Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कर्नाटक: 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की विधानसभा बजट घोषणा

PKPushpender Kumar
Mar 06, 2026 10:03:14
Noida, Uttar Pradesh
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah on Friday announced that social media will be banned for children under the age of 16, while presenting the 2026-27 State Budget in the Vidhana Soudha. During his Budget speech, Siddaramaiah said the move aims to prevent the adverse effects of increasing mobile usage among children. Bengaluru (Karnataka) [India], March 6: Karnataka Chief Minister Siddaramaiah on Friday announced that social media will be banned for children under the age of 16, while presenting the 2026-27 State Budget in the Vidhana Soudha. During his Budget speech, Siddaramaiah said the move aims to prevent the adverse effects of increasing mobile usage among children. He also announced that an AI and Technology Park will be set up under the Indian Institute of Science, which will establish a Robotics and AI campus named the "Bangalore Robotics and AI Innovation Zone" in collaboration with Indian Space Research Organisation and Karnataka State Electronics Development Corporation Limited. The Chief Minister further said that the North-South Corridor project from Hebbal Junction to HSR Layout-Silk Board Junction and the East-West Corridor project from K. R. Puram to Mysore Road, covering a total length of 40 km, have been approved at an estimated cost of Rs 40,000 crore under the BOOT model. In the first phase, tenders have been invited for the 17-km North-South Corridor project for Rs 17,780 crore. Siddaramaiah also announced that a tunnel road and an elevated road from Hebbal Junction to Mekhri Circle will be constructed by the Bangalore Development Authority at Rs 2,250 crore. Karnataka State Budget has been pegged at Rs 4,48,004 crore, with a focus on technology-driven growth, infrastructure development, and environmental sustainability. Presenting the Budget, Siddaramaiah said that Karnataka plays a distinctive role in national and international trade, and rapid developments in Artificial Intelligence (AI) are transforming global production systems. He emphasised that innovations in science and technology are increasingly shaping the trajectory of the state. In this context, he said the Budget has been presented with responsibility and foresight to move forward with the resolve to "turn fire into light." The Chief Minister also highlighted the impact of GST rate rationalisation carried out in September 2025. He said the changes have reduced the state's GST collections. Before the rationalisation, Karnataka's average monthly GST revenue growth in 2025-26 was around 10 per cent (net of refunds). However, after the implementation of the revised rates, the average monthly growth has moderated sharply to around 4 per cent. The restructuring is expected to reduce overall GST collections by approximately Rs 10,000 crore in the current financial year and Rs 15,000 crore in the next year. Among the major announcements, Siddaramaiah said that with the objective of establishing a state-of-the-art AI Centre of Excellence in Bengaluru, two centres will be set up in collaboration with the Institute of Bioinformatics and Applied Biotechnology, the Centre for Cellular and Molecular Platforms and NASSCOM at a total cost of Rs 16 crore. He also announced that a Leopard Rehabilitation