201308
Greater Noida - एक मूर्ति गोल चक्कर पर यातायात में सुधार
Greater Noida, Uttar Pradesh:एक मूर्ति गोल चक्कर पर यातायात का सुचारु संचालन कराया जा रहा है, ताकि जाम की स्तिथि ना हो और लोग समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूखंड आवंटित कर दिए
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए हैं। सोमवार को प्राधिकरण की ओर से 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। दरअसल गुलिस्तानपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। अब प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटित दे दिए हैं।गुलिस्तानपुर के कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इनका ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
राजस्थान के पूर्व न्यायाधीशों का स्नेह मिलन समारोह मानसरोवर होटल में
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- पूर्व न्यायाधीशों का स्नेह मिलन समारोह वैलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज का आयोजन मानसरोवर स्थित एक होटल में हुआ आयोजन HC और जिला न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश शामिल हुए सोसायटी अध्यक्ष डॉ पदम कुमार जैन ने की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई समारोह में वैलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज, राजस्थान का स्नेह मिलन समारोह मानसरोवर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति और जिला न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश शामिल हुए। इस मौके पर सोसायटी की आमसभा की बैठक और इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसायटी अध्यक्ष डॉ पदम कुमार जैन ने सोसायटी द्वारा पूर्व न्यायाधीशों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिवंगत न्यायिक अधिकारियों के परिजनों की पेंशन 10 वर्ष करवाने, पेंशन विसंगतियों को दूर करने आदि के बारे में बताया। मंच संचालन भरोसी लाल गुप्ता ने किया। समारोह में सोसायटी के पदाधिकारी एनके पुरोहित, बृजमोहन गुप्ता, महावीर प्रसाद शर्मा, रामबाबू चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में न्यायाधीशगण उपस्थित रहे.0
0
Report
एमयू के महामंत्री मोहम्मद हमदान का आजमगढ़ आगमन, गांव में भव्य स्वागत
Azamgarh, Uttar Pradesh:एएमयू के नवनिर्वाचित महामंत्री मोहम्मद हमदान का जिले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, पैतृक गांव मंगरावां में सम्मान समारोह आयोजित। आजमगढ़ जिले के मंगरावां गांव में मोहम्मद हमदान के पैतृक घर के पास उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण, युवा और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गांव में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके महामंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जीशान अहमद ने की और वसीम अहमद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि मोहम्मद हमदान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महामंत्री पद हासिल कर आजमगढ़ जिला और अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को शिक्षा, संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मोहम्मद हमदान ने स्वागत करने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और स्नेह उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में 8 साल बाद चुनाव हुए और सरकार से अपील है कि हर यूनिवर्सिटी में चुनाव हो जिससे स्टूडेंट में लीडरशिप निखर कर आएगी और जाहिर है कि स्टूडेंट ही आगे चलकर देश को लीड करेगा।0
0
Report
Advertisement
मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से बुजुर्ग लटक गया, जवानों ने बचाई जान—सीसीटीवी कैद साहस
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री की जान पर बन आई। यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट से लटक गया और उसके दोनों पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंस गए। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवानों की इस बहादुरी का पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। चलती उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। गाड़ी संख्या 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी। त्योहार के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। कुछ आरक्षित यात्री निर्धारित समय पर ट्रेन में सवार नहीं हो पाए थे। इसी दौरान एस-1 कोच में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के दरवाजे से लटक गया। दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री के दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ जाने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई। आशंका थी कि यात्री ट्रेन के नीचे आ सकता है। प्लेटफॉर्म पर टॉपबी रोकथाम ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और आरपीएसएफ के उप निरीक्षक टीआई सिंह की नजर जैसे ही बुजुर्ग पर पड़ी, दोनों तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। जवानों ने दिखाई बहादुरी, सुरक्षित खींचकर बचाई जान दोनों उप निरीक्षकों ने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन से लटक रहे बुजुर्ग को मजबूती से पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बुजुर्ग को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। घटना के बाद जवानों ने उससे प्राथमिक उपचार की जरूरत के बारे में पूछा, लेकिन उसने उपचार लेने से इनकार कर दिया। उड़ीसा का निवासी बताया गया यात्री पूछताछ में बुजुर्ग ने स्वयं को उड़ीसा का निवासी बताया। हिंदी भाषा का सीमित ज्ञान होने और घटना से घबराए होने के कारण उससे अन्य विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद जवानों ने उसे सुरक्षित तरीके से ट्रेन में सवार कराया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया。 