Back
सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा बढ़ी
SKSantosh Kumar
Nov 04, 2025 07:48:25
Noida, Uttar Pradesh
सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार... लोकेशन: गोरखपुर
एंकर: गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर — सांसद रवि किशन को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कॉल के दौरान खुद को बिहार का निवासी बताया था, लेकिन जांच में उसकी असलियत कुछ और ही निकली। गोरखपुर की रामगढ़ताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है。
दरअसल बीते 30 अक्टूबर को एक शख्स ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने यह कॉल सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर की थी। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले अपना पता बिहार बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी पहचान अजय कुमार यादव, पुत्र रामफेर यादव, निवासी हाउस नंबर 1703/07, स्ट्रीट नंबर 03, फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के जरिए जेल भेज दिया है।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJagmeet Singh
FollowNov 04, 2025 12:47:510
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 12:47:110
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 04, 2025 12:46:560
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 04, 2025 12:46:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 04, 2025 12:46:160
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 04, 2025 12:45:560
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 12:45:080
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 04, 2025 12:44:540
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 04, 2025 12:44:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 04, 2025 12:44:220
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 04, 2025 12:43:520
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 04, 2025 12:43:210
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 04, 2025 12:42:54Raipur, Chhattisgarh:ट्रेन में यात्र कर रहे किसी यात्री ने वीडियो बनाया है, वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही है......
0
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 04, 2025 12:42:420
Report