Centre will be established in Bannerghatta Biological Park to rehabilitate leopards captured from residential areas on the outskirts of Bengaluru, at an estimated cost of Rs 5 crore. Under the Karnataka Water Security and Resilience Programme (KWSRP), a World Bank-funded initiative, disaster management projects will be undertaken over five years for Rs 5,000 crore to address flooding in Bengaluru. Siddaramaiah further announced that, in accordance with revised transfer rules of the Excise Department, transfers of Group-C cadre officers including Excise Inspectors, Excise Sub-Inspectors, and Excise Head Constables/Constables, have been carried out through digital counselling to enhance transparency. The government will also extend digital counselling for transfers of Excise Deputy Superintendents and Excise Superintendents.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAbhishek Nirla
Mar 06, 2026 17:01:47
Jamui, Bihar:जमुई: शुक्रवार देर शाम चकाई–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चकाई थाना क्षेत्र के सरौन मोड़ के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यात्रियों से भरी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बोलेरो चालक उमेश मोदी देवघर से लोगों को लेकर गिरिडीह जिले के राजधनवार लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने वालों में अक्षय कुमार (17 वर्ष), सूरज कुमार (6 वर्ष), खुशबू देवी (30 वर्ष) और प्रदीप मोदी (31 वर्ष) शामिल हैं। वहीं अन्य घायलों में शिवशंकर कुमार (17 वर्ष), प्रियंका देवी, निशु कुमारी (8 वर्ष), प्रिया कुमारी (डेढ़ वर्ष) और बोलेरो चालक उमेश मोदी (35 वर्ष) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चकाई थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 06, 2026 17:01:27
Jaipur, Rajasthan:दंगा और सांप्रदायिक तनाव वाले इलाकों को सरकार डिस्टर्ब एरिया घोषित कर सकेगी। विधानसभा ने आज ध्वनिमत से इससे जुड़े बिल को लंबी बहस के बाद पारित कर दिया। अशांत क्षेत्रों में एडीएम की मंजूरी के बिना कोई भी प्रॉपर्टी का खरीद बेचान नहीं सकेंगे। उल्लंघन करने पर 5 साल तक की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में आज लंबी बहस के बाद डिस्टर्ब एरिया बिल पारित कर दिया गया। दी राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्यूवेबल प्रॉपर्टी एंड प्रोविजन फोर प्रो‍टेक्शन ऑफ टेनेन्ट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026 के प्रावधानों के तहत सरकार दंगा प्रभावित इलाकों को डिस्टर्ब एरिया घोषित कर सकेगी। डिस्टर्ब एरिया में एडीएम या एसडीएम की मंजूरी के बिना कोई भी प्रॉपर्टी की खरीद और बेचान नहीं हो सकेगी, न रजिस्ट्री हो सकेगी। संसद में हुई गरमा गर्म बहस के बाद चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष के आरोपों और आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया। बाइट—जोगाराम पटेल। संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री। बाइट—गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ। बिल के प्रावधानों के अनुसार दंगा प्रभावित और जनसंख्या असंतुलन से हिंसा के हालात बनने पर एक क्षेत्र, कॉलोनी या वार्ड को डिस्टर्ब एरिया घोषित किया जाएगा। क्षेत्र विशेष को डिस्टर्ब एरिया घोषित किए जाने के बाद वहां एडीएम की मंजूरी के बिना प्रॉपर्टी की खरीद बेचान नहीं किया जा सकेगा। बिना अनुमति अगर प्रॉपर्टी का ट्रांसफर हो भी जाता है तो उसे अमान्य कर शून्य घोषित किया जा सकेगा। बाइट—जोगाराम पटेल। विधि मंत्री। समुदाय विशेष की जनसंख्या बढ़ने और डेमोग्राफी प्रभावित होना भी डिस्टर्ब एरिया का आधार होगा। बिल में समुदाय विशेष की जनसंख्या बढ़ने और डेमोग्राफी प्रभावित होना भी डिस्टर्ब एरिया घोषित करने का आधार बन सकता है। डिस्टर्ब एरिया में बाजार दर से कम पर प्रोपर्टी नहीं बिकेगी, एसडीएम आवेदन पर तीन