यात्रियों ने जवानों के साहस को सराहा आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों की इस बहादुरी की मौके पर मौजूद यात्रियों ने जमकर सराहना की। ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत जवानों की सतर्कता, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली। सीसीटीवी में कैद यह घटना रेलवे सुरक्षा बल के मानवीय चेहरे और कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल बन गई है।0
0
Report
नूंह की दरगाह पर 715वां उर्स पाक: श्रद्धा और सुरक्षा के बीच चमकी रौनक
Nuh, Haryana:नूंह में हजरत शेख मूसा की दरगाह पर श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया 715वां सालाना उर्स पाक अरावली की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक दरगाह पर उमड़े जायरीन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। नूंह के अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक हजरत शेख मूसा की दरगाह पर सोमवार को 715वां सालाना उर्स पाक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह पर जायरीनों की आवाजाही रही। उर्स के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। मोहम्मद आरिफ सूफी मेवात दरगाह कमेटी सदस्य ने बताया कि ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत शेख मूसा निजामुद्दीन औलिया के खलीफा थे। कहा जाता है कि एक बार जब वे अरावली पर्वतमाला से होकर गुजर रहे थे, तो उनका पल्लू झाड़ियों में अटक गया। इसके बाद वे इसी स्थान पर ठहर गए। मान्यता है कि इसी घटना के चलते इस क्षेत्र का नाम पल्ला पड़ा और यहां उनकी दरगाह स्थापित हुई। मोहम्मद रफीक कादरी ने कहा कि हजरत शेख मूसा की दरगाह अपनी ऐतिहासिक विरासत और अनूठी विशेषताओं के लिए भी प्रसिद्ध है। दरगाह परिसर में एक पानी का कुंड बना हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस कुंड के पानी को शरीर के मस्सों पर लगाने से उनसे छुटकारा मिल जाता है। हालांकि, यह एक पारंपरिक मान्यता है। इसके अलावा दरगाह पर बनी दो मीनारें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक मीनार को हिलाने पर दूसरी मीनार में भी कंपन महसूस होता है। इस अनूठी विशेषता को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। अली मोहम्मद सूफी मेवात दरगाह कमेटी सदस्य ने कहा कि 715 वर्षों से चली आ रही उर्स की परंपरा के माध्यम से हजरत शेख मूसा की दरगाह आज भी क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हुई है। सालाना उर्स पाक के अवसर पर दरगाह की रौनक देखते ही बनती है।0
0
Report
राज ठाकरे के बयान से छठ पर बिहार में उबाल, गया में पुतला दहन
Gaya, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। उनके बयान के विरोध में अब बिहार के गया में भी लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। दरअसल, गया शहर में स्थानीय लोगों ने राज ठाकरे के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से पैदल marcher निकालते हुए टावर चौक तक पहुंचे। इस दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके बयान को छठ महापर्व तथा बिहार की आस्था का अपमान बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज ठाकरे का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। साथ ही सरकार और प्रशासन से राज ठाकरे को गिरफ्तार करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छठ पूजा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का महापर्व है। ऐसे में इस पर्व को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, राज ठाकरे के बयान को लेकर बिहार में विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाओ बयान से सियासत गरमाई, नेताम बोले नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग। लोकतंत्र बचाओ अभियान पर कवासी लखमा के बयान से सियासत गरमाई। कवासी लखमा ने पूछा- केंद्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, फिर लोकतंत्र खतरे में कैसे? कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने किया पलटवार। कहा- नक्सलियों की तरफदारी करने वाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है, इसलिए ऐसे लोगों को लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा है। बाइट -राम विचार नेताम कैबिनेट मंत्री।0
0
Report
कुकरीचोली पंचायत ने NOC न देने का प्रस्ताव पारित कर विरोध जताया
