Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नोएडा सेक्टर-58 में डेढ़ किलो चरस के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

VKVijay1 Kumar
Oct 28, 2025 11:20:52
Noida, Uttar Pradesh
थाना -58 पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार. नोएडा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शुभम, निवासी मेरठ, के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। खासतौर पर वह स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे की आपूर्ति करता था, जिससे युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा था। नोएडा पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 28, 2025 13:45:37
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के ओसिया क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 दिन से लापता अधेड़ महिला चम्पा (70 वर्ष) का शव पुलिस ने मंगलवार को खेत में दफनाया हुआ बरामद किया है। यह दिल दहला देने वाला मामला थाना क्षेत्र के इशरवालों की ढाणी, चेराई का बताया जा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर की गई गहन जांच के बाद आरोपी युवक अक्षय पुत्र हापुराम को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, आरोपी अक्षय को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गहने लूटने के इरादे से चम्पा की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गांव में उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खुदाई कर शव को बाहर निकाला。 घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण SP नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को बाहर निकालकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला के सर पर लोहे की रोड से वार कर हत्या की थी। हत्या के बाद वह ओसिया से फरार होकर पटना चला गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है। बाईट नारायण टोगस एसपी
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 28, 2025 13:39:45
Puri, Odisha:Rainfall at Puri ପୁରୀରେ ଗତକାଲି ଅପରାହ୍ନ ପରେ ବାତ୍ୟାର ପ୍ରଭାବ ବେଶ୍ ଭଲଭାବେ ଅନୁଭୁତ ହୋଇଥିଲା। ବିଜୁଳି ଘଡଘଡି ସହ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହୋଇଥିଲା। ଫଳରେ ଏହି ଦୁଇଦିନରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ସଂଖ୍ୟା ଯଥେଷ୍ଟ କମ୍ ଥିଲା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଖାଁ ଖାଁ ଲାଗୁଥିଲା। କାଁଭାଁ ଭକ୍ତ ମନ୍ଦିରକୁ ଯାଉଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା। ଆଜି ସକାଳୁ ପାଗ ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଶୁଖିଲା ରହିଛି। ଆକାଶ ଟିକିଏ ମେଘାଚ୍ଛନ୍ନ ରହିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ବର୍ଷା ନାହିଁ। ଭକ୍ତମାନେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ଯାଇ ଦର୍ଶନ କରୁଛନ୍ତି। ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ପ୍ରାୟ ଫାଙ୍କା ରହିଛି। ସେପଟେ ସମୁଦ୍ର ଜୁଆରିଆ ରହିଛି। ମତ୍ସ୍ୟଜୀବି ମାନଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ରକୁ ଯିବା ପାଇଁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି। ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର ବାରଣ ରହିଛି। ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାର ସବୁ ପ୍ରକାର ସ୍କୁଲ ଦୁଇଦିନ ଅର୍ଥାତ ଆଜି ଓ କାଲି ଛୁଟି ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲାପାଳ।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Oct 28, 2025 13:39:24
Pithoragarh, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुनस्यारी पहुंचे, जनता और जवानों से किया आत्मीय संवाद सीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा भी की जनसेवा और सीमाओं की सुरक्षा — यही उत्तराखंड की पहचान है” — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें कहा विकासखंड मुनस्यारी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का मुनस्यारी हेलीपैड (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जी.जी.आई.