245101
हापुड़ NH 9 पर स्टंट और वीडियो बनाने पर 26 हजार का चालान
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ NH 9 पर कार और बाइक पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ा। हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस ने कार और बाइक का 26 हजार रुपए का चालान कर दिया। आज सुबह हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के NH 9 का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक कार की डिग्गी पर बैठकर स्टंट कर रहा था और दो बाइक सवार उसकी वीडियो बना रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो थर्मल में पैसों के लिए भाई ने चाकू से हमला, तीन टांके
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार में भाई से पैसे की मांग को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राजा बाजार निवासी महफूज अंसारी (32 वर्ष), पिता शकील अंसारी, जब अपने बाथरूम से निकल रहे थे, तभी उनके छोटे भाई इरशाद अंसारी (26 वर्ष) ने उनसे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर इरशाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महफूज के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके हाथ में तीन टांके लगे। पीड़ित महफूज अंसारी ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इरशाद आए दिन घर में बेवजह झगड़ा करता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के हिंसक रवैए को देखते हुए उसे घर में ही बंद कर रखा है और पुलिस को सूचना दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार आरोपी का आपराधिक रवैया पहले भी रहा है। इससे पूर्व उसने अपनी मां और बहन तमन्ना परवीन के साथ भी मारपीट की थी। चार दिन पूर्व पिता के साथ मारपीट करने पर पिता घर छोड़कर चले गए हैं।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति: जितेंद्र मिश्रा के हाथ में कमान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "मैं 1984 से राम मंदिर के आंदोलन से जुड़ा हूं। राम मंदिर लोगों की आस्था, श्रद्धा का प्रतीक है...ट्रस्ट में जो वर्तमान में CEO की नियुक्ति हुई है, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) स्वयं भारतीय सेना के अधिकारी रहे हैं। इनका जीवन अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र भक्ति के लिए पहचाना गया है। हमारे लिए ये सौभाग्य की बात है कि ऐसे व्यक्ति के हाथ में इसकी कमान गई है।"0
0
Report
बिहार डस्टबिन घोटाला: तेजस्वी-मंत्री पर आरोप, जांच तय
Patna, Bihar:बिहार के कथित डस्टबिन घोटाला मामला फिर एक बार पकड़ लिया गया है। मुख्यमंत्री जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डस्टबिन खरीद की प्रक्रिया महागठबंधन सरकार के दौरान शुरू हुई थी और एनडीए कार्यकाल में खत्म हुई। महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि एनडीए सरकार में मंगल पांडेय इस पद पर रहे। प्रशांत का आरोप है कि इन दोनों नेताओं के कार्यकाल में डस्टबिन को कई गुना अधिक दाम पर खरीदा गया था। इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। बाइट— प्रशांत किशोर विधायक जन सुराज डस्टबिन घोटाले में प्रशांत किशोर के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा: अरे भाई... कौन क्या कह रहा है, नहीं कह रहा है, वो सब जानते हैं। ये सब आरोप लगाने से कोई मतलब तो नहीं, न्यूज़ में बने रहने से। अगर हमने गलती की होती, तो ED या CBI छोड़ती क्या? सरकार में कौन बैठे लोग हैं? अगर हमने गलती की है तो हमें जेल के अंदर डालो ना भाई। बाइट— तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा: मैंने हमेशा कहा है कि ईमानदारी से आप किससे लड़ रहे हैं? फैसला सबको करना पड़ेगा। कटघरे में कौन है? मंगल पांडे। घोटाला हुआ है। जांच उनकी होनी चाहिए, जेल उनको जाना चाहिए, सवाल उन पर खड़ा करना चाहिए। विपक्ष को एक होकर भाजपा, भ्रष्ट सरकार से इस्तीफा लेकर मंगल पांडे के विरुद्ध एक्शन होनी चाहिए। बाइट— ऋषि मिश्रा कांग्रेस नेता पूर्व विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा: सच है कि टेंडर सारे तेजस्वी यादव के समय निकला था और टेंडर को फाइनल भी तेजस्वी यादव के समय किया गया। यह ठीक है कि बाद के अधिकारी पदाधिकारी को भी इन बातों की जांच करनी चाहिए थी कि इसके अंदर क्या विषय है। घोटाला है, क्या है, नहीं है, यह जांच का विषय है। अभी जो लोग इसे घोटाला कह रहे हैं, अब मेडिकल डस्टबिन है, उसकी क्या स्पेसिफिकेशन था, क्या उसमें स्पेशलाइजेशन था, इन बिंदुओं पर जब तक जांच नहीं होगी, तब तक कुछ भी इस पर बयान देना ठीक नहीं है। बाइट— जीवेश मिश्रा बीजेपी विधायक बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने कहा दोषी कौन है यह तो जांच का विषय है। जांच करने से पता चलेगा कि सच्चाई क्या है। किसी के बोलने से तो कोई दोषी नहीं हो जाएगा, किसी पर आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। लेकिन अगर सच्चाई है, तो इसका जांच होना चाहिए। और जो भी लोग दोषी हों, कौन है यह जांच में आएगा, जो दोषी हो... इस तरह का अगर मामला आता है, तो