोड से मोबाइल ठगी: राजस्थान पुलिस ने अलर्ट जारी किया

Jaipur, Rajasthan:मोबाइल बन रहा ठगी का हथियार ! बिजली-गैस बिल, चालान, बैंक KYC के फर्जी मैसेज, APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल ठगों के कंट्रोल में .. जयपुर साइबर ठग अब लोगों के मोबाइल को ही ठगी का हथियार बना रहे हैं... बिजली और गैस बिल से लेकर RTO चालान, बैंक KYC और सिम बंद होने का डर दिखाकर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं... और इसी मैसेज के साथ भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ में पहुंच सकता है... राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इसे लेकर आमजन को अलर्ट किया है... अगर आपके मोबाइल पर बिजली बिल जमा करने, गैस कनेक्शन बंद होने, RTO चालान, बैंक KYC अपडेट या सिम बंद होने का मैसेज आए... तो सावधान हो जाइए... क्योंकि ये मैसेज साइबर ठगों का जाल हो सकता है... राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने APK फाइलों के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है... ठग पहले लोगों को डराते या लालच देते हैं... कभी बिजली या गैस कनेक्शन कटने का डर... कभी बैंक अकाउंट या सिम बंद होने की चेतावनी... तो कभी लॉटरी और कैशबैक का लालच... इसके बाद मैसेज या वॉट्सएप पर लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है...जैसे ही पीड़ित APK फाइल इंस्टॉल करता है... मोबाइल की कई संवेदनशील जानकारियों तक ठगों की पहुंच बन सकती है... SMS, कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट्स और गैलरी का एक्सेस हासिल कर ठग आगे ठगी को अंजाम देते हैं... इतना ही नहीं, फोन पर आने वाले बैंक OTP को भी फर्जी ऐप के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा सकता है... ठगी का दायरा यहीं नहीं रुकता, संक्रमित मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट्स को भी फर्जी मैसेज भेजे जा सकते हैं... यानी एक मोबाइल से ठगी का जाल कई लोगों तक फैल सकता है। राजस्थान पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। Google Play Protect को ON रखें फोन की सेटिंग में Install Unknown Apps विकल्प को Disabled रखें... पुलिस ने स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को लेकर भी सावधानी बरतने की अनुमति दी है... अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk या TeamViewer जैसे ऐप इंस्टॉल न करें... किसी ऐप को SMS, कॉन्टैक्ट या गैलरी की अनावश्यक परमिशन भी न दें। RTO या ट्रैफिक चालान की जानकारी के लिए भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बजाय सिर्फ आधिकारिक ई चालान पोर्टल का इस्तेमाल करें... वहीं संदिग्ध APK डाउनलोड हो गई है तो सुरक्षा के लिए एंटीवायरस से फोन का फुल स्कैन करने की सलाह दी गई है... पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने या ठगी का प्रयास होने पर समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत करें... इसके अलावा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर संपर्क किया जा सकता है... याद रखिए- एक गलत क्लिक आपके बैंक अकाउंट के साथ-साथ आपके पूरे मोबाइल डेटा को खतरे में डाल सकता है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top