201015
गाजियाबाद नूरपुर गांव के कुंए में गिरा सांड,रेस्क्यू कर निकाला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के एक जंगल में स्थित कुएं में एक सांड घूमता हुआ गिर गया। जैसे ही सांड कुएं में गिरा ग्राम वासियों ने इस मामले की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। फायर विभाग और मसूरी पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से सांड को कुएं से सकुशल बचाया गया . ग्राम वासियों ने जमकर प्रशंसा की है। बताया जा रहा है कि नूरपुर के जंगल के पास स्थित एक कुएं में एक सांड के गिरने पर हादसे की आशंका जताई जा रही थी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश की गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: औरैया जनपद की दिबियापुर थाना पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर लूट के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उनके पास से तमंचा और भाई भी बरामद की है0
0
Report
CRPF और सोनमर्ग पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खोया iPhone पर्यटक को लौटाया
Aram Pora, Ganderbal, In a commendable act of honesty and cooperation, the CRPF and Sonamarg Police, along with local residents, successfully returned a lost iPhone to a tourist in the Sarbal Sonamarg. The phone was found by locals, who promptly informed the police. With the assistance of CRPF personnel, efforts were made to trace the rightful owner, and the device was safely handed over to the tourist. The tourist expressed heartfelt gratitude towards the security forces and local residents for their honesty and timely help, terming the gesture as highly commendable.0
0
Report
अंता की लाखों लागत की पुलिया अस्थाई रास्तों से बना खतरा, आमजन परेशान
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सीसवाली रोड पर बनाई जा रही लाखों की लागत की पुलिया का निर्माण कार्य कछुआ चाल के चलते वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ हे । पुलिया के दोनों तरह बनाए गए अस्थाई रास्ते खुलेरूप से बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे है परंतु अफसोस शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ हे जब की अभी हाल में बारां में गड्ढों के कारण 2 मासूमों की जान चली गई थी । बता दे कि सीसवाली रोड पर अंबिका पेट्रोल पंप के पास लाखों की लागत से बनाई जा रही पुलिया का निर्माण कार्य होली पर्व के दौरान डेढ़ माह तक बंद रहा बाद में निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वह भी धीमी गति से चल रहा हे जबकि डेढ़ माह बाद बारिश का मौसम शुरू होने वाला हे । दूसरी ओर निर्माणाधीन पुलिया के दोनों तरह बनाए गये अस्थाई रास्ते से गत दिनों सवारियों से भरा एक ऑटो पुलिया पर चढ़ते समय नाले में पलट गया था जिससे ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए थे । यह मार्ग दर्जनों गांवों से जुड़ा होने के कारण इस मार्ग से रात दिन बड़ी तादात में वाहनों की आवाजाही बनी रहती हे ऐसे में अस्थाई बनाए गए रास्तों पर हरपल दुर्घटना की संभावना बनी रहती हे परन्तु अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हे जिसका खामियाजा आमजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा हे । बाइट _ आमजन 3 विजुअल _ निर्माणाधीन पुलिया तथा अस्थाई रास्तों से गुजरते वाहन चालक0
0
Report
Advertisement
मेरठ में मुठभेड़: गौकश गिरोह गिरफ्तार, हथियार और औजार बरामद
मेरठ: भावनपुर पुलिस की मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार, हथियार व गौकशी के औजार बरामद मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौ-तस्कर गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 14/15 अप्रैल 2026 की रात ग्राम पचगाँव पट्टी अमरसिंह में मूले सिंह के गन्ने के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना भावनपुर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी मेरठ के निर्देश पर पुलिस टीम गौकशों की तलाश में लगी थी। 19 अप्रैल 2026 की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अभियुक्त गौकशी की फिराक में गाँवड़ी से किनानगर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त शाहरुख पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम कुढला, थाना मुण्डाली, मेरठ के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायलक को सीएचसी भावनपुर में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में शाहरुख ने कबूला कि वह साथियों के साथ आवारा गोवंश को सुनसान जगहों पर काटकर मांस बेचता था और पैसे बांट लेते थे। उसने भावनपुर क्षेत्र में पहले हुई गौकशी की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरे, रस्सी का टुकड़ा और एक लकड़ी का गुटका बरामद किया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
पी एम श्री विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में नारी सशक्तिकरण पर देश की सशक्त महिलाओं पर किया गया मंचन
Dadwa Kanoongo, Uttar Pradesh:गोंडा। पी एम श्री विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में नारी सशक्तिकरण पखवारे के अवसर पर देश में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर आसीन महिलाओं के नाम की तख्तियों के साथ उन्हें याद किया गया। विद्यालय की बच्चियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की महान महिला हस्तियों को याद करते हुए स्व प्रेरित हुईं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद के साथ सभी शिक्षकों ने बच्चों को निखर और तराश कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण पखवारे को सफल बनाने का अनवरत प्रयास कर रहे हैं । शिक्षिका सुनीता का विशेष योगदान रहा।0
