Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
जैतसागर झील में विशेष सफाई, बूंदी पर्यटन में नया जोश
KRKishore Roy
Jan 06, 2026 03:50:28
Noida, Uttar Pradesh
बून्दी की ऐतिहासिक जैतसागर झील में लौटी उम्मीद, नावों के सहारे चल रहा विशेष सफाई अभियान बून्दी। पर्यटन नगरी बूंदी की पहचान रही ऐतिहासिक जैतसागर झील, जो बीते महीनों में उपेक्षा और गंदगी के कारण बदहाली का शिकार हो गई थी, अब एक बार फिर संवरने की राह पर है। जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल से झील में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है, जिससे झील की सुंदरता और जल गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। लंबे समय तक सफाई व्यवस्था ठप रहने के कारण झील में कमल की जड़ें, जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और गंदगी फैल गई थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि झील से दुर्गंध आने लगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी गहरी नाराजगी थी। करीब चार माह पूर्व कमल जड़ों की सफाई के लिए लगाई गई हार्वेस्टर मशीन तकनीकी खराबी के चलते झील में डूब गई थी, जिसके बाद सफाई कार्य पूरी तरह बंद हो गया। लेकिन हालात बिगड़ते देख अब प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हस्तचालित लकड़ी की नावों के जरिए सफाई अभियान दोबारा शुरू किया है। फिलहाल प्रतिदिन करीब एक दर्जन मजदूर नावों के सहारे झील में उतरकर तैरता कचरा, प्लास्टिक और जलकुंभी बाहर निकाल रहे हैं। भले ही यह प्रक्रिया धीमी है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम अब साफ नजर आने लगे हैं। झील का पानी पहले کی तुलना में साफ दिखने लगा है। यह अभियान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बूंदी दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना में शुरू किया गया। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और वन विभाग के डीएफओ अरुण कुमार डी के संयुक्त निर्देशन में सफाई कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि एक से दो माह में झील के घाटों, किनारों और कमल जड़ों की व्यापक सफाई पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद झील में बोटिंग गतिविधियों को भी दोबारा शुरू करने की योजना है, जिससे पर्यटन को नया संबल मिलेगा। सफाई कार्य में जुटे मजदूर सुरेश केवट बताते हैं कि ठंड के कारण फिलहाल मजदूरों की संख्या कम है, लेकिन मौसम सामान्य होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा झील से बाहर निकाला जा रहा है। इतिहासकारों के अनुसार जैतसागर झील का नाम जैता मीणा के नाम पर पड़ा। 1568 ईस्वी में महाराव सूरजमल की माताजी जयवती ने झील के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया था। झील के मध्य स्थित तोरण द्वार, हाथियों की मूर्तियां, दशावतार, नवग्रह और छतरियां आज भी बूंदी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि झीलों और जल स्रोतों में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। यदि यह प्रयास निरंतर जारी रहा और जनभागीदारी मिली, तो जल्द ही जैतसागर झील एक बार फिर अपने ऐतिहासिक वैभव और पर्यटन पहचान को हासिल कर सकती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 17, 2026 12:17:10
Bethania Kandhai Di, Uttar Pradesh:बघेलखंड अग्निकांड के चार दिन बाद भी पीड़ित परिवारों को कोई सहायता नहीं मिली है। पीड़ित परिवार पल्ली तानकर रहने को मजबूर हैं और सहायता के लिए जिलाधिकारी महोदय से गुहार लगा रहे हैं।बघेलखंड में मंगलवार को आग से सात घर जल गए थे, जिसमें लाखों का संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई थी। पीड़ित परिवारों में जगराम पुत्र सुकई, भुलई पुत्र गया प्रसाद, शिवकुमार पुत्र भुलई, राम फेरन पुत्र कल्लू, राजमन पुत्र राम फकीरे, मोहित पुत्र भुलई शामिल हैं। जगराम ने बताया कि चार दिन में सिर्फ चार टाइम ही भोजन किया है, घर में खाने को कुछ भी नहीं है। महाराणा प्रताप जन जातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल ने शुक्रवार को बघेलखंड पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उप जिलाधिकारी महोदय तुलसीपुर से दूरभाष पर बात करके परिवारों को आवास दिए जाने की मांग की है
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 12:06:43
Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिबियापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह के अनुसार 17 जनवरी 2026 को सुबह 3:35 बजे रामगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त राजू कुमार को पकड़ा गया ,अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई, जबकि उसकी निशानदेही पर एक अपाचे बाइक भी मिली, पूछताछ में दोनों मोटरसाइकिलें इटावा और कानपुर से चोरी की होना सामने आया है,पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दिबियापुर थाना पुलिस को मिली सफलता ।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 12:03:22
Mathura, Uttar Pradesh:भाकियू भानु के नेतृत्व में किसानों ने विधायक राजेश चौधरी को सौंपा ज्ञापन मथुरा । यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा मांट क्षेत्र के पानीगांव में अवैध निर्माणों को ढहाने और नोटिस दिए जाने की कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में शुक्रवार को पानीगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मांट विधायक के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर यशवीर सिंह राघव और जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने उनके आवासों, दुकानों और आश्रमों पर बुलडोजर चलाया, तो स्थानीय लोग आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि पानीगांव में दर्जनों गोशालाएं, मठ और मंदिर हैं, जिनसे सैकड़ों मजदूर परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। यदि इन्हें तोड़ा गया, तो क्षेत्र के लोग पूरी तरह बेरोजगार और आवास विहीन हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसे यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यक्षेत्र से बाहर कर नगर निगम मथुरा-वृंदावन में सम्मिलित किया जाए। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि वह जानता के साथ हैं और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। इस मुद्दे को वह विधानसभा में भी उठाएंगे। इस मौके पर रविकांत गोयल, रामू प्रधान, कारे प्रधान, संजू प्रधान, पप्पू प्रधान, भोला प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:54:41