Korba, Chhattisgarh:कुकरीचोली में कार्बन फैक्ट्री का विरोध, ग्रामसभा में NOC से इनकार, ग्रामीणों ने एकजुट होकर पारित किया विरोध प्रस्ताव, हस्ताक्षर कर जताई नाराजगी कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में प्रस्तावित इलेक्ट्रो कार्बन फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का विरोध खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को गांव के पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में फैक्ट्री स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन, ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और NOC देने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामसभा में बाकायदा NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी असहमति दर्ज कराई। दरअसल कोरबा निवासी एक व्यवसायी द्वारा ग्राम कुकरीचोली में इलेक्ट्रो कार्बन पेस्ट प्रोजेक्ट लगाने की योजना है जिसके लिए गांव के समीप तालाब के किनारे की जमीन का चयन किया गया है इसके आसपास खेती भी की जाती है। कार्बन फैक्ट्री लगने से गांव का तालाब और आसपास खेती की जमीन प्रदूषित हो जाएगी जिसकी वजह से गांव वाले कार्बन फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2 साल से यह प्रक्रिया चल रही है जिसका पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा आपत्ति जताई गई है बावजूद शासन-प्रशासन ग्रामीणों पर दबाव बनाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों के इस कड़े रुख और ग्रामसभा के फैसले के बाद प्रशासन और संबंधित अधिकारी आगे क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण विवाद में जातिगत गाली-गलौज के आरोप, धरना जारी
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के ग्राम ठिकरिया में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक मांगलिक भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण का विरोध अब जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों तक पहुंच गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दलित समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना देकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, ग्राम ठिकरिया में शासन की ओर से 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया है। निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जनपद पंचायत के अधिकारियों के सामने ही विवाद होने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, कुछ लोग लाठी-डंडे, तलवार और बंदूक लेकर पहुंचे और निर्माण रोकने की धमकी दी। साथ ही दलित समाज के लोगों और महिलाओं के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत आवेदन में 27 लोगों के नाम दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नलखेड़ा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें कलेक्टरेट में धरना देना पड़ा। अब वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के बाजार में दुकान में आग, दमकल ने फैलाव रोक दिया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद, यूपी के एक बाजार में बीच बाजार एक दुकान में अचानक आग लग गई। जलेसर रोड पर गोपाल स्वीट हाउस के पास स्थित रिशभ दूसा कॉर्नर में घटना हुई। आग से लपटें और धुआँ उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज़ फैली कि आसपास की दुकानों के लिए खतरा बन गया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल ने आग पर काबू पाया, हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया।0
0
Report
खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के विकास के लिए 2000 करोड़ मंजूर किए
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के विकास के लिए 2000 करोड़ मंजूर किए_MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने की घोषणा...प्रदेश में 2 लाख नए पद होंगे सृजित...खंडवा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के मंच से इस बड़ी घोषणा की। युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में अब MPPSC की परीक्षाएं साल में दो बार कराने की तैयारी है, वहीं प्रदेश के विभिन्न विभागों में 2 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे। आदिवासी विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए विशेष पास देने की योजना पर भी सरकार विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र के विकास के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये मंजूर करने की बात कही। प्रदेश के विकास को लेकर कई मामलों में उन्होंने कांग्रेस पर करारा हमला भी किया। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के विकास को लेकर घोषणा की। ओंकारेश्वर लोक के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस राशि से धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से ओंकारेश्वर के विकास को नई गति देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने निमाड़ और मालवा में नर्मदा के पानी से सिंचाई और कृषि क्षेत्र में आए बदलाव का भी जिक्र किया। युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि MPPSC की परीक्षाएं अब साल में दो बार कराने की दिशा में सरकार काम करेगी। प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब 2 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे। सीएम के मुताबिक, सरकार बनने के बाद 85 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा चुकी है। वहीं आदिवासी विद्यार्थियों को छात्रावास से कॉलेज आने-जाने में सुविधा देने के लिए विशेष पास उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी महापुरुषों के सम्मान, स्वामित्व योजना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को प्रोत्साहन देने की बात भी कही।0
0
Report
हरदा के सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक पर मारपीट और धमकी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा: जिला मुख्यालय पर निजी स्कूल सन फ्लावर स्कूल में हंगामा! शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप। सिटी कोतवाली में मामला दर्ज। हरदा में सन फ्लावर स्कूल के एक शिक्षक के साथ छात्र के परिजनों मारपीट की गई। वहीं स्कूल की महिला शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। स्कूल से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत रखी। स्कूल में विद्यार्थी मस्ती कर रहे थे इसी दौरान एक शिक्षक ने विद्यार्थियों को मस्ती ना करने को लेकर डाटा पर नाराज छात्र विद्यार्थी के परिजनों ने शिक्षक के साथ में मारपीट की घटना को अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के सुनसान प्लॉट में युवक की लाश: हत्या-संदेह बना रहा रहस्य
