Back
मावठ की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को लाभ
KRKishore Roy
Jan 01, 2026 07:47:03
Noida, Uttar Pradesh
श्रीगंगानगर जिले में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान अधिक होने के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई थी और फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। 31 दिसंबर को मावठ होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए हैं। श्रीगंगानगर में मावठ की पहली बरसात होने के कारण मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से बदल गया है। गुरुवार को भी आसमान में बादल और धुंध छाई हुई है। फसलों पर ओस की बूंदे भी जमी हुई है। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिस कारण से ठंड का असर भी बढ़ गया है। मावठ की बरसात के कारण गेहूं, सरसों और चने की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। गाँव 6 एमएसआर के किसान राजू खण्ड व जीबी क्षेत्र के किसान विशाल सिंह ने बताया कि इस समय फसलों को पानी की काफी आवश्यकता थी। सही समय पर बरसात होने के कारण यह बरसात फसलों के लिए अमृत साबित होगी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किसानों को मावठ की बरसात का इंतजार होता है। इस वर्ष सही समय पर मावठ की बरसात हुई है। मावठ की यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इस बरसात से गेहूं, सरसों और चने सहित अन्य रबी की फसलों को पर्याप्त नमी मिली है जिस कारण से फसलों मैं बढ़वार होगी और उत्पादन भी अधिक होने की संभावना है। खेतो में बढ़ी हरियाली और नमी के कारण किसानों में काफी उत्साह है। गाँव 6 एमएसआर के किसान पृथ्वीराज ने बताया कि इन दिनों फसल को सिंचाई की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि मावठ होने से खेतों में फसलों की सिंचाई की जरूरत पूरी हो गई। मावठ से वैसे तो सभी रबी की सभी फसलों को लाभ की उम्मीद है, लेकिन गेहूं, जौ, चना, सरसों आदि फसल को ज्यादा फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मावठ की बारिश से फसलों को नमी मिल सकेगी, जिससे उनकी बढ़वार तेजी से होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 01, 2026 09:26:520
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 01, 2026 09:26:180
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 01, 2026 09:26:050
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 01, 2026 09:25:050
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 01, 2026 09:23:570
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 01, 2026 09:23:290
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 01, 2026 09:23:090
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 01, 2026 09:22:500
Report
ASArvind Singh
FollowJan 01, 2026 09:22:080
Report
ASArvind Singh
FollowJan 01, 2026 09:21:170
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 09:19:040
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 01, 2026 09:18:510
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 01, 2026 09:18:090
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 01, 2026 09:17:580
Report