Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

देहरादून के दून अस्पताल के पास गोलीकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

RRRakesh Ranjan
Oct 22, 2025 02:16:20
Noida, Uttar Pradesh
राजधानी देहरादून के दून अस्पताल के पास में 19 अक्टूबर को एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी रोहन और उसके सहयोगीi विशाल तोमर को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर की रात को देहरादून के कैनाल रोड पर युवाओं के दो गुट में विवाद हुआ था जिसको लेकर रोहन अपने साथियों के साथ दून अस्पताल पहुंचा और पीड़ित दिशांत राणा को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PGPiyush Gaur
Oct 22, 2025 04:49:26
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 350 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। खराब हवा के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जहां लोग खांसी, जुकाम और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति सीधा प्रदूषण से जुड़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग जुड़े डॉक्टर ने सलाह के रूप में लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना जरूरी हो, तो एन-95 मास्क का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया गया है, जिसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक, डीजल जेनरेटर के उपयोग पर पाबंदी और सड़कों की मशीनों से धुलाई जैसी कई सख्तیاں लागू की गई हैं। फिलहाल लोगों को राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सभी की निगाहें अब प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों पर हैं कि वे इस खतरनाक हालात से निजात दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठा पाती हैं।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 22, 2025 04:49:07
Malda, West Bengal:মালদা:মালদহের চাঁচলের মালতীপুরে প্রতি বছর দীপান্বিতা অমাবস্যা পেরোনোর পরের দিন আয়োজিত হয় এক অনন্য রীতি—কালী দৌড়। প্রায় সাড়ে তিনশো বছর আগে শুরু হওয়া এই ঐতিহ্য আজও মালতীপুরের মানুষ সগৌরবে পালন করে আসছে। চাঁচলের রাজা শরৎচন্দ্র রায় বাহাদুর এই প্রথা চালু করেন। তিনি বিশ্বাস করতেন, এই প্রতিযোগিতার মাধ্যমে এলাকায় সম্প্রীতির বোধ আরও শক্তিশালী হবে। সেই সময় মালতীপুর অঞ্চলে শুধুমাত্র একটি মাত্র পুকুর ছিল যেখানে একসঙ্গে বহু প্রতিমা বিসর্জন হত। প্রতিযোগিতাটি এমনভাবে গড়ে তোলা হয়েছিল যে, যার কালী প্রতিমা অক্ষত থাকবে, সেই প্রতিমা হবে প্রথম বিসর্জন। প্রথাটি এমন এক উন্মাদনার সৃষ্টি করে যা এখনো মানুষকে ঐতিহ্যের শিকড়ে ধরে রাখতে সাহায্য করে। আজও এই প্রতিযোগিতার দিন মালতীপুরে মানুষের ঢল নামে। দূর-দূরান্ত থেকে হাজারো মানুষ এখানে ভিড় জমায় মা কালীর প্রতি তাদের ভক্তি নিবেদন করতে। এলাকাবাসীরা আটটি ভিন্ন কালী প্রতিমাকে কাঁধে নিয়ে ছোটেন, এগুলি হল বুড়ি কালী, চুনকা কালী, বাজারপাড়া কালী, আম কালী, হ্যান্টা কালী, হাট কালী, ও শ্যামা কালী। কাঁধে প্রতিমা নিয়ে মালতীপুর বাজার প্রদক্ষিণ করে কালীবাড়ির কাছের কালী দীঘিতে পৌঁছানোই দৌড়ের লক্ষ্য। প্রতিটি প্রতিমা ও তার দলে সমর্থকদের উচ্ছ্বাস দেখতে হলে এই দিনে মালতীপুরে যেতে হবে।পুরো এলাকা জুড়ে চলে ঢাকের তালে তালে উচ্ছ্বাস, ভক্তি আর আনন্দের ঢেউ। বাবার কাঁধে চেপে ছোট ছোট শিশুরাও মেতে ওঠে এই উৎসবে—যেন প্রজন্মের পর প্রজন্ম ধরে ঐতিহ্যের দৌড় থেমে না যায় কখনো।উল্লিখিতভাবে, এ বছর এই কালী দৌড়ের সাক্ষী থাকতে মালদহ জেলার পুলিশ সুপার প্রদীপ কুমার যাদবও তাঁর পরিবার-সহ উপস্থিত ছিলেন। পুজো মণ্ডপ ও দৌড়ের ঐতিহ্য তিনি নিজে প্রত্যক্ষ করেন এবং স্থানীয়দের উৎসাহ ও শৃঙ্খলার প্রশংসা করেন।এছড়াও উপস্থিত ছিলেন,চাঁচল মহাকুমা পুলিশ আধিকারিক সোমনাথ সাহা,আইসি পূর্ণেন্দু কুন্ডু।কঠোর পুলিশি নিরাপত্তার মধ্যে এই কালী দৌড় সম্পন্ন হয়.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 22, 2025 04:47:55
