Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

गाजियाबाद जासूसी मामले में मीरा के ई-रिक्शा गैंग से बड़ा खुलासा

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 09:31:05
Noida, Uttar Pradesh
गाजियाबाद जासूसी मामले में पुलिस की बाइट और फुटेज एडिशनल कमिश्नर राज करण नय्यर gाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में हुआ बड़ा खुलासा। इस जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला मथुरा में सिर्फ दिखावे के लिए चलाती थी ई-रिक्शा। ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता था अवैध हथियारों की तस्करी से गैंगस्टर से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी। पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की थी। कई अवैध हथियारों के डीलरों से सीधा संपर्क था मीरा का जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था। पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था। आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी..मीरा से एजेंसीयां और पुलिस पूछताछ कर रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 23, 2026 10:51:34
Ranchi, Jharkhand:नई दिल्ली/रांची झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है…कल्पना सोरेन नई दिल्ली नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित "ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026" के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित "वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड" से सम्मानित किया गया। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला sशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला sशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। यह सम्मान हर मंईयाँ का जो देश के लिए समर्पित कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयाँ और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं का है जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। आज महिलाएं व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं हैं। वे केवल राज्य और देश के विकास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसे गति दे रहीं हैं। हाशिये पर रहने वाली महिलाओं की आवाज सुनने की जरूरत कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुँचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की। सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे वैश्विक संस्थानों में पढ़ रही झारखण्ड की छात्राओं के जुनून और बाधाओं से जूझने के उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें भविष्य के प्रति अत्यधिक विश्वास और आशा से भर दिया है।सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि हर महिला को बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिले। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी पूर्व विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार और ग्लोबल चेयर, मिशन शक्तिसैट, श्रीमती रक्षा खडसे, माननीय राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल, भारत सरकार, श्री अभिषेक सिंह महानिदेशक (DG) एनआईसी और अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्री संजय भट्टाचार्य पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा और भारत सरकार के सचिव, डॉ. रूपिंदर बरार संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, अभिनेत्री श्रीमती शबाना आज़मी, अभिनेत्री, उद्यमी, और यूएन एडवोकेट सुश्री भूमि पेडनेकर, सुश्री लेबोगैंग जुलु: राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस - दक्षिण अफ्रीका, डॉ. अमिता चौहान शिक्षाविद्, और एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों की अध्यक्ष, सुश्री मार्गरेट कोएल्हो निदेशक, सेब्रा नेशनेल, श्री समीर शास्त्री उपाध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई, एवं अध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई यंग लीडर्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिगण एवं बीआरआईसीएस सीसीआई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 23, 2026 10:51:18
