Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कोहरे के कारण लखनऊ–कानपुर हाईवे पर ट्रक भिड़ंत, ड्राइवर घायल

KKKRISNDEV KUMAR
Feb 01, 2026 11:35:57
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ लखनऊ कानपुर हाईवे पर आज कोहरे के कारण खड़ी ट्रक से टकराई ट्रक ट्रक के केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर लखनऊ पुलिस ने फायर टीम के सहयोग से केबिन काटकर ट्रक ड्राइवर को निकाला घायल ट्रक चालक को लोक बंधु हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAjay Dubey
Feb 01, 2026 14:03:25
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चुरकी हल्का के पटवारी अम्ब्रीश कुमार वैश्य को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस ट्रैप कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कम्प मच गया है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद यादव, निवासी ग्राम चुरकी, तहसील दुधमनिया, जिला सिंगरौলি ने लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन के बंटवारे और नक्शा तरमीम के एवज में पटवारी तीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने सिंगरौली–अनपरा रोड पर प्रताप ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने दस हजार रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त निरीक्षक संदीप भदौरिया ने किया। उनके साथ निरीक्षक उपेंद्र दुबे और अन्य अधिकारी ट्रैप दल में शामिल रहे। स्वतंत्र शासकीय गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई पूरी की गई। लोकायुक्त संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को सूचना दें। बाइट संदीप भदौरिया, लोकायुक्त अधिकारी
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 01, 2026 14:02:44
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में स्वच्छ ऊर्जा महिला उद्यमिता मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में गया और नालंदा जिले की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और उद्यमिता के क्षेत्र में सशक्त बनाना रहा। संस्था का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है और यह देश के आठ राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था चार लाख से अधिक महिलाओं के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण और सतत विकास की दिशा में काम कर रही है। गया और नालंदा जिले में संस्था से जुड़ी लगभग 100 महिला उद्यमी स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से अवगत कराया जा रहा है और यह बताया जा रहा है कि किस प्रकार इन चुनौतियों का समाधान कर एक सफल उद्यमी बना जा सकता है। साथ ही, गांवों की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। इस पहल के तहत महिलाएं बायोगैस प्लांट, स्मोकलेस चूल्हे, जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं और रेडीमेड जैविक उत्पादों की बिक्री भी कर रही हैं। नालंदा जिले में अब तक ढाई सौ से अधिक बायोगैस प्लांट लगाए जा चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एक बायोगैस प्लांट प्रतिवर्ष लगभग 500 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन को वातावरण में जाने से रोकता है और इससे लगभग 5 एकड़ भूमि में जैविक खेती संभव हो पाती है। इस प्रकार नालंदा की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन रिडक्शन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 01, 2026 14:02:11
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:पीरटांड के हरलाडीह पंचायत के एक गांव की दो नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध संथाल समाज के लोगों ने हरलाडीह ओपी का घेराव किया. इस दौरान लोगों के द्वारा पुलिस - प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला - पुरुष शामिल हुए. संथाल समाज के द्वारा आहुत आक्रोश रैली हरलाडीह बाजार से प्रारम्भ होकर जुलूस की शक्ल में पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हरलाडीह ओपी परिसर तक पहुंची. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. रैली में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “बलात्कारी को गिरफ्तार करो”, “गिरिडीह पुलिस हाय-हाय”, “आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो”, “पीड़िता को न्याय दो” जैसे नारों से प्रशासन को चेतावनी दी गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सुस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. संथाल समाज के नेताओं ने कहा कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा. मौके पर पूर्व प्रमुख सिकंदर हेंब्रम, अशोक हेंब्रम, सुशांत सोरेन, राजेश सोरेन समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 01, 2026 14:01:52
Jasa, Bihar:ईसरी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को युवक सोनू कुमार के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों से उपलब्ध मोबाइल नंबर के IMEI ट्रेसिंग की। शुरुआत में मोबाइल बंद मिला, लेकिन कल दोबारा चेक करने पर यह सक्रिय पाया गया। इस आधार पर मोबाइल चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल किसी अन्य से खरीदा था। उसके इशारे पर मोबाइल बेचने वाले आरोपी बबलू राम को हिरासत में लिया गया। बबलू ने कबूल किया कि 21 जनवरी की रात को ही उसने सोनू कुमार की हत्या कर दी और शव को दुर्गावती नदी के किनारे ईसरी गांव के पास फेंक दिया। दोनों आरोपी और मृतक एक ही गांव ईसरी के निवासी हैं। पुलिस हत्या के कारण की गहन जांच कर रही है। आरोपी के कबूलनामे के आधार पर मामले में बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 01, 2026 14:01:35