0
Report
चंदौली के तेल्हारा गांव में पुरानी रंजिश से विवाद, फायरिंग में पांच घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - अलसुबह फायरिंग की घटना से, इलाके में दहशत. - पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप - पहले जमकर दोनों पक्षों में चली लाठियां, फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग - रामसूरत राम के परिवार पर फायरिंग का आरोप - कुद्दन के परिवार के पांच लोग गोली लगने से घायल - घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल - सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची - इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, हालात पर नजर - कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव की घटना. विजुअल0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में दो पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय चोर गिरोह समेत हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh जिले के दो थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल, अंतर्राज्यीय चोर व शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, लाखों का माल, अवैध असलहा, कारतूस व वाहन बरामद। जनपद आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना जहानागंज और थाना फूलपुर क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य और एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके दाहिने पैर में गोली लगी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पहला मामला आज़मगढ़ जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र का है, जहां पीजीआई चक्रपानपुर परिसर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंभीरवन क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य संजय भील उर्फ संजू निवासी धार, मध्यप्रदेश द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 40 हजार नकदी समेत करीब 6.5 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दूसरी मुठभेड़ जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र के भोरमऊ पुलिया के पास हुई, जहां पुलिस ने फरार चल रहे शातिर अभियुक्त केसरी चौहान को घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पकड़ा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। आरोपी पर हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों घटनाओं में घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य भी एकत्र किये।0
0
Report
रामगढ़ हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनसुख सैनी को 10 साल जेल, आर्थिक दंड भी
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ हत्याकांड: पत्थर-बोतल से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित मिलकुपर बस स्टैंड पर युवक की हत्या के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-3 द्वारा शनिवार को सुनाया गया। मामला फरवरी 2023 का है。 घटना के संबंध में मुश्ताक पुत्र सरसू खान ने 28 फरवरी 2023 को रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भतीजा नाहिद पुत्र रमदीन ट्रैक्टर लेकर माणकी से चिड़वाई जा रहा था। इसी दौरान मिलकुपर बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश के चलते मनसुख सैनी सहित कई लोगों ने उस पर हमला कर दिया。 हमलावरों ने काँच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें एक बोतल नाहिद के सिर पर लगी। गंभीर चोट लगने के कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई。 मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूत, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान अदालत में पेश किए गए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने मुख्य आरोपी मनसुख सैनी को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया।0
0
Report
डिस्कॉम-धौलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 20 ट्रांसफॉर्मर और 142 अवैध जंपर जब्त
Dholpur, Rajasthan:डिस्कॉम बकायेदारों पर डिस्कॉम व धौलपुर पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही, 45 लाख बकाया राशि पर 20 ट्रांसफॉर्मर उतारे,बिजली चोरी व बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा धौलपुर। जयपुर डिस्कॉम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 मे लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने के प्रयास चालू कर दिए हैं।ईमानदार उपभोक्ताओं से डिस्कॉम को ऐसी शिकायत मिल रहीं थीं कि कनेक्शन डीसी होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर से बिजली चोरी की जा रही है जिससे विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के कारण बिजली आपूर्ति मे व्यवधान होता है वही पुराना बकाया राशि जमा नहीं करा रहे हैं। विजिलेंस अधिशासी अभियंता(सतर्कता) धौलपुर माखन सिंह के नेतृत्व में बसेड़ी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बी एस मीणा एवं टीम द्वारा उपखण्ड बसेड़ी के अंतर्गत बकाया वसूली के दौरान गांव बड़रिया से 29.32 लाख की बकाया राशि पर 13 nos विद्युत ट्रांसफार्मर उतारे गए हैं एवम् गांव ताजपुरा से 16.18 लाख की बकाया राशि पर 07 nos ट्रांसफॉर्मर उतार कर कुल 20 विद्युत ट्रांसफार्मर एवम् 142 अवैध जंपर उतार कर भंडार शाखा में जमा कराए गए तथा इसके साथ साथ विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ سख्त कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम द्वारा चार गैर उपभोक्ताओं के जांच प्रतिवेदन भरकर तीन अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर मौके से जब्त कर उक्त व्यक्तियों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा बसेड़ी टीम द्वारा 08 उपभोक्ताओं के जांच प्रतिवेदन भरकर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। AEn बसेडी बी एस मीना ने बताया कि कनेक्शन नहीं है और बकाया राशि पर डीसी होने पर भी ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली का दुरुपयोग कर रहे हैं ऐसे मामलों को चिन्हित किया जा रहा है व उनपर कार्यवाही जल्द की जाएगी वही बिना कनेक्शन के ट्रांसफॉर्मर काम मे लेने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।इस कार्यवाही को डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई मे से एक माना जा रहा है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना इंचार्ज नादानपुर मय पुलिस जाब्ता एवं डीएसटी प्रभारी ASI प्रेमसिंह मय डीएसटी जाब्ता व 25 बिजलीकर्मी मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