ये बहुत ही गंभीर मामला है कि सरकार की राशि का दुरुपयोग हो, ये कहीं से भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इसका जांच होना चाहिए, और सही में अगर कोई इसमें संलिप्त है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में मानसून का दौर जारी, 5 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मानसून का असर फिलहाल जारी रहने वाला है। आसमान में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम का मिजाज अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड से होकर एक सर्कुलेशन दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी यानी मॉइश्चर झारखंड में पहुंच रही है। इसी मॉइश्चर की वजह से राज्य के कई इलाकों में मौसम में बदलाव और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि 5 सितंबर को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड के कई जिलों में बारिश का असर और बढ़ सकता है।0
0
Report
भाजपा की सांगठनिक बैठक जलालपुर में संपन्न, आगामी रणनीति पर मंथन
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक बैठक बुधवार को जलालपुर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर प्रवासी रमापति मौर्या ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से बूथ मजबूत होगा और मजबूत बूथ ही चुनावी जीत सुनिश्चित करेगा। नगर प्रभारी कुँवर जय सिंह ने कहा कि पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर ठोस रणनीति बनाने की बात कही। बैठक का संयोजन कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया, जबकि विकास निषाद ने सहसंयोजन की भूमिका निभाई। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मीसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेंद्र सोनी, देवेश मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, आनंद मिश्र, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र शिल्पी, आशीष सोनी, अनुज सोनकर, राकेश गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड, प्रह्लाद शर्मा, विकास सोनकर, लालचंद, डेविड गोरे, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, राम वृक्ष भार्गव, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी सहित नगर कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।0
0
Report
आगरा में यूजीसी विरोध पर सवर्णों की तेज चेतावनी और प्रदर्शन की तैयारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग यूजीसी रोलबैक को लेकर नहीं थम रहा सवर्णों का विरोध करनी सेना के लोगों ने आगरा के शहीद स्मारक पर किया सरकार और अन्य सवर्ण समाज के नेताओं की बुद्धि शुद्धि यज्ञ सरकार जातियों में बांटने का कर रही काम यूजीसी लाकर सर्वर्णों के बच्चों को प्रताड़ित करने वाला लाई कानून 2019 में सरकार सवर्णों के लिए लाई थी नेस्ट कानून,उसे डस्टबिन में डाला/करनीसेना सवर्ण समाज ने प्रदर्शन की मांगी थी अनुमति सरकार ने नहीं दी अनुमति अगर सरकार दे अनुमति तो दिल्ली के कोने कोने को घेर लेंगे सवर्ण समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान किसी सरकार संपत्ति को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान सवर्ण समाज अब आरपार की लड़ाई पर तैयार,जान देनी पड़े या लेनी पड़े नहीं हटेंगे पीछे0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी: कांग्रेस ने स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध सीएमओ कार्यालय घेराव कर धरना शुरू किया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की और शासन प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, डॉक्टर नहीं हैं, जिससे मरीज परेशान हैं। आंकड़ों के अनुसार कई गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य सुविधा ठीक नहीं मिलने पर अस्पताल में दम तोड़ चुकी हैं और कई नवजात शिशुओं की भी मृत्यु हुई है। अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अस्पताल में धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे。0
0
Report
जयपुर विवि में पीएचडी कन्वीनर को छात्रों ने कमरे बंद किया; सीटें भरने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय से बड़ी खबर। PHD कन्वीनर एसके गुप्ता को फिर किया कमरे में बंद, एसके गुप्ता को दूसरी बार छात्रों ने किया कमरे में बंद। ये दूसरा मौका जब नाराज स्टूडेंट्स ने कन्वीनर को कमरे में किया बंद, PHD प्रवेश में रिक्त सीटों को भरने की मांग, रिक्त सीटों को जनरल कोटे से भरने की मांग, पिछले दो सप्ताह से स्टूडेंट्स लगातार कर रहे प्रयास, लेकिन अभी तक स्टूडेंट्स की मांगों पर नहीं हुई कोई सुनवाई。0
0
Report
उत्तराखंड: भारी बारिश से रुद्रप्रयाग-चमोली में नदियां उफान पर, चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: पिछले कुछ दिनों में रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में हुई भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वे चेतावनी के स्तर के करीब बह रही हैं।0
0
Report
Advertisement
फरक्का जलसन्धि पर संजय झा का बड़ा दावा: बिहार के हित में क्या बदलाव होंगे?
