Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

JNU मामले पर Vinod Bansal का बड़ा बयान: मोहम्मद प्रेम को लेकर चौंकाने वाला रुख

RMRAHUL MISHRA
Oct 24, 2025 12:42:53
Noida, Uttar Pradesh
vinod bansal beat on jnu i love mohammed
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 25, 2025 01:05:14
Karhal, Uttar Pradesh:बाबा होम्यो एजेंसी का हुआ शुभारंभ मोहल्ला काजी मे वाग वृंदावन मन्दिर के पास बाबा होम्यो एजेंसी का ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने फीता काटकर किया शुभारंभ बाबा होम्यो एजेंसी के मालिक सत्यवान दुबे ने बताया कि उनकी एजेंसी पहले गढ़िया चौराह पर थी अब उसे बाग़ वृंदावन मन्दिर के पास स्थित अपने आवास पर स्थानांतरित किया है l इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य एनसी भटेलें, डॉ. बृजेश शर्मा, गोविंद पाण्डेय,प्रमोद तिवारी, एड. अवनीश दुबे, श्रीदयाल त्रिपाठी, एनडी तिवारी, रविन्द्र दुबे, शैलेन्द्र दुबे, अखिलेश दुबे, अंकित शाक्य, सत्यभान, ब्रजकिशोर मिश्रा,अजय कुमार, सुरेन्द्र दुबे,योगेश मिश्रा, कमलेन्द्र यादव, समेत तमाम लोग मौजूद रहे l
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 25, 2025 01:03:39
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ दिवाली पर एलडीए फ्लैट्स की जबरदस्त बिक्री 589 फ्लैट बुक एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बढ़ाई डिस्काउंट ऑफर की अवधि अब ऑफर वैध 6 नवम्बर 2025 तक रहेगा पहले आओ-पहले पाओ योजना’ के तहत फ्लैट्स पर 1 से 2 लाख रुपये की सीधी छूट 45 से 90 दिनों में पूर्ण राशि जमा करने पर अतिरिक्त 3 से 6 प्रतिशत की छूट फेस्टिव सीजन में एलडीए ने बम्पर डिस्काउंट ऑफर 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक लागू किया 20 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैट पर 1 लाख की छूट 50 लाख से 75 लाख रुपये के फ्लैट पर 1.50 लाख की छूट 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैट पर 2 लाख रुपये की छूट लोगों ने 30 दिनों में 589 फ्लैट बुक कर जबरदस्त रूझान दिखाया फ्लैट 500 से 1900 वर्गफुट के क्षेत्रफल में उपलब्ध 1, 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स की कीमत 22 लाख से 1.08 करोड़ रुपये तक सरकारी कर्मचारियों को 25%, सामान्य नागरिकों को 35% भुगतान पर कब्जा एक से अधिक फ्लैट किसी भी योजना में खरीदे जा सकते हैं देवपुर पारा योजना में सर्वाधिक 382 फ्लैट बुक सीतापुर रोड प्रियदर्शिनी योजना में 56 फ्लैट बुक अश्लेषा अपार्टमेंट में 18, रश्मि लोक अपार्टमेंट में 15 फ्लैट बुक लखनऊ के प्रमुख इलाकों में फ्लैट उपलब्ध गोमती नगर, जानकीपुरम, अलीगंज कानपुर रोड, देवपुर पारा और शारदा नगर योजनाओं में भी फ्लैट उपलब्ध
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 25, 2025 01:03:23
Noida, Uttar Pradesh:संभल की पौराणिक चौबीस कोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। आज 25 और कल 26 अक्टूबर को परिक्रमा होगी। श्रीवंशगोपाल तीर्थ से शुरू होकर यहीं परिक्रमा का समापन होगी। धार्मिक मान्यता है कि इस परिक्रमा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही मनुष्य जीवन मरण के चक्र से भी मुक्त हो जाता है। यह परिक्रमा क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी मानी जाती है।परिक्रमा मार्ग संभल के गांव बैनीपुरचक स्थित श्रीवंशगोपाल तीर्थ से शुरू होकर भुवनेश्वर, क्षेमनाथ और चंदेश्वर होते हुए वापस वंशगोपाल तक आता है। संभल में समलेश्वरी, भुवनेश्वर और चंदेश्वर तीर्थों के बीच कुल 87 देवतीर्थ स्थित हैं। यह वार्षिक परिक्रमा दीपावली के चार दिन बाद आयोजित की जाती है। वंशगोपाल तीर्थ के प्रमुख भगवत प्रिय के अनुसार, परिक्रमा चतुर्थी को मंदिर से शुरू होकर पंचमी को यहीं समाप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर ने 68 तीर्थों के दर्शन से पुण्य मिलने की बात कही थी। यह परिक्रमा हजारों वर्षों से चली आ रही है, जो कुछ समय के लिए बंद होने के बाद फिर से शुरू हुई है। भगवत प्रिय के मुताबिक इस वर्ष परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है, जबकि पूरे साल में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन और परिक्रमा के लिए