Back
लखनऊ PGI क्षेत्र में मुठभेड़: आरोपी घायल, हथियार और चोरी मोबाइल बरामद
SKSantosh Kumar
Mar 23, 2026 01:15:25
Noida, Uttar Pradesh
थाना पीजीआई लखनऊ
विषय- थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत हुई मुठभेड़
विवरण-
दिनांक 21.03.2026 को समय 17:44 बजे वादिनी श्रीमती प्रीति सिंह पत्नी देशराज सिंह निवासी भदुरुक, थाना आशियाना, लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर दी जिसमें दिनांक 20.03.2026 को समय लगभग 19:00 से 20:00 बजे के बीच वह बंगला बाजार क्षेत्र स्थित किया कार शोरूम के सामने पैदल जा रही थीं। उसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर बातचीत चल रही थी। तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और वादिनी का मोबाइल फोन छीनकर तेलीबाग चौराहे की दिशा में भाग गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस की 02 टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा करीब 40-50 सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये, जिसमें अभियुक्त अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर पुत्र मुन्नालाल रावत निवासी किला मोहम्मदीनगर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना कारित करने वाला अभियुक्त सवई की तरफ से कालिन्दी जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सेक्टर-15 नहर रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी की गयी।
पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा तथा अपने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के बांय पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार हेतु तत्काल ट्रामा सेंटर, पीजीआई भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
अभियुक्त के पास से घटना मे लूटी गयी 01 अदद रीयल मी मोबाइल घटना मे प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाईकिल प्लसर 125 सीसी बिना नंबर प्लेट व 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम व 1200/- रू0 नगद बरामद। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मुठभेड में घायल अभियुक्त का विवरण-
01- अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर पुत्र मुन्नालाल रावत निवासी किला मोहम्मदीनगर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0सं0- 321/2015 धारा 41/411 भादवि आशियाना लखनऊ ।
2. 2.मु0अ0सं0 377/2016 धारा 363/366/376 भादवि आशियाना लखनऊ।
3. मु0अ0सं0 81/2020 धारा 380/411/457 भादवि आलमबाग लखनऊ।
4. मु0अ0सं0 136/2020 धारा 380/411/457 भादवि आलमबाग लखनऊ।
5. मु0अ0सं0 252/2020 धारा 2/3 गैगेस्टर आलमबाग लखनऊ।
6. मु0अ0सं0 156/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ।
7. मुठभेड़ संबंधी उपयोग पंजीकृत किया जा रहा है।
बरामदगी—
- घटना में लूटी गई 01 अदद रियलमी मोबाइल,
- घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर 125 सीसी बिना नंबर प्लेट।
- अवैध तमंचा .315 बोर व 2 अदद कारतूस खोखा 9 एमएम बरामद
- जामा तलाशी से बरामद 01अदद मोबाइल फोन रियलमी
- ₹1200/- रुपए。
DCP South Nipun Agrwal
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowMar 23, 2026 02:15:390
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 23, 2026 02:15:110
Report
943
Report
930
Report
KSKashish Singh
FollowMar 23, 2026 02:02:08916
Report
KSKashish Singh
FollowMar 23, 2026 02:01:36Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Aarti performed at Shree Adya Katyayani Shaktipeeth Mandir in Chhatarpur on the occasion of the fifth day of Chaitra #Navratri.
917
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 23, 2026 02:01:21947
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 23, 2026 01:45:311066
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 23, 2026 01:45:161078
Report
TCTanya chugh
FollowMar 23, 2026 01:30:451035
Report
KSKashish Singh
FollowMar 23, 2026 01:30:35926
Report
KSKashish Singh
FollowMar 23, 2026 01:30:23926
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 23, 2026 01:16:46926
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 23, 2026 01:16:271066
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 23, 2026 01:15:411036
Report