Back
AAP ने रांची में मंथन 2025 से झारखंड में मजबूत विपक्षी भूमिका की तैयारी जताई
UMUJJWAL MISHRA
Oct 13, 2025 11:08:02
Ranchi, Jharkhand
रांची के पुराने विधानसभा सभागार में आम आदमी पार्टी का दो दिवसीय “मंथन 2025” प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड के 24 जिलों से आए पदाधिकारी इस शिविर में शामिल हुए। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह शिविर बेहद सफल रहा है। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उत्साह देखने को मिला है। वहीं कुमार राजेश ने कहा कि अब पार्टी झारखंड में खुद को एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में तैयार कर रही है। मैं झारखंड का निवासी होने के नाते पूरे झारखंड की जनता से यह कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को जो उम्मीद और भरोसे से देखा जा रहा है, वह जल्द ही साकार होगा। बीच में हमसे कुछ कमियां रह गई थीं, लेकिन अब हम उन पर काम कर रहे हैं। झारखंड को बने 25 साल हो चुके हैं, और अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी इस राज्य में नई राजनीतिक दिशा तय करे। पहले हम एक अन्य पार्टी के साथ थे, लेकिन अब वह गठबंधन टूट चुका है। हम पूरे झारखंड की राजनीतिक पार्टियों को खुली चुनौती देते हैं — 2029 के चुनाव में हमारी भागीदारी तय है। हम या तो सत्ता पक्ष में रहेंगे या मजबूत विपक्ष में, लेकिन अब आम आदमी पार्टी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकेगा। हम चुनौती लेने वाले लोग हैं, और आम आदमी हमेशा तैयार रहता है, क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है — पाने के लिए पूरा झारखंड है। इसी लक्ष्य को लेकर आम आदमी पार्टी 2029 की रणनीति तैयार कर रही है। अभी रांची में आयोजित हमारे प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। वे अपने खर्चे पर, बिना पार्टी सहायता के, यहां प्रशिक्षण लेने आए हैं। यह समर्पण झारखंड में एक अच्छा संदेश देगा। हमारी पार्टी विचारों की राजनीति करती है — जबकि झारखंड की अन्य पार्टियाँ जाति और धर्म के आधार पर बनी हैं। कुछ पार्टियाँ दो जातियों को आपस में लड़ाकर राजनीति करती हैं। हम इस विभाजनकारी राजनीति का विरोध करते हैं और 2029 तक आम आदमी पार्टी को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे। झारखंड के 24 जिलों से घोषित पदाधिकारियों को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया गया था। यह शिविर 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित हुआ, और आज इसका समापन हो रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर बेहद सफल और उपयोगी रहा। हमारे कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश और उत्साह देखने को मिला है। अब वे झारखंड में एक मजबूत और सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को स्थापित करने के लिए तैयार हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSandeep
FollowOct 13, 2025 13:22:320
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 13, 2025 13:22:260
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 13, 2025 13:22:170
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
जालौन के उरई के मुख्य मार्ग से निकला खाटू श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा भक्तों की उमड़ी भीड़,
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 13, 2025 13:22:020
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 13, 2025 13:21:520
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 13, 2025 13:21:380
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 13, 2025 13:21:220
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 13, 2025 13:21:050
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 13, 2025 13:20:480
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 13, 2025 13:20:240
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 13, 2025 13:20:050
Report
AKAtul Kumar
FollowOct 13, 2025 13:19:503
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 13, 2025 13:19:37Noida, Uttar Pradesh:शुभेंदु अवस्थी प्रवक्ता बीजेपी on delhi pollution
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 13, 2025 13:19:210
Report