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसमी बारिश का दौर जारी है, तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों के चेहरे मुरझा दिये हैं। ओलावृष्टि ने भी कई जगह रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को फसलों के खराबे का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों को भरोसा दिया है कि सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेगी। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। रबी की फसल कटने को तैयार थी, दिन रात एक कर किसान तिनका तिनका जोड़ने में जुटे थे, पर अचानक आई बारिश ने कई जगह सब कुछ तबाह कर दिया है। गेहूं, चने, इसबगोल से लेकर जीरे तक की फसल बर्बाद हो गई। बिना बुलाये मेहमान की तरह आई बारिश सब कुछ चौपट कर गई है। अन्नदाता के पास इस प्राकृतिक आपदा को कोसने के सिवा अब कोई और चारा ही नहीं बचा। शुरूआती रिपोर्टों के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के जिले बेमौसमी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं: जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर—यहां इसबगोल और जीरे की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है; जैसलमेर के रामगढ़, मोहनगढ़ और बाड़मेर के चौहटन, सेडवा जैसे क्षेत्रों में खड़ी और कटी हुई फसलें बर्बाद हो गई हैं। सीकर और झुंझुनूं में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने गेहूं, जौ और सरसों की खेतों में तैयार खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुँचाया है। दौसा, टोंक और अजमेर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलें खेतों में बिछ गई हैं; चने को भारी नुकसान की खबरें हैं। अलवर, भीलवाड़ा, डीग, धौलपुर, और कोटपूतली-बहरोड़ में भी नुकसान की लगातार खबरें आ रहीं हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि खराब हुई फसलों के नुकसान का सरकार मुआवजा देगी; मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अन्नदाता के ऊपर आई इस आफत की सरकार पूरी जानकारी ले रही है, गिरदावरी कराकर जल्द नुकसान की भरपाई की जायेगी। वर्षाकाल के दौरान मॉनसून के कारण जलस्तर में खासी बढ़ोतरी हुई थी, और अन्नदाता के चेहरे पर खुशी थी; रबी की फसल के दौरान मावठ होने से इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान था, पर कई जगह बेमौसमी बारिश ने सब कुछ तबाह कर दिया है। किसानों की भविष्य की योजनाएं अधरझूल में लटक गई हैं; अब कैसे अपनी बेटे बेटियों की खादी करेंगे, कैसे पुराना कर्ज चुकता करेंगे, और अगली फसल के लिए खाद बीज का इंतजाम करेंगे—चारे की भी बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 23, 2026 10:50:47
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: PM मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया बनने पर, UP के मंत्री कपिल देव अग्रवाल कहते हैं, "भारत के प्रधानमंत्री की पर्सनैलिटी बहुत अलग और अनोखी है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 'प्रचारक' थे... जब दुनिया भर में संकट है, लोग युद्ध की कगार पर हैं, पूरी दुनिया देख रही है कि PM मोदी ऐसे हालात में देश को कैसे आगे ले जा सकते है। यह देश की खुशकिस्मती है कि हम सभी के पास इतना शानदार लीडर है।"\n\nबरेली पुलिस द्वारा 3 मवेशी तस्करों के एनकाउंटर और गिरफ्तारी पर, वह कहते हैं, "पुलिस एक्शन मोड में रहती है। मुख्यमंत्री यहां किसी को नहीं छोड़ते। चाहे कोई गोहत्या में शामिल हो या क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल हो, उनका काम जितना हो सके एक्शन लेना है।"
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 23, 2026 10:50:25
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में बेकाबू कैंटर का कहर: 2 जगह मचाया तांडव, 3 की मौत; महिला समेत 4 गंभीर सोमवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण हादसों से दहशत; घायलों में एक महिला को रोहतक पीजीआईएमएस रेफर, आरोपी चालक पर केस दर्ज बहादुरगढ़ में सोमवार को एक लापरवाह कैंटर चालक ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण हादसे कर दहशत फैला दी। इन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर किया गया। हादसों के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने दो अलग-अलग जगहों पर लोगों को टक्कर मार दी। हादसे इतने भीषण थे कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया。 पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसों के कारणों, चालक की लापरवाही और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है。 हादसे के बाद फैली दहशत दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद बहादुरगढ़ शहर में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। झज्जर सुमित कुमार
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 23, 2026 10:50:12
