Back
इंदौर मां का दर्द: बेटी SMA इलाज के लिए 9 करोड़ चाहिए, मदद मांगी
NKNaveen Kumar Kashyap
Nov 19, 2025 08:05:22
Noida, Uttar Pradesh
इंदौर माँ की भावुक अपील इंदौर में एक माँ की भावुक कर देने वाली पीड़ा सामने आई क्योंकि बेटी के इलाज में 9 करोड़ रुपए का खर्च बताया गया है जो कि दिल्ली के एम्स में होना है ऐसे में अब बेटी अनिका शर्मा की माता सरिता और पिता प्रवीण शर्मा मदद की गुहार लेकर इंदौर कलेक्टर के पास पहुंचे दरअसल इंदौर के द्वारिकापुरी में रहने वाले प्रवीण सरिता शर्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसके चलते वे इंदौर कलेक्टर के पास अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे द्वारिकापुरी में रहने वाली सरिता ने बताया कि उनकी ढाई साल की मासूम बेटी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) जैसी गंभीर दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है—यह एक जेनेटिक बीमारी है जिसमें शरीर की मांसपेशियाँ धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं और बच्चा सामान्य जीवन नहीं जी पाता। डॉक्टरों ने बताया है कि इस बीमारी का भारत में अभी स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है। इलाज के लिए सिर्फ एक ही इंजेक्शन है, जिसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। परिवार के मुताबिक इलाज की राशि जुटाने में मदद के लिए परिवार लगातार क्राउडफंडिंग का सहारा ले रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका की कंपनी के माध्यम से यह जीवनरक्षक इंजेक्शन मंगाया जाएगा। बेटी को पहली बार चलने-फिरने में दिक्कत होने पर परिवार ने इंदौर के डॉक्टरों से लेकर भोपाल, और फिर एम्स दिल्ली तक इलाज कराया, जहां जेनेटिक टेस्ट में SMA की पुष्टि हुई। आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा यह परिवार अब केवल जनता की दया और सहयोग की उम्मीद पर खड़ा है। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई जनप्रतिनिधियों से भी सहायता की अपील की है। कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पाँच लाख रुपये की मदद का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी भी लक्ष्य बहुत दूर है। वहीं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने परिवार से चर्चा की और अब हर संभव मदद करने की बात कही है बाईट-सरिता प्रवीण शर्मा बच्ची के माता पिता बाईट- शिवम वर्मा कलेक्टर इंदौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 17:30:460
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 09, 2025 17:30:110
Report
45
Report
शिकोहाबाद के पी.एम.श्री.वि.में कैरियर गाइड लाइन्स मेले का आयोजन BSA आशीष कुमार पाण्डेय के संरक्षण मे
16
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 09, 2025 17:18:5973
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 09, 2025 17:18:47146
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 09, 2025 17:18:3686
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 09, 2025 17:18:2123
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 09, 2025 17:18:0421
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 09, 2025 17:17:4647
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 09, 2025 17:17:3581
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 09, 2025 17:17:11110
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 09, 2025 17:16:59111
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 09, 2025 17:16:2971
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 09, 2025 17:16:1645
Report