सी.) पहुंचने पर जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री श्री धामी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। भव्य स्वागत के बाद मुख्यमंत्री धामी ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर सीमांत अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने आईटीबीपी की 14वीं बटालियन, मुनस्यारी पोस्ट का भ्रमण किया। वहां जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि “आपके त्याग, अनुशासन और समर्पण से ही देश सुरक्षित है।” उन्होंने आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों को राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और आधारभूत ढांचागत जरूरतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने कॉलेज के पुराने मित्रों से भी भेंट की। उन्होंने आत्मीय संवाद करते हुए पुरानी यादें साझा कीं, उनके साथ स्मृति स्वरूप सेल्फी भी खिंचवाई, और मित्रों के परिवारजनों के कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से मुनस्यारी क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी का यह स्नेहपूर्ण और जनसंपर्क से भरा दौरा सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा。 आज रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आइटीबीपी गेस्ट हाउस मुनस्यारी में विश्राम करेंगे रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री का आइटीबीपी गेस्ट हाउस में ही रहेगा कल सुबह प्रातः 9:45 में मिलन जायेंगे
4
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Oct 28, 2025 13:39:09
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज खुलासा करते हुए प्रेमिका के भाई फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मामला जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र का है। जिया अहमद का प्रेम प्रसंग अभियुक्त फैसल की बहन से काफी समय से चल रहा था, जिसका विरोध फैसल और उसके घर वालों द्वारा किया गया। इसी कारण फैसल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर चार दिन पूर्व जिया अहमद की लाठी डंडों व धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिया अहमद के पिता ने प्रेमिका के घरवालों पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमिका के भाई फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जिया अहमद और फैजल की बहन के मध्य मधुर संबंध थे और जिया उससे शादी करना चाहता था। इस बात का फैजल और उसके परिवारजन विरोध करते थे। जिया अहमद चोरी छुपे फैजल की बहन से मिलने लगा जिसके चलते फैजल ने जिया की हत्या करने की योजना बनाई। फैजल ने अपने भाई रफत व अपने फुफेरे भाई फैजान व रिजवान के साथ मिलकर 25 अक्टूबर को शाम जिया अहमद को मस्जिद के पास रास्ते में पकड़ लिया। चारों ने मिलकर लाठी डंडों व छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और जिया अहमद को वहीं मौके पर छोड़कर भाग गए। जिया की मौत हो गई
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Oct 28, 2025 13:38:51
Delhi, Delhi:तीन ट्रायल अभी तक हो चुके हैं। पहला ट्रायल एक छोटे से क्लाउड पर किया गया था ताकि समझना सके कि कर पाएंगे। विजिबिलिटी चेक करें एयरक्राफ्ट का, उसे इलाके से वाक्य होना फिर दूसरा ट्रायल किया गया और आज भी जब दूसरा ट्रायल शुरू किया तो केवल 8 प्लेयर्स थे, 20 लेकर उड़ सकते हैं, वह आठ लेकर उड़ा था। यह देखने के लिए कि हम कितना क्या कैसे कर पाएंगे। दिल्ली में इंटर किया और जो हमारा आउटर दिल्ली का एरिया है, बुराड़ी के आसपास का, इसमें किया गया, मयूर विहार भी था, करोल बाग का निकला एरिया भी था। फिर दोबारा जाकर मेरठ लैंड किया और फिर आज की दूसरी और औवरऑल तीसरा ट्रायल हुआ, उसमें फिर से जो प्लेयर्स थे, वह छोड़े गए, वे भी आउटर दिल्ली में। अभी कुछ जगह से ऐसी जानकारी मिली है कि बूंदाबांदी हुई है। पूरी रिपोर्ट अभी तक IIT Kanpur ने नहीं दी है, जितनी मीडिया से जानकारी आ रही है या फिर सचिवालय के आसपास लोगों ने बताया। फेक्चुअल रिपोर्ट शाम तक आएगी कि इसमें क्या अंतर آیا, कहाँ बरसात हुई और इसका.depends_ करेगा 15 मिनट से 4 घंटे तक। सबसे इंपोर्टेंट बात यह है कि इसमें हमारा ट्रायल बहुत यूनिक है क्योंकि हमने 10 से 15 प्रतिशत NamI (Nami) पर बादलों में उसे नामी पर किया गया है और अगर इसे करने में कामयाब होता है, तो यह अपने आप में हिस्टोरिक होगा। देश की राजधानी के लिए मेरा मानना है कि अब तक की सबसे बड़ी हिस्टोरिकल उपलब्धि है—रेखा गुप्ता जी की सरकार में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर involvement रखकर छोटी-छोटी चीजों तक बातचीत करके इसे करवाया है और कामयाबी हासिल की है। रूटीन में अब इसका ट्रायल चलेगा और जब तक हम इसे कर पाएंगे, इसका कितना रिजल्ट आएगा यह आने वाले दिनों में समझ आ जाएगा। रोज जितना संभव हो पाएगा उतने ट्रायल्स किए जाएंगे ताकि हर तरह से पता चले: यदि नामी 10% है तो 20% है, 50% है तो क्या है। अगर क्लाउड फीडिंग 50% पर करें और 70-75% पर तो 50% से कम में सफल हो पाए, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। मौसम खराब रहेगा, स्मॉग और फाग बनी रहेगी, तो इन सबके दौरान कामयाबी हासिल हो, और काम बादलों में ना हो, यह एक उपलब्धि होगी। हमारी टीम ने कोशिश की है, रेखा गुप्ता जी ने बड़ी ईमानदारी के साथ मेहनत की है; मुझे यकीन है जब कोई इंसान इतनी मेहनत करता है तो परिणाम भी अच्छा होता है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 28, 2025 13:38:05
