Back
राजस्थान सरकार के शिक्षा реформ से ड्रॉपआउट दर में बड़ी गिरावट, 2024-25 में रिकॉर्ड सुधार
BDBabulal Dhayal
Feb 15, 2026 11:47:46
Jaipur, Rajasthan
शिक्षा के क्षेत्र में भजनलाल सरकार की बड़ी छलांगड्रॉप आउट रेट में बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे
टेबलेट-लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण योजनाओं में ई-वाउचर एवं डीबीटी से विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
‘स्कूल टू वर्क’, ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ के नवाचारों से व्यावसायिक एवं समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
- वर्ष 2024-25 में ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 हुई
- बजट 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ रहा है। प्रदेश में ड्रॉप आउट रेट में उल्लेखनीय कमी एवं संक्रमण दर में सुधार राज्य सरकार के प्रयासों के परिणाम को दर्शाते हैं, तो वहीं वर्ष 2026-27 के बजट के प्रावधान गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित शिक्षा के सशक्त एवं संतुलित विजन को रेखांकित करते हैं।
आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में संक्रमण दर वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 82.6 से बढ़कर 88.2 एवं प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में 90.7 से बढ़कर 93.8 हुई। वहीं, ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 6.8 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 रह गई।
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित किए जाने की कड़ी में बजट वर्ष 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। इसके अन्तर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रारम्भिक शिक्षा में 13 हजार 767 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा में 2 हजार 821 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय प्रस्तावित है। इसके अलावा आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों को शिक्षण शुल्क पुनर्भरण के लिए 1 हजार 250 करोड़ रुपये तथा पीएमश्री योजना के लिए 434 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।
निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
विद्यार्थियों के लिए टेबलेट/लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण जैसी योजनाओं को समयबद्ध एवं अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बजट में डीबीटी एवं ई-वाउचर की घोषणा की गई है। इसके तहत कक्षा 8, 10 और 12 के चयनित मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार रुपये तक की सहायता एवं आगामी वर्ष 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल हेतु ई-वाउचर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत लगभग 3.90 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त, बजट में कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी करने की घोषणा करते हुए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में 80 लाख विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित
विद्यार्थियों में सीखने की निरंतरता बनाए रखने के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में लगभग 80 लाख विद्यार्थियों को 4 करोड़ से अधिक पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। वहीं, बजट वर्ष 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 150 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
400 विद्यालयों का सीएम राइज विद्यालयों में होगा क्रमोन्नयन, एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
रोजगारपरक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आगामी सत्र में 500 अतिरिक्त विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए बजट 2026-27 में 51 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसी तरह, प्रत्येक जिले में व्यावसायिक शिक्षा के लिए ‘स्कूल टू वर्क‘ कार्यक्रम, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील्स‘, जयपुर और जोधपुर में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्पेस गैलरी तथा एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की भी इस बजट में पहल की गई है। इसके अलावा, डिजिटल शिक्षा संसाधनों के विस्तार के लिए 400 विद्यालयों को चरणबद्ध रूप से ‘सीएम राइज’ विद्यालयों में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा के साथ ही, इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowFeb 15, 2026 16:16:130
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 15, 2026 16:15:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 16:15:200
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 16:15:090
Report
1
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 15, 2026 16:05:020
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 16:04:470
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 15, 2026 16:04:320
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 15, 2026 16:03:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 15, 2026 16:02:520
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 16:02:420
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 15, 2026 16:02:170
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:01:590
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 15, 2026 16:01:460
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 16:01:300
Report