आते हैं। संभल के गांव बेनीपुर चक का श्रीवंशगोपाल तीर्थ पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है। स्वामी भगवत प्रिय ने बताया कि 5200 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी का हरण कर यहीं आए थे, तीर्थ परिसर में आज भी वह कदंब का पेड़ मौजूद है जिसके नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने एक रात विश्राम किया था। ब्रह्माजी के आदेश पर भगवान विश्वकर्मा ने यहां का प्राचीन मंदिर बनवाया था, संतान की इच्छा से यहां पूजा करने पर वंशवृद्धि होती है, इसी कारण इसे वंशगोपाल तीर्थ कहा जाता है। शुक्रवार रात्रि 2 बजे शुरू हुई 24 कोसीय परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चक्र तैयार हो गया है। लगभग 500 सौ पुलिस कर्मियों के हवाले यहां की निगरानी होगी। जिसमें दो सीओ, आठ थाना प्रभारी, सात प्रभारी निरीक्षक भी रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी व एसडीएम विकास चंद्र भी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त डेढ़ कंपनी पीएसी, दमकल वाहन व यातायात पुलिस कर्मियों को भी अलग अलग स्थान पर तैनात किया गया है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 25, 2025 01:03:12
CHANDI, Harnaut, Bihar:विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, बिहार शरीफ सीट पर राजनीतिक समीकरण दिलचस्प मोड़ लेता दिख रहा है। यहाँ महागठबंधन के भीतर ही कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं, जिसे लेकर “फ्रेंडली फाइट” की चर्चा पूरे क्षेत्र में गर्म है। महागठबंधन के लिए बिहार शरीफ सीट हमेशा से अहम मानी जाती रही है, क्योंकि यहाँ का एम-वाई (मुस्लिम–यादव) समीकरण जीत-हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। लेकिन इस बार यही समीकरण महागठबंधन के भीतर दरार का कारण बनता नजर आ रहा है। सीपीआई से शिवकुमार यादव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने उमैर खान को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही दल महागठबंधन के घटक हैं, मगर ज़मीनी स्तर पर मुकाबला सीधा एक-दूसरे से हो गया है। सीपीआई प्रत्याशी शिवकुमार यादव ने कहा हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है, कांग्रेस से कोई टक्कर नहीं है। जनता विकास और संघर्ष की राजनीति को देख रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार उमैर खान ने भी कहा हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। जनता मालिक है, जनता का जो रूझान होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।” उन्होंने महागठबंधन के भीतर उठी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “इस विषय पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। महागठबंधन के दो उम्मीदवारों के बीच बंटा हुआ वोट विपक्ष के लिए मैदान आसान बना सकता है। बाइट:शिवकुमार यादव सीपीआई प्रत्याशी बाइट:उमैर खान कांग्रेस प्रत्याशी
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 25, 2025 01:02:52
Kaji Chak, West Bengal:অভিযোগ ছিল দাসপুরের চাঁইপাট এলাকায় সক্রিয় ছিল নিষিদ্ধ কাফ সিরাপ পাচারচক্রের। পুলিশি অভিযানে বড় সফলতা পেল দাসপুর থানার পুলিশ।গোপন তথ্যের ভিত্তিতে শুক্রবার রাতে বিশেষ অভিযানে তিন যুবককে গ্রেপ্তার করা হয়েছে। ধৃতদের কাছ থেকে উদ্ধার হয়েছে বহু বেআইনি কাফ সিরাপ। সেগুলি বাজেয়াপ্ত করেছে পুলিশ।যা অবৈধ মাদক বাণিজ্যের জেরেই এলাকায় ছড়িয়ে পড়ছিল বলে প্রাথমিক তদন্তে জানা গেছে। পুলিশ জানায়,দাসপুর থানার সীমান্তবর্তী অঞ্চল হুগলি হাওড়া রয়েছে।দাসপুরের চাঁইপাট ও সংলগ্ন অঞ্চলে দীর্ঘদিন ধরে সক্রিয় থাকা এই পাচারচক্রকে ধরার জন্য পুলিশ চেকিং এবং নজরদারি বাড়িয়েছিল পুলিশ।পুলিশি গোপনসূত্রে খবর পেয়ে শুক্রবার রাতে অভিযান চালিয়ে তিন সন্দেহভাজনকে হাতেনাতে আটক করা হয়েছে।ধৃতদের পরিচয় এবং তাদের পূর্ববর্তী অপরাধমূলক সংযোগ যাচাই করা হচ্ছে।তদন্তকারী আধিকারিকদের ধারণা, এই তিন যুবক কেবল পাচারচক্রের সামনের সারির কর্মী।তাদের পেছনে একটি সুসংগঠিত মাফিয়া চক্র কাজ করছে, যারা সীমান্তবর্তী অঞ্চলগুলি থেকে মাদক দ্রব্য এনে জেলার বিভিন্ন প্রান্তে তা ছড়িয়ে দিচ্ছে। ধৃতদের জিজ্ঞাসাবাদ করে সেই বৃহৎ চক্রের মূলহোতাদের চিহ্নিত করার লক্ষ্যে তদন্ত দ্রুততর করা হবে。 