Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कन्या पूजन में हिस्सा लेकर परंपरा को दिया संदेश

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 24, 2026 09:07:16
Noida, Uttar Pradesh
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "यह हमारा बेटियों के प्रति आदर और सम्मान दर्शाता है। इससे हमारी सनातन की परंपरा आगे बढ़ती है... इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी नई पीढ़ी को हमसे जोड़ने के लिए बहुत प्रेरणा देती है... यह बहुत श्रद्धा और आस्था का पर्व है... ऐसे आयोजन होना समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 24, 2026 10:23:11
Patna, Bihar:पटना: राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक OYO होटल में युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने बॉयफ्रेंड पर जबरन शराब पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। युवती ने बताया कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि अभिजीत की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो चुकी है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। 13 मार्च की रात आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए उसे शास्त्रीनगर इलाके के P. Shahi OYO होटल बुलाया। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में चला गया। होश आने पर युवती ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर थाने लाया और मेडिकल जांच कराई। घटना के कुछ समय बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामाले पर सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि होटल में युवती के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। बाइट--साकेत कुमार सचिवालय SDPO 2
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 24, 2026 10:22:48
Munger, Bihar:गैस की किल्ल्त को देखते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुंगेर : देश मे लगातार हो रहे गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी एवं गैस सिलिंडर में बढ़ते दाम को लेकर मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित तिलक मैदान कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जिस मंच पर फहराया जाता है तिरंगा, उसी तिरंगा से बना चबूतरा पर जूता- चप्पल पहनकर चढ़े और केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया। बाइट : अशोक पासवान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाइट : इमामहुल हक़ कार्यकारी अध्यक्ष बाइट : देव राज सुमन प्रदेश प्रतिनिधि
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Mar 24, 2026 10:22:05
New Delhi, Delhi:एंकर सेहरावत गैस एजेंसी पर गैस की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं, तभी अचानक क्राइम ब्रांच की टीम गैस की कालाबाजारी को लेकर रेड करती है. लोकेशन साउथ दिल्ली संगम विहार. विजुअल गैस एजेंसी के परेशान जनता. मिली प्राप्त जानकारी अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं. जनता ने बताया कि काफी समय से गैस बुक कर रहे हैं पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, सप्लाई करने वाला वही सिलेंडर 900 से 1000 रुपये के बीच मिल रहा था, अब गैस 3000 से 4000 तक में मिल रहा है. एजेंसी के ऑनर ने कहा गैस की कालाबाजारी नहीं, बल्कि देरी है; बुक करने के बाद पहले मिलता था, अब याद 25 से 35 दिन में मिल रहा है. आज क्राइम ब्रांच के आए थे, वे गैस की कालाबाजारी कर रहेों के लिए थे, यह एक रूटीन चेकिंग थी. एक व्यक्ति ने बताया कि मैं पिछले काफी समय से गैस बुक कर चुका हूं, पेमेंट भी कट गई है लेकिन गैस प्राप्त नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार गैस के सप्लाई न मिलने से अन्य सामानों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे जनता को नुकसान हो रहा है.
0
comment0
Report
BSBhabananda Singha
Mar 24, 2026 10:21:54
Dinajpur, Rangpur Division:উত্তর দিনাজপুর জেলার গোয়ালপোখর বিধানসভার কেন্দ্রের তৃণমূল কংগ্রেস প্রার্থী তথা রাজ্যের মন্ত্রী গোলাম রব্বানী-র নাম এখনও ভোটার তালিকায় না ওঠায় নতুন করে বিতর্ক তৈরি হয়েছে। নিজেই জানিয়েছেন, পার্ট নম্বর ৬০ ও সিরিয়াল নম্বর ৮৩-এ খোঁজ করেও তিনি নিজের নাম পাননি। তবে ব্যক্তিগত ক্ষোভের চেয়ে বৃহত্তর সমস্যার দিকেই আঙুল তুলেছেন তিনি। তার দাবি, জেলায় প্রায় ৪ লক্ষ ৮০ হাজার এবং গোয়ালপোখরে প্রায় ৭৮ হাজার নাম এখনও বিচারাধীন অবস্থায় রয়েছে। সারা রাজ্যে এই সংখ্যা প্রায় ৬০ লক্ষ। সাধারণ মানুষের পক্ষে ট্রাইবুনালে যাওয়া কঠিন বলেও মন্তব্য করেছেন তিনি। গোলাম রব্বানীর বক্তব্য, তিনি স্কুল সার্টিফিকেট, পাসপোর্ট, ভোটার কার্ড ও আধার কার্ডসহ সমস্ত নথি জমা দিয়েছেন, যা বিএলও-র কাছেও রয়েছে। দীর্ঘদিন সরকারি চাকরি করার পরও তার নাম তালিকায় না থাকা নিয়ে প্রশ্ন তুলেছেন তিনি। এই ঘটনাকে তিনি বিজেপি ও নির্বাচন কমিশনের ষড়যন্ত্র বলেও অভিযোগ করেছেন। সব মিলিয়ে, এই ইস্যুকে কেন্দ্র করে জেলায় রাজনৈতিক উত্তেজনা আরও বাড়তে পারে বলেই মনে করা হচ্ছে।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 24, 2026 10:21:19
Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन में बीती रात हिट एंड रन का मामला है। लोगोंने नारायणा तक पीछा कर ट्रक को देर रात पकड़ा। ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में एक्सीडेंट कैद है। राजौरी गार्डन। राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक हादसा रघुवीर नगर इलाके में हुआ है जिसमें एक स्कूटी सवार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उमर खान के रूप में हुई है, वह शाहपुरा इलाके का रहने वाला था। हादसा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। मृतक की बॉडी का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं और उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी। यह हादसा बीती रात 11:00 के आसपास हुआ है; पुलिस ने एक्सीडेंट करान वाले ट्रक को जप्त कर लिया है और ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखने से लग रहा है कि ओवर स्पीड के कारण स्कूटी स्लिप हो गई और सड़क पर गिर गई; इसके पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए ने उसे कुचल दिया।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 24, 2026 10:20:41