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के Masturi-Bilaspur मार्ग पर संतनगर के पास सड़क किनारे खाली प्लॉट के गड्ढे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। शव औंधे मुंह पड़ा था और गले में गमछा लिपटा हुआ मिला। पास में पर्स और चप्पल भी बरामद हुईं। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। मौत हादसा है या आत्महत्या/हत्या—यह सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गड्ढेनुमा जगह पर युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है; युवक टी-शर्ट और चड्डा पहन रहा था। गले में गमछा लिपटा मिला। पास में पर्स और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है। पर्स से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान उत्तम कुमार के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक युवक बिलासपुर में रहकर कोचिंग की पढ़ाई कर रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। गले में गमछा लिपटा मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की गतिविधियों तथा संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव सुनसान जगह पर कैसे पहुंचा?0
0
Report
गोंडा के राम कथा महोत्सव में दो लाख भक्त जुटेंगे, VIP टेंट सिटी तैयार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के जयप्रभा ग्राम में कल मंगलवार 17-25 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री राम कथा महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां आज सोमवार देर शाम तक पूरी कर ली गई है। जहां बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, योग ऋषि बाबा रामदेव, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी व श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास जी महाराज सहित देश के तमाम साधु संत पहुंचकर पूज्य राजन जी महाराज की कथा का उद्घाटन करेंगे। जहां 17 नवंबर से 25 नवंबर तक पूज्य राजन जी महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से लोगों को श्री राम कथा सुनाई जाएगी। इस पूरी कथा को लेकर 200 बीघा में श्री राम कथा पंडाल और बड़ी वीवीआइपी टेंट सिटी बसाई गई है। जहां पंडाल के नीचे लगभग 2 लाख लोग जमीन में बैठकर के एक साथ पूज्य राजन जी महाराज की कथा सुनेंगे। किसी भी व्यक्ति के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई है जमीन पर ही बैठकर के लोग कथा सुनेंगे। कथा पंडाल के अंदर अलग-अलग होल्डिंग एरिया बना करके बैरिकेडिंग की गई है ताकि एक साथ काफी संख्या में लोग एक ही तरफ ना बैठ पाए। बल्कि अलग-अलग होल्डिंग एरिया में लगभग 2 लाख लोग एक साथ बैठ सकें। इसके साथ ही साथ कथा पंडाल के ठीक बगल एक वीवीआईपी 95 कॉटेज की टेंट सिटी बसाई गई है इस टेंट सिटी में बटुक और तमाम जगहों से आने वाले साधु संत रखेंगे। जिनके रुकने रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्थाएं श्री श्यामा श्याम जू और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज द्वारा की गई है। 95 कॉटेज में से 25 कॉटेज में चार-चार बेड लगाए गए हैं जिसमें एक साथ चार लोग रह सकते हैं। 70 कॉटेज में दो-दो बेड लगाए गए हैं जहां एक साथ दो लोग रह सकते हैं। तो वही चार अलग-अलग वीवीआईपी कॉटेज भी बनाए गए जिसमें कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज और देश के अन्य संत आकर के इसमें रूकेंगे। दो अलग-अलग बड़े कारीगरों को भंडारे और खाने की व्यवस्था दी गई है। वीवीआईपी और साधु संतों और बटुकों के खाने की व्यवस्था गोंडा जिले के प्रतिष्ठित मेल्टिंग मोमेंट्स को दिया गया है। जबकि आम लोगों के लिए भंडारे की प्रसाद की व्यवस्था एक अन्य व्यक्ति को दिया गया है। दोनों लोगों द्वारा मिलकर के प्रतिदिन 2 लाख लोगों का भोजन और प्रसाद तैयार किया जाएगा। जो पहुंच करके लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। बलरामपुर से आने वाले लोगों के लिए गोंडा से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह पर 10 से अधिक पार्किंग बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के जिन लोगों के पास कथा में आने के लिए संसाधन नहीं है उनके आने के लिए 100 से अधिक बस और 50 से अधिक छोटी गाड़ियों भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से लोग इस कथा में आकर के शामिल हो सकते हैं।0
0
Report
हीरालाल नागर के कोटा दौरे में विकास योजनाओं की समीक्षा
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा दौरे पर, सर्किट हाउस में विकास योजनाओं एवं कार्यों की ली समीक्षा बैठक, सांगोद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों की हुई समीक्षा, PHED एवं PWD के अधिकारी रहें मौजूद, सांगोद में डायवर्जन चैनल निर्माण सहित चल रहे अन्य कार्यों पर हुई चर्चा, प्रसूता महिलाओं के मामले पर भी दी ऊर्जा मंत्री ने प्रक्रिया. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जयपुर स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है। कई महिलाएं गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचती हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