महीने में फैसला करेगा। ऐसे इलाकों में एडीएम से मंजूरी मिलने के बाद ही प्रोपर्टी ट्रांसफर हो सकेगी। डिस्टर्ब एरिया में एसडीएम प्रॉपर्टी खरीद बेचान के आवेदन पर तीन महीने में फैसला करेंगे, इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकेगा। बाइट—जोगाराम पटेल। विधि मंत्री। कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन पर 3 से 5 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना। कानून के इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर अपराध गैर जमानती और संज्ञेय होगा, जिसमें 3 साल से 5 साल तक जेल और जुर्माने की सजा होगी। 1 लाख तक जुर्माना भी लगेगा। बैंकें और वितीय संस्थानों के पास गिरवी प्रॉपर्टी पर लागू नहीं होगा कानून। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रॉपर्टी गिरवी होने पर यह कानून लागू नहीं होगा। डिस्टर्ब एरिया में गिरवी प्रॉपर्टीज को बैंक और एनबीएफसी नीलाम कर सकेंगे। VO—कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, जिन इलाकों में दंगे नहीं होंगे वहां डिस्टर्ब एरिया घोषित नहीं होगा अफसर यह देखेगा कि प्रॉपर्टी बाजार मूल्य से कम में नहीं मिले। यह कानून कमजोर लोगों की रक्षा करता है। उन्होंने कई इलाकों में समुदाय विशेष की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई। कहा, जोधपुर में ही ऐसे कई इलाके हैं जहां कोई घुस तक नहीं सकता। राजस्थान में ऐसे क्षेत्र लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार मॉनिटरिंग और सलाहकार समिति बनाएगी; यह समिति डिस्टर्ब एरिया की स्टडी करवाएगी। इस समिति में एक अध्यक्ष और मेंबर्स होंगे जिनकी संख्या सरकार तय करेगी। यह समिति इलाके की डेमोग्राफी पर भी निगरानी रखेगी—जोगाराम पटेल। कानून मंत्री। उधर विपक्ष ने बिल के प्रावधानों को प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब के लिए बड़ा खतरा करार दिया है। गोविंद डोटासरा ने कहा—2028 में कांग्रेस सरकार आएगी, हम डिस्टर्ब एरिया बिल को खत्म करेंगे, यह बिल भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला है। भाजपा सरकार राजस्थान को क्यों जलाना चाहती है? इस दौरान हरिमोहन शर्मा की टिप्पणियों पर सदन में खासा हंगामा हुआ। हरिमोहन शर्मा बोले— बीजेपी सनातन धर्म के टुकड़े कर रही है, शंकराचार्य को जेल में डालना चाहते हैं? शर्मा ने कहा— अगर राजस्थान में कोई सांप्रदायिक दंगा हुआ तो आप इसकी जिम्मेदार होंगे। सनातन धर्म को भी विभाजन करने की आप कोशिश कर रहे हो। अविनाश गहलोत ने कहा— यूपीए सरकार के समय शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती पर किसने आरोप लगाए थे? तब कांग्रेस सरकार ही थी, जिन्होंने शंकराचार्य का अपमान किया था? कृपलानी ने कहा— हरिमोहन जी, यहां कहना बहुत आसान है, लेकिन हम पाकिस्तान छोड़कर आए हैं, तो क्या हालत हुई होगी यह आपको पता ही नहीं है? यहाँ भाषण देना आसान है। बाइट—गोविंद डोटासरा। पीसीसी चीफ। बाइट—हरिमोहन शर्मा कांग्रेस विधायक। शंकराचार्य कृपलानी—भाजपा विधायक—अविनाश गहलोत। इस बिल के विधानसभा से पारित होने के बाद अब राज्यपाल के दस्तखत होते ही यह कानून बन जाएगा। इस पर कहीं समर्थन तो कहीं विरोध के सुर देखने को मिलेंगे। पर इसकी गूंज अगले विधानसभा चुनाव में जरूर दिखाई देगी। कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश करेगी तो बीजेपी को उम्मीद है कि उसकी हिंदू राष्ट्रवाद की छवि और मजबूत होगी—कम्युनिटी विशेष की बढ़ती आबादी और दंगों से पीड़ित बहुसंख्यक हिंदू समुदाय उसके इस फैसले के साथ खड़ा होगा।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 06, 2026 17:01:06
