Back
जमीनी विवाद में दबंगों ने थार से युवक कुचला, महिलाओं के कपड़े फाड़े
NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 27, 2025 09:09:48
Noida, Uttar Pradesh
जमीनी विवाद में दंबगों की बर्बरता, अधेड़ को थार से कुचला, युवतियों के फाड़े कपड़े
मामले में बूथ अध्यक्ष भाजपा डॉ.महेंद्र नागर ने रामस्वरूप नागर की थार गाड़ी चढ़ाकर हत्या की है.
उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत
मरणसन्न हालत में पिता को फटे कपड़ों में अस्पताल लेकर पहुंची बेटियां,
गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने क्रूरता और बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोप है कि दबंगों ने खेत पर जा रहे एक परिवार को रोककर पहले तो लाठी-डंडों, फर्सा और लुहांगी से हमला किया, फिर परिवार के एक सदस्य को थार वाहन से कुचल दिया। वहीं बचाने पहुंचीं परिवार की महिलाओं और युवतियों के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायलों को फटे कपड़ों में देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति शर्मसार और आक्रोशित हो उठा। इस दौरान जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई
घटना दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। घायल रामस्वरूप नागर (40), उनकी पत्नी विनोद बाई नागर (38), राजेंद्र नागर (50), तनीषा नागर (17) और कृष्णा नागर (17) खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया गया कि पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर इन सभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला। रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जब वह जमीन पर गिर गया, तब आरोपियों ने थार वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इस दौरान जब घर की महिलाएं और दो नाबालिग किशोरियां बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने उत्तेजना और बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए, जिससे वे शर्मनाक हालत में अस्पताल पहुंचीं। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान रामस्वरूप नागर की मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि कुल 6 बीघा जमीन को लेकर विवाद है। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद थाने में राजीनामा भी हो गया था। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन आज फिर खेत पर जाते समय सामने वाले पक्ष ने हमला बोल दिया। रामस्वरूप के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। उसके ऊपर ट्रैक्टर और कार चढ़ा दी गई।
इस मामले में SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि फतेहगढ़ इलाके के गणेश पुरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में रविवार दोपहर विवाद हुआ था। छह बीघा जमीन के विवाद में रामस्वरूप के साथ राजस्थान के रहने वाले महेंद्र नागर और लगभग 15 लोगों ने मारपीट की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNARENDER SHARMA
FollowOct 27, 2025 12:04:020
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 27, 2025 12:03:390
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 27, 2025 12:03:140
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 27, 2025 12:02:500
Report
BBBindu Bhushan
FollowOct 27, 2025 12:02:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 27, 2025 12:02:030
Report
ADArjun Devda
FollowOct 27, 2025 12:01:460
Report
BBBindu Bhushan
FollowOct 27, 2025 12:01:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 27, 2025 12:01:110
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 27, 2025 12:00:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 27, 2025 12:00:400
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 27, 2025 12:00:190
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 27, 2025 12:00:000
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 27, 2025 11:59:451
Report
