Back
राजस्थान में बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलें उजड़ीं, मुआवजे की आस
BDBabulal Dhayal
Mar 23, 2026 10:51:18
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसमी बारिश का दौर जारी है, तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों के चेहरे मुरझा दिये हैं। ओलावृष्टि ने भी कई जगह रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को फसलों के खराबे का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों को भरोसा दिया है कि सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेगी। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। रबी की फसल कटने को तैयार थी, दिन रात एक कर किसान तिनका तिनका जोड़ने में जुटे थे, पर अचानक आई बारिश ने कई जगह सब कुछ तबाह कर दिया है। गेहूं, चने, इसबगोल से लेकर जीरे तक की फसल बर्बाद हो गई। बिना बुलाये मेहमान की तरह आई बारिश सब कुछ चौपट कर गई है। अन्नदाता के पास इस प्राकृतिक आपदा को कोसने के सिवा अब कोई और चारा ही नहीं बचा। शुरूआती रिपोर्टों के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के जिले बेमौसमी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं: जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर—यहां इसबगोल और जीरे की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है; जैसलमेर के रामगढ़, मोहनगढ़ और बाड़मेर के चौहटन, सेडवा जैसे क्षेत्रों में खड़ी और कटी हुई फसलें बर्बाद हो गई हैं। सीकर और झुंझुनूं में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने गेहूं, जौ और सरसों की खेतों में तैयार खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुँचाया है। दौसा, टोंक और अजमेर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलें खेतों में बिछ गई हैं; चने को भारी नुकसान की खबरें हैं। अलवर, भीलवाड़ा, डीग, धौलपुर, और कोटपूतली-बहरोड़ में भी नुकसान की लगातार खबरें आ रहीं हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि खराब हुई फसलों के नुकसान का सरकार मुआवजा देगी; मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अन्नदाता के ऊपर आई इस आफत की सरकार पूरी जानकारी ले रही है, गिरदावरी कराकर जल्द नुकसान की भरपाई की जायेगी। वर्षाकाल के दौरान मॉनसून के कारण जलस्तर में खासी बढ़ोतरी हुई थी, और अन्नदाता के चेहरे पर खुशी थी; रबी की फसल के दौरान मावठ होने से इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान था, पर कई जगह बेमौसमी बारिश ने सब कुछ तबाह कर दिया है। किसानों की भविष्य की योजनाएं अधरझूल में लटक गई हैं; अब कैसे अपनी बेटे बेटियों की खादी करेंगे, कैसे पुराना कर्ज चुकता करेंगे, और अगली फसल के लिए खाद बीज का इंतजाम करेंगे—चारे की भी बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:310
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:320
Report
SNShashi Nair
FollowMar 23, 2026 12:03:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 23, 2026 12:03:030
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 23, 2026 12:01:570
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 23, 2026 12:01:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 23, 2026 12:01:310
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 23, 2026 12:00:420
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:00:260
Report