Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

आर्थिक तंगी और पति की गुटखा आदत से त्रस्त महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या

PCPranay Chakraborty
Oct 13, 2025 07:46:09
Noida, Uttar Pradesh
अलवर\n\nआर्थिक तंगी और पति की गुटखा खाने की आदत से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या\n\nअलवर में एक महिला ने पारिवारिक आर्थिक तंगी और पति की गुटखा खाने की आदत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एनईबी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 4/131 मकान, एनईबी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेश कुमार सेन की 38 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने रविवार शाम करीब 7 बजे घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।\n\nप्रियंका के पति राजेश ने बताया कि वह एक जनरल स्टोर में मजदूरी करता है और उसकी मासिक आय करीब 13 हजार रुपये है। प्रियंका अक्सर कहती थी कि इतनी कम आय में घर का खर्च नहीं चलता। वह पति को गुटखा छोड़ने की बात कहती थी या फिर खुद से अलग होने की धमकी देती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े भी होते थे।\n\nराजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं और एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मां दूसरे मकान में अकेली रहती हैं। रविवार को बच्चों की छुट्टी होने के कारण वह दोनों बेटों (6 और 9 वर्ष) को मां के पास छोड़कर गया था। उसी दौरान प्रियंका ने आत्महत्या कर ली।\n\nसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Oct 13, 2025 11:08:49
Noida, Uttar Pradesh:पटना बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख़ जैसे-जैसे क़रीब आ रही है, वैसे-वैसे माहौल भी गर्म होता जा रहा है। गली- नुक्कड़ लेकर चाय की दुकान तक, हर जगह बस एक ही चर्चा — “इस बार कौन जीतेगा और इसी गर्म चर्चा के बीच हम ले रहे हैं एक चुनावी चुस्की — औरंगाबाद से, जहाँ 2020 के चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के रामाधार सिंह को मात्र दो हज़ार वोटों के मामूली अंतर से हराया था। जब हमने लोगो से बातचीत करी तो मेजोरिटी का कहना था कि इस बार शाहाबाद के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । इस बार महागठबंधन को यहाँ की जानता सबक सिखाएगी और सभी सीटो पर एनडीए का क़ब्ज़ा होगा । वही औरंगाबाद विधानसभा को लेकर कुछ लोगो ने कहा कि पिछली बार के चुनाव में एनडीए में आपसी सहमति नहीं थी इसी का फायदा एनडीए ने उठाया लेकिन इस बार ऐसा भी होगा । वही कुछ लोगो ने कहा कि इस बार औरंगाबाद के साथ साथ पूरे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी । वही कुछ लोगो ने जनसुराज को भी समर्थन देने की बात कही ।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 13, 2025 11:08:16
Raigarh, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही अवैध धान परिवहन का मामला सामने आ गया है। रायगढ़ जिले में उड़ीसा से लाया जा रहा करीब 500 बोरी धान को प्रशासनिक टीम ने जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के रेंगलपाली बैरियर के पास की गई, जहां संयुक्त टीम ने एक ट्रक को रोककर जांच की और उसमें भरा धान बरामद किया। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि ट्रक उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान लेकर आ रहा था, जिसके दस्तावेज भी नहीं पाए गए। खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि जब्त की गई 500 बोरी धान को नजदीकी मंडी में सुपुर्द कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में 10 चेक पोस्ट स्थापित किए हैं और वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है।धान खरीदी सीजन के करीब आने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि अन्य राज्यों से आने वाला अवैध धान राज्य के खरीदी केंद्रों में प्रवेश न कर सके। यह अब तक की धान खरीदी से पहले रायगढ़ जिले में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में निगरानी और भी कड़ी की जाएगी ताकि राज्य सरकार की धान खरीदी नीति के तहत केवल पात्र किसानों को ही लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 13, 2025 11:08:02
Ranchi, Jharkhand:रांची के पुराने विधानसभा सभागार में आम आदमी पार्टी का दो दिवसीय “मंथन 2025” प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड के 24 जिलों से आए पदाधिकारी इस शिविर में शामिल हुए। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह शिविर बेहद सफल रहा है। