Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

पuri के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर काइट्स: आशीर्वाद या संकेत?

ARAarti Rai
Dec 15, 2025 10:31:24
Noida, Uttar Pradesh
On Tuesday afternoon in December 2025, the sky told a different tale. PURI (ODISHA): EAGLE SEEN FLYING OVER SHRI JAGANNATH TEMPLE/ CHIEF SEVAK CALLS AUSPICIOUS SIGN /VISUALS As the sun dipped toward the Bay of Bengal, a flock of over a hundred black kites appeared like dark arrows against the golden light. These graceful raptors, with their forked tails and sharp eyes, swirled and soared directly above the Nilachakra. They circled the sacred wheel, diving and rising in perfect harmony, as if dancing to an ancient rhythm. Devotees on the ground stopped in awe—some pulled out phones to capture the rare moment, others whispered prayers. Never before had anyone seen so many birds claim the skies over Lord Jagannath's crown. Word spread quickly through the bustling streets of Puri. "Is it a sign?" people asked. "A blessing from the Lord, or a warning?" Hearts filled with wonder and a touch of unease. The next day, questions buzzed like bees around the temple gates. A senior servitor, wise from years of service to the deities, smiled calmly amid the chatter. "Do not fear, my friends," he said. "This is no omen—good or ill. Winter has arrived, and the birds are migrating. They come from distant lands, riding the warm winds, seeking food and rest. The Nilachakra stands high, a perfect perch in their journey. Nature's ways are simple; it is we who weave mysteries around them." As the kites wheeled overhead one last time before vanishing into the horizon, the temple flag fluttered peacefully. In that moment, the sacred and the natural intertwined—a reminder that even in the holiest places, the world turns with its own quiet magic.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 15, 2025 12:08:32
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर की एनआईसी मेल आईडी पर प्राप्त धमकी भरे ई-मेल में कलेक्ट्रेट परिसर में बम रखे होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी और कलेक्ट्रेट परिसर को सतर्कता के घेरे में ले लिया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस, डीएसपी, डीएसटी और लोकल आईबी की टीमों को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही उदयपुर से एटीएस, एसओजी, ईआरटी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय, सभागार, सभी कमरों, गलियारों, पार्किंग स्थल और खुले परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया। एडिशनल एसपी के अनुसार, तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और एटीएस की टीमें धमकी भरा मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई हैं और एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Dec 15, 2025 12:08:16
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता पद्मश्री स्व. शीशराम ओला की 12वीं पुण्यतिथि पर आज श्रद्धा और सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला सहित ओला परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर सुरजगढ़, फतेहपुर, पिलानी व उदयपुरवाटी के विधायक, जिला व पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्व. ओला को किसान हितों का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोग मौजूद रहे。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Dec 15, 2025 12:07:23
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दादरी के एक आढ़त कारोबारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लूट की वारदात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास एनएच-9 हाईवे पर हुई. बाइक पर सवार बदमाश तमंचे के बल पर आढ़त कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर एएसपी सहित थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की जानकारी की और फरार हुए बाइक सवार लुटेरों की तलाश में पड़ताल करनी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार गोपाल जी दादरी में आढ़त के बड़े कारोबारी हैं और उनके यहां अजय पाल सिंह मुनीम के रूप में कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि अजय पाल सिंह सोमवार को कलेक्शन के लिए हापुड़ आए थे. यहां से उन्होंने दो जगह से जिसमें एक से 50 लाख और दूसरी जगह से 35 लाख रुपए का कैश लिया था. कैश को अजय पाल सिंह अपने पिट्ठू बैग में रखकर बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद में नवयुग मार्केट के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही अजय पाल सिंह हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एनएच 9 हाईवे पर एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अजय पाल सिंह की बाइक में लात मार कर उन्हें गिरा दिया. जिससे वह घायल हो गए. इसी दौरान बदमाशों ने तमंचे के बल पर अजय पाल सिंह से 85 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर तथा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कलेक्शन एजेंट अजय पाल सिंह को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पूछताछ के दौरान कलेक्शन एजेंट अजय पाल सिंह से 85 लाख रुपयों की लूट की वारदात होना सामने आई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नगदी लेकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है. पूछताछ के दौरान और भी तथ्य सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है.