Mandla, Madhya Pradesh:MANDLA से एक प्रेरणादायक लेकिन भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दिव्यांग युवक ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। हालात कठिन हैं, लेकिन हौसले बुलंद हैं। देखिए ये रिपोर्ट। ये तस्वीरें मंडला की हैं, जहां एक ऐसा युवक अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है जो आंखों से और हाथ-पैरों से विकलांग है, लेकिन उसके सपने किसी से कम नहीं हैं। बताया जा रहा है कि युवक दौलत टेकाम ने बारहवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है और अब वह कॉलेज में दाखिला लेकर आगे पढ़ना चाहता है लेकिन उसके इस सपने के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट उसका अपना पिता बन रहा है। युवक का आरोप है कि उसके पिता शराब और नशे के आदी हैं और उसे कॉलेज में एडमिशन नहीं लेने दे रहे। युवक दौलत टेकाम का कहना है कि मैं पढ़ना चाहता हूं, आगे बढ़ना चाहता हूं, लेकिन मेरे पिताजी मुझे रोक रहे हैं।
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Mar 24, 2026 10:20:18
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 24, 2026 10:20:12
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 24, 2026 10:20:00
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़। दरभंगापटना से पांच तस्कर 28 पैकेट हीरोइन के साथ गिरफ्तार; दरभंगा में 18 पैकेट में 221 ग्राम हीरोइन बरामद, प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. केतन अशोक इंगोले ने पुष्टि की। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (पटना), एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। तीन तस्कर दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार; 18 पैकेट (221 ग्राम) बरामद। पटना में दो और गिरफ्तार, नाम मनीष सिंह और कन्हैया कुमार; उनके पास 10 पैकेट हीरोइन मिले। असम से नेटवर्क जुड़ा है; गुवाहाटी/सिलचर से दरभंगा होते हुए पटना जाने की योजना थी। गिरफ्तार तीनों मोतिहारी जिले के एक गांव के रहने वाले हैं और पहले भी हिरोइन के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। जांच जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं। नागालैंड से जुड़े तार की संभावना है; पाँच में से एक का होटल पोखरा, नेपाल में हो सकता है। बाइट- डॉ. केतन अशोक इंगोले, प्रशिक्षु आईपीएस
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 24, 2026 10:19:19
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ हाइवे पर टंगणी बेलाकुची के समीप पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर अचानक सड़क पर आ गिरा, जिससे एक ट्रक बीच मार्ग में फंस गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान चमोली पुलिस के जवानों ने बिना देरी किये मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया और मार्ग पर गिरे बिल्डरों को हटाया। तब जाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पायी। बद्रीनाथ हाइवे बाधित की सूचना पर चौकी हेलंग से मौके पर पहुँचे पुलिस के जवानों द्वारा यातायात सुचारु कराने हेतु प्रयास किया गया। आरक्षी विनोद शाह और इनकी टीम ने तत्परता का परिचय देते हुए स्वयं आगे बढ़कर भारी बोल्डर को घन की सहायता से तोड़ना शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार प्रयास करते हुए बोल्डर के टुकड़े सड़क से हटाए गए और अवरुद्ध सड़क मार्ग को पुनः यातायात हेतु सुचारु किया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा पुलिसकर्मी के जज्बे एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 24, 2026 10:17:39
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आज 2026 27 का विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार दिल्ली का बजट 1 लाख 3700 करोड रुपए का है और इसे ग्रीन बजट कहा जा रहा है। बजट पेश किए जाने के बाद हमने व्यापारियों से बजट को लेकर प्रतिक्रिया ली। हमारी इस बजट को लेकर व्यापारियों में निराश दिखाई दी; उनका कहना है कि व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन कर कर सरकार को देता है लेकिन इस बजट में व्यापारियों को नजर अंदाज किया गया है क्योंकि मार्केट में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। मार्केट डेवलपमेंट के लिए कोई योजना नहीं है। बजट के अंदर व्यापारियों के लिए ना कोई पेंशन का प्रावधान रखा गया है नहीं व्यापारी कल्याण बोर्ड का अभी तक गठन किया गया है। व्यापारियों के लिए सरकार ने किसी भी तरह का कोई प्रावधान नहीं किया है इससे व्यापारियों में काफी निराशा है लेकिन वहीं पर कुछ व्यापारी इस बजट को लेकर खुश नजर आए
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 24, 2026 10:16:41
Noida, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र दो पक्षों में जमकर पथराव, गांव ककराली में घंटों बवाल , लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमरौहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराली में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते हिंसा में बदल गई और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घंटों चले इस बवाल से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पथराव में घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top