Back
ग्रेटर नोएडा मुठभेड़: आंखों में मिर्च डालकर लूट करने वाला घायल, गिरफ्तार
SKSantosh Kumar
Jan 03, 2026 03:23:09
Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा में इकोटेक 3 थाना पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह बदमाश आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। दरसल शुक्रवार देर शाम थाना इकोटेक-3 पुलिस क्षेत्र के बिजली घर, जलपुरा के पास चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रूकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार युवक रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए है HBibpur की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर युवक की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिस पर मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की,जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अजयनाथ निवासी ग्राम बिसरख, थाना बिसरख के रुप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक लाल मिर्च का पैकेट व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किये गए। बदमाश को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। SANTOSH KUMAR ADCP SNTRAL NOIDA. ADCP CENTRAL NOIDA के DCP SANTOSH KUMAR ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो रास्ते में आते-जाते लोगों की आंख में मिर्च डालकर लूट व चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। इस बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा लूट के मुकदमे गौतम बुद्ध नगर हापूड़ और सहारनपुर में दर्ज हैं। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAjay Mishra
FollowJan 03, 2026 05:16:580
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 03, 2026 05:15:580
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 03, 2026 05:14:440
Report
KRKishore Roy
FollowJan 03, 2026 05:14:290
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 03, 2026 05:14:070
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 03, 2026 05:13:480
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 03, 2026 05:13:350
Report
SDShankar Dan
FollowJan 03, 2026 05:12:530
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 03, 2026 05:12:360
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 03, 2026 05:11:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 03, 2026 05:11:490
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 03, 2026 05:10:360
Report