Kurukshetra, Haryana:2810ZDN_KKR_CM_L_R कुरुक्षेत्र के लाडवा में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनोहने ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की एक-एक समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिकों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं, लेकिन लाडवा विधानसभा के नागरिकों को चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सप्ताह में दो दिन लाडवा में परिवार के सदस्य खुला दरबार लगाकर समस्याओं को सुनते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में जनता की समस्याएं सुना जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना, इनमें बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली और पुलिस से संबंधित शिकायतें शामिल रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समस्याएं सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है। प्रदेश में अब सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। हाल ही में गन्ने का समर्थन मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के रूप में लगभग 1,48,000 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटिश राज के समय से चली आ रही आबियाना प्रणाली को खत्म कर किसानों को राहत दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन सबसे अधिक दी जा रही है, जिसे हाल अभी में 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये मासिक किया गया है। इसके अतिरिक्त, “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को आगामी 1 नवंबर से 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 28, 2025 13:37:31
Jaipur, Rajasthan:एवज पांचाल जयपुर-राजधानी में नहीं थम रहे डॉग बाइट के मामले हर महीने 600 से ज्यादा लोग बन रहे शिकार। SMS आंकड़ों के अनुसार 9 महीने में 5 लोगों की रेबीज से मौत एसएमएस अस्पताल में जनवरी से सितंबर तक 6 हजार से ज्यादा डॉग बाइट केस दर्ज डॉ. गोवर्धन मीणा बोले — “रेबीज का असर काटने की जगह पर निर्भर, वैक्सीन जरूरी” बांसखो निवासी गुलाब देवी रेबीज से जूझ रहीं, सिर पर कुत्ते के काटने से बिगड़ी हालत。 पेट में 14 इंजेक्शन का भ्रम दूर करें — अब हाथ की भुजा पर लगती है रेबीज वैक्सीन。 PHC और CHC पर वैक्सीनेशन सुविधा से गंभीर केसों में आई कमी。 विशेषज्ञों की अपील — कुत्ता काटे तो तुरंत घाव धोएं और नजदीकी अस्पताल पहुंचें” नगरीय निकायों के बर्थ कंट्रोल प्रयासों के बावजूद श्वानों की संख्या में नहीं आई कमी। आउटर कॉलोनियों और गांवों में बढ़ रहे श्वान बने बढ़ते डॉग बाइट केसों की बड़ी वजह。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 28, 2025 13:37:17
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Oct 28, 2025 13:36:56
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 कुसुमदेव नगर (सिरसी) में सोमवार को एक घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंजु देवी, पत्नी मनिशंकर प्रजापति, रविवार को पर्व-त्योहार के कारण अपने रिश्तेदारों के यहाँ गई हुई थीं। सोमवार (28 अक्तूबर 2024) की दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटीं, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर की तलाशी लेने पर अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण, करीब आठ लाख रुपये, मूल्य के अन्य कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज़ गायब पाए गए। इसके अलावा, कमरे के एक हिस्से में आग लगाने के निशान भी मिले हैं, जिससे कुछ सामान जलकर क्षतिस्‍त हो गया है। सूचना पाकर कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया, फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों ने रात में गश्ती बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की demanding || पीड़िता अंजू देवी ने प्रशासन से अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 28, 2025 13:36:44