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उत्साह देखने को मिला है। वहीं कुमार राजेश ने कहा कि अब पार्टी झारखंड में खुद को एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में तैयार कर रही है। मैं झारखंड का निवासी होने के नाते पूरे झारखंड की जनता से यह कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को जो उम्मीद और भरोसे से देखा जा रहा है, वह जल्द ही साकार होगा। बीच में हमसे कुछ कमियां रह गई थीं, लेकिन अब हम उन पर काम कर रहे हैं। झारखंड को बने 25 साल हो चुके हैं, और अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी इस राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करे। पहले हम एक अन्य पार्टी के साथ थे, लेकिन अब वह गठबंधन टूट चुका है। हम पूरे झारखंड की राजनीतिक पार्टियों को खुली चुनौती देते हैं — 2029 के चुनाव में हमारी भागीदारी तय है। हम या तो सत्ता पक्ष में रहेंगे या मजबूत विपक्ष में, लेकिन अब आम आदमी पार्टी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकेगा। हम चुनौती लेने वाले लोग हैं, और आम आदमी हमेशा तैयार रहता है, क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है — पाने के लिए पूरा झारखंड है। इसी लक्ष्य को लेकर आम आदमी पार्टी 2029 की रणनीति तैयार कर रही है। अभी रांची में आयोजित हमारे प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। वे अपने खर्चे पर, बिना पार्टी सहायता के, यहां प्रशिक्षण लेने आए हैं। यह समर्पण झारखंड में एक अच्छा संदेश देगा। हमारी पार्टी विचारों की राजनीति करती है — जबकि झारखंड की अन्य पार्टियाँ जाति और धर्म के आधार पर बनी हैं। कुछ पार्टियाँ दो जातियों को आपस में लड़ाकर राजनीति करती हैं। हम इस विभाजनकारी राजनीति का विरोध करते हैं और 2029 तक आम आदमी पार्टी को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे। झारखंड के 24 जिलों से घोषित पदाधिकारियों को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया गया था। यह शिविर 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित हुआ, और आज इसका समापन हो रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर बेहद सफल और उपयोगी रहा। हमारे कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश और उत्साह देखने को मिला है। अब वे झारखंड में एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को स्थापित करने के लिए तैयार हैं।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 13, 2025 11:07:41
Patna, Bihar:रिपोर्ट निषेद लोकेशन पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है , पीके की मौजूदगी में उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी की गई …कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का आज एलान किया गया जो जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे । वही जैसे ही उम्मीदवारों का एलान हुआ कार्यकर्ता का हंगामा शुरू हो गया , कई कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे ….जनसुराज और पीके पर आरोप लगा की क्रिमिनल को टिकट दिया गया है , वही एक उम्मीदवार ने कहा कि जनसुराज पीके के लिए गोली खाये है लेकिन टिकट नहीं मिला , वैसे आदमी को टिकट दिया गया जिसका कहीं नाम नहीं है । वही हंगामा होता देख जनसुराज के कुछ नेताओ ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को साइड हटा दिया और मीडिया में बयान देने से रोक दिया , नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को रूम के अंदर जबरदस्ती ले जाया गया ।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Oct 13, 2025 11:07:30
Banka, Bihar:Anchor-बांका में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से एक भव्य रैली निकाली गई, Vo - जिसने शहर का माहौल लोकतांत्रिक जोश से भर दिया। इस रैली का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय पैरालímpिक खिलाड़ी एवं स्वीप आइकॉन अ archना कुमारी ने किया। रैली को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, यही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है, ताकि हर नागरिक की आवाज़ चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो सके। रैली समाहरणालय से निकलकर गांधी चौक, शिवाजी चौक होते हुए पूरे शहर में घूमी। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी ‘मतदान है हमारा अधिकार’ जैसे नारों के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल दिखे।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 13, 2025 11:05:48
Ranaghat, West Bengal:কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয় এর ২০২৩ সালের বাংলা বিভাগের বিএ 6th সেমিস্টারের পরীক্ষার বহু খাতা কয়েক বান্ডিল কল্যাণী বি - ব্লকের একটি বহুল আবাসনের পিছনে উন্মুক্ত গ্যারেজের মধ্যে পড়ে রয়েছে। যা নিয়ে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। উঠেছে প্রশ্ন? দুটি বিশ্ববিদ্যালয়ের এই নথি এভাবে উন্মুক্ত জায়গায় কি করে এলো কে বা ফেলেছে? এই খবর প্রকাশ্যে আসতেই জানা যায় ওই বহুতল আবাসনে থাকা মুর্শিদাবাদের হাজী একে খান কলেজ বাংলা বিষয়ের অধ্যাপক ননীগোপাল মালো এই খাতা রেখেছিলেন। এবিষয়ে কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয়ের কন্ট্রোলার অধ্যাপক বিমলেন্দু বিশ্বাস বলেন ওই খাতা বিশ্ববিদ্যালয়ে জমা দেওয়ার কথা। কেন তিনি দিলেন না? ২০২৩ সালের খাতা এতদিন কেন ওই অধ্যাপক তার কাছে রেখেছেন? কেনইবা এভাবে উন্মুক্ত জায়গায় ফেলে রেখেছেন তা নিয়ে তদন্ত হবে। এবিষয়ে জানতে ওই অধ্যাপককে বিশ্ববিদ্যালয় ডেকে পাঠানো হবে এবং দ্রুততার সঙ্গে ওই খাতা উদ্ধার করা হবে। সংবাদমাধ্যমের নজরে এবিষয়ে আসতেই নড়ে চড়ে বসেন অধ্যাপক ননীগোপাল মালো। তড়িঘড়ি ওই খাতা সেখান থেকে সরিয়ে নেন এবং পরবর্তীতে কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয় এগিয়ে জমা দেন। সেখানে তিনি সংবাদ মাধ্যমের ক্যামেরার সামনে সমগ্র বিষয়টি শিকার করে তার অন্যায় হয়েছে বলে ক্ষমাও চেয়ে নেন। যদিও তার কথার মধ্যে অনেক অসংগতি রয়েছে.
