Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

हरियाणा भाजपा प्रभारी ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, बिहार चुनाव पर जोर

HBHemang Barua
Nov 05, 2025 13:46:03
Noida, Uttar Pradesh
हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने राहुल गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा- राहुल गांधी अपनी इतनी बड़ी पार्टी को संभाल नहीं पाए। बेहतर होता वोट चोरी के निराधार आरोप लगाने की जगह वे अपनी पार्टी को संभालने की कोशिश करते। मोदी जी ने अपने काम से देश की जनता का दिल चुराया है। कांग्रेस को जनता ने 50 साल से अधिक समय दिया, लेकिन कांग्रेस ने न देश के लिए और न ही बिहार के लिए कुछ किया। बेहतर होता राहुल गांधी निरर्थक आरोप लगाने की जगह जनता के लिए काम करते। राहुल गांधी के निराधार आरोपों का जवाब बिहार की जनता इसी चुनाव में भाजपा -एनडीए के पक्ष में भारी वोट करके देगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Nov 05, 2025 15:48:15
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 15:48:03
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 05, 2025 15:48:01
Jaipur, Rajasthan:पवित्र कार्तिक मास का समापन पूर्णिमा के साथ हुआ। इस अवसर पर देव दिवाली के उत्सव ने छोटीकाशी के देवालयों को रोशनी और श्रद्धा से भर दिया। मंदिरों और घरों में तुलसी, पीपल आदि के पास घी और तेल के असंय दीपक जलाए गए। मंदिरों में भगवान की सेवा पूजा में बदलाव के साथ गुनगुने पानी से स्नान और सर्दी से बचाव के लिए मफलर पहनाने की परंपरा शुरू हो गई है। भगवान को गर्म तासीर वाले व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रास पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई गई। ठाकुरजी को स्वर्णिम पोशाक धारण कराकर गर्भगृह में रास खाट सजाई गई, जिसमें चौसर और शतरंज खेलने के प्रतीकात्मक सामान रखे गए। सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरीशरण के सान्निध्य में झांकी के दर्शन और देव दिवाली के पदों का गायन हुआ। लाड़लीजी मंदिर और राधादामोदरजी मंदिर में भी रास झांकी और दीपदान कार्यक्रम हुआ। आनंदकृष्ण बिहारी मंदिर में विशेष झांकी सजाकर पदों का गायन हुआ। कल से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदरप्रसाद शर्मा ने बताया कि यह शरद ऋतु का दूसरा महीना है और इसमें ठंड का असर बढ़ेगा। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की परंपरा है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षोसह यानी अर्थात सभी महीनों में मार्गशीर्ष मेरा स्वरूप है। इस माह में नदी स्नान, दान-पुण्य और भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 15:47:48
Dholpur, Rajasthan:0511ZRJ_DHOL_CASUALTY_R डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां व बेटी की मौके पर ही मौत तथा मामा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम डंपर की टक्कर में तीन जिंदगियां गई धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक sवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जा रहे थे。 पुलिस के अनुसार, मनोज (38) अपनी भांजी लाडो (26) और उसकी 2 वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वे लाडो के मायके सैंया, आगरा से अपने गांव मुरैना, मध्य प्रदेश लौट रहे थे। मनियां थाना क्षेत्र में पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी。 डंपर की चपेट में आने से लाडो और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 05, 2025 15:47:09
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:छप्परनुमा घर में लगी आग, वीडियो वायरल कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के कोरियो गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक छप्परनुमा मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि उसकी बेटी ने कुछ लोगों को घर के पास भागते हुए देखा था। परिवार का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने घर में आग लगाई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश सिंह का गांव के कुछ लोगों से पहले भी विवाद हुआ था, और अब आगजनी की यह वारदात उसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है।सूचना पर सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Nov 05, 2025 15:46:56
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर रामघाट में लगे कार्तिक मेले में हुआ हादसा जरगवां में गंगा नदी के राम घाट पर लगे मेले में शाम करीब 6 बजे अचानक एक झूला टूट गया झूले में कई बच्चे सवार थे, हादसे में 7 वर्षीय बच्ची हिमांशी पुत्री भानु निवासी रामघाट की मौत हो गई हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जिसमें नीरज पत्नी शशिकांत यादव, करण पुत्र वेद प्रकाश, जितेंद्र पुत्र करू, डब्बू पुत्र हेतराम, दीक्षा पुत्री नरेश हादसे घायल हो गए, हादसे की चीख पुकार मच गई सूचना मिलते एसपी देहात तेजवीर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद मृतक लड़की के शकव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया गया है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा。
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 15:46:54
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 15:45:34
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। धौलपुर में गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई, हुआ भव्य लंगर धौलपुर। जिलेभर में प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोलास के साथ मनाया गया। गुरुपर्व के अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु वाणी का श्रवण किया。 पटियाला बाग़ गुरुद्वारा साहिब से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संगत ने “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारे लगाए और नगरवासियों को गुरु के उपदेशों का संदेश दिया। गुरुद्वारा परिसर में दिनभर कीर्तन दरबार आयोजित हुआ, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों ने मधुर शब्द गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कीर्तन के बाद अखंड पाठ का समापन और अरदास की गई。 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, भाईचारा, सेवा और ईमानदारी का संदेश दिया था। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए इस अवसर पर रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को कंबल वितरण और नि:शुल्क लंगर सेवा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के लंगर में सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ बैठे और प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सेवा में जुटे रहे। लंगर में छोले-भटूरे, खीर और हलवा-पूरी जैसी पारंपरिक वस्तुएँ परोसी गईं。 शाम के समय दीप प्रज्वलन के साथ गुरुद्वारा परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top