Begusarai, Bihar:24 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय आ रहे हैं। जहां वह एनडीए के पक्ष में चुनावी प्रचार एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि बेगूसराय के सात विधानसभा सीटों में इस बार तीन सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। वही दो-दो सीटों पर जदयू एवं लोजपा के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ जहां एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है तो वहीं एनडीए के कार्यकर्ता एवं नेता सातों सीट पर विजय का दावा भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उलाव हवाई अड्डे पर जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। भव्य पंडाल लगाए जा रहे हैं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है।
0
comment0
Report
Oct 22, 2025 04:47:18
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 22, 2025 04:46:17
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Oct 22, 2025 04:45:44
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में घाटशिला उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को ही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आ चुके हैं। आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 24 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। घाटशिला उपचुनाव में सियासी बाजी अपने अपने पक्ष में करने के लिए झामुमो और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। दोनों तरफ से बयानबाजी भी खूब सुनाई दे रहा है। घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, घाटशिला में सभी कार्यकर्ताओं को लगना है। बूथ स्तर पर सभी को जाना है, हर गांव में संपर्क करना है और इसके अलाव पार्टी के स्टार प्रचारक अपनी भूमिका निभाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का कार्यक्रम तय होगा वो भी दौरा करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला में बहुत आसानी से विरोधियों को परास्त करेगा。 घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, झामुमो के लोक लुभावने वादे पर घाटशिला की जनता आने वाली नहीं है। लगातार घाटशिला में देख रहा हूं, जिस तरह का आक्रोश और गुस्सा घाटशिला में देखने को मिल रहा है सब लोग बोलते हैं पीएम दिल्ली में बैठ कर सुदूर गांव ने विकास का काम कर रहे हैं। घाटशिला को लेकर सीएम अहंकार की भाषा बोल रहे हैं। इनके अहंकार को लालू यादव ने तोड़ा अब घाटशिला की जनता भी उनके अहंकार को तोड़ेगी।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 22, 2025 04:45:23
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन से 75 किलामीटर दुर स्थित बडनगर तहसील के ग्राम भिडावद मे आज फिर अनूठी आस्था देखने को मिली। गांव में सुबह गाय का पूजन किया गया। पूजन के बाद लोग जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से कई गाय निकाली गई। मान्यता है की ऐसा करने से मन्नते पूरी होती है और जिन लोगो की मन्नत पूरी हो जाती है वे भी ऐसा करते है। परम्परा के पीछे लोगो का मानना है की गाय में 33 करोड़ देवी देवताओ का वास रहता है और गाय के पैरो के निचे आने से देवताओ का आशीर्वाद मिलता है। दरअसल आस्था के नाम पर यहाँ लोगो की जान के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है। दीपावली पर्व के दूसरे दिन होने वाले इस आयोजन में जो लोग शामिल होते है