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Dec 15, 2025 12:07:02
Sithmara, Uttar Pradesh:अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और अवैध वसूली से जुड़ा है। पीड़िता रुकसार ने अकबरपुर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता रुकसार के अनुसार, वह सोमवार को अपने रुटीन चेकअप और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं। उनके साथ उनके पति उस्मान भी मौजूद थे। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रोहित यादव, निवासी सलावतपुर, ने उनसे मसाला खाने के नाम पर अवैध रूप से 500 रुपये की मांग की। जब उनके पति उस्मान ने पैसे देने से इनकार किया, तो रोहित यादव ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उनकी जेब से 340 रुपये जबरन निकाल लिए। रुकसार का आरोप है कि जब उन्होंने इस अवैध वसूली और मारपीट का विरोध किया तो आरोपी और आक्रामक हो गया। आरोप है कि रोहित यादव ने गर्भवती रुकसार को लात मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं। पीड़िता का कहना है कि लात लगने के बाद वह करीब दस मिनट तक जमीन पर पड़ी रहीं और इस दौरान उनकी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान को खतरा बना रहा। घटना के बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। पीड़िता के पति उस्मान ने आरोप लगाया कि रोहित यादव मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रचार्य की अनुमति से रोजाना अवैध वसूली करता है और मरीजों व उनके तीमारदारों को डराकर पैसे ऐंठता है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मौके पर पहुंचीं और पीड़िता से मुलाकात की। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच व दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Dec 15, 2025 12:06:30
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Dec 15, 2025 12:06:13
Durg, Chhattisgarh:एंकर- भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास 25 दिसंबर से शुरू होने जा रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा को लेकर सोमवार को आयोजन स्थल पर विधिवत ध्वज पताका पूजन संपन्न हुआ वेदोक्त मंत्रोच्चारण के बीच छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पूजा-आरचना कर ध्वज पताका फहराई और सप्तदिवसीय धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत की. इस अवसर पर भगवान गणेश एवं माता गौरी का पूजन किया गया इसके पश्चात पूर्ण विधि-विधान के साथ कथा स्थल पर ध्वज की स्थापना कर श्री हनुमंत कथा आयोजन की नींव रखी गई कार्यक्रम में आयोजक राकेश पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे यह कथा 29 दिसंबर तक चलेगी जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आगमन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है उनके प्रवचनों एवं धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत ध्वज पताका फहराकर कर दी गई है धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अवैध रूप से हो रहे धर्मांतरण पर रोक जरूरी है और इस दिशा में महाराज जी लगातार प्रयास करते रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि धर्मांतरण को लेकर एक नया कानूनी प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे जल्द सामने लाया जाएगा नक्सल उन्मूलन पर गृहमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं और तय समय में नक्सलवाद समाप्त होगा. स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं ने आयोजन के लिए आभार जताया और बधाइयों की लहर भी देखने को मिली.
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 15, 2025 12:05:02
Malda, West Bengal:পুলিশের বিরুদ্ধে মারধরের অভিযোগ তুলে আদালতের দ্বারস্থ হলো পরিবার। সোমবার মালদাহের আদালতে পুলিশের বিরুদ্ধে অভিযোগ করেন কালিয়াচকের জালালপুরের বাসিন্দা আক্রান্ত জিয়াউল হকের স্ত্রী সাবেরা বিবি। গত সপ্তাহে কালিয়াচকের জালালপুরে গুলিতে নিহত হন এক পাপড় বিক্রেতা। সে ঘটনায় জড়িত সন্দেহে পুলিশ আটক করে জিয়ারুলকে। অভিযোগ থানার লকাপে প্রায় তিন দিন ধরে আটকে তাকে মারধর করা হয়। তাকে তিন দিন ধরে থানায় আটকে রাখার নিয়ে প্রশ্ন তুলেছেন আইনজীবীরা। এই ঘটনায় কালিয়াচক থানা থেকে শুরু করে পুলিশ সুপারের কাছে অভিযোগ করেছেন সাবেরা বিবি। তবে পুলিশ কোন ব্যবস্থা নেয়নি বলে দাবি তার। তাই এদিন আইনজীবীর মাধ্যমে পুলিশের বিরুদ্ধে আদালতে অভিযোগ করেন আক্রান্ত জিয়ারul এর স্ত্রী সাবেরা বিবি। বাইট:১) মহিদুল সেখ(আইনজীবী)। ২)সабেরা বিবি(আক্রান্তের স্ত্রী)।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Dec 15, 2025 12:02:47
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक युवक का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। घटना भेलावर थाना क्षेत्र के गवल बीघा गांव का है। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र के पिरालीचक गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार का विवाह गवल बीघा गांव में अपने फुआ के यहां रहने वाली युवती से हुआ था। संतान नहीं होने के कारण युवती बचपन से ही अपने फुआ के घर वारिस के रूप में रह रही थी। विवाह के बाद नीतीश अपनी पत्नी के साथ उसी गांव में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नीतीश द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि मृतक के भाई समेत अन्य परिजन इस दावे को नकारते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या या हत्या को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Dec 15, 2025 12:02:25
