Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बर्कस OLड सिटी में मूर्ति क्षति, भक्तों में गुस्सा: हैदराबाद घटना

RSRAhul Sisodia
Feb 24, 2026 12:49:42
Noida, Uttar Pradesh
Hyderabad: Tension prevailed in Barkas, Old City, after miscreants allegedly vandalised an idol at the Dwimukhi Hanuman Temple.According to local sources, the Hanuman idol inside the temple premises was found damaged, triggering anger among devotees and local residents. Members of Hindu organisations condemned the incident and demanded immediate action against those responsible. Police reached the spot, inspected the area, and began an investigation. Security has been tightened in the locality to prevent any untoward incidents. Meanwhile, Sr advocate and hindu org leader Mr.Kranthi Kiran "questioned the safety of Hindu temples in Telangana and sought strict measures to prevent recurrence of such acts.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASHAKIL AHMAD
Feb 24, 2026 14:06:52
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ताजगंज में रोज़ा इफ्तार का खूबसूरत आयोजन किया गया… जहाँ मौलाना और मार्बल कारोबारी روز़ेदार एक साथ दस्तरखान पर बैठे… रोज़ा खोला, नमाज़ अदा की और मुल्क में चैन-ओ-अमन की दुआएँ मांगी।ताजमहल की नगरी आगरा के ताजगंज क्षेत्र में भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल देखने को मिली। पवित्र रमज़ान के महीने में मौलाना साहब और स्थानीय मार्बल कारोबारी की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।जैसे ही अज़ान की आवाज़ गूंजी, रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इफ्तार के दस्तरखान पर हर तबके के लोग एक साथ बैठे नजर आए, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की। आयोजकों ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है, और ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Feb 24, 2026 14:06:12
Danti, Uttar Pradesh:थाना जिगना पुलिस ने टाटा नेक्सान कार से 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है. शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पश्चिम बंगाल निवासी अंकुश पासवान, 21 वर्ष, हवेली खड़कपुर, थाना काकासा, जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. थाना जिगना पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग की गई. झारखंड नम्बर अंकित टाटा नेक्सान कार को रोका गया. तलाशी लेने पर 315 बोतल प्रत्येक 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पासवान के रूप में हुई है. बरामद शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है. इस बार भी शराब को कार में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया. एसपी आपरेशन मनीष मिश्र ने बताया कि शराब बरामद कर कार को सीज किया गया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 24, 2026 14:05:27
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–बलौदाबाजार मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भैंसा गांव के पास बाइक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.. मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी निवासी हरिशचन्द्र मारकण्डेय के रूप में हुई है.. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:05:22
Sambhal, Uttar Pradesh:*सम्भल में शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया विद्यालय निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से चल रही बोर्ड परीक्षा* जनपद सम्भल में मंगलवार को गुलाब देवी (राज्य मंत्री, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश) ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुआ। परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं का तिलक, चन्दन एवं वंदन कर स्वागत किया गया, जिससे परीक्षार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। चन्दौसी निवासी राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में बोर्ड की परीक्षाएं पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पारदर्शिता के साथ परीक्षा प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 24, 2026 14:05:13
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा चेचट–ताकली नंदी पर बनेगा भव्य रिवर फ्रंट 12.50 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण हर 50 मीटर पर बनेंगे आकर्षक घाट दोनों किनारों पर वॉक-वे और लाइटिंग पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा बजट घोषणा के बाद परियोजना आगे बढ़ी, रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट में विकास को नई गति मिलने जा रही है। चेचट–ताकली नंदी पर करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से भव्य रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इस परियोजना की घोषणा राज्य बजट में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की थी। अब प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।योजना के तहत नदी तट पर हर 50 मीटर की दूरी पर पक्के घाट बनाए जाएंगे। देव घाट और छीपा समाज अखाड़े के पास स्थित ब्रह्म घाट को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। घाटों पर लाल पत्थर की पारंपरिक कारीगरी भी की जाएगी। इसके साथ ही अखाड़ा और नरसिंह जी के बाग को जोड़ने के लिए पुलिया का निर्माण, नदी किनारे पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल, और दोनों किनारों पर वॉक-वे बनाया जाएगा। परियोजना में आधुनिक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कई कार्य शामिल हैं। रिवर फ्रंट बनने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे。
