Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darbhanga846004

दरभंगा में अंतर्राज्यीय हीरोइन गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 221 ग्राम बरामद

MKMUKESH KUMAR
Mar 24, 2026 10:20:00
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़। दरभंगापटना से पांच तस्कर 28 पैकेट हीरोइन के साथ गिरफ्तार; दरभंगा में 18 पैकेट में 221 ग्राम हीरोइन बरामद, प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. केतन अशोक इंगोले ने पुष्टि की। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (पटना), एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। तीन तस्कर दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार; 18 पैकेट (221 ग्राम) बरामद। पटना में दो और गिरफ्तार, नाम मनीष सिंह और कन्हैया कुमार; उनके पास 10 पैकेट हीरोइन मिले। असम से नेटवर्क जुड़ा है; गुवाहाटी/सिलचर से दरभंगा होते हुए पटना जाने की योजना थी। गिरफ्तार तीनों मोतिहारी जिले के एक गांव के रहने वाले हैं और पहले भी हिरोइन के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। जांच जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं। नागालैंड से जुड़े तार की संभावना है; पाँच में से एक का होटल पोखरा, नेपाल में हो सकता है। बाइट- डॉ. केतन अशोक इंगोले, प्रशिक्षु आईपीएस
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Mar 24, 2026 11:36:16
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में पुलिस ने एक बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा किया है जहां आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार के घर चोरी कर लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी, लेकिन आमला पुलिस की सतर्कता से आरोपी ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाया, मामाले में आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 9-10 मार्च की दरम्यानी रात आमला के कुन्बी मोहल्ला निवासी ओमकार टिकारे के घर में अज्ञात आरोपी ने पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और आलमारी व पलंग पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की और 23 मार्च को इंदौर निवासी महेन्द्र देवड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया, अधिकारी कोई बाहरी नहीं बल्कि फरियादी का ही रिश्तेदार निकला, जिसने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते अपने ही मौसा के घर को निशाना बना लिया। आरोपी ने चोरी के जेवर इंदौर में गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 8 लाख से ज्यादा रुपये हासिल किए जिसमें से लाखों रुपये कर्ज चुकाने में खर्च कर दिए, जबकि करीब 3 लाख रुपये खाते में जमा मिले, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और बैंक राशि सहित कुल 20 लाख 85 हजार 200 रुपये का मशरूका बरामद किया है। रिश्तों की आड़ में की गई इस चोरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लालच इंसान को किस हद तक गिरा सकता है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 24, 2026 11:35:29
Mumbai, Maharashtra:चोरी की तीन बाइक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार भोजपूर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई विशेष छापेमारी के दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त महावीर कुमार उर्फ छोटू, पिता रामकुमार यादव, ग्राम सेमरिया, थाना बड़हरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद की गई मोटरसाइकिलों में एक बाइक 10 मार्च को गिद्धा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, दूसरी बाइक 22 मार्च को बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर मंदिर परिसर से चोरी हुई थी, जबकि तीसरी मोटरसाइकिल अन्यत्र से चोरी होने की पुष्टि हुई है। जाँच के क्रम में पुलिस ने इस चोरी की घटना में बड़हरा थाना क्षेत्र के रवि बिंद, पिता काशीनाथ बिंद, ग्राम चातर, थाना बड़हरा सहित कुल चार अपराधियों की पहचान की है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी बरहरा, बबुरा, कोईलवर समेत कई थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस टीम ने बताया कि जल्द ही पूरे गैंग का भंडाफोड़ कर बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बड़हरा थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Mar 24, 2026 11:35:08
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 24, 2026 11:34:31
Bihar:करीब 3 करोड़ का पंचायत सरकार भवन पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप अधूरा काम दिखाकर करा दिया उद्घाटन, अब झड़ रहा प्लास्टर, ग्रामीणों में आक्रोश, रुकवाया काम। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत के बसौना गांव में करीब 3 करोड़ की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। स्थिति यह है कि भवन का उद्घाटन होने के कुछ ही दिनों बाद ही प्लास्टर टूटकर गिरने लगा, दीवारों में लंबी दरारें पड़ गईं और कई जगहों पर कॉलम से सरिया बाहर दिखाई देने लगा। