Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

व्यक्तित्व में भिन्नता: क्यों लोग एक-दूसरे से अलग होते हैं

AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 03:35:31
Noida, Uttar Pradesh
The differences in personality
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
Mar 21, 2026 04:34:49
Narsinghpur, Madhya Pradesh:आपने भारत में माता रानी के कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे और पुण्य लाभ कमाया होगा लेकिन हम आपको आज एक ऐसे प्राचीन मंदिर के दर्शन कराते हैं जिसे बने हो गए हैं 500 साल और यहां पर विराजी मां की मूर्ति दिन में तीन रूप बदलते हुए अपने भक्तों को दर्शन देती हैं इतना ही नहीं यहां पर दूर दराज से साधक साधना करने के लिए भी आते जी हां हम बात कर रहे हैं नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा के पास नेशनल हाईवे 45 के किनारे स्थापित मां हरसिद्धि माता मंदिर की यहां आने वाले मां के भक्तों का मानना है कि 500 साल पुराने इस प्राचीन मंदिर में विराजी मां की मूर्ति दिन में तीन रूप बदलती है और अपने भक्तों को सुबह बाल्य अवस्था के रूप में दर्शन देती हैं तो दोपहर में युवा अवस्था के रूप में और शाम के समय वृद्धा अवस्था के रूप में माता हरसिद्धि अपने भक्तों को दर्शन देते हुए आशीर्वाद देती हैं इतना ही नहीं इस मंदिर के एक कोने में अखंड ज्योति जल रही है जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा नहीं आती है यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि नवरात्रि पर माता रानी के इस मंदिर में आकर मां हरसिद्धि के दर्शन कर पूजन अर्चन करने और भेंट रखने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और इसी मान्यता के चलते दूर दराज से लोग यहां पर मां के दर्शन करने आते हैं इस मंदिर में सुबह और शाम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मां हरसिद्धि की महाआरती होती है और फिर प्रसादी का वितरण किया जाता है तो आप भी कीजिए मां हरसिद्धि के इस सिद्ध मंदिर में बिराजी माता हरसिद्धि के तीन रूपों के दर्शन
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 21, 2026 04:34:37
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की कंपनी में शाट-सर्किट से लगी आग:प्लाईवुड शीटों और मशीनों से भड़की; कई घंटों में पाया काबू फरीदाबाद शहर के सेक्टर 27 A स्थित एक PLEXUS नामक कंपनी में शाट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। कंपनी के अंदर प्लाई बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। शाट सर्किट के कारण लगी आग जानकारी के अनुसार रात को उनको कंपनी में अग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद वो यंहा पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में शाट सर्किट के कारण आग लगने का कारण माना जा रहा है। कंपनी के अंदर लगी मशीन में शॉट सर्किट हो गया। जिससे प्लाई बोर्ड ने आग पकड़ ली और दूसरी मशीने भी चपेट में आ गईं। कई घंटे की मेहनत से आग काबू पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। जहां पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। हांलाकि इस आग में कितना नुकसान हुआ है, उसका आकलन अभी नही लगाया जा सकता। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जान की हानि नही हुई है। कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी वर्कर पुरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 21, 2026 04:34:30
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली और शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी नाम मात्र रह गई, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर ड्राइविंग करना जोखिम भरा हो गया। इससे पहले हुई बारिश के कारण पहले से ही ठंडक बनी हुई थी, वहीं अब कोहरे ने मार्च के महीने में भी सर्दी का अहसास करा दिया। सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए और कई जगहों पर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी धुंध का असर साफ तौर पर देखा गया。 हालांकि करीब एक घंटे बाद धूप निकलने पर कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के इस अचानक बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पहले बारिश और अब घने कोहरे ने फरीदाबाद के मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 21, 2026 04:34:20
Mumbai, Maharashtra:तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में वैशाली के कुख्यात अपराधी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। बाबा नाम से अपराध जगत में चर्चित सौरभ तिवारी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली अनिरुद्ध गांव का रहने वाला है। वह डकैती की घटना में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसे देखा गया था। पुलिस के अनुसार वह सबसे आखरी में शोरूम में घुसा था और डकैती के बाद आभूषण से हर झोला लेकर अंत में निकला था। वह हेलमेट पहनकर बाइक से भाग निकला था। बाबा उर्फ सौरभ तिवारी कुख्यात सोना लूटेरा है। पटना के दанापुर जीवा ज्वेलरी शॉप में लूट के अलावे राजस्थान में भी सोना लूट में पुलिस को इसकी तलाश थी। आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह के द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वैशाली निवासी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी तनिष्क ज्वेलरी डकैती कांड में शामिल था। वह सबसे अंत में शोरूम में घुसा था और आखिरी में झोला लेकर निकला था। यह डकैती कांड के लिए षड़यंत्र करने और मास्टर माइंड में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। एसटीएफ भी लगी थी। इस बीच गुप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसे रांची से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक 26 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अभी एक ज्ञात और दो अज्ञात अपराधियों की तलाश की जा रही है। छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल है। तनिष्क लूट कांड शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में पिछले साल 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे धावा बोला अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के गहनों की लूट की गयी थी। शोरूम के गार्ड की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गयी थी। हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस के साथ पुलिस एनकाउंटर के दौरान सारण के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गोली लगने से जख्मी अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला गहनों की बरामदगी भी की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गार्ड से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूछताछ में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के इशारे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी थी।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 04:33:52