Nawada, Bihar:महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्प विधायक विभा देवी ने कहा - महिलाओं के लिए करेंगे हर संभव प्रयास नवादा :नूतन उदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान पर गहन विचार-विमर्श हुआ। फाउंडेशन की संचालिका प्रगति श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में नवादा की जदयू विधायक विभा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी और जिला परिषद सदस्य बीना देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। महिलाओं ने विधायक विभा देवी का फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम का मुख्य फोकस महिलाओं और बालिकाओं के हितों पर केंद्रित रहा। दूसरी बार विधायक चुनी गईं विभा देवी से महिलाओं की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। चर्चा में बालिकाओं के लिए एक बेहतर लाइब्रेरी की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठी। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई 'पिंक बस' योजना की तर्ज पर नवादा में भी महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं और योजनाएं लागू करने पर जोर दिया गया। महिलाओं ने कहा कि विधायक होने के नाते विभा देवी से उन्हें विशेष उम्मीदें हैं कि वे क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएंगी।विधायक विभा देवी ने महिलाओं की बातों को ध्यान से सुना और बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “आप लोगों से मिलने आई हूं। चर्चा में सभी बहनों ने बहुत अच्छी-अच्छी बातें बताई हैं। महिला विधायक होने के नाते महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करने की पूरी कोशिश करूंगी। आपकी हर मांग और सुझाव पर अमल करने का प्रयास रहेगा।” उनके इस बयान से उपस्थित महिलाओं में उत्साह का संचार हुआ।जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी अब काफी अच्छी हो रही है और उनके लिए बेहतर कार्य करना जरूरी है। वहीं, जिला परिषद सदस्य बीना देवी ने भावुक होते हुए कहा, “हम खुद महिलाएं हैं, इसलिए महिलाओं का दर्द हम ही अच्छे से समझ सकती हैं। महिलाओं के हित में हर संभव सहयोग करेंगे।” इस आयोजन से नवादा की महिलाओं में नई उम्मीद जगी है कि उनके मुद्दों पर अब ठोस कार्रवाई होगी。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Dec 15, 2025 12:02:07
Darbhanga, Bihar:लूग-नई सरकार का असर,दरभंगा में ट्रैफिक नियम लागू, ट्रैफिक सुधार की सख्त शुरुआत, अफसर सड़क पर उतरे, लेकिन जब तक ट्रैफिक नियम और गाड़िया एक लेन में नही चलेगी ,कैसे होगा जाम की समस्या का समाधान, राहगीर हो रहे परेशान, नई सरकार के गठन के साथ ही दरभंगा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से आज से नए ट्रैफिक नियम लागू कर दिए गए। नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद सड़क पर उतरते नजर आए। नए ट्रैफिक नियमों के तहत एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नए नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए समझाया। इस दौरान कई जगहों पर नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कुछ मामलों में चालान की कार्रवाई भी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब शहर के सभी चिन्हित वन-वे मार्गों पर बाइक चालकों के लिए भी नो एंट्री नियम अनिवार्य कर दिया गया है। विशेष रूप से लोहिया चौक से नाका नंबर-06 तथा कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर चौक तक विपरीत दिशा में बाइक या अन्य वाहन चलाने पर चालान के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर में ट्रक समेत किसी भी प्रकार की बड़ी और भारी गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दिल्ली मोड़ और दोनार की ओर से आने वाली भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि नए ट्रैफिक नियमों में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी और सख्ती के साथ नियमों का पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही दरभंगा को जाम मुक्त और सुरक्षित शहर बनाया जा सकता है। लेकिन वाहन चालक न वाइक चालक कोई भी लेन में चलने को तैयार नही प्रसासन की गाड़ी भी सायरन बजाते नियम तोड़ते जायेगी तो आम लोग क्या करे
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 15, 2025 12:01:41
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को इस क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने एसडीएम कार्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जायेगा। यहीं से डायल 112 का कंट्रोल होता है और शहर की सीसीटीवी पर भी नजर रखी जाती है। अब डीएसपी सीसीआर भी यहीं बैठेंगे इसको लेकर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहीं से डायल 112, सीसीटीवी, सीटी हॉक्स और बाइक पेट्रोलिंग पर कमांड होगा। रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान या कोई भी विशेष अभियान का भी कंट्रोल होगा। आने वाले समय में ट्रैफिक सिंगनल का भी कंट्रोल यहीं से होगा। इसी को लेकर कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top