Ghaziabad, Uttar Pradesh:देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही देशभर में सफल अभ्यर्थियों को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले गर्व गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा में 192वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। गर्व ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। गर्व गर्ग गाजियाबाद की पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहते हैं। उनके परिवार में माता-पिता और तीन बड़ी बहनें हैं। गर्व के पिता राजेश गर्ग इलाके में किराना स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां निशा गर्ग गृहिणी हैं। परिवार की एक बहन की शादी हो चुकी है। गर्व की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और घर पर लगातार रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के लोगों का बधाई देने के लिए आना-जाना लगा हुआ है। लोग मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। गर्व की सफलता के पीछे एक भावनात्मक कहानी भी जुड़ी हुई है। दरअसल उनकी बड़ी बहन तनीषा गर्ग का सपना था कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास करें लेकिन किसी कारणवश वह अपना यह सपना पूरा नहीं कर सकीं। ऐसे में छोटे भाई गर्व ने मेहनत कर न सिर्फ अपनी सफलता हासिल की बल्कि अपनी बहन का सपना भी पूरा कर दिया। परिवार का कहना है कि गर्व की इस उपलब्धि से उनकी बहन भी बेहद खुश हैं। गर्व गर्ग ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद से ही की है। उन्होंने वर्ष 2017 में दसवीं और 2019 में बारहवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान गर्व ने घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। बाद में 2021 में उन्होंने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान से भी मार्गदर्शन लिया। गर्व बताते हैं कि उन्होंने अपनी पढ़ाई का समय अलग तरीके से तय किया था। उन्हें रात में पढ़ाई करना ज्यादा आसान लगता था क्योंकि उस समय शांति रहती थी और किसी तरह का व्यवधान नहीं होता था। वह अक्सर देर रात तक पढ़ाई करते थे सुबह करीब पांच बजे सोते थे और सुबह 11 बजे उठकर फिर पढ़ाई शुरू कर देते थे। तैयारी के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 06, 2026 17:00:48
Faridabad, Haryana:यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा घोषित किए गये सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद के युवओं ने अपना परचम लहराया है। जहां कनिष्क अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 72वीं रैंक प्राप्त की है। वही गांव मिर्जापुर के रहने वाले नीरज यादव ने 598वीं रैंक और शुभम झा ने 810वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उनकी इस कामयाबी से सभी के घरों में खुशी का माहौल है। दोबारा तैयारी कर सुधारी रैंक सेक्टर -28 के रहने वाले ने साल 2023 में UPSC परीक्षा को पास कर कामयाबी हासि की थी। उस समय उनकी रैंक 279 आयी थी जिससे वह संतुष्ट नही थे। क्योंकि उनको भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयन मिला था। लेकिन वो आईएएस बनना चाहते थे। इसी को लेकर उहोंने दोबारा से परीक्षा देने का फैसला लिया। इस बार उनको UPSC परीक्षा में 72वां रैंक हासिल किया है। ट्रेनिंग के साथ ही तैयारी जारी रखी कनिष्क ने अपनी IRS की ट्रेनिंग के साथ ही UPSC की तैयारी जारी रखा । वह रोजाना करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। ट्रेनिंग का टाइम खत्म होते ही वह UPSC की तैयारी में लग जाते थे। उन्होंने अपने मात-पिता को इस कामयाबी का श्रेय दिया है। मिर्जापुर गांव के रहने वाले नीरज यादव ने UPSC परीक्षा में 598वीं रैंक हासिल की है सोशल मीडिया से दूरी कनिष्क का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है, क्योंकि यह पढ़ाई से ध्यान भटकाने का बड़ा कारण बन सकता है। उनके पिता सतेंद्र अग्रवाल एक प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते है। उनकी स्कूलिंग अंबाला , गुजरात, और राजस्थान से पूरी हुई है। साल 2021 में उन्होंने मैकेनिकल से अपनी बीटेक की पढ़ाई को पूरा किया। छोटी बहन कर रही MBBS की पढ़ाई कनिष्क की छोटी बहन नेशनल कालेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। उनकी बहन का पढ़ाई का चौथा साल चला हुआ है। अपने भाई की कामयाबी पर उनकी बहन ने भी खुशी जाहिर की है। मां मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि