Back
बुलेट साइलेंसर से पटाखे छोड़ने पर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
BPBHUPESH PRATAP
Jan 30, 2026 11:04:10
Greater Noida, Uttar Pradesh
बुलेट के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने पर कर दी हत्या
हत्या को दिया हादसे का रूप, 13 दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा,4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने एक हत्या का 13 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शराब के नशे में बुलेट मोटरसाइकाइल से पटाखे छोड़ने पर दो लोगों की जमकर पिटाई की थी और उसके बाद एक व्यक्ति की ईंट से वार करके हत्या करती थी,जबकि दूसरे व्यक्ति को गम्भीर रूप से घायल हो गया।
दरसल 17 जनवरी को बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ीखेड़ा गाँव के कृष्णपाल व सुंदर खेतो की रखवाली करने गए थे लेकिन अज्ञात लोगों के द्वारा ईंट से वार करके कृष्णपाल की हत्या कर दी और सुंदर को अधमरा कर दिया。
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और घटना के खुलासे के लिए दो टीम का गठन किया और टीम ने 150 से ज़्यादा सुसीटीवी कैमरे खंगाले और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर इस घटना का खुलासा किया और चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने गाजियाबाद निवासी मनीष, कुड़ी खेड़ा निवासी अमित और आकाश और बागपत निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया。
स्कृति अवस्थी डीसीपी सेंट्रल नोएडा
पुलिस ने जानकारी दी कि 17 जनवरी को यह चारों आरोपी वहां बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान कृष्णपाल और सुंदर अपनी बुलट मोटरसाइकायल से अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकइल साइलेंसर से ज्यादा आवाज हो रही थी,जिससे पटाखे भी छूट रहे थे, जिसकी वजह से आरोपियों ने उन लोगों को रोका और फिर गाली गलौच शुरू कर दी और फिर इन लोगों ने मारपीट करनी शुरू की और दोनों लोगों पर ईंट से वार कर दिया, जिसमें कृष्णपाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई ,वहीं सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इन लोगों ने इस पूरे प्रकरण को हादसा दिखाने की कोशिश की सामने के खंबे में मोटरसाइकिलो को टकरा दिया और आसपास ऐसी चीज कर दी। जिससे यह पूरा मामला हादसे का लगे,आरोपी उनके पास मौजूद फोन को लेकर उसे तोड़ दिया।
सुबह के समय जब लोगों ने यह देखा तो उनके द्वारा पुलिस को शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों ही आरोपी 12वीं तक पढ़े हुए हैं और चारों ही अपना अपना काम कर रहे थे।वही सुंदर का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowJan 30, 2026 12:37:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 30, 2026 12:37:330
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 30, 2026 12:37:020
Report
RSRavi sharma
FollowJan 30, 2026 12:36:510
Report
RSRavi sharma
FollowJan 30, 2026 12:36:440
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 30, 2026 12:36:310
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowJan 30, 2026 12:36:210
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 30, 2026 12:36:080
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 30, 2026 12:35:420
Report
MTMD. TARIQ
FollowJan 30, 2026 12:35:370
Report
RKRohit Kumar
FollowJan 30, 2026 12:35:230
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 30, 2026 12:35:040
Report
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 30, 2026 12:34:450
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 30, 2026 12:34:210
Report