Back
PFI से जुड़े दो आरोपियों की अग्रिम जमानत समाप्त, इंदौर से भोपाल सुरक्षा के बीच रवाना
RMRoshan Mishra
Nov 09, 2025 12:55:43
Noida, Uttar Pradesh
PFI से जुड़े दोनों आरोपी की सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत अवधि समाप्त हो गई। जमानत अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच इंदौर से भोपाल के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी चार दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए थे ताकि वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6 नवंबर से 9 नवंबर तक अग्रिम राहत दी थी, इस अवधि में उन्हें इंदौर आकर अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली। जमानत अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को सुरक्षा घेराबंदी में दोनों आरोपियों को इंदौर से भोपाल के लिए रवाना किया गया। दोनों आरोपी 2022 में ATS के द्वारा PFI और SDPI से जुड़ी कथित असंवैधानिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने के आरोप हैं। इंदौर पुलिस ने बताया कि जमानत अवधि के दौरान उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था और उन्हें किसी भी राजनीतिक या सामाजिक गतिविधि में भाग लेने की अनुमति नहीं थी। दोनों ने केवल सदर बाजार और मल्हारगंज क्षेत्र में हुए पारिवारिक शादी समारोह में ही भाग लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि जमानत अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार भोपाल भेजा गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे समय सुरक्षा और निगरानी के सभी इंतज़ाम सख्ती से किए गए।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 16:05:360
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 09, 2025 16:05:220
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 09, 2025 16:04:590
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 09, 2025 16:04:320
Report
RNRandhir Nidhi
FollowNov 09, 2025 16:03:58Gumla, Jharkhand:आज घाटशिला में चुनावी कार्यक्रम पश्चात रांची प्रस्थान करने से पहले मीडिया साथियों से बातचीत।
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 16:03:020
Report
VPVinay Pant
FollowNov 09, 2025 16:02:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 09, 2025 16:02:350
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 09, 2025 16:02:160
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 16:01:570
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 09, 2025 16:01:460
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 09, 2025 16:01:320
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 09, 2025 16:01:160
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 09, 2025 16:01:040
Report