Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

यूक्रेन ने फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों से कोटलुबन में रूसी आर्सेनल को निशाना बनाया

RKRavi Kant
Feb 13, 2026 01:48:29
Noida, Uttar Pradesh
फुटेज में दिख रहा है कि यूक्रेन ने फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों से कोटलुबन में रूसी आर्सेनल को निशाना बनाया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Feb 13, 2026 03:16:40
Ajmer, Rajasthan:लोकेशन पुष्कर, अजमेर पुष्कर का टीचिंग ग्राउंड बना गायों का काल एंकर - तीर्थ नगरी पुष्कर के खरेकड़ी रोड पर बना ट्रेचिंग ग्राउंड (कचरा संग्रहण केंद्र) मूक पशुओं के लिए मरघट मैं तब्दील होता नजर आ रहा है । जहां एक ओर नगर परिषद क्षेत्र का कचरा धड़ल्ले से ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक के पहाड़ खड़े कर रहे है । वही पुष्कर क्षेत्र की होटल ओर गुलकंद फैक्ट्रियां अपना अपशिष्ट ट्रैक्टरों में भर के इस ट्रेचिंग ग्राउंड में खाली कर रहें है । हाल इतने बिगड़ चुके है कि गाय यहां चरने आती है और यही प्लास्टिक खाकर अपना दम तोड़ देती है । वियो - पूरे मामले को लेकर क्षेत्रवासी जितेंद्र रावत बताते हैं कि उन्होंने जब पहली बार यहां के हाल देखें तो वह खुद हैरान रह गए । उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे को उठाने का प्रयास भी किया । जितेंद्र बताते हैं कि बीते पास से 6 दिनों में यहां लगभग 6 गाय उन्होंने मृत अवस्था में देखी है । वही क्षेत्रवासी सुनील रावत बताते हैं कि यहां केवल नगर परिषद ही कचरा नहीं डाल रही । आसपास की होटल रिसॉर्ट और गुलकंद फैक्ट्री का कचरा भी इकट्ठा हो रहा है । वही इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रवासी सुनील गुर्जर ने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार गौ माता हर रूप में पूजनीय । यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है जन्म से लेकर मरण तक गौ माता का साथ हम इंसानों के साथ होता है । ऐसे में गायों की ऐसी दुर्दशा अत्यंत निंदनीय है । ऐसा नहीं है कि इस दुर्दशा को लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं आगे नहीं आ रही । पुष्कर में लंबे अरसे से कम कर रही संस्था एनिमल केयर सोसाइटी के रोहित गुर्जर बताते हैं कि गाय के प्लास्टिक खाने से उनकी आंतों में यह फंस जाती है जिससे उनकी मौत हो जाती है । रोहित बताते हैं कि अक्सर उनके पास इस ट्रेचिंग ग्राउंड से मदद के लिए फोन आता है । जब वे मौके पर जाकर स्थिति देखते हैं तो कभी गाय के पैरों में तार फस जाना और कभी स्टील के ढक्कन गायों के गले में फंस जाते हैं । ऐसे में उन गायों का उपचार करने के लिए उन्हें पुष्कर स्थित एनिमल केयर सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला में लाकर उपचार किया जाता है । वियो - वही इस पूरे मामले को लेकर जब पुष्कर एसडीएम गुरु प्रसाद तवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे अभी संज्ञान में आया है । जिसको लेकर नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा से बात की गई है । उन्होंने कहा कि मौका देखकर जल्द टीमों का गठन किया जाएगा। ओर गायों को इस कचरा संग्रहण केंद्र से दूर रखने के प्रयास किए जाएंगे । वही कचरा संग्रहण केंद्र को व्यवस्थित संचालित करवाने के निर्देश दिए जाएंगे । साथ उन्होंने बताया कि पूरे मामले को लेकर प्रशासन सचेत है । ओर इसको लेकर टेंडर भी करवाए गए है । वाइट -- गुरु प्रसाद तंवर, SDM
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 13, 2026 03:15:24
Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की बड़ी ठगी का खुलासा, आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से गिरफ्तार किया गया, वर्ष 2021 में चांपा में मेदी लाल देवांगन के माध्यम से आरोपी से मुलाकात हुई थी, आरोपी ने 5% मासिक ब्याज और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया, अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ देने का भी झांसा दिया गया, सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कई लोगों से रकम जुटाई गई, नगद, RTGS, NEFT और चेक से कुल ₹8,45,00,000 की राशि ली गई, शुरुआत में कुछ महीनों तक ब्याज देकर भरोसा जीता, फिर रकम हड़प ली, ठगी की रकम से क्रेटा car, सोना खरीदा और घर का रंग-रोगन कराया, सती निवासी भूधर प्रसाद देवांगन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, बाद में रकम हड़पकर फरार हो गया, 12 चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड, 08 क्रेडिट कार्ड बरामद, 03 महंगे मोबाइल व ₹30,000 नगद जब्त, धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्रवाई, आरोपी पुलिस रिमांड पर, चampang पुलिस और साइबर टीम पुलिस की बड़ी कार्यवाही
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 13, 2026 03:15:13