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से इस पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया था, जबकि उस समय भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ था। सबसे हैरानी की बात यह है कि अधूरे निर्माण को पूर्ण दिखाकर उद्घाटन कर दिया गया। निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट के अनुसार इस भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत 19 मार्च 2024 को हुई थी, जबकि कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 18 सितंबर 2025 अंकित है। जिससे तय समय में ही भवन को तैयार दिखाकर उद्घाटन कर दिया गया, लेकिन अभी बहुत सारे काम बांकी है। अभी फिलहाल फर्श में टाइल्स लगाया ही जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में अत्यंत निम्न स्तर की ईंट, सीमेंट और बालू का उपयोग किया गया है। कई जगहों पर प्लास्टर हाथ लगाने से ही झड़ जा रहा है। फर्श पर बिना सही ढुलाई किए ही टाइल्स लगाया जा रहा है। भवन के कॉलम से सरिया बाहर दिखाई दे रहा है और सरिया को हिलाने पर गिट्टी-बालू का मिश्रण नीचे गिरने लगता है। हाल ही में हुई बारिश के बाद दीवारों पर किया गया प्लास्टर और रंग उखड़कर गिर पड़ा, जिससे निर्माण की गुणवत्ता की पूरी पोल खुल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से घटिया निर्माण कराया जा रहा है और शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर ठेकेदार ने फोन कर यहां तक कह दिया कि जहां शिकायत करना है कर दीजिए, कुछ नहीं होगा। स्थानीय मुखिया लोगो ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है और भवन की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार ने भी बीडीओ, डीडीसी एवं डीएम से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस भवन में पंचायत का काम होना है, उसकी हालत अभी से ही खराब है, आगे चलकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होगी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मौके पर पहुंचकर जांच करने की मांग की है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 11:34:00
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से एक अच्छी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहां टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बेगूसराय के सदर अस्पताल में टीबी यानी क्षय रोग से बचाव को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया और इसके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी हो, तो उसे तुरंत जांच करानी चाहिए।डॉक्टरों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन इसका इलाज पूरी तरह संभव है। सरकार द्वारा इसका इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय पर इलाज शुरू करना जरूरी है।अभियान के दौरान पोस्टर और पंपलेट के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया और मरीजों को नियमित दवा लेने की सलाह दी गई।स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस तरह के जागरूकता अभियान से जिले में टीबी के मामलों में कमी आएगी और लोग इस बीमारी के प्रति अधिक सजग。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 24, 2026 11:33:49
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR -लखीसराय से बड़ी खबर है, जहाँ रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित मुख्य सड़क पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण देश में गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में किया गया बताया गया कि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने इसे सरकार की विफल नीतियों का परिणाम बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और इसे गांव-गांव तक फैलाया जाएगा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 24, 2026 11:33:35
Sikar, Rajasthan:सीकर की प्रिंस स्कूल की छात्रा चेष्टा शर्मा ने 10वीं बोर्ड में 99% अंक लाकर रचा इतिहास। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में प्रिंस स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रिंस स्कूल की छात्रा चेष्टा शर्मा पुत्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। चेष्टा शर्मा की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी और जश्न का माहौल है। मूल रूप से धौलपुर की रहने वाली चेष्टा शर्मा के माता-पिता सरकारी शिक्षक हैं। चेष्टा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, दादा-दादी और माता-पिता को दिया है। चेष्टा शर्मा ने बताया कि वह स्कूल और हॉस्टल के समय के अलावा प्रतिदिन 2 से 3 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। साथ ही मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेती थी और हॉस्टल परिसर में घूमकर खुद को तरोताजा रखती थी। प्रिंस स्कूल के हॉस्टल में रहकर तैयारी करने वाली चेष्टा शर्मा का लक्ष्य भविष्य में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करना और उसके बाद यूपीएससी की तैयारी करना है। प्रिंस स्कूल के डायरेक्टर डॉ. पीयूष सुंडा ने कई संस्थान का मुख्य उद्देश्य शेखावाटी के बच्चों को तराश कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचना है। प्रिंस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देकर देश-विदेश में शेखावाटी और सीकर जिले का नाम रोशन किया है。
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 24, 2026 11:33:07
Baran, Rajasthan:बारां के निजी स्कूल का छात्रा ने लहराया परचम, पुलिस कांस्टेबल की बेटी दीपिका मेहता का शानदार प्रदर्शन, दीपिका मेहता जिला टॉपर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम आज जारी हुआ, जिसमें बारां जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बारां शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा दीपिका मेहता ने 600 में से 597 अंक हासिल कर 99.50 प्रतिशत के साथ न केवल जिले की टॉपर बल्कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों में भी शामिल हो गई है । छात्रा के पिता बबलेश मेहता शाहाबाद क्षेत्र के निवासी हैं और पुलिस विभाग में कांस्टेबल है इसी स्कूल की छात्रा पलक नागर ने 99.33 प्रतिशत और छात्र मुदित सोनी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इस निजी स्कूल का परिणाम इस बार खासा प्रभावशाली रहा, जहां 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर जश्न मनाया। मेधावी विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं。 सफल विद्यार्थियों से पूछने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवारजनों और स्कूल स्टाफ को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top