Back
यूपी बीजेपी क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट से संगठन में बदलाव की तैयारी
VSVISHAL SINGH
Feb 05, 2026 07:46:21
Noida, Uttar Pradesh
इससे वाक थ्रू गया है
इससे बाईट गयी है
यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट तैयार ,अब होगा इन रिपोर्ट पर मंथन
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद जोर पकड़ चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय कमेटियों के साथ व्यापक बैठकें पूरी कर ली हैं.इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, कमजोरियां, चुनौतियां और सुधार की आवश्यक जरूरतों पर गहन मंथन हुआ. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा.
पंकज चौधरी ने हर एक क्षेत्र में जाकर बैठक करते हुए बयान दिये और रिपोर्ट अब तैयार हो चुकी है।
अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा
सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े पैमाने पर बदलाव, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज होगी.
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात कीं. उन्होंने हर बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया.
बैठकों में पश्चिमी यूपी के जाट बेल्ट, ब्रज की यादव-ब्राह्मण गतिशीलता, पूर्वांचल की सामाजिक संरचना और बुंदेलखंड के विकास मुद्दों पर फोकस रहा. पंकज चौधरी ने इन क्षेत्रों सहयोगी दलों की स्तिथि का भी आंकलन किया
क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के लिए गाइडलाइन का काम करेगी. इसमें कमजोर बूथों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और विपक्ष की 'पीडीए' जैसी रणनीतियों का मुकाबला करने के ठोस सुझाव शामिल हैं.
पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है सबसे पहले आगामी पंचायत चुनावों में मजबूत प्रदर्शन और फिर 2027 के विधानसभा महासंग्राम में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल करना. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा जिसके बाद यूपी भाजपा का एक्शन प्लान तैयार होगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:020
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 23:47:480
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:47:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 09, 2026 23:47:170
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 09, 2026 23:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 23:46:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:46:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 09, 2026 23:46:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 09, 2026 23:46:010
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 09, 2026 23:45:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:45:120
Report
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report