Bihar:समस्तीपुर में उच्चकों ने महिला से पर्स में रखा एक लाख से अधिक रुपये लेकर फरार। सीसीटीवी में कैद हुई घटना। जांच में जुटी पुलिस. समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के घाट नवादा में बलान पुल के पास गुरुवार को उच्चकों ने एक महिला से पर्स में रखा एक लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेने के बाद आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुट गई. जिसमें महिला का झोला उड़ाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद थी. पीड़िता उजियारपुर थाने के महिसारी वार्ड चार निवासी अमरेश कुमार राय की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि 33 नम्बर रेल गुमटी के पास स्थित बैंक से 99 हजार रुपये निकाल कर पर्स में रख जेवर दुकानदार को देने के लिये घाट नवादा पैदल ही जा रही थी. पुल पर किसी ने उसके साड़ी में गंदगी लगे रहने की बात बतायी. जिसके बाद वह सड़क किनारे बेंच पर पर्स रखकर साड़ी धोने लगी. इसी बीच वहां आया एक युवक उसका पर्स लेकर अपने साथी बाईक सवार के साथ भाग गया. सरिता ने बताया कि उसने जेवर खरीदा था तथा दुकानदार को 50 हजार रुपये दी थी. घर से भी वह कुछ पैसा लेकर आई थी एंव बैंक से रुपये लेकर वह दुकानदार को देने जा रही थी.
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 03:14:24
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:रुपईडीहा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेपालगंज, बांके में नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें नेपाल के बांके व बर्दिया तथा भारत के बहराइच जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। शुभारंभ दोनों देशों के राष्ट्रगान से हुआ। बैठक में सीमा स्तंभों की सुरक्षा, नो-मेंस लैंड की पवित्रता, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, नकली मुद्रा, अवैध व्यापार, आपदा प्रबंधन और सूचना आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नेपाल में प्रस्तावित संघीय संसदीय चुनाव के दौरान बार्डर सहयोग पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी और समन्वित कार्रवाई पर बल दिया। एसपी राम नयन सिंह ने सीमा पार अपराध नेटवर्क पर संयुक्त कार्रवाई और नियमित फ्लैग मीटिंग की आवश्यकता बताई। दोनों देशों ने संयुक्त गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया। अंत में अधिकारियों ने पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। बैठक में नेपाल की ओर से सीडीओ बर्दिया गोगन बहादुर हमल, सीडीओ बांके दिल कुमार तमंग, एसीडीओ महेश कुमार गुरूंग, पूर्ण बहादुर खत्री, एसपी सरोज पाउडेल, अंगुर जीसी, एसपी सशस्त्र पुलिस बल दिनेश कुमार महत, भीम बहादुर चंद उपस्थित रहे। वहीं भारत की ओर से डीएम व एसपी के अलावा एडीएम अमित कुमार, एसडीएम महसी आलोक प्रसाद, कमांडेंट एसएसबी कैलाश चंद्र रमोला, राज रंजन, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, थानाध्यक्ष रूपईडीहा रमेश सिंह रावत मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 13, 2026 03:04:57
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में चल रहे 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की सांस्कृतिक संध्या उस समय रंगीन हो उठी, जब मशहूर पंजाबी लोकगायक अशोक मस्ती ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। मंच पर आते ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को उत्सव में बदल दिया। उनके गाए गीतों पर देश-विदेश से आए पर्यटक झूमते और थिरकते नजर आए। पंजाबी गीतों से गूंजी चौपाल अशोक मस्ती पंजाबी लोक संगीत की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म पंजाब में हुआ और बचपन से ही उन्हें संगीत में गहरी रुचि रही। पारंपरिक लोकधुनों और देसी अंदाज में गाए गए गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। संघर्ष भरे शुरुआती दौर के बाद अशोक मस्ती ने पंजाबी लोक संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गीतों में पंजाब की मिट्टी की खुशबू और आम आदमी की भावनाएं साफ झलकती हैं। गीतों पर नाचते नजर आये पर्यटक अपने लंबे संगीत सफर में अशोक मस्ती ने कई हिट गीत दिए हैं, जो आज भी शादियों, मेलों और Cultural आयोजनों की शान बने हुए हैं। सूरजकुंड मेले में उनकी प्रस्तुति ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि मेले की सांस्कृतिक विविधता को भी और समृद्ध किया। कलाकार की ऊर्जा और लोक संगीत की मिठास ने इस शाम को यादगार बना दिया।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Feb 13, 2026 03:03:37
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 13, 2026 03:03:20
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में देशी दुल्हन श्रीपूर्णा और फ्रांस के और्हेल्यै गैरंपो की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कसार देवी स्थित एक रिसोर्ट में हुई. विदेशी बारातियों ने कुमाऊनी रीति-रिवाज से शादी का आनंद उठाया. ढोल दमाऊ और छोलिया नृत्य दल के साथ बारात निकली. वर पक्ष के साथ फ्रांस से आए दर्जन भर से अधिक महिला और पुरुष बाराती डांस करते दिखे. विदेशी महिलाएं रंगीन साड़ी और घाघरा-चोली में थीं; पुरुष मेहमान कुर्ता-पजामा और शेरवानी में थे. वर-वधू ने वरमाला पहनाई और سات फेरे लिए. धूलि अर्घ्य, कन्या दान, फेरे, जयमाला आदि रस्मों में दूल्हा और मेहमान रोमांचित और सहज दिखे. मीडिया से बातचीत में दूल्हा और्हेल्यै गैरंपो ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूँ कि आज श्रीपूर्णा से मेरी शादी अल्मोड़ा कसार देवी में हो रही है...'