Chatra, Jharkhand:रामनवमी को ले चतरा की सड़कों पर पुलिस का 'शक्ति प्रदर्शन': एसपी सुमित अग्रवाल ने हुड़दंगियों को दी खुली चुनौती! आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का ट्रेलर; रामनवमी पर माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं, ग्रुप एडमिन भी रडार पर चतरा : रामनवमी के जुलूस में खलल डालने वालों और सोशल मीडिया पर जहर घोलने वालों के लिए चतरा पुलिस ने 'डेथ वारंट' तैयार कर लिया है। आज खुद पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल सड़क पर उतरे और भारी पुलिस बल के साथ केसरी चौक पर मॉकड्रिल कर उपद्रवियों को ट्रेलर दिखा दिया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर कानून हाथ में लिया, तो चतरा पुलिस की सख्ती से बचना नामुमकिन होगा। रामनवमी को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस ने दिखाया कि कैसे दंगाइयों से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है। एसपी सुमित अग्रवाल के साथ एसडीओ जहूर आलम और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के बंद कमरों में अफवाह फैलाने वाले ग्रुप एडमिन भी पुलिस की रडार पर हैं। एसपी ने चेतावनी दी है कि भ्रामक मैसेज या वीडियो फैलाने वालों पर केस दर्ज होगा। वहीं, डीजे मालिकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। चतरा पुलिस का यह मॉकड्रिल आम जनता के लिए सुरक्षा का भरोसा है, तो अराजक तत्वों के लिए आखिरी चेतावनी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 23, 2026 10:49:51
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : किशनगंज जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज में पिछले आठ माह से पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने से जिससे नाराज होकर सभी वार्ड पार्षदों ने आज से नगर पंचायत ठाकुरगंज कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालिन भुख हड़ताल पर बैठ गये है। पार्षदों ने बताया कि आठ माह से ठाकुरगंज नगर पंचायत में पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने से नगर पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े गया है।वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में मनीषा कुमारी को ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार मिला है वो विकास कार्य मे रुचि नही लेती है।वही पार्षदों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर सामूहीक रूप से अपने पद से त्याग पत्र देने का भी धमकी दिया है। नगर पंचायत के चेयरमैन सिकंदर पटेल ने कहा कि इस संबंध में कई बार विभाग के सचिव से लेकर जिला पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराकर पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी का पदस्थापना की मांग की गई है। लेकिन अब तक कोई समाधान नही निकला है जिससे बाध्य होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए है। बाइट 1 : सिकंदर पटेल,चेयरमैन नगर पंचायत ठाकुरगंज।(2: 04) बाइट 2 : अमित सिन्हा वार्ड पार्षद।(1:13) बाइट 3 : अनिल साह, प्रतिनिधि वार्ड पार्षद।(0:45)
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 23, 2026 10:49:26
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के मंच से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से मगध के इतिहास के पन्नों में आचार्य, चाणक्य, अशोक और राजा जरासंध की चर्चा होती है वैसे ही जब बिहार के विकास की चर्चा होगी तो सबसे पहले नीतीश कुमार का नाम ही आएगा। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के काम को लेकर जमकर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज भी उनके नेतृत्व है और कल भी उन्हीं का मार्गदर्शन होगा जिसमें बिहार के सरकार चलती दिखेगी आपको। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रखंडों में डिग्री कॉलेज को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है। जहानाबाद में समृद्धि यात्रा के मंच से सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में जो 216 प्रखंड छूट गए हैं इसी साल जुलाई से पढ़ाई की शुरुआत कर दी जाएगी।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 23, 2026 10:49:00
Jaipur, Rajasthan:एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश जासूसी के आरोपी सुमित कुमार की कोर्ट में हुए पेशी राजस्थान इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त कार्रवाई पाक हैंडलर्स को भेजी जा रही थीं गोपनीय सूचनाएं असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सिविल कर्मी को गिरफ्तार कर देश में सक्रिय एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी शुरुआत झबराराम से हुई पूछताछ और जांच के दौरान एक अन्य संदिग्ध सुमित कुमार का नाम आया था सामने पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था सुमित यूपी निवासी आरोपी सुमित कुमार वर्तमान में एयरफोर्स स्टेशन छबुआ, डिब्रूगढ़ असम में MTS के पद पर था कार्यरत पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लेकर सोशल मीडिया के जरिए भेजता था पाक हैंडलर्स तक आरोपी वर्ष 2023 से पाक खुफिया एजेंसी के था संपर्क में पैसों के बदले भेजता था संवेदनशील सूचनाएं आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के साथ-साथ एयरफोर्स स्टेशन नाल जिला बीकानेर सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी भेजीं पाक हैंडलर को लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम की भेजी जानकारी आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों के जरिए पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी करता था मदद विशेष लोक अभियोजक सुदेश सतवान ने कहा कोर्ट ने 2 अप्रैल तक आरोपी को रिमांड पर भेजा है
