Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नैनवा से खाटू धाम के लिए श्याम बाबा की भव्य पदयात्रा रवाना

AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 12:53:17
Noida, Uttar Pradesh
एंकर ।नैनवा से खाटूधाम श्री श्याम बाबा की पदयात्रा नैनवा से खाटू धाम के लिए श्री श्याम बाबा की भव्य पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। गढ़चोक पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रियों ने यात्रा प्रारंभ की। पदयात्रा के साथ चल रही श्याम बाबा की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्याम प्रेमियों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। आस्था की इस डगर पर पदयात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 17, 2026 14:17:06
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- नामी रेस्टोरेंट में दूषित खाना, शिकायत करने पर ग्राहक से करने लगे लड़ाई, खाद्य विभाग ने की छापेमारी -बाराबंकी शहर के व्यस्ततम छाया चौराहा स्थित ‘न्यू उपवन रेस्टोरेंट’ में सोमवार की शाम एक परिवार को डिनर करना महंगा पड़ गया। खाने के कुछ ही देर बाद ग्राहक के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने और स्टाफ से शिकायत करने पर जब कर्मचारी विवाद करने पर आमादा हुए, तो पीड़ित ग्राहक ने करीब 1300 रुपये का भुगतान पूरा किया और मामला जनसुनवाई पोर्टल व सोशल मीडिया पर दर्ज कर दिया। -इस शिकायत के बाद मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में भगौती प्रसाद और डॉ. अंकिता यादव की टीम ने फ्रिज में रखे मंचूरियन, दही और क्रिस्पी कॉर्न को दूषित और दुर्गंधयुक्त पाया, जिन्हें मौके पर नष्ट करवा दिया गया। रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, और संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिये प्रयोगशाला भेजे गये हैं। रिपोर्ट मानक के अनुसार न होने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 14:16:52
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Feb 17, 2026 14:16:41
Mahendragarh, Haryana:3500 फीट की ऊंचाई पर जी मीडिया की तहकीकात : अरावली के जंगलों में ‘शिकार का सच’ बेनकाब नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की ढाणी चिमावाली से उठी अवैध शिकार की खबर की सच्चाई जानने के लिए जी मीडिया की टीम अरावली की दुर्गम पहाड़ियों में करीब 3500 फीट की ऊंचाई तक पहुंची : यह वही इलाका है जहां ग्रामीणों के अनुसार पिछले छह महीनों से लगातार जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है : घने जंगल, पत्थरीली चढ़ाई और सुनसान रास्तों को पार करते हुए टीम उस स्थान तक पहुंची जहां कथित रूप से शिकारियों की गतिविधियां होती हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय यहां गोलियों की आवाज गूंजती है और सुबह जंगलों में खून के निशान और जानवरों के अवशेष मिलते हैं ग्रामीणों का दावा है कि मोर, हिरण और नीलगाय जैसे वन्यजीवों को निशाना बनाकर अवैध बाजार में बेचा जा रहा है उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में अरावली के ये जंगल सूने हो जाएंगे जी मीडिया की टीम ने पाया कि इलाका बेहद संवेदनशील और सीमावर्ती है, जो राजस्थान की सीमा को भी छूता है पहाड़ी और घने जंगलों का फायदा उठाकर शिकारी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो सकते हैं सबसे बड़ा सवाल यह है कि फॉरेस्ट रिजर्व क्षेत्र में इतनी बड़ी गतिविधियां कैसे चल रही हैं : क्या नियमित गश्त हो रही है : पिछले छह महीनों में कितने मामले दर्ज हुए : कितनी गिरफ्तारी हुई 3500 फीट की ऊंचाई से दिखता यह जंगल बाहर से शांत नजर आता है, लेकिन भीतर कहीं न कहीं गोलियों की गूंज वन्यजीवन पर भारी पड़ रही है : अब देखना होगा कि प्रशासन इस खुलासे के बाद कितनी सख्ती दिखाता है या फिर अरावली की पहाड़ियों में यह ‘खामोश शिकार’ यूं ही जारी रहेगा
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 17, 2026 14:15:19
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार तहसील के सोनियाना स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान परीक्षा के दौरान कथित अव्यवस्था को लेकर छात्राओं में रोष देखने को मिला। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा के समय अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिससे उनका कीमती समय व्यर्थ हुआ और कुछ प्रश्न अधूरे रह गए। साथ ही परीक्षा कक्ष में घड़ी की व्यवस्था नहीं होने और समय की सही सूचना नहीं दिए जाने से भी वे परेशान रहीं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि वीक्षक द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया। मामले को गंभीर बताते हुए कोमल जाट, प्रियंका खटीक, सपना जाट, रोनक जाट और सुमन जाट सहित अन्य छात्राएं जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की。
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 14:15:06
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल जनपद के थाना क्षेत्र कुढ फतेहगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव के मुख्य तिराहे चौराहे तथा गली-मोहल्लों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया। मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे किए गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनमानस को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 17, 2026 14:08:50
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में नशे पर बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद, 62 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार कटनी में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।कोतवाली थाना क्षेत्र की खिरहनी पुलिस चौकी ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग तस्कर को 16 किलो गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया。 खिरहनी चौकी प्रभारी के.के. द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही खिरहनी चौकी पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 16 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम गोपाल गुप्ता उम्र 62 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर, जिला सतना के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 17, 2026 14:08:35