. उन्होंने कहा कि यूरोप में शादी destinations कम नहीं पर भारतीय संस्कृति और आड़्यात्मिक शांति से प्रभावित होकर अल्मोड़ा चुना. वे पहले भी भारत आए हैं; उत्तराखंड में आकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है. दूल्हे के परिवार और साथ आए मेहमानों के लिए यह शादी पारिवारिक समारोह के साथ आध्यात्मिक यात्रा है. अलमोड़ा चीनाखान मोहल्ला निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड डीजीएम ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री श्रीपूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री पाई, भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन-फिल्म प्रोडक्शन में पोस्टग्रेजुएशन किया. श्रीपूर्णा ने 2020 में फ्रांस की टू लूज यूनिवर्सिटी से MSc मार्केट MANAGEMENT AND COMMUNICATION किया; 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी में डाटा एनालिस्ट के तौर पर नौकरी मिली. करीब 5 साल फ्रांस में रह रही श्रीपूर्णा अब फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर और्हेल्यै गैरंपों की जीवन साथी बन गई हैं.
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 03:02:52
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम फतेआलम उर्फ शाहरुख था। वह वारिस खान का सबसे छोटा बेटा था। उसके दो भाई नासिर और सलमान तथा तीन बहनें हैं। शाहरुख गांव के चौराहे पर मुर्गा काटने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने यू-टर्न ले रही आल्टो 800 को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएचसी परतावल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 13, 2026 03:02:51
Chowk, Uttar Pradesh:प्रदेश में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार हर्षोल्लास से मनाए जाएं, लेकिन अराजकता और उपद्रव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण हेतु निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 और 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। निर्देश दिए गए कि मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात और पार्किंग प्रबंधन बेहतर रहे, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। महाराजगंज पुलिस पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है और शिवरात्रि पर्व को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिवालयों का निरीक्षण किए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि जनपद में दो शिवालय बहुत प्रमुख हैं और वहां पर नेपाल के साथ-साथ दूर-दूर से श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए आते हैं इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरीके की कोई दिक्कत न होने पाए। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया महाशिवरात्रि पर जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों पर विस्तृत ड्यूटी चार्ट बनाया गया है सभी मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए हैं जो पूर्व से ही स्थापित है उनकी क्रियाशीलता चेक की गई है धार्मिक स्थलों पर LIU को नजर रखने को लेकर निर्देशित किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी भारत नेपाल बॉर्डर पर सीमावर्ती इलाकों में स्थित मंदिरों के रूट निर्धारित कर ले साथ ही साथ रूट के आसपास बसे लोगों के सत्यापन भी पूरा कर ले ताकि अगर कोई भी असामाजिक तत्व बाहर से आकर रुका हो तो समय रहते कार्यवाही की जा सके।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 13, 2026 03:02:14
Bihar:समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में पांच फरवरी को रेलवे ट्रैक से मिले महिला और नवजात शिशु के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति सोमनाथ सुमन, उसके पिता और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताते चले कि 5 फरवरी को विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर रेलवे ट्रैक डाउन लाइन के पास एक महिला और नवजात का शव मिला था। शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया, लेकिन पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया था। इस संबंध में चौकीदार जीवछ पासवान के आवेदन पर 6 फरवरी 2026 को विद्यापति नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान ने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और महिला की पहचान कंचन कुमारी के रूप में की। जांच में सामने आया कि कंचन कुमारी की प्रेम विवाह मऊ धनेशपुर विद्यापतिनगर निवासी सोमनाथ सुमन से हुई थी। शादी के बाद पति उसे लेकर हरियाणा चला गया। पति के अनुसार, हरियाणा में कंचन का किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क हो गया था और इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया। अवैध संबंध के शक में पिता ने अपने जीजा चंदन कुमार और पिता के साथ मिलकर महिला को घर बुलाया और साजिश रचकर उसकी और नवजात की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मज़ धनेशपुर उत्तर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था, ताकि मामला दुर्घटना प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top