Noida, Uttar Pradesh:तमिलनाडु के अनामलाई टाइगर रिज़र्व में हाथियों का एक सुंदर परिवार गहरी नींद में सो रहा है, यह एक अनोखा पल कैमरे में कैद हो गया। छोटा हाथी आराम, सुरक्षा और प्यार की तलाश में एक बड़े हाथी पर धीरे से अपना पैर टिकाए हुए है। हाथियों की दुनिया में, परिवार ही सब कुछ है। और उनके चारों ओर जंगल चुपचाप, सुरक्षा देने वाला, हमेशा रहने वाला है, जैसे कोई पालना हो जिसमें जीवन हो। यह इंटरनेशनल डे ऑफ़ फॉरेस्ट्स पर, यह प्यारा सा नज़ारा हमें एक सीधी सी सच्चाई याद दिलाता है: अगर जंगल नहीं होंगे, तो कुछ भी नहीं बचेगा। कुछ भी नहीं। जंगलों के बिना, दुनिया गरीब, कठोर, खाली हो जाएगी। हाथियों के लिए, जंगली जानवरों के लिए, नदियों के लिए, लोगों के लिए जंगल ही जीवन हैं।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 21, 2026 04:33:01
Deoghar, Jharkhand:नगर थाना को मॉडल थाना बनाने की पहल, एसपी ने किया निरीक्षण देवघर。 शुक्रवार देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सौरभ अचानक नगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने महिला थाना, यातायात थाना एवं नगर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर स्थित बैरक की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。 निरीक्षण के दौरान एसपी ने बताया कि नगर थाना को मॉडल थाना के रूप में विकसित बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने थाना परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल मिलेगा。 इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक भी की और सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुराने बैरक की मरम्मत कराने तथा नए बैरक निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही, ताकि पुलिस जवानों के रहने की स्थिति में सुधार हो सके。 मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 21, 2026 04:32:11
New Delhi, Delhi:ईद-उल-फितर पर देशभर में खुशियों की रौनक, सोनिया विहार में हजारों लोगों ने अदा की नमाज़ नई दिल्ली (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली): देशभर में आज ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने के पवित्र रमज़ान के रोज़ों के बाद आने वाली यह ईद न केवल इबादत का संदेश देती है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहकर बधाई दी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित साढ़े तीन पुस्ता, जमुना किनारे भी ईद की नमाज़ अदा करने के लिए हजारों लोग जुटे। खुले मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ पढ़ी और अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की भी तैनाती रही, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही। ईद के दिन की शुरुआत विशेष ‘ईद की नमाज़’ से होती है, जिसे मस्जिदों या खुले मैदानों में अदा किया जाता है। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। घरों में सेवइयां और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। इस मौके पर जकात और फितरा देना भी बेहद अहम माना जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक खुशियां पहुंचाई जा सकें और समाज में समानता का संदेश फैल सके।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 21, 2026 04:31:49
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातर बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी वही अब पुलिस ने नकेल कसते हुए बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।जिले से चोरी हुए 05 बाइक के साथ 05 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।आरा नगर थानांतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के निर्देश पर बाइक चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरा नगर एवं थाना के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों तथा बल के द्वारा गठित टीम ने चोरी की 05 मोटरसाइकिलों के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में आरा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इधर पुलिस ने बताया है कि बाइक चोरों की निशानदेही पर और जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 21, 2026 04:31:24
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में कुँए में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कुएं से निकाला निकलते ही जंगल की ओर गया भालू, एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने आपको बता दें डौंडी विकास खंड के ग्राम जबकोहड़ा में गांव के एक कुँए में अचानक भालू गिर कर गहरे गड्ढे में फंस गया जैसे ही ग्रामीणों को पता चला ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद टीम द्वारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बालोद उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंच सीढ़ी बना कर कुँए में डाला गया जिसके बाद भालू सीढ़ी के माध्यम से कुँए से बाहर निकला और सुरक्षित जंगल की तरफ भाग निकला पूरे मामले में उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच सुरक्षित भालू को बाहर निकला कर रेस्कयू कर लिया गया है
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 21, 2026 04:31:12
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग, शहडोल ज़ोन में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आईजी एन. चैत्या ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासन उल्लंघन पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का जींस पहनकर आईजी के सामने उपस्थित होना भी बड़ी वजह बना। लंबे समय से लंबित जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर आईजी ने सख्त रुख अपनाया। निलंबित कर्मियों में एएसआई परवेज खान, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी और आरक्षक गौरव सिंह शामिल हैं। तीनों को उनके संबंधित जिलों के रक्षित केंद्र से अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय को जांच सौंपी गई है। आईजी ने 10 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top