Chhatarpur, Madhya Pradesh:खजुराहो जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो में उस वक्त अफरा तफरी में तब्दील हो गई जब एक रेस्टोरेंट के भीतर से संदिग्ध गतिविधियों की खबर सामने आई, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट संचालक मोहम्मद शकील एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ बंद कमरे में मौजूद है, खबर आग की तरह फैली और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। जब कमरे की तलाशी ली गई, तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया। शकील ने भीड़ को देख लड़की को कमरे के भीतर रखी एक गोदरेज की अलमारी में छिपा दिया था, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, बजरंग दल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी मोहम्मद शकील मासूम और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। जैसे ही लोगों ने उसे पकड़ा, उसकी कमरे के अंदर जमकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी के कपड़े उतार दिए और उसे अर्धनग्न अवस्था में ही जुलूस निकाला और सड़क मारते हुये खजुराहो थाने तक ले गए। इस दौरान सड़क पर भारी हंगामा और नारेबाजी होती रही, कमरे की अलमारी से बरामद हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लड़की को तुरंत महिला थाना भेजा गया, जहाँ महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी लड़कियों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाकर उन्हें डराता-धमकाता था और इसी आधार पर उनका शोषण कर रहा था। आरोपी मोहम्मद शकील पर आरोप है कि वह जानबूझकर हिंदू नाबालिग लड़कियों को टारगेट करता था और अपना नाम हिंदू बताता था, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के मोबाइल और रेस्टोरेंट में क्या कोई और भी ऐसे साक्ष्य हैं जो किसी बड़े रैकेट की ओर इशारा करते हों। खजुराहो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी सजा की मांग की है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 17, 2026 14:08:21
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 17, 2026 14:08:00
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-खुशखेड़ा(खैरथल) 0488- removed metadata भिवाड़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सोमवार को हुई हुई आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए जांच अभियान के तहत आज को दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। रीको से मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर रजिस्टर्ड इन दोनों फैक्ट्रियों में भी पटाखा बनाने का काम किया जाता था। फेक्ट्री के अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण मिलने से कह सकते है कि भिनाड़ी का खुशखेड़ा इलाका बारूद के ढेर पर बसा हुआ था। दोi फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार मिले। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। फेक्ट्री परिसर में भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। वही अवैध पटाखा फेक्ट्री की सूचना पर जयपुर रेंज आईजी आर सुहास खुशखेड़ा पहुंचे और दोनों अवैध फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया, आईजी ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस लगातार कार्रवाई करने और फेक्ट्री मालिकों को नामजद करने में लगी हुई है。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 14:06:59
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक मार्ग कराया मुक्त शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए छावनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर परिषद की टीम ने सार्वजनिक रास्ता बंद कर लगाए गए अवैध गेट को हटाया और मौके पर बने टीन शेड भी हटवा दिए। जानकारी के अनुसार क्षेत्रवासियों ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे आमजन की आवाजाही बाधित हो रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और नियमनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परिषद अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग, नालों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरभर में चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ चरणबद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में सुचारु यातायात और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 17, 2026 14:06:46
Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के औंटा पंचायत रामटोला गांव में अचानक दर्जनों कौवों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह सैकड़ों कौवों की मौत हुई थी। मोकामा टाल के क्षेत्रों में अब किसान अपने खेतों में जहरीले कीटनाशक का प्रयोग करने लगे हैं। कौवे फसल में लगे कीड़ों को खाने के दौरान संक्रमित होकर अचेतन हो जाते हैं। थोड़ी देर जमीन पर सिर नीचे किए पड़े रहते हैं और फिर दम तोड़ देते हैं। वहीं उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में बर्ड फ्लू के कारण कौवों के अचानकर गिरकर मरने की भी पुष्टि हुई है। हालत यह है कि ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू की आशंका से अब खेतों में जाना भी छोड़ दिया है। जब राम टोला में बगीचों में दर्जन भर से अधिक कौवे गिरकर मरने लगे, तब ग्रामीण सतर्क हुए। ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी स्तर पर शीघ्र कौवों का सैंपल लेकर मामले की जांच की जाए。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top