Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

इनर मंगोलिया के घास के मैदान में ट्रैक्टर से खिंचती ट्रेन, देखने लायक सफर

NJNaynee Jain
Oct 15, 2025 09:59:53
Noida, Uttar Pradesh
A tractor-pulled train ride across the vast Grassland in Inner Mongolia
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Pal
Oct 15, 2025 12:27:19
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक दम्पत्ति पर उनके पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपियों को महिला और उसके पति के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. पीड़िता ने एक स्थानीय भाजपा पार्षद पर भी हमले में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 7:45 बजे की है. पीड़िता स्वीटी सिंह और उनके पति रणधीर सिंह अपने घर की छत पर टहल रहे थे. तभी उनके पड़ोसी रणविजय सिंह उर्फ साधू सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. चाकू और ईंट से हमला, फाड़े कपड़े. पीड़िता स्वीटी सिंह के अनुसार, जब उनके पति ने रणविजय की गालियों का विरोध किया, तो उसने अपने साथियों अक्षयबर सिंह और शक्ति सिंह को भी बुला लिया. आरोप है कि तीनों ने मिलकर स्वीटी और उनके पति पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें छत से घसीटते हुए नीचे लाया गया और उनके साथ अभद्रता की गई. स्वीटी सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और चाकू से हमला किया. भाजपा पार्षद और हिस्ट्रीशीटर पर आरोप. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में से एक, अक्षयबर सिंह, दुर्गाकुंड क्षेत्र से भाजपा का पार्षद है. वहीं, दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ लंका थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं. BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज. इस सनसनीखेज मामले में लंका थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रणविजय सिंह, अक्षयबर सिंह और शक्ति सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 109(1), और 76 के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल. घटना का एक वीडियो क्लिप पीड़िता स्वीटी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 15, 2025 12:26:32
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में खाद्य विभाग की टीम ने दीपावली के मददेनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना को देखते हुए आज गुरसरांय कस्बे में कामाख्या दूध डेयरी पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने खोवा, रिफाइंड और मिल्क पाउडर का सैंपल लिया। मौके पर की गई जांच में खोवा का सैंपल फैल पाया गया। वहीं छापेमारी कार्रवाई को देख कई खोवा विक्रेता दुकाने बंदकर मौके से भाग निकले। वही 12 कुंतल नकली खोवा बरामद कर खाद्य विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से जमीन में गड्ढा खुदवा कर खोवा को दफनाकर नष्ट कराया गया। और दूध डेयरी की दुकान को सील कर दिया है। खाद्य विभाग की कार्रवाई के कारण झांसी के गुरसरांय इलाके में डेयरी संचालकों और मिठाई कारोबारियों में हड़कम्प मचा रहा
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Oct 15, 2025 12:25:24
Guwahati, Assam:असम गौरव जुबीन गर्ग सिंगापुर में 19 Sep को दिल की धड़कन की दुखद और असमय मौत के बाद पहले से ही दुखी निकासी और आस-पास के इलाकों के लोग जेल के गेट के बाहर जमा हो गए, जब पांच गिरफ्तार लोगों - श्यामकानु महंता, सिद्धार्थ शर्मा, ज़ुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग जो एक APS ऑफिसर भी हैं, और उनके दो गिरफ्तार PSO परेश बैश्य और नंदेश्वर बोरा को बक्सा जिला जेल ले जाया गया। दिल की धड़कन के लिए न्याय की मांग करते हुए, लोगों के एक हिस्से ने उस गाड़ी पर भी पत्थर फेंके जिसमें पांच गिरफ्तार लोगों को लाया गया था, साथ ही साथ आई दूसरी गाड़ियों पर भी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और प्रदर्शन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। एक महिला प्रदर्शनकारी ने न्यूज़ लाइव को बताया, "हम चाहते हैं कि उन सभी को मौत की सज़ा दी जाए। उन्हें हमें सौंप दिया जाना चाहिए। हम अपने ज़ुबीन दा को न्याय दिलाएंगे।" तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित और भी फोर्स मौके पर भेजी गई है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 15, 2025 12:24:52