उनको अपने बच्चों की कामयाबी पर बेहद गर्व है। मिर्जापुर के नीरज यादव ने भी पाई सफलता मिर्जापुर गांव के रहने वाले नीरज यादव ने UPSC परीक्षा में 598वीं रैंक हासिल की है। नीरज पहले हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर कैथल और रेवाड़ी में बीडीपीओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बाद में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। दिल्ली में एसडीएम की ट्रेनिंग ले रहे थे वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय वन सेवा (IFS) में 104वीं रैंक के साथ हुआ था और वे अरुणाचल प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए गए थे। हाल ही में उन्हें दानिक्स सेवा भी मिली और वे दिल्ली में एसडीएम के रूप में ट्रेनिंग ले रहे थे। 30 लाख रुपये सालाना पैकेज छोड़ा नीरज ने IIT Guwahati से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उन्हें 30 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी भी मिली थी, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लिया। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रेम सिंह यादव और मां सुरेश देवी को दिया है। उनकी पत्नी डॉ. कविता यादव दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 06, 2026 17:00:32
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनावद के पास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने एक टीयूवी जीप अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच बनी खाई में उतर गई और तीन पलटी खाते हुए पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में जीप चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साजोद गांव निवासी मोहित शाजापुर से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर सामने से एक वाहन गलत दिशा में आता दिखाई दिया। उसे बचाने के प्रयास में मोहित की टीयूवी जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि जीप ने तीन पलटी खाई। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को जीप से बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। नैनावद चौकी प्रभारी जीएस सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल चालक सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 16:51:39
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 06, 2026 16:46:32
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील छत्रपती शिवाजी महाराज मंदिराला सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रराजे भोसलेंनी भेट देत छत्रपती शिवाजी महाराजांचे दर्शन घेतले. भिवंडीतील छत्रपतींच्या मंदिरासाठी पर्यटनात्मक दृष्टीने निधीसाठी सर्वोतोपरी प्रयत्न करू- शिवेंद्रराजे भोसले. भिवंडी तालुक्यातील मराडे पाडा येथील छत्रपती शिवाजी महारांच्या मंदिरात तिथीप्रमाणे शिवजयंती उत्सव व मंदिराचा वर्धापन दिन सोहळा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक व ऐतिहासिक कार्यक्रमांनी उत्साहात साजरा होत असतानांच छत्रपती शिवाजी महाराजांचे वंशज व सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले यांनी मंदिराला भेट देत शिवाजी महाराजांचे दर्शन घेतले. यावेळी शिवेंद्रराजे म्हणाले की, छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या आंध्र प्रदेश मधील शैलम येथील मंदिरानंतर महाराष्ट्रातील भिवंडी तालुक्यातील मराडेपाडा येथील छत्रपतींचा मंदिर (शक्तिपीठ) सर्वात मोठा मंदिर असून मराठी माणसाने मनात आणल्यास सर्व काही करू शकतो याचे मूर्तिमंत उदाहरण म्हणजे मंदिराचे संस्थापक अध्यक्ष राजूभाऊ चौधरी आहेत. शासनाने सुद्धा आमदार किसन कथोरे यांच्या माध्यमातून मंदिराला ब वर्गाचा दर्जा दिला आहे. मंदिराकडील रस्त्यासाठी सदर रस्ता सार्वजनिक बांधकाम खात्याकडे वर्ग करून रस्त्यासाठी छत्रपतींच्या भिवंडीतील मंदिरासाठी पर्यटनात्मक दृष्टीने निधीसाठी सर्वोतोपरी प्रयत्न करू. जेणेकरून स्थानिकांना चांगल्या प्रमाणात रोजगाराची संधी उपलब्ध होऊ शकेल.
