Back
ब्यावर सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण, पूर्व सैनिकों के लिए सुविधाओं में सुधार का भरोसा
AMAsheesh Maheshwari
Feb 06, 2026 16:46:43
Noida, Uttar Pradesh
नसीराबाद स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर नीरज कुमार और कैंटीन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार ने शुक्रवार को ब्यावर सीएसडी कैंटीन का औचक एवं विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध राशन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की गुणवत्ता, मूल्य सूची, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग व्यवस्था तथा साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने कैंटीन संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कैंटीन इंचार्ज सूबेदार रंजीत सिंह ने अधिकारियों को कैंटीन की कार्यप्रणाली, स्टॉक उपलब्धता और वितरण प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, निरीक्षण के दौरान पूर्व सैनिक पेटी अफसर श्रवण सिंह भाटी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कैंटीन में पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। ब्रिगेडियर नीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कैंटीन से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान अन्य पूर्व सैनिक, कैंटीन कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 18:04:090
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 06, 2026 18:03:590
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 06, 2026 18:03:310
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 06, 2026 18:03:180
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 06, 2026 18:03:050
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 06, 2026 18:02:350
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 06, 2026 18:02:260
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 06, 2026 18:01:570
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 06, 2026 18:01:370
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 06, 2026 18:01:270
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 06, 2026 18:01:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 18:01:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 18:00:500
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 18:00:360
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:00:260
Report