Back
उत्तराखंड चुनाव 2027: सेनापतियों की भिड़ंत तेज, भाजपा बनाम कांग्रेस की धाकड़ चाल
RARAM ANUJ
Feb 05, 2026 07:02:40
Noida, Uttar Pradesh
उत्तराखंड: 2027 की चुनावी बिसात पर 'सेनापतियों' की जंग शुरू हो गया , BJP और कांग्रेस में जुबानी तीर तेज हो गई है। पेश है रिपोर्ट उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज हो रही है दोनों दलों के बीच अब 'सेनापतियों' और 'ब्रिगेडियरों' को लेकर जुबानी युद्ध छिड़ गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चुनावी रण के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "जब हमारे एरिया कमांडर, सेनापति और ब्रिगेडियर मैदान में उतरेंगे, तो कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही एक सक्षम सेनापति जिसके भरोसे वह चुनाव लड़ सके।" भाजपा का दावा है कि उनकी संगठन शक्ति के आगे कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के इन दावों को अहंकार करार दिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने दोटूक कहा कि भाजपा को इतना इतराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को हल्के में लेना भाजपा की बड़ी भूल होगी। हमारे सेनापति जब चुनावी मैदान में उतरेंगे, तो भाजपा समझ भी नहीं पाएगी कि हमला किस तरफ से हुआ है। भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तैयार है।" प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेसपार्टी फिलहाल, दोनों दल एक-दूसरे की सैन्य रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं और खुद को 'फाइट' के लिए तैयार बता रहे हैं। मगर लोकतंत्र के इस रण में सबसे बड़ी 'अदालत' जनता जनार्दन की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 2027 में जनता किस दल के 'सेनापति' के सिर पर जीत का सेहरा सजाती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report