এই অভিযানে নেতৃত্ব দেন ঘাটালের এসডিপিও দুর্লব সরকার, উপস্থিত ছিলেন দাসপুর থানার ওসি অঞ্জনি তিওয়ারি, দাসপুর-২ বিডিও প্রবীর কুমার শীট সহ থানার অন্যান্য পুলিশ ও প্রশাসনিক কর্মীরা। তদন্তকারী আধিকারিকরা জানিয়েছেন, জনস্বার্থে ভবিষ্যতেও এ ধরনের তল্লাশি ও অভিযান বজায় রাখা হবে। গ্রেপ্তার হওয়া তিন ব্যক্তির নাম জয়মাল্য পাল(দাসপুর, সামাটবেড়িয়া), সৈকত মাইতি(দাসপুর, কলোড়া ) ও প্রসেনজিৎ জানা(দাসপুর, যদুপুর )।ম্যাজিস্টেটের উপস্থিতিতে সমস্ত নিয়ম মেনে উদ্ধার হওয়া নিষিদ্ধ কাফ সিরাপ বাজেয়াপ্ত করা হয়েছে,ধৃতদের বিরুদ্ধে উপযুক্ত কেশ লঞ্চ করে আদালতে পেশ করা হবে বলে জানিয়েছেন এসডিপিও দুর্লব সরকার।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 25, 2025 01:02:34
Damoh, Madhya Pradesh:आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वदेशी को लेकर संस्कृति मंत्री ने आयोजित किया व्यापारी सम्मेलन.. एंकर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ स्वदेशी को अपनाने की अपील करते हुए प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने विधानभा क्षेत्र जबेरा के व्यापारियों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। जिले के नोहटा में जबेरा क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी इस सम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री लोधी ने पीएम मोदी के लोकल फार वोकल के नारे को बताते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को लेकर व्यापारियों से लंबी बातचीत की, मंत्री लोधी ने व्यापारियों से अपील की कि वो अपनी दुकानों से जो वस्तुएं बेचते हैं यदि तमाम चीजें स्वदेशी होगी तो आम उपभोक्ता इस स्वदेशी वस्तुओं को लेने न सिर्फ विवश होगा बल्कि अपनी मिट्टी से जुड़ेगा और ये अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाएगा और राष्ट्र सशक्त होगा। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों और जनमानस को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमन्त्री के नारे और सपने को साकार करने के लिए देश तैयार है और जिस तरह स्वदेशी को लेकर लोग जागे हैं वो अच्छे संकेत हैं और जल्दी ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी)
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 25, 2025 01:02:23
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री ने बजाया मृदंग तो सांसद ने किया दीवाली नृत्य.. एंकर/ एमपी के दमोह से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जब प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मृदंग बजाई तो इलाके के सांसद ने मृदंग की थाप पर जमकर डांस किया। दरअसल बुंदेलखंड में इन दिनों दीपावली के बाद से देव उठनी एकादशी तक चलने वाले अहीर नृत्य की परम्परा के तहत ग्वाले अहीर नृत्य की प्रस्तुति कर रहे है, ईश्वर आराधना के इस माध्यम को लेकर जगह जगह यादव समाज के लोग इस नृत्य को कर रहे हैज़ जिले के नोहटा में भी अहीर नृत्य का आयोजन था जिसमें आकर्षक वेशभूषा में यदुवंशी अहीर नृत्य कर रहे थे और इसमें प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और सांसद राहुल सिंह भी मौजूद थे, ग्वालों को नृत्य करते देख मंत्री और सांसद भी खुद को रोक नहीं पाए और फिर क्या था मंत्री लोधी ने मृदंग को गले में टांगा और थाप दी तो सांसद सहित कई विशिष्ट लोगों ने जमकर नृत्य किया, अहीरों के कदमों से कदम मिलाकर इन दिग्गजों ने समा बांध दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 25, 2025 01:02:12
Damoh, Madhya Pradesh:अब बदमाश ने बस कंडक्टर पर चलाई चप्पलें, वीडियो आया सामने.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले में बदमाशों और दबंगों की दबंगई कम होने का नाम नहीं के रही है। कल जिले के हटा में सरेआम सब्जी मार्केट में एक युवक की बैल्ट और डंडों से पिटाई का मामला सामने आया था तो अब जिला मुख्यालय से एक दबंग की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बस में खचाखच यात्री भरे हुए है बस के गेट पर भी लोग खड़े होकर सफर कर रहे है और एक दबंग हाथ में चप्पल लेकर बस कंडक्टर को तड़ातड चप्पलें मार रहा है। ये वीडियो दमोह के मिशन स्कूल के पास का है जहां दमोह से जबलपुर जाने वाली यात्री बस के कंडक्टर के साथ इलाके का दबंग ये कृत्य कर रहा है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 25, 2025 01:01:47