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:53:29
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:52:41
Ghazipur, Uttar Pradesh:जीआरपी गाजीपुर सिटी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित और मानवीय कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया। यह पूरा मामला रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी का है। दरअसल आज थाना जीआरपी गाजीपुर सिटी द्वारा रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग के साथ-साथ शांति व्यवस्था को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष पवन कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बालिका घबराई हुई अवस्था में बैठी मिली। पुलिस ने तत्काल उससे पूछताछ की, जिस पर बालिका ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल आई है। बालिका ने अपना नाम काजल यादव पुत्री सुनील यादव, निवासी आगापुर पोस्ट तिवारीपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर बताया। बालिका की उम्र करीब 15 वर्ष बताई गई। जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सी-प्लान के माध्यम से बालिका के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर बालिका की मां लुटरी देवी थाना जीआरपी गाजीपुर सिटी पहुंचीं। मौके पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका काजल को नियमानुसार उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:51:42
Ghazipur, Uttar Pradesh:जॉइंट कमिश्नर, जीएसटी वाराणसी सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी 2.0 लागू किया गया है, जिसमें कर की दरें घटाकर 5 और 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसका लाभ आम जनता को भी मिलेगा। जहां तक ईंट भट्ठों का सवाल है, गाजीपुर में लगभग 500 भट्ठे पंजीकृत हैं, जिनमें से कुछ द्वारा कर जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे भट्ठों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि करीब 15–16 ईंट भट्ठे ऐसे हैं जिनके द्वारा शून्य जीएसटी जमा किया गया है, जबकि 120 भट्ठे केवल 50 प्रतिशत तक कर जमा कर रहे हैं। सभी मामलों की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:49:53
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित जीएसटी को लेकर व्यापारी संवाद कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब जीएसटी कार्यालय की जमीन के मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सीडीओ की टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकलते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की। बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारी, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी सरकारी योजनाओं, हालिया संशोधनों और सुधारों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों के सुझावों और समस्याओं को नोट कर शासन स्तर पर भेजा जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा। बैठक में ईंट भट्ठा संचालकों को लेकर मुद्दा सबसे ज्यादा गर्म रहा। व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जनपद में कई ईंट भट्ठे टैक्स चोरी कर रहे हैं और अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इस पर सीडीओ ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि जीएसटी में किसी तरह का भेदभाव न हो। इसी दौरान अधिवक्ता दीपक कुमार उपाध्याय ने जीएसटी कार्यालय के लिए जिला मुख्यालय के पास जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को जमीन मिल रही है, लेकिन जीएसटी कार्यालय अब भी दूरस्थ स्थान पर प्रस्तावित है। इसी बात को लेकर सीडीओ और अधिवक्ताओं के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान सीडीओ द्वारा यह कहे जाने पर कि यह बैठक व्यापारियों की है, अधिवक्ताओं की नहीं — अधिवक्ता भड़क गए। इसे अपमानजनक बताते हुए सभी अधिवक्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और विकास भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठक में बुलाया गया था। उनकी समस्याएं सुनी गई हैं। जीएसटी कार्यालय को लेकर जो नई जगह प्रस्तावित है, उसी को लेकर वे असहमत थे। इसी बात पर नाराज होकर वे बैठक छोड़कर चले गए।
0
comment0
Report
Jan 17, 2026 11:43:15
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उर्स के आखिरी दिन ताजमहल स्थित शाहजहां की मजार पर करीब 1720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई, जो अपने आप में खास आकर्षण का केंद्र रही। खुद्दाम-ए-रोज़ा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिर उद्दीन ताहिर के नेतृत्व में यह रस्म अदा की गई। उन्होंने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत एक मीटर की चादर से हुई थी। वर्ष भर देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं द्वारा छोटी-छोटी चादरें भेजी जाती हैं, जिन्हें बाद में जोड़कर एक विशाल चादर का रूप दिया जाता है। इस वर्ष तैयार की गई चादर की कुल लंबाई 1720 मीटर रही। ताहिर उद्दीन ताहिर ने कहा कि इस चादर के निर्माण में सभी धर्मों के लोगों का सहयोग रहता है, जो आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उर्स के दौरान विभिन्न रस्में अदा की गईं और अंत में श्रद्धा के साथ यह विशाल चादर शाहजहां की मजार पर चढ़ाई गई। उर्स के मौके पर ताजमहल परिसर में जायरीनों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही और पूरे आयोजन का माहौल श्रद्धा, शांति और एकता से ओत-प्रोत नजर आए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top