Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

निषाद पार्टी की विशाल रैली: SC आरक्षण की मांग जोरदार प्रदर्शन गोरखपुर

SKSantosh Kumar
Mar 22, 2026 07:45:54
Noida, Uttar Pradesh
गोरखपुर में निषाद पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का बड़ा दिन है। महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा गोरक्ष प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन और विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए मछुआ समाज को अनुसूचित जाति यानी SC में शामिल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। निषाद पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ। इसकी शुरुआत पादरी बाजार स्थित संगम चौराहे पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से हुई, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए काली मंदिर और पैडलेगंज के रास्ते महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंचेगी, जहां मुख्य सभा और प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाना और संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अब देखना होगा कि निषाद पार्टी का यह शक्ति प्रदर्शन राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कितना असर डालता है। बाईट: संजय निषाद, कैबीनेट मंत्री यूपी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 22, 2026 09:01:36
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के महनागनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब छठ घाट के समीप एक विशाल अजगर सांप देखा गया,जानकारी के अनुसार,कुछ स्थानीय लोग जब घाट की ओर जा रहे थे,तभी उनकी नजर इस बड़े अजगर पर पड़ी,देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, अजगर के निकलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है,लोग अपने घरों से निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं,विशेष रूप से बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं, स्थानीय मुखिया अजय राय ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है,वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके, ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का बड़ा अजगर पहली बार इस इलाके में देखा गया है,जिससे लोगों में भय और कौतूहल दोनों बना हुआ है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Mar 22, 2026 09:00:20
Keonjhar, Odisha:ଶୃଙ୍ଖଳା ସହିତଏକ ପାଦ ଆଗକୁ ଯାଇ ଶେଷ ହେଲା ଚତୁର୍ଥ ମେଘା ଷ୍ଟିଲ ପ୍ଲାଣ୍ଟ ବୈଠକ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ପାଟଣା ବ୍ଲକ ଚେମେଣା ପଂଚାୟତ ର ଧନୁର୍ଜୟପୁର ଗ୍ରାମ ରେ ଆଜି ଶୁକ୍ରବାର ରେ ଚତୁର୍ଥ ମେଘା ଷ୍ଟିଲ ପ୍ଲାଣଟ ଜିନ୍ଦଲ ଓ ପୋଷ୍କ ର ଗ୍ରାମ ସଭା ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ର ସହିତ ସଫଳତା ର ସହ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଇଛି,, ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଦୁଇ ହଜାର ରୁ ଅଧିକ ଗ୍ରାମ ବାସୀଟେଣ୍ଟ ଭିତରେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିବା ବେଳେ ଦୁଇ ହଜାର ରୁ ଅଧିକ ମହିଳା ଟେଣ୍ଟ ବାହାରେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ,, ଏହି ସଭାରେ ଯେତେ ମହିଳା ଓ ପୁରୁଷ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ ସମସ୍ତ ଙ୍କ ମୁହଁ ରେ ଗୋଟେ କଥା ଥିଲ-a ସୁନାର କେନ୍ଦୁଝର ଗଠନ ପାଇଁ ମୋହନ ସରକାର ଯେଉଁ ନିଷ୍ପତି ନେଇ ଛନ୍ତି ତାହା ସ୍ୱାଗତ ଯୋଗ୍ୟ,, ଆମକୁ ଦାଦନ ସମସ୍ୟା ରୁ ମୁକ୍ତି ମିଲିବା ସହିତ ଆମର ଉପଯୁକ୍ତ ଦୁଇ ହଜାର ପଚିଶ ଛବିଶ ବିସ୍ଥା ପିତ ନିୟମ ଅନୁଯାଇ ପାଉଣା ଦେବା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି,, କିପରି ଭାବେ ତାଙ୍କର ପିଲାମାନେ ନିଯୁକ୍ତି ପାଇବେ,, ଗ୍ରାମ ରେ ସ୍କୁଲ, କଲେଜ remains with the main content, and details of proper assistance and facilities are discussed,, ଉପଯୁକ୍ତ ମେଡିକାଲ ସହାୟତା,, ପାଣି ବିଜୁଳି ପ୍ରଦାନ,, ଜମିର ସଠିକ ମୂଲ୍ୟ ଦେଲେ ଆମର ଜମି ଦେବା ପାଇଁ କୌଣସି ଅସୁବିଧା ନାହିଁ ବୋଲି ଗ୍ରାମ ବାସୀ କହି ଥିଲେ, ଏହି କାଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ର ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ପାଳ ଶ୍ରୀ ରବୀନ୍ଦ୍ର କୁମାର ପ୍ରଧାନ,,ଶ୍ରୀ ଉମା ଶଙ୍କର ଦଳାଇ ଉପ ଜିଲ୍ଲା ପାଳ,, ଶ୍ରୀ ଅଶ୍ୱିନୀ କୁମାର ନାୟକ ପାଟଣା ତହাসିଲଦାର,, ଶ୍ରୀ ମାନସ କୁମାର ଦଣ୍ଡ ପାଟ ଗୋଷ୍ଠୀ ଉର୍ନୟନ ଅଧିକାରୀ ସହିତ କେନ୍ଦୁଝର ପୋଲିସ ଓ ତୁରୁମୁଙ୍ଗା ଥାନା ଅଧିକାରୀ ଦୀପ୍ତି ରଞ୍ଜନ ସାହୁ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ସହିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ସଫଳ କରି ଥିଲେ,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top