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 13, 2025 11:04:44
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध बैठक की। जिसमें समीक्षावार हर थाना के केस की जानकारी ली और अपराध और अपराधियों के प्रति सभी थानेदारों को उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा के आने वाले दिनों में दीपावली एवं छठ का त्यौहार है। सभी थानों क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रखें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होगा। जगह-जगह गश्ती तेज कर दिया जाएगा ताकि सुरक्षा के माहौल में सभी त्यौहार संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 11:04:29
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी का जन्म दिवस संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संजय पटवारी का संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात संजय पटवारी ने केक काटकर उपस्थित जनों के साथ जन्मदिन का आनंद साझा किया। इस अवसर पर अभिषेक सोनकिया (जिला अध्यक्ष कैट), पंकज शुक्ला (महानगर अध्यक्ष), संजय तिवारी (राष्ट्रवादी अध्यक्ष), प्रभु दयाल साहू (संरक्षक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल), सोनू सुमित उपाध्याय, डॉ. विवेक वजपेयी (महानगर अध्यक्ष कैंट), बी.डी. शर्मा (ग्वालियर, पूर्व संयुक्त महामंत्री गहोई वैश्य महासभा)!
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 13, 2025 11:04:28
Purnia, Bihar:जदयू के प्रदेश मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने आज पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार और एनडीए ने उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचाया आज वह चुनाव में अवसरवादी राजनीति करते हुए लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए । उन्होंने कहा कि जिस समय संतोष कुशवाहा लालू यादव से मिलने गए थे तो वह उनके चरण वंदना कर रहे थे। और लालू यादव इनको तवज्जो तक नहीं दिए । उन्होंने कहा कि संतोष कुशवाहा ने बिहार के कुशवाहा जाति को अपमानित किया है । कुशवाहा जाति के लोग कभी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस लेसी सिंह ने बार-बार टिकट देने में उनकी सहायता किया आज उन्हीं के खिलाफ धमदाहा से वह चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं । लेकिन इस बार धमदाहा की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 13, 2025 11:03:52
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 13, 2025 11:03:40
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। महाराजा गंगा सिंह के जन्म महोत्सव के केउपलक्ष में क्षेत्रीय जन उत्थान व रक्तदान शिविर का जैन धर्मशाला में किया गया। रक्तदाता अजीत सिंह द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक वेद प्रकाश ठंडी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में आचार्य सज्जन प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद, पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा ,नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल,हर प्रभ आसरा 41 आरबी से बाबा हरि सिंह, जाट समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण, अनिल जाखड़, पूर्व गंग नहर प्रोजेक्ट चेयरमैन बूटा सिंह, गंग नहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंदर सिंह गिल, संत चंदन नाथ सन्यास आश्रम मसीतावाली, आईजीएनपी अध्यक्ष राजा हेयर, बिश्नोई मंदिर बुड्ढा जोहड़ डाबला के अध्यक्ष अरविंद सियाग, सरदार बलदेव सिंह बराड़, सरपंच भगवती नायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाराजा गंग सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास में योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में आयोजन कमेटी से परमजीत सिंह शिंदे सहसंयोजक, तेज सिंह राठौड,‌ गगनदीप सिंह मान, रिछपाल नायक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top