Back
ईरान शहादत पर ईद के दिन यूपी उलेमा एकता का संदेश
SKSantosh Kumar
Mar 03, 2026 07:32:16
Noida, Uttar Pradesh
ईरान पर हुए हमले और आयतुल्लाह खामेनई की शहादत को लेकर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। उनके वक्तव्य में उन्होंने कहा कि लखनऊ में उलेमा-ए-किराम की ओर से तीन दिन के शोक की घोषणा की गई थी, जिसका आज तीसरा दिन है। वहीं ईरान में चालीस दिन के शोक का ऐलान किया गया है और इन्हीं दिनों के दौरान ईद-उल-फितर भी है। मौलाना ने कहा कि ऐसे समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने ईरानी भाइयों के ग़म में शरीक हों, साथ ही ईद की नमाज़ भी अदा करें और शांति के साथ अपना विरोध दर्ज करें। उन्होंने तमाम मोमिनीन से अपील की कि ईद-उल-फितर के दिन अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा करें, ताकि एकजुटता और शोक का संदेश दिया जा सके और शांतिपूर्वक विरोध हो। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत की कुछ राजनीतिक पार्टियाँ ने खुले तौर पर ईरान पर हुए हमले की निंदा की और आयतुल्लाह खामेनई का नाम लेकर ताज़िएत पेश की। वहीं कुछ अन्य दलों ने इस मुद्दे पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी, कुछ ने तो इस हमले का विरोध भी नहीं किया और कुछ ने घुमा फिरा कर विरोध किया जिसमे ना तो आयतुल्लाह खमेनई का नाम लिया और ना ही ईरान का। मौलाना सैफ़ अब्बास ने कहा कि जिन सियासी संगठनों ने स्पष्ट रूप से ईरान या आयतुल्लाह खामेनई का नाम लेकर संवेदना व्यक्त नहीं की, उनके संबंध में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। मौलाना ने कहा कि ना तो वो उनके तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टियों में Shrirकत करेंगे और अगर ईद के दिन वह ईद मिलने आएंगे तो ईद मिलने से इंकार करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका निजी निर्णय है, और यदि अन्य लोग भी इसे उचित समझें तो वे अपनी समझ के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 03, 2026 08:51:470
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 03, 2026 08:51:390
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 03, 2026 08:51:200
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 03, 2026 08:51:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 08:51:02Noida, Uttar Pradesh:सैकड़ों साल पुराना राजसी टेबल
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 08:50:31Noida, Uttar Pradesh:मासूम बच्चों का प्यारा अंदाज
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 08:50:060
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 03, 2026 08:49:370
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 03, 2026 08:49:250
Report