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. भारत नेपाल सीमा रुपईडिहा पर पकड़ा गया स्मैक तस्कर, 12.71 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत आंकी गयी करीब 15 लाख रुपये. खबर बहराइच से है, जहां भारत नेपाल बार्डर रुपईडिहा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 12.71 ग्राम स्मैक की खेप बरामद हुई है, बरामद स्मैक की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये आंकी गयी है. पुलिस की गिरफ्त में आये स्मैक तस्कर की पहचान दीपेन्द्र वर्मा पुत्र वीरेंद्र प्रसाद कुर्मी, खास कारकान्दो वार्ड नं0 18, जिला बैंके राष्ट्र नेपालगंज उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है, आरोपी के खिलाफ NDPS की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया गया है.
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Oct 25, 2025 01:01:35
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के गांव में तेंदुआ या बाघ होने की सूचना के बाद एयरफोर्स द्वारा अलर्ट किया गया. जिसके बाद गांव वालों के साथ पुलिस व वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. एक CCTV भी सामने आया है जिसमें एक जंगली जानवर दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन जानवर कौन सा है इसका पता नहीं चल पाया है. अंबाला शहर के गांव धुलकोट में तेंदुआ या बाघ देखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. गांव को एयरफोर्स द्वारा इसकी जानकारी दी गयी और एक CCTV भी साझा की गई जिसमें एक जानवर दिखाई दिया. जिसके बाद गांव के धार्मिक स्थलों से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सूचना जारी की गई. इसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंची और गांव वालों के साथ पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया. ग्रामीणों ने बताया पूरे गांव को सतर्क कर दिया गया है. वो पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. धुलकोट गांव एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक है. इन्ही के एक कैमरे में जंगली जानवर कैद हुआ और एयरफोर्स ने ग्रामीणों को अलर्ट किया. ग्रामीण भी डंडे व हथियारों के साथ जानवर को ढूंढने में जुट गए. पुलिस व वन विभाग ने जंगली जानवर की ट्रेल को ढूंढने की पूरी कोशिश की पूरे इलाके को खंगाला गया. लेकिन अंधेरे के चलते कोई कामयाबी नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस ने कहा सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन जानवर कौन सा है अभी क्लियर नहीं हुआ है. वहीं वन विभाग का कहना है सुबह साफ हो पाएगा अभी कोई ट्रेल नहीं मिली है. अगर तेंदुआ हुआ तो पिंजरे लगाए जाएंगे. धर्मवीर सिंह - SHO , बलदेव नगर. राकेश कुमार - इंस्पेक्टर,वन विभाग
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 25, 2025 01:01:16
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोकेशन आगरा घटना आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी की हैं जहां टाटा निक्सन कार सवार 120 की स्पीड से कार चलाता हुआ आया और पहले बाइक में टक्कर मारी और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर घर के बाहर खड़े लोगों को रौंदती हुई दीवार से टकराकर रुक गई, जिसके बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और लोगों के चंगुल से छुड़ाकर कार चालक को थाने ले आई चश्मदीद ने बताया कि हादसे में उसकी 40 वर्षीय मां बबली और दो भाई कृष्णा और कमल के साथ एक जोमैटो बॉय सहित एक अन्य अज्ञात की मौत हो गई है चश्मदीद ने ये भी बताया कि क्षेत्र के रहने वाले काली चरण के पिता की कल मौत हो गई थी इसी लिए परिवार के कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान ये हादसा हो गया बताया का रहा है की कार चालक नशे की हालत में था और बाइक से कार टकराने के बाद कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और रफ्तार तेज होने के कारण ये हादसा हो गया पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया जबकि शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया,घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश था और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझकर शांत कराया हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस ने पोस्टर्माटम हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और है और हादसे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है बाइट चश्मदीद