Bihar:समस्तीपुर में अमित शाह की 29 अक्टूबर को विशाल जनसभा ।रोसड़ा विधानसभा सहित समस्तीपुर की दस विधानसभा सीटों पर बढ़ेगी सियासी गर्मी । समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा का आयोजन रोसड़ा स्टेडियम में होने जा रहा है ,जहां गृह मंत्री एनडीए गठबंधन की चुनावी मुहिम का शंखनाद करेंगे।सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है.बीजेपी एमएलसी तरुण कुमार चौधरी ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और आमंत्रण दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह की यह जनसभा रोसड़ा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर के दस विधानसभा के लिए सभा को संबोधित करेंगे ।इस कार्यक्रम से रोसड़ा विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार बीरेंद्र पासवान सहित जिले के दस विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी को मिलेगा चुनावी मदद ।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Oct 28, 2025 13:36:19
Motihari, Bihar:AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज मोतिहारीं के ढाका विधानसभा में अपने पार्टी के प्रत्यासी राणा रंजीत सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुचे । ओवैसी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुचे जिसमे बड़ी संख्या मुश्लिमो की थी । ओवैसी ने चुनावी मंच से  एनडीए और महागठबांधन दोनों के नेताओ को निशाना बनाया। ओवैसी ने कहा कि 15 वर्ष तेजस्वी का जंगल राज और 20 वर्ष नितीश कुमार के जंगलराज से बिहार को निकालना है । तेजस्वी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि कहते है एम् वाई समीकरण और तीन प्रतिशत वाले डिप्यूटी सीएम होंगे बताइये 17 प्रतिशत वाले मुश्लमो को कितना टिकट मिला । ओवैसी ने SIR पर भी बड़ी बात कह दिया  उन्होंने कहा कि SIR के बाद मात्र दो घुसपैठी चिन्हींत हुए है और अमित शाह और मोदी कहते है घुसपैठी घुस गया । ये उन चूहों को क्यों नहीं पकड़ पाए । और हम पर आरोप लगाते है तो हम बतादे की ओवैसी चूहों का शिकार नहीं करता है ।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 28, 2025 13:35:59
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद डीसी आदित्य रंजन आज SNMMCH अस्पताल के ब्लड बैंक के निरीक्षण में पहुंचे. बता दें कि चाईबासा सदर अस्पताल की घटना को ले राज्य सरकार गंभीर है और राज्य के सभी जिलों के ब्लड बैंको की जाँच शुरू हो गई है। चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की लापरवाही से 5 बच्चों के HIV पॉजेटिव पाए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकममे में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद अब पूरे राज्य में ब्लड बैंकों की बड़े स्तर पर जांच पड़ताल शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में today धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने SNMMCH में संचालित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद धनबाद ब्लड बैंक बेहतर कार्य कर रहा है. हालांकि कुछ उपकरण पुराने हो चुके हैं जिन्हें अपडेट करने की आवश्यकता है. अस्पताल प्रबंधन से उन सभी उपकरणों की सूची मांगी गई है. जिले के ब्लड बैंक, ब्लड डोनेशन कैंप, ब्लड स्टोरेज इन सभी का अध्ययन किया जायेगा और जो भी कमियाँ होंगी उस कमी को राज्य स्तर से तथा जिला स्तर से पूरा किया जायेगा.
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Oct 28, 2025 13:35:34
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 28, 2025 13:35:18
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के ओसिया क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 दिन से लापता अधेड़ महिला चम्पा (70 वर्ष) का शव पुलिस ने मंगलवार को खेत में दफनाया हुआ बरामद किया है। यह दिल दहला देने वाला मामला थाना क्षेत्र के इशरवालों की ढाणी, चेराई का बताया जा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर की गई गहन जांच के बाद आरोपी युवक अक्षय पुत्र हापुराम को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, आरोपी अक्षय को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गहने लूटने के इरादे से चम्पा की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने गांव में उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खुदाई कर शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण SP नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला के सर पर लोहे की रोड से वार कर हत्या की थी। हत्या के बाद वह ओसिया से फरार होकर पटना चला गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है. बाईट नारायण टोगस एसपी
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top