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 23, 2026 10:48:34
Agra, Uttar Pradesh:शहर में जिम्मेदारों ने आम जनता से फुटपाथ पर चलने का अधिकार भी छीन लिया,तो वही अब जिम्मेदारों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है,गरीब की ठेल धकेल और अन्य चीजें अतिक्रमण में आती है जबकि अमीरों के शोरूमों द्वारा फुटपाथ पर कब्जा शायद विकास की नई परिभाषा हो गया है,इस पर जी मीडिया की टीम ने लोगों से बात की और उनकी राय जानी की सड़क पर चलते समय वो कितना सुरक्षित महसूस करते है आपको टीवी स्क्रीन पर दिख रहे बुजुर्ग किसी शौक से हाथ में चढ़ी और सड़क पर नहीं चल रहे बल्कि लोगों द्वारा अतिक्रमण कर फुटपाथ घेरने का चलते इनका फुटपाथ पर चलने का अधिकार ही छीन लिया गया है,जबकि एक अन्य बुजुर्ग राजकुमार कहते है कि जब वो सड़क पर चलते है तो हादसे का डर रहता है,फुटपाथ होना जरूरी है ताकि हम सुरक्षित चल सके,ये जिम्मेदारों की जिम्मेदारी भी है बाइट राजकुमार/बुजुर्ग वही दूसरी तरफ कॉलेज से लौट रहे छात्रों को भी फुटपाथ न होने के कारण सड़क पर चलना पड़ रहा है,छात्र पंकज का कहना है कि जब भी सड़क पर चलते है दुर्घटना का डर बना रहता है,पता नहीं कौनसा वाहन पीछे से आकर टक्कर मार दें और हम घायल हो जाए बाइट पंकज कुमार/छात्र जबकि सड़क पर चली रही महिला से हमारी टीम ने पूछा कि सड़क पर चलते समय कितना सुरक्षित महसूस करती है तो उन्होंने बताया कि कैसी सुरक्षा हमेशा डर लगा रहता है कि कई कोई टक्कर न मार दे,जब कभी बच्चों के साथ ऐसे चलना पड़ता है तो खुद से ज्यादा बच्चों का डर लगा रहता है,कहीं कोई हादसा न हो जाए बाइट सोनम वर्मा/महिला आपको बता दें कि सड़क के साथ फुटपाथ जनता को सहूलियत देने के लिए बनाए जाते है ताकि शहरवासी सुरक्षित सड़कों पर चल सकें लेकिन जिम्मेदारों ने आम जनता से उनका ये हक भी छीन लिया,जबकि जिम्मेदार गरीब की रोजी रोटी पर अतिक्रमण का ठप्पा लगा उसे अतिक्रमण हटाना कहते है लेकिन अमीरों के अतिक्रमण पर आंखें मूंद लेते है जो फुटपाथ को अपने बाप की जागीर समझते है
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 23, 2026 10:48:15
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : अलीनगर पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 100 रुपये के 55 जाली नोट व 452 अर्धनिर्मित नोट बरामद जाली नोट छापने के उपकरण, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य सामान भी जब्त मानसनगर गेट के पास मकान में चल रहा था जाली नोट बनाने का खेल पुलिस दबिश के दौरान भागने की कोशिश, मौके से दबोचे गए आरोपी अभियुक्त के पास से 1300 रुपये भी बरामद YouTube व Google से सीखी जाली नोट छापने की तकनीक Instagram के जरिए हुआ था गिरोह से संपर्क संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी अलीनगर थाना व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड मानस नगर गेट स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान मिली कामयाबी.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 23, 2026 10:48:01
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपूर जिले में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया , महिला की हालत बिगड़ते हुये देख महिला को परिजनों द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती कराया गया । जहां उसकी हालत अब स्थिति बनी हुई है , मामला जाखलौन थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बे का है । पीड़ित महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका विपक्षियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है ,जिस विवाद में पुलिस द्वारा विपक्षियों के साथ मिलकर जबरन राजीनामा कराने का दबाब बनाया जा रहा है । जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है । वहीं इस मामले में एक पुलिस कर्मी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , फिलहाल वायरल वीडियो शिकायत पर दोनों पक्षों के बयान और जांच के लिये मौके पर गये पुलिस कर्मी का नजर आ रहा है । वहीं महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top