Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नशे की जरूरत नहीं, सरल और अच्छी जिंदगी ही काफी

AAAkshay Anand
Dec 19, 2025 13:47:27
Noida, Uttar Pradesh
A simple and good life does not require drugs
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
Dec 19, 2025 15:15:52
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Dec 19, 2025 15:15:22
Jasa, Bihar:काली मंदिर के पास युवक का फंदे से लटका शव बेलौड़ी गांव में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलौड़ी गांव स्थित काली मंदिर के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मोहनिया थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक की पहचान बेलौड़ी गांव निवासी रविंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई अजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह का मानसिक संतुलन कुछ समय से खराब था और उसका इलाज चल रहा था। हाल के दिनों में उसकी हालत में सुधार भी हुआ था। घटना वाले दिन वह घर से बाहर जाने लगा, जिसे परिवार के लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना और काली मंदिर की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में उसे फंदे से लटका देखा। मोहनिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 19, 2025 15:06:37
Sambalpur, Odisha:ଗତ ୧୭ ତାରିଖରେ ରଂପେଲା ବ୍ରିଜ ଉପ ରୁ ଜଣେ ଯୁବତୀ ତଳେ ପଡିଯାଇଥିଲେ |ସେ ବ୍ରିଜ ଉପରୁ ତଳକୁ ଦେଖୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ମୁଣ୍ଡ ବୁଲାଇ ଦେବାରୁ ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କ ବ୍ରିଜ ଉପରୁ ପାଣିରେ ପଡି ଯାଇଥିଲେ| ହଠାତ ଚେତା ଫେରିବାରୁ ସେ ପහଁରି ପହଁରି ଯାଇ ପାଖରେ ଥିବା ଶିବ ମନ୍ଦିର ଉପରେ ଆଶ୍ରୟ ନେଇଥିଲେ| ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କ ହେଲେ ବ୍ରଜରାଜ ନଗର ଇଟାଭਟା ଅଂଚଳ ର ସାବିତ୍ରୀ ମେହେର ବୋଲି ସୂଚନା ମିଳିଛି |ତାଙ୍କର ବୟସ ୨୨ ବର୍ଷ | ସ୍ଥାନୀୟ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ ଯୁବତୀ ଜଣଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ପୋଲିସ ସହାୟତା ରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଦ୍ୱାରା ଡାକ୍ତରଖାନା କୁ ନେଇଥିଲେ|ତାଙ୍କୁ ଇବ ଥର୍ମାଲ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ରେ ଚିକିତ୍ସା କରାଯାଇଥିଲା|ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ପୋଲିସ ପରିବାର ବର୍ଗ ଙ୍କ ସହ ସମ୍ପର୍କ କରି ତାଙ୍କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିଲେ|
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Dec 19, 2025 15:06:22
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सालासर धाम पहुंची। CM रेखा गुप्ता ने सलादर बालाजी के दर्शन व पूजा अर्चना की। पुजारी परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम का परिवार भी साथ था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सालासर धाम के दौरे पर रहीं। सीएम रेखा गुप्ता का पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अगवानी की। मंदिर प्रवेश द्वार पर श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, नितिन पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने गेट पर स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में हैरम पुजारी ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। सीएम रेखा गुप्ता के साथ उनके पति मनीष गुप्ता भी साथ रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, डीवाईएसपी दरजाराम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:04:27
1
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 19, 2025 15:04:10
Katni, Madhya Pradesh:ऑटो ओर लोडर की जोरदार भिड़त..एक की मौत तीन घायल बड़वारा थाना क्षेत्र के विलयतकला - स्लीमनाबाद मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। झरेला मोड़ के समीप एक ऑटो और लोडर वाहन के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ये सभी विलायतकला से स्लीमनाबाद की ओर जा रहे ऑटो और सामने से आ रहे लोडर वाहन की झरेला मोड़ के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यकदर्शीयो के मुताबिक, दोनों वाहनों की गति तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बड़वारा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 108 एम्बուլेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत अभिषेक बर्मन पिता गिरधारी मंगल नगर थाना रंगनाथ निवासी को मृत घोषित कर दिया। इस सड़क हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान पप्पू कुशवाहा 35 वर्ष, पिता जवाहर कुशवाहा ग्राम भुड़सा थाना बड़वारा निवासी; छोटू कोल, पिता विदेशी कोल ग्राम भुड़सा थाना बड़वारा निवासी और रजनीश तिवारी, पिता गोविंद प्रसाद मंगल नगर, थाना रंगनाथ निवासी निवासी के रूप में हुई है। बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 19, 2025 15:03:43
