Back
हरियाणा के युवाओं की पारदर्शी भर्ती मांग पर सरकार से जवाब चाहिए
KSKashish Singh
Feb 20, 2026 08:04:50
Noida, Uttar Pradesh
आज चंडीगढ़ सेक्टर-17 में जो घटनाक्रम हुआ, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रशासन की सक्रियता आम युवाओं की समस्याओं के लिए नहीं, बल्कि सत्ता के इशारों पर चलती नजर आती है।
22 जनवरी को जब तेज हवाओं और बारिश के बीच हमारे युवा पूरे दिन खुले आसमान के नीचे भीगते रहे, तब कोई अधिकारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा। लेकिन जैसे ही वही युवा शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज उठाने लगे, गाड़ियां पार्क करते ही पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई। आखिर इन युवाओं का दोष क्या है?
ये वही युवा हैं जो पिछले 55 दिनों से पंचकूला में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग केवल इतनी है कि Haryana Public Service Commission की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो, खाली पदों को तुरंत भरा जाए, इंटरव्यू के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया जाए और आरक्षण व प्रतिनिधित्व के संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ बंद की जाए। ये कोई अनुचित मांग नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की मांग है।
हरियाणा का युवा भीख नहीं मांग रहा, वह अपना हक मांग रहा है। सरकार को समझना होगा कि लोकतंत्र में आवाज दबाने से समाधान नहीं निकलते। लाठी और गिरफ़्तारियां आंदोलनों को कमजोर नहीं करतीं, बल्कि व्यवस्था पर सवाल और गहरे कर देती हैं।
मैं हरियाणा सरकार से स्पष्ट आग्रह करता हूं कि तानाशाही रवैया छोड़कर युवाओं से संवाद स्थापित करे, खाली पदों को शीघ्र भरे और चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 09:21:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 20, 2026 09:21:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 09:21:350
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:21:200
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:21:070
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 20, 2026 09:20:500
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 20, 2026 09:20:400
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 20, 2026 09:20:240
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 09:20:050
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 20, 2026 09:19:300
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 20, 2026 09:19:070
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 20, 2026 09:18:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 09:18:300
Report