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 06, 2026 16:46:17
Baran, Rajasthan:बारां में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन, महिला थाना अधिकारी आशा सिंह बारहठ ने किया जागरूक ​बारा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र के तत्वावधान में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला थाना अधिकारी आशा सिंह बारहठ ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। महिला ​थाना अधिकारी आशा सिंह ने सुरक्षा को लेकर सक्रिय रहने पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा कर जानकारी दी ​उन्होंने राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह ऐप महिलाओं के लिए आपात स्थिति में पुलिस से सीधे जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज की जा सकती है और तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है ​डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आशा सिंह ने महिलाओं को सचेत किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक विवरण या पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया पर संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी गई। ​कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के नियमों पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में, उपस्थित महिलाओं ने समाज में जागरूकता फैलाने और अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और कई स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 16:40:33
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 06, 2026 16:31:19
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा -पोकरण लोकेशन - लाठी केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिले ग्रामीण,श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लाठी, जैसलमेर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर थे। जैसलमेर से पोकरण जाते समय लाठी कस्बे के मुख्य बाजार में सैकड़ों ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मंत्री शेखावत ने जल्द ही ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता लूणकरण सेन, नेमीचंद दर्जी, रमेश देवड़ा, मोयब खां, विक्रम दर्जी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर कोरोनाकाल के दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी ये ट्रेनें दोबारा शुरू नहीं हुई हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले जोधपुर-जैसलमेर और बीकानेर-जैसलमेर के बीच चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर रुकती थीं। अब लाठी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 वर्तमान में जैसलमेर-जोधपुर रेलवे मार्ग पर स्थित इस स्टेशन पर मात्र एक पैसेंजर ट्रेन और लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है। इस कारण विशेष रूप से भादरिया माता मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान आने वाले सैनिकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही, लाठी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बसों व अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 06, 2026 16:31:01
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत रींवा गांव के रहने वाले लोको पायलट पति बृजेश मौर्य और उनकी मां सरिता देवी के साथ पत्नी अनीता मौर्या द्वारा किए जा रहे मारपीट को लेकर के गोंडा की नवाबगंज में तहरीर देकर पति बृजेश कुमार मौर्य ने आज अपनी पत्नी अनीता मौर्या के खिलाफ मारपीट गाली गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज करके नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है। बीते 4 दिन पहले दो अलग-अलग सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें पहले वीडियो में बहू अनीता मौर्या अपने सास सरिता देवी के साथ जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रही है। 30 सेकंड के अंदर तीन थप्पड़ मारे थे जिसका वीडियो भी सामने आया था। तो वही दूसरे वीडियो में अपने लोको पायलट पति बृजेश मौर्य की पिटाई करते हुए नजर आ रही है लाठी डंडा लेकर के दौड़ते हुए बोतल लेकर के दौड़ती हुई भी नजर आ रही है। सरिता देवी की बहू अनीता मौर्या द्वारा उसके बेटे बृजेश मौर्य और उनके साथ किया जा रहे हैं मारपीट को लेकर के पूरे परिवार के लोग परेशान हैं और बीते कई दिनों से परिवार के लोग घर नहीं गए हैं। बाहर ही किसी तरीके से रहकर के अपना समय काट रहे हैं क्योंकि बहू अनीता द्वारा लगातार अपने पति बृजेश मौर्य और अपनी सास सरिता देवी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही साथ गाली गलौज भी घर के लोगों के साथ कर रही है। लोको पायलट बृजेश मौर्य कानपुर रेलवे विभाग में लोको पायलट के पद पर फिलहाल तैनात हैं 1 साल पहले लव मैरिज शादी की थी।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 06, 2026 16:30:25
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो की बेटी तेजस्विनी सिंह ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 62वीं रैंक। बोकारो की होनहार बेटी तेजस्विनी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 62 हासिल कर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि तेजस्विनी ने यह शानदार सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है। तेजस्विनी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेजस्वी और बहुआयामी छात्रा रही हैं। वह बोकारो इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (एमआरडी) राजेश कुमार और बीएस सिटी कॉलेज की वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी प्रवीण की सुपुत्री हैं। उन्होंने डीपीएस बोकारो से नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य, वाद-विवाद और अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी वह हमेशा आगे रही हैं। वर्ष 2018 में 12वीं के बाद उन्होंने बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके साथ ही मैनेजमेंट की तैयारी करते हुए IIM CAT में 99.84 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तेजस्विनी और उनके माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय डीपीएस बोकारो के मजबूत शैक्षणिक आधार को दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top