Back
मोहनढ़ग में विवाहिता ने मानसिक अवसाद चलते आत्मघाती प्रयास किया; ग्रामीणों ने बचाई जान
KRKishore Roy
Mar 20, 2026 09:15:23
Noida, Uttar Pradesh
जैसलमेर में विवाहिता का आत्मघाती प्रयास: खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
जिला जैसलमेर
विधानसभा - जैसलमेर
लोकेशन - मोहनगढ़
जैसलमेर में विवाहिता का आत्मघाती प्रयास: खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
मोहनगढ़,जैसलमेर
जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने पहले घर के अंदर खुद को आग लगा ली और फिर जलती हालत में सड़क पर जाकर ट्रक के आगे कूदने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, नीलम (35) पत्नी खेताराम, मूल रूप से हरियाणा के हिसार की रहने वाली है और वर्तमान में मोहनगढ़ में रह रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे, जब उसका पति चाय का ठेला लगाने गया हुआ था, तब महिला ने घर में रखे दीपक से अपने कपड़ों में आग लगा ली। आग तेजी से फैल गई और घर का सामान जलने लगा।
महिला की चीख-पुकार सुनकर बाहर खेल रहे बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और आग पर काबू पाते हुए महिला को बाहर निकाला। हालांकि, इसके बाद भी महिला बदहवास हालत में सड़क की ओर दौड़ी और एक ट्रक के नीचे आने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला का शरीर झुलसा है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।
मोहनगढ़ थानाप्रभारी बाबूराम डेलू ने बताया कि महिला लंबे समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यही कारण सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
आग की इस घटना में घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। महिला का पति चाय का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है, ऐसे में यह घटना परिवार के लिए दोहरी मार साबित हो रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowMar 20, 2026 10:25:490
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 20, 2026 10:25:140
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 20, 2026 10:24:440
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 20, 2026 10:22:280
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 20, 2026 10:21:450
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 20, 2026 10:21:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 10:21:180
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 20, 2026 10:21:030
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 20, 2026 10:20:450
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 20, 2026 10:20:270
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 20, 2026 10:20:100
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 20, 2026 10:19:300
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowMar 20, 2026 10:18:440
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 20, 2026 10:18:300
Report