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 25, 2025 00:45:40
Jasa, Bihar:छठ पूजा को लेकर दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों से भारी संख्या में यात्री पहुंचे भभुआ रोड स्टेशन, स्पेशल ट्रेन के बावजूद नहीं कम हो रही भीड़। छठ पर्व को लेकर उत्तर भारत के विभिन्न शहरों से लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस बीच कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्टेशन परिसर में चारों ओर ट्रेनों का इंतजार करते लोग नजर आ रहे हैं। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों के चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी तो है, लेकिन सफर की परेशानी भी साफ झलक रही है। जी मीडिया से खास बातचीत में दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से यात्रा कर भभुआ रोड पहुंचे विकास कुमार ने बताया कि वे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ है कि खड़े होने की जगह तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेनें तो चल रही हैं, मगर उनका कोई तय टाइम टेबल नहीं है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। वहीं, विपुल कुमार ने बताया कि आनंद विहार से भभुआ रोड तक का सफर बेहद मुश्किल भरा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने छठ पर्व को लेकर स्पेशल ट्रेनें तो शुरू कीं, लेकिन भीड़ इतनी है कि सीट मिलने के बावजूद लोग ट्रेन पकड़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे आम यात्रियों को त्योहारों पर दिक़त न हो। एक अन्य यात्री लक्ष्मण शाह ने बताया कि उन्हें अपने परिवार के साथ बैठने की जगह नहीं मिली, इसलिए मजबूर होकर लगेज बोगी में सफर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि “घर तो पहुंच गए, लेकिन सफर बेहद कष्टदायक रहा।” इस संबंध में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक आर.पी. सिंह ने बताया कि गुजरात और दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग कैमूर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सात अप और सात डाउन छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है और भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों के ठहराव का समय भी एक-दो मिनट बढ़ा दिया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
2
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 25, 2025 00:45:21
CHANDI, Harnaut, Bihar:महागठबंधन के भीतर ही कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं, जिसे लेकर “फ्रेंडली फाइट” की चर्चा पूरे क्षेत्र में गर्म है। महागठबंधन के लिए बिहार शरीफ सीट हमेशा से अहम मानी जाती रही है, क्योंकि यहाँ का एम-वाई (मुस्लिम–यादव) समीकरण जीत-हार तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। लेकिन इस बार यही समीकरण महागठबंधन के भीतर दरार का कारण बनता नजर आ रहा है। सीपीआई से शिवकुमार यादव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने उमैर खान को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही दल महागठबंधन के घटक हैं, मगर ज़मीनी स्तर पर मुकाबला सीधा एक-दूसरे से हो गया है। शिवकुमार यादव ने कहा हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है, कांग्रेस से कोई टक्कर नहीं है। जनता विकास और संघर्ष की राजनीति को देख रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार उमैर खान ने भी कहा हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। जनता मालिक है, जनता का जो रूझान होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।” उन्होंने महागठबंधन के भीतर उठी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। महागठबंधन के दो उम्मीदवारों के बीच बंटा हुआ वोट विपक्ष के लिए मैदान आसान बना सकता है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top