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:05:09
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने सोमवार को रात्रि 8:00 बजे तक सर्किल क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान 13 संदीप दुबई और तीन संदिग्ध चौपहिया वाहन को जप्त किया गया तथा साथ डबल डेकर बेसन का सुसंगत धाराओं में चालान किया गया यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने मंगलवार को सुबह 9:00 बजे बताया महत्वपूर्ण स्थान पर संदिग्ध वाहनों वस्तुओं और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है पिछले 7 दिनों से सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया खुले में शराब सेवन करने वालों की भी जांच की जा रही है खुले में शराब का सेवन करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई की गई है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 24, 2026 14:04:51
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी,कोटा ताक़ली बांध विस्थापितों को बड़ी राहत, 50 परिवारों को 30×60 के प्लॉट आवंटित 2020 पात्रता सूची के आधार पर मिला लाभ मृतक परिवारों को ₹1.91 लाख अनुग्रह राशि 3 साल के संघर्ष के बाद मिला हक, एंकर...रामगंजमंडी क्षेत्र के ताक़ली बांध विस्थापित ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से अपने हक की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार आवासीय प्लॉट आवंटित कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 की वयस्क पात्रता सूची के आधार पर दुड़कली, सारनखेड़ी, रघुनाथपुरा, दड़ियां और तालियाबड़ी गांवों के लोगों को 30×60 वर्गफीट के 50 प्लॉट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने 5 अगस्त को आंदोलन कर प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी थीं, जिनमें मृतक परिवारों को अनुग्रह राशि और पात्र लोगों को प्लॉट देने की मांग शामिल थी। प्रशासन ने मृतक परिवारों के खातों में ₹1 लाख 91 हजार 375 रुपये की अनुग्रह राशि भी जमा कर दी है। ग्रामीण नेता दीपेंद्र सिंह का कहना है कि यह जीत गांव की एकता, लंबे संघर्ष और शांतिपूर्ण आंदोलन का परिणाम है。 तीन वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार विस्थापित परिवारों को उनका हक मिल गया है。
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 24, 2026 14:04:34
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने की। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आईटीसी लैब्स, साइंस लैब्स, स्मार्ट क्लासरूम, निपुण भारत मिशन, बालिका शौचालय, मिड डे मील, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, ई-लर्निंग, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम तथा आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कुणाल ने विशेष रूप से विद्यालयों में नामांकन अनुपात बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर में कमी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना के साथ प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) अशोक कुमार मीणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 24, 2026 14:04:21
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के खजौली अस्पताल के पुराने भवन में लगी भीषण आग, लाखों का दवा सहित अन्य सामग्री जलकर हुआ राख, घटना खजौली अस्पताल मलेरिया विभाग के स्टोर की है। धू धू कर जला मलेरिया भंडारगृह। मलेरिया दवा भंडारगृह में दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भंडारगृह में रखा दवा, केमिकल व अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भंडारगृह के पीछे जमा कचरे में आग लगी थी, जिससे लपटें भंडारगृह तक पहुंच गईं। आग लगते ही सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर कलुआही से अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना में करीब दस हैंड कम्प्रेसर पंप, हेलमेट, वर्दी, छिड़काव में उपयोग होने वाला लिक्विड, मलेरिया दवा व विभिन्न केमिकल जलकर सहित अन्य सामान जलजर नष्ट हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिन्द्र नारायण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग से मलेरिया विभाग का भवन सहित अधिकांश सामग्री नष्ट हो गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 24, 2026 14:03:46
Ranchi, Jharkhand:एंकर: रिम्स 2 जमीन विवाद पर बाबूलाल मरांडी और इरफान अंसारी आमने-सामने हो गए... दरअसल इरफान अंसारी बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान बाबूलाल मरांडी भी पहुंच गए... बाबूलाल मरांडी को देखकर इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल के मामले में तो कम से कम आप राजनीति मत कीजिए... तीखे स्वर के साथ इरफान अंसारी बाबूलाल मरांडी को हाथ भी जोड़ रहे थे... इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी को बोला कि आदिवासी हित के मुद्दे पर तो आप कुछ नहीं बोलते हैं... लेकिन राज्यहित में जो अस्पताल बन रहा है उसे पर आप राजनीति कर रहे हैं... आपसे अनुरोध है कि आप सहयोग कीजिए राजनीति नहीं बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बल्कि गाँव में रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी बदलाव लाएं उसी का प्रतिबिंब आज का बजट है। बाल बजट और जेंडर का भी ध्यान रखा गया है
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 24, 2026 14:03:16
Farrukhabad, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव नगला खेम रेंगाई में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसकी रंजिश में मंगलवार को यह घटना दोबारा हुई। कमालगंज थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है, फायरिंग का आरोप गलत हैं। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top