Back
लखनऊ में अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त किया
SKSantosh Kumar
Feb 12, 2026 02:47:43
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ में अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 06 सेन्टरों पर चला बुलडोजर
- आवासीय योजनाओं में खुले थे वर्कशॉप, सड़क पर वाहन खड़े होने से लोगों को होती थी दिक्कत
LDA की टीम ने चौक व राजाबाजार में 02 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये*
गोमती नगर विस्तार में अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप के खिलाफ एलडीए ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 06 कार वर्कशॉप पर बुलडोजर चलाकर अवैध स्ट्रक्चरों को ध्वस्त किया
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में वाहनों की धुलाई से सड़क पर जलभराव होता था, साथ ही सड़क पर वाहनों की bेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक बाधित होता था। इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध कार गैराज के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में विभिन्न कार वर्कशॉप के खिलाफ वाद योजित करते सेन्टरों को सील किया गया था। विहित न्यायालय में प्रकरणों की नियमानुसार सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके आधार पर बुधवार को स्थल पर अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1, सेक्टर-4 एवं सेक्टर-6 में कार्रवाई की गयी। इस दौरान दिनेश सिंह सचान, अवधेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, के0एल0 गुप्ता, मेसर्स ऋषि मोटर्स, आदित्य सिंह व अन्य के आवासीय भूखण्डों पर संचालित 06 अवैध कार वर्कशॉप को ध्वस्त कर दिया गया।
चौक व राजाबाजार में 02 अवैध निर्माण सील
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद अकरम व अन्य द्वारा चौक में गोल दरवाजा के पास लगभग 50 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह मोहम्मद इबाद मेहंदी व अन्य द्वारा वजीरगंज के राजाबाजार में लगभग 70 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त दोनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 12, 2026 04:02:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 12, 2026 04:02:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 12, 2026 04:02:060
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 12, 2026 04:01:540
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 12, 2026 04:01:420
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 12, 2026 04:00:570
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 12, 2026 04:00:420
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 04:00:250
Report
0
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 12, 2026 03:51:090
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 03:50:580
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 12, 2026 03:50:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 12, 2026 03:50:200
Report
0
Report