Munger, Bihar:जमालपुर के 36 सरकारी विद्यालयों में सेंट्रल किचन से मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों को मिला प्रशासनिक कार्यों से छुटकारा मुंगेर जिले में शिक्षा विभाग ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए जमालपुर शहरी क्षेत्र में सेंट्रल किचन मॉडल लागू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एनजीओ द्वारा संचालित सेंट्रल किचन से सभी सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से जहां शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन से जुड़े कार्यों से पूर्णतः मुक्ति मिली है, वहीं बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और समय पर गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के कुल 36 सरकारी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार कर विशेष वाहनों के माध्यम से सीधे विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पिणिकार ने बताया कि इस पहल से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अब प्रधानाध्यापक और शिक्षक प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त होकर पूरी तरह शिक्षण कार्य पर ध्यान दे सकेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि भविष्य में जिले के अन्य प्रखंडों के विद्यालयों में भी इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। साथ ही शिक्षकों को भोजन निर्माण एवं वितरण जैसे अनावश्यक कार्यभार से मुक्त कर उन्हें शिक्षण कार्य में पूरी तरह संलग्न किया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में सदर प्रखंड के 78 विद्यालयों तथा हवेली खड़गपुर प्रखंड के 18 विद्यालयों में भी सेंट्रल किचन मॉडल शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन पूरी तरह बॉयलर प्रणाली से तैयार किया जाता है और गरमागरम भोजन सुरक्षित कंटेनरों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जाता है। सफियाबाद के समीप स्थापित अत्याधुनिक मध्यान्ह भोजन प्लांट का संचालन ब्लेसिंग सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि बड़े स्टीम प्लांट के माध्यम से स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार किया जाता है। वर्तमान में इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन लगभग 40 हजार बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की है। फिलहाल यहां से 36 विद्यालयों के करीब 3600 बच्चों को मध्यान्ह भोजन की आपूर्ति की जा रही है। दौलतपुर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें स्वादिष्ट और बेहतर गुणवत्ता का भोजन समय पर मिल रहा है। पहले विद्यालय में मध्यान्ह भोजन देर से मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद मीनू के अनुसार गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं शिक्षकों ने भी बताया कि मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी समाप्त होने से वे अब बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। शिक्षकों ने इसे शिक्षा विभाग की सराहनीय पहल बताते हुए सभी विद्यालयों में इस मॉडल को लागू करने की मांग की है。
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Dec 19, 2025 15:03:15
Hazaribagh, Jharkhand: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने के मामले को लेकर हज़ारीबाग़ में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस घटना के विरोध में ख़िदमत ए ख़ल्क कमिटी के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया。 जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और हाथो में तख्तियां लिए हुए झंडा चौक पहुँच कर सीएम नीतीश का पहले पुतला फूंका और घटना के खिलाफ नारेबाजी की。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 15 दिसंबर को पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच दिया। उनका आरोप है कि यह महिला की गरिमा, धार्मिक आस्था और भावनाओं का अपमान है ⟂ प्रदर्शन के दौरान ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ और ‘मुस्लिम महिलाओं का अपमान बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अल्पसंख्यक समाज के अपमान से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी。 प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर माफी मांगने की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए。 बाइट : इरफान अहमद काजू सामाजिक कार्यकर्ता (काला बंदी में ) टिंकू ख़ान (लाल बंदी में )
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Dec 19, 2025 15:03:02
Bijnor, Uttar Pradesh:एंकर --बिजनौर कोडिनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में बिजनौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के शिक्षा विभाग में तैनात योगा शिक्षक भी शामिल है। नहटौर में रहने वाले इनके चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। यह कार्रवाई सिर्फ एक केस में की गई है, अभी कोडिन की दूसरी प्राथमिकी में भी कार्रवाई होना बाकी है। वीओ --शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अरुण कुमार निवासी गांव मंगोलपुरा, शिवांशु निवासी साहित्य विहार बिजनौर और ऋषभ निवासी मंगोलपुरा को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। इनके एक और साथी की तलाश की जा रही है जोकि नहटौर क्षेत्र का रहने वाला है और साल 2016 तक मेडिकल स्टोर चलाता था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नहटौर निवासी आरोपी ने उनकी मेडिकल एजेंसी से कोडिनयुक्त सिरप का स्टॉक उठाकर कहीं और बेच दिया था। गिरफ्तार होने वाला एक आरोपी अरुण फिलहाल पंजाब में शिक्षा विभाग में बतौर योग शिक्षक के रुप में तैनात है। अरुण के नाम ही मेडिकल का लाइसेंस चल रहा था। जिसने नौकरी लगने के बाद भी लाइसेंस को सरेंडर नहीं किया। बिजनौर से भारी मात्रा में की गई सिरप की तस्करी यूं तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की शुरुआती जांच में कोडिनयुक्त सिरप की 33 हजार बोतल बिजनौर में आपूर्ति होना सामने आया। पुलिस ने जांच की तो यह आंकड़ा 50 हजार पहुंच गया। मगर सूत्रों का दावा है कि यह तो पक्के बिल पर मंगाई गई थी, बिना बिल के भी कोडिनयुक्त सिरप भी बिजनौर में मंगाया गया है। सूत्रों का दावा है कि पक्का बिल मिलने की वजह से अभी दो मेडिकल एजेंसी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। मगर बाकी मेडिकल एजेंसी भी तस्करी के इस खेल में शामिल रही हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top