Patna, Bihar:रजनीश पटना Anchor फरक्का जलसन्धि को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि यह बिहार हित में नहीं है,1996 में जब जलसन्धि हुई तब और अब में बहुत अंतर आ गया है,जनसंख्या बिहार की लगभग दोगुनी हो गई है.. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें पत्र लिखकर आश्वस्त किया है कि बिहार की अनदेखी नहीं की जाएगी..तीस वर्ष की समय सीमा 1996 से पूरी हो रही है लिहाजा वे अपनी बात संसद में भी उठाते रहे हैं.. इन मुद्दों पर संजय झा से खास बातचीत।0
0
Report
2.30 बजे प्रेस ब्रीफिंग का अपडेट
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
किश्त्वार में नाबालिग बलात्कार-हत्या के मुख्य आरोपी के घरों पर अपराध शाखा के छापे
Kishtwar, Exclusive: Crime Branch raids residences of prime accused Khalid Hussain Sheikh and his brother in Gurinal, Chatroo, Kishtwar, in the alleged rape-and-death of a 15-year-old tribal girl. The raids were part of ongoing investigations to collect evidence and establish sequence of events. The Crime Branch re-registered the case and incorporated evidence into a fresh diary. So far seven persons have been arrested: Khalid Hussain Sheikh; Tariq Hussain; Riaz Hussain; Mohammad Isaaq of Sangrambhatta; nurse Sonika Parihar; sanitation workers Farooq Ahmed and Zarina Begum. A teacher Jalil Ahmed from the government middle school Gurinal, allegedly persuaded the victim's father to send her to the school; role under investigation. Zarina Begum, an HDF sanitation worker at District Hospital Kishtwar, had her services terminated following arrest in the case. Investigation continues into the circumstances surrounding the death of the minor girl.0
0
Report
Advertisement
वैशाली: एसपी ने तीन SI समेत थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया, बड़ा एक्शन
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पुलिस महकमे में एसपी शुभांक मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है। पातेपुर के हरलोचनपुर सुक्की थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस अवर निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई एक मामले की जांच के दौरान सामने आई प्रक्रियात्मक खामियों और कर्तव्य में लापरवाही के आधार पर की गई है।दरअसल, हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/26 के अनुसंधान के दौरान महुआ एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच के दौरान अनुसंधान और केस डायरी लेखन में अनुसंधानकर्ता की ओर से प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाई गईं। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए हरलोचनपुर थाना के थानाध्यक्ष पुअनि राकेश कुमार यादव, पुअनि इन्द्रजीत कुमार और अनुसंधानकर्ता पुअनि सुमन झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर स Suk्की थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।बताया जा रहा है कि यह वही मामला है, जिसमें हरलोचनपुर थाना पुलिस ने यूट्यूबर कुंदन कुमार को उसके घर से कथित तौर पर कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया था।विरोध बढ़ने के बाद एसपी ने महुआ एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराई और जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष समेत तीन SI के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है.0
0
Report
क Kashmir में Eid Milad-un-Nabi के अवसर पर विशाल धार्मिक रैली Hazratbal दर्गाह तक
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, September 3: Celebrations of Eid Milad-un-Nabi (saw) continue across the Kashmir Valley, with a grand religious rally held today from Nagbal in Ganderbal to Asar-e-Sharif Dargah Hazratbal The rally was led by Tehreek Sultan-ul-Awliya Chief Patron Maulana Abdul Rashid Dawoodi, with thousands of devotees participating in the procession. During the rally, religious scholars addressed the participants and urged the youth to stay away from drugs and other harmful activities. They called upon young people to follow the teachings of Prophet Muhammad (SAW) and adhere to the guidance of the Holy Quran and Sunnah. The participants raised religious slogans and expressed their devotion to Prophet Muhammad (SAW), as the rally culminated at Asar-e-Sharif Dargah Hazratbal.0
0
Report
कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रूपये सहायता, राहत जारी
Noida, Uttar Pradesh:कौशाम्बी- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा बयान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की सहायता दी गई प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई CM के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जायेगा दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है आरोपियों की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी चिल्ला साहबाजी गांव में हुई घटना, महमूदपुर गांव का लाइसेंस पहले ही निरस्त था आरोपी के लाइसेंस में गांव को लेकर भिन्नता सामने आई पुलिस, तहसील और फायर विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई जिले में कुल 13 पटाखा लाइसेंस, दो वर्षों से कोई नया लाइसेंस जारी नहीं हुआ0
0
Report
Advertisement