रामरख की ढाणी के डेयरी संचालक आत्महत्या केस: तीसरे दौर की वार्ता में कर्ज माफी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के रामरख की ढाणी निवासी विनोद कुमार के बैंक कर्ज और डेयरी संचालन में घाटे की वजह से गुरुवार रात को ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने के मामले में प्रदर्शनकारियों और बैंक अधिकारियों के बीच चली तीसरे दौर की वार्ता में आखिरकार सहमति बन गई। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के सामने प्रदर्शनकारियों द्वारा रखी गई पूर्ण कर्ज 34 लाख की माफी में से 17 लाख माफ करने के साथ ही 2 लाख ब्याज के माफ करने पर सहमति बनी। बकाया 17 लाख बिना ब्याज के 6 महिने बाद चुकाने की बात कही गई है। इससे पहले शाम को हुई वार्ता में सहमति नहीं बन पाई थी जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया था। वार्ता के दौरान प्रदर्शनकारी कमेटी से राजेन्द्र फौजी, सुशील डांगी, कर्मवीर सिंह, सुरेश महला, मृतक के भाई सुरेंद्र ने चिड़ावा पुलिस थाने में बैंक अधिकारियों से बात की। चिड़ावा डिप्टी विकास धींधवाल व नायब तहसीलदार बलबीर कुलहरी ने इस मामले को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई। गौरतलब है कि विनोद कुमार की आत्महत्या के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया था और पिलानी रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों की मांगें थी कि विनोद कुमार पर लोन चुकाने का दबाव बनाने वाले बैंक कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज हो, बैंक द्वारा मृतक का पूरा कर्ज माफ किया जाए, 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए।0
0
Report
अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम में मां गंगा की उत्सव डोली, कपाट 12:15 बजे खुलेंगे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम पहुंची मां गंगा की उत्सव डोली। 10 कुंतल फूलों से सजाया गया गंगोत्री धाम मंदिर को। कपाट खुलने से पूर्व पूजा अर्चना का कार्य हुआ शुरू। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर 12 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे कपाट।0
0
Report
दिल्ली के द्वारका में AATS ने लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश दबोचे, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के द्वारका में AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) और लगरपुरिया गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़... द्वारका AATS की टीम ने द्वारका के श्याम विहार में किया हाफ एनकाउंटर... 2 बदमाश पकड़े गए हैं एक बदमाश को गोली लगी है हाल में ही द्वारका इलाके में गोली मारने की वारदात में शामिल थे... दोनों बदमाशों को काबू किया गया... द्वारका AATS की टीम को लगरपुरिया गैंग के दो बदमाशों के श्याम बिहार इलाके में आने की सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए AATS टीम ने ट्रैप लगाया था जैसे ही दोनों बदमाश नजदीक आए पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने के लिए ललकारा... लेकिन बदमाश होना है पुलिस पार्टी की तरफ फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में AATS की टीम ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया।0
0
Report
Advertisement
बेगम ममता बनेंगी बंगाल की वजीर-ए-आला: मदन मित्रा का दावा
Kolkata, West Bengal:*बेगम ममता बनेगी बंगाल की वजीर-ए-आला-मदन मित्रा* - बंगाल की 33 प्रतिशत आबादी को साधने के लिए पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक और ममता के करीबी मदन मित्रा ने ममता बनर्जी को बेगम ममता बना दिया साफ कहा 4 तारीख के बाद बेगम ममता बंगाल की वजीर-ए-आला बनेगी... - मदन मित्रा ने कहा मेने मस्जिद बनवाई बहुत बड़ी...में घर मे हिन्दू हूँ बाहर जाते ही मुस्लिम समेत सभी धर्मों का हो जाता हूँ... - बंगाल में फोर्स ऐसे तैनात की गई है चुनाव में जैसे इजरायल से लड़ाई करने जा रहे हो...0
0
Report
श्रावस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, 2 घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गाँव के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
रांची नगर निगम ने सुरक्षा-सीसीटीवी और लाइटिंग के बड़े कदम उठाए, रोशनी खलको का प्लान
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन में दिखने लगा है। रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलको ने बताया सुरक्षा के लिए सभी वार्ड में निगम सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा और इसके लिए पार्षदों से सूची मांगी गई है। वेंडर मार्केट में कई शिकायतें आ रही थी उसकी जांच करवाई जाएगी इसके लिए जांच कमेटी बनाई गई है। वार्डो में लाइट भी लगाया जाएगा इसके लिए सभी पार्षदों को 50 लाइट दी गई है। गर्मी के लिए टैंकर को बढ़ाया जा रहा है।हर पार्षद को पांच पांच बोरिंग करवाने की स्वीकारोक्ति दी गई है।0
0
Report
Advertisement