उन्हें वर्षो पुरानी परम्परा का निर्वाह करना होता है। परम्परा अनुसार लोग पांच दिन तक उपवास करते है । दिपावली के एक दिन पहले गांव के माता मन्दिर में रूककर रात गुजारते है और भजन कीर्तन करते है । दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर सुबह पूजन किया जाता है । उसके बाद ढोल बाजे के साथ गाँव की परिक्रमा की जाती है । एक और गांव की सभी गायों को एकत्रित किया जाता है और दूसरी तरफ लोग जमीन पर लेटते है। फिर शुरू होती जान जोखिम में डालने वाली अनूठी परम्परा। जहाँ लोगो को लेटाया जाता है उस और गायों को एक साथ छोड़ दिया जाता है। कुछ ही समय मे सारी गाये इन्है अपने पैरो से रौंदती हुई इन पर से गुजर जाती है । इसके बाद मन्नत करने वाले उठ खडे होते है और ढोल की धुन पर नाचने लगते है । पुरे गाव मे ख़ुशी का माहौल रहता है। इस दृश्य को देखने के लिए आस पास के गांवो के लोग भी उत्साह के साथ आते है ।
0
comment0
Report
Oct 22, 2025 04:44:09
0
comment0
Report
Oct 22, 2025 04:43:34
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 22, 2025 04:40:25
Jaipur, Rajasthan:रोशनी के त्योहार की चमक उतरते ही गुलाबी नगरी की गलियों में अब सिर्फ कचरा ही कचरा दिख रहा है। चारदीवारी के भीतर की तंग गलियाँ और बाजारों के कोने-कोने में कचरे के ढेर ऐसे लगे हैं, मानो शहर में कोई दूसरा “कचरा उत्सव” मनाया जा रहा हो। दीपावली से पहले साफ-सफाई के दावे करने वाला निगम प्रशासन अब खुद सवालों के घेरे में है। लाइट्स और रंगोली के बीच बीते त्योहार के बाद सड़कों पर फैला प्लास्टिक, पत्ते, फूल, पैकिंग वेस्ट और पटाखों का कचरा अब शहर की सुंदरता पर दाग बन गए हैं। कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि गलियां तक बंद हो गईं। न पैदल निकलना आसान, न वाहन ले जाना मुमकिन। निगम की ओर से दीपावली पर “एक्स्ट्रा सफाई यूनिट” लगाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत में झाड़ू से ज्यादा कैमरे चले। ऐसा लग रहा है त्योहार खत्म होते ही साफ-सफाई का सिस्टम भी छुट्टी पर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है असली सफाई की जिम्मेदारी किसी ने नहीं निभाई। अब जब शहरवासी नई सुबह की ताज़गी की उम्मीद कर रहे थे, तब उन्हें मिल रही है सड़कों से उठती बदबू और कचरे की परतों से घिरी हवा।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 22, 2025 04:40:15
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 22, 2025 04:39:21
0
comment0
Report
Oct 22, 2025 04:39:14
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 22, 2025 04:38:59
Jaipur, Rajasthan:रोशनी के त्योहार के बाद गुलाबी नगर की हवा में अब घुल गया है धुआं और धूल। दीपावली की रात चली पटाखेबाजी ने जयपुर की आबोहवा को जहरीला बना दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 200 के पार पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी के करीब है। सबसे ज्यादा प्रदूषण मानसरोवर, शास्त्री नगर, सीतापुरा और पुलिस कमिश्नरेट इलाके में दर्ज किया गया। वहीं आदर्श नगर क्षेत्र की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। राज्य में भिवाड़ी फिर सबसे प्रदूषित शहर रहा। जहां AQI लेवल 300 पार कर गया। यानि सांस लेना तक मुश्किल हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार आतिशबाजी से निकले धुएं और सूक्ष्म धूलकणों ने हवा को भारी बना दिया है। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनुमान है कि हवा की गति धीमी रहने से अगले दो से तीन दिन तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 22, 2025 04:38:49
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top