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा का धनबाद में 54वां स्थापना दिवस 4 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडे धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे और जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीतियां बनाई गईं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 फरवरी को धनबाद में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस बार शिबू सोरेन नहीं है, जिसकी कमी पूरी होगी। कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। धनबाद के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 01, 2026 14:01:08
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिये विभिन्न पार्टी के कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है। भाजपा में आधा दर्जन लोग दावा कर रहे है। वही जेएमएम पार्टी ने प्रवक्ता डॉ नीलम मिश्रा को अपना समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जबकि जेएमएम के देबू महतो के साथ साथ अन्य लोग भी मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने डॉ0 नीलम मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिला की महानगर, ग्रामीण कमिटी के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया है। दलीय चुनाव नही होने के कारण अन्य भी चुनाव लड़ सकते है। लेकिन पार्टी जिसे अपना उमीदवार बनाई है उसे जिताने के लिये काम करेगी। गठबंधन पार्टी से भी इसपर बात किया जायेगा。
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 01, 2026 14:00:46
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण किए दुकानदारों के प्रति बुलडोजर की कार्यवाही की गयी है जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट नगरपालिका io मौजूद रहे वहीं इस मौके पर कुछ दुकानदार अपनी अपनी दुकान समेटते नजर आए है। इटावा शहर के आईटीआई से मैनपुरी फाटक तक नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है बुलडोजर की इस कार्यवाही में दुकानदारों पर खौफ दिखा दिया है बुलडोजर की कार्यवाही से अतिक्रमण और फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदार स्वय समान हटाते नजर आए है। वहीं इस दौरान कई दुकानों के खोखे भी बुलडोजर से पलटते नजर आए है। इस मौके पर सिटी मजिस्टेट राजेंद्र बहादूर ईओ नगरपालिका समेत स्टाफ नजर आया है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 14:00:16
Sikar, Rajasthan:परमहंस बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर निकाली शोभायात्रा। एंकर खबर सीकर के लोसल से है जहां पर रामानंद आश्रम के संत परमहंस बाबा परमानंद की 74वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। आश्रम के पीठाधीश्वर आकाशानंद गिरि के सानिध्य में बाबा परमानंद की झांकी सजाकर गाजे बाजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात आश्रम में समाधि श्रृंगार और रुद्राभिषेक के बाद हवन का किया गया। सोमवार को आश्रम में भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 13:57:25
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 01, 2026 13:52:41
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव महापालिकेत महापौर, उपमहापौर पदाचा उमेदवार तसेच फार्मूला ठरविण्यासाठी महायुतीची बैठक बैठकीला शिवसेनेचे मंत्री गुलाबराव पाटील , आमदार चंद्रकांत सोनवणे, जिल्हाप्रमुख विष्णू भंगाळे व भाजप आ. सुरेश भोळे , आ. मंगेश चव्हाण यांची उपस्थिती होती.. अजिंठा शासकीय विश्रामगृहात बंद द्वार दीड तासापर्यंत मंत्री तसेच आमदारांची बैठकीत खलबतं.. बैठकीत महापौर तसेच उपमहापौर पदाच्या उमेदवारांसह फॉर्मुला कसा असेल यावर शिवसेना आणि भाजप नेत्यांमध्ये चर्चा करण्यात आल्याची माहिती.. उद्या पुन्हा सर्व नगरसेवक तसेच महायुतीच्या पदाधिकाऱ्यांच्या बैठकीत महापौर आणि उपमहापौर पदाच्या उमेदवारांचे नाव निश्चित केले जातील, अशी आमदार सुरेश भोळे यांची माहिती.. उद्या सकाळी सर्व नगरसेवक तसेच महायुतीच्या पदाधिकाऱ्यांची बैठक पार पडल्यानंतर उमेदवारांचे नाव निश्चितिनंतर नामनिर्देशन पत्र भरले जातील, अशी आमदार सुरेश भोळे यांची माहिती..
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 13:47:53
Raebareli, Uttar Pradesh:फुरसतगंज क्षेत्र के पीढी गांव स्थित धरम सराय में रविवार को विशाल पाली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र पाल व संजय यादव रहे, जबकि संरक्षक के रूप में ग्राम प्रधान मनोज मौर्या, प्रवेश सिंह और संदीप मौर्या मौजूद रहे। पाली में घुड़दौड़ और बैलगाड़ी दौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कुल सात घोड़ों ने भाग लिया, जिसमें शिव सिंह (हरियावा, रायबरेली) का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर रामबरन यादव (पूरे बैजू, दाउदनगर, रायबरेली) तथा तीसरे स्थान पर हिमांशु (पूरे बैजू, दाउदनगर, रायबरेली) के घोड़े ने स्थान प्राप्त किया। वहीं बैलगाड़ी दौड़ में 22 बैलगाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान राम अभिलाख यादव पूरे जमादार, द्वितीय सतगुरु कोटेदार छे
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top