Paradeep, Odisha:ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ତରଫରୁ ପାରାଦୀପ ବିଜୁ କନଭେନସନ୍ ହଲ୍ ରେ ଏକ ଦୁଇ ଦିନିଆ କର୍ମଶାଳାର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ୟକ୍ରମ କୁ ପାରାଦୀପ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ବାଇଁ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗଦେଇ ଏହାକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଏହି ଅବସରରେ ଅନ୍ୟ ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ ଓଡ଼ିଶାରେ ଅଣୁ କ୍ଷୁଦ୍ର ଏବଂ ମଧ୍ୟମ ଉଦ୍ୟୋଗ ( ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ) ଏବଂ କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ସରକାରୀ କ୍ଷେତ୍ର ଉଦ୍ୟୋଗୀ ଗୁଡିକ ମଧ୍ୟରେ ବ୍ୟବସାୟୀ ସଂଯୋଗ କୁ କିପରି ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦିଆ ଯାଇପାରିବ ଏହାହିଁ ଏହାର ମୂଳ ଲକ୍ଷ ବୋଲି ଅତିଥି ମାନେ ମତ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ਆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ବିକ୍ରେତା ବିକାଶ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ନେଇ ଏକ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ସମଗ୍ର ଓଡିଶାରୁ ୧୫୦ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଥିବା ବେଳେ ବିଭିନ୍ନ ସରକାରୀ ବିଭାଗ ଏବଂ ସିପିଏସ୍ଇ ର ପ୍ରାୟ ୫୦ଜଣ ଅଧିକାରୀ ଙ୍କ ସମେତ ୨୦ଟି ଷ୍ଟଲ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ କରାଯାଇଥିଲା। ଅତିଥି ମାନେ ଏହି ଷ୍ଟଲ ଗୁଡିକୁ ବୁଲି ଦେଖିବା ସହିତ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ କୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବାପାଇଁ ସରକାର ପ୍ରତଶୃତି ବଦ्ध ବୋଲି କହିବା ସହିତ ଛୋଟ ଛୋଟ Shିଳ୍ପ ହେଲେ ନୂଆ ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି ହେବା ନିଶ୍ଚିତ। ଶିଳ୍ପ ର ୨୪ଶହ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ଥିବା ବେଳେ ସେଥି ମଧ୍ୟରୁ ୨ଶହ ଓଡିଆ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ଅଛନ୍ତି, ତେଣୁ ଏହା କିପରି ହଜାରରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଓଡିଆ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ହୋଗ ପାରିବେ ଏନେଇ ଓଡ଼ିଶାରେ ଥିବା ବୃହତ ଶିଳ୍ପ ଗୁଡିକ ନୂତନ କରି ଆସୁଥିବା ଉଦ୍ୟୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବା ପାଇଁ ମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ଓଡ଼ିଶାରେ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେଲେ ନିଯୁକ୍ତି କ୍ଷେତ୍ରରେ ବ୍ୟାପକ ସମ୍ଭାବନା ସୃଷ୍ଟି ହେବା ସହିତ ଓଡିଆ ଯୁବକ ମାନେ ଉଦ୍ୟୋଗୀ ହୋଇ ପାରିବେ। ତେଣୁ ସରକାର ଙ୍କ ଏହା ପ୍ରଥମେ ପ୍ରାଥମିକତା ରହିଛି ବୋଲି ମନ୍ତ୍ରୀ କହିଥିବା ବେଳେ ଓଡ଼ିଶାର ଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲାର ଉଦ୍ୟୋଗୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ.
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 12:23:29
Jhansi, Uttar Pradesh:अमृत संवाद के द्वारा यात्रियों के मध्य अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित पुखरायाँ स्टेशन पर उच्चीकृत यात्री सुविधाओं को किया साझा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झांसी मंडल पर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज पुखरायाँ स्टेशन पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों एवं आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और यात्री सुविधाओं की बेहतरीन हेतु और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में रेलवे के प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय में संवाद किया।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Oct 15, 2025 12:23:00
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 15, 2025 12:22:28
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद आईजीआरएस पर की गई शिकायत की जांच करने पहुंची अधिकारी के साथ की गई अभद्रता। बांट माप अधिकारी मीनू तिवारी ने मामले की सूचना उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी। मामला की सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि यहां कोटे की दुकान शून्य चल रही है और वह प्रांशु गुप्ता के पास अटैच है; उनके खिलाफ लगातार घटतौली की शिकायत मिली, जिस पर जांच करने के लिए बांट माप अधिकारी आई थी। उनके द्वारा अभद्रता किए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को बताया गया था। इसके लिए वह व अन्य अधिकारी आए थे; मामले को शांत कर दिया गया है, अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top