Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली-यूपी साइबर लिंक के खुलासे के साथ आदिलाबाद crackdown; 1500 पुराने फोन जब्त

KSKashish Singh
Feb 24, 2026 07:49:18
Noida, Uttar Pradesh
TELANGANA Adilabad Delhi–UP Cyber Link Exposed in Adilabad Crackdown, 1500 Old Phones Seized. In a major breakthrough, Adilabad district police busted an interstate cyber fraud network with links to Delhi and Uttar Pradesh and arrested four persons, including a minor. Around 1500 second-hand mobile phones and electronic parts were seized during the operation. The arrests were made on Sunday at about 4 pm during vehicle checking at NTR Chowk. Acting on suspicion, police stopped the accused while they were heading towards the Adilabad bus stand carrying two bags filled with old and scrap mobile phones. The arrested accused include Mohammad Irfan (29) from North East Delhi, Sahil (25) from Meerut in Uttar Pradesh, Anas (20), and a 17-year-old juvenile from East Delhi. ‘’the gang had been operating in Adilabad for some time. They were buying old mobile phones at very low prices from local people. Many did not know how their devices would be misused,” SP Akhil Mahajan said. Police investigation revealed a clear Delhi–UP connection and a well-planned modus operandi. The accused would purchase used phones, dismantle them, and remove key components such as motherboards, batteries and sockets. They allegedly extracted IMEI numbers and customer data from the devices. Using this data, members of the network would pose as bank officials and contact victims, mainly from other states. By convincing them to share OTPs and banking details, they carried out cyber fraud. The remaining scrap and unusable parts were transported back to contacts in Delhi for resale. Police also seized four mobile phones used by the accused for communication along with the large stock of old devices and components. SP Mahajan warned the public not to sell mobile phones to unknown persons. “Your old phone can be used for cybercrime even from another state. You may unknowingly get linked to criminal activity,” he said. Further investigation is underway to trace other members of the interstate network.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Feb 24, 2026 09:05:58
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी सगे भाई अरुण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल कराने के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी अरुण कुमार मिश्रा को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार अरुण कुमार मिश्रा फरार चल रहे थे। कल ही बड़ी कार्रवाई करते हुए इस पूरे हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था तो वही बचे हुए नामजद मुख्य आरोपी अरुण कुमार मिश्रा को आज गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी अरुण कुमार मिश्रा किसान इंटर कॉलेज भभुआ में क्लर्क के पद पर तैनात है। बीते रविवार को जब सुभाष चंद्र मिश्रा विवादित जमीन पर ग्राम न्यायालय से आदेश लेकर के अपने खेत की जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान अरुण कुमार मिश्रा ने गांव की रहने वाले पूर्व प्रधान हरि शरण मिश्रा, राम केवल मिश्रा और संतोष मिश्रा के साथ मिलकर के मारपीट की थी और मारपीट के दौरान हाईकोर्ट अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की गोंडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में अब आगे की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द न्यायालय को आरोप पत्र प्रेषित किया जा सके।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 24, 2026 09:05:42
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 24, 2026 09:05:21
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई कर दी. नगर परिषद की टीम ने नई आबादी क्षेत्र में परिषद की निजी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए लगभग 2400 वर्गफीट में बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया. आयुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मौके पर शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई, भूमि खाता संख्या 864 में दर्ज है और नई आबादी क्षेत्र में स्थित है. भूमि का रकबा लगभग 20 आर है, जिसकी विधिवत डिमार्केशन करवाई जाएगी ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके. परिषद इस भूमि को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर सुरक्षित करेगी. इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कम्प मचा है और आमजन ने कदम का स्वागत किया है. नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 24, 2026 09:05:07
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू जिला कलक्ट्रेट के सामने अखिल भारतीय किसान सभा का धरना, 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा चूरू। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। सभा के कार्यकर्ताओं ने किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2017 के सभी बकाया क्लेम का भुगतान किया जाए। 765 केवी विद्युत लाइनों के लिए अवाप्त भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिया जाए। मनरेगा कानून को पुनः बहाल किया जाए तथा नए बिजली कानून पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 13 मार्च को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष बेगराज मील, तहसील मंत्री शमशेर खान, दीपाराम, जयपाल भामू, जीवनराम, मुकनराम, नारायणराम, रामलाल, सुल्तान, सलीम खान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 24, 2026 09:04:45
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में सोने-चांदी के दाम लगातार आम जनता की चिंता बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2025 के दौरान कीमती धातुओं के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वर्तमान में सोना लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि चांदी करीब 2,70,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है, जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और अमेरिकी नीतियों से प्रभावित होता है। वहीं सोना अपेक्षाकृत स्थिर माना जाता है और लंबे समय के निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प समझा जाता है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, जो निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए सोना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है。
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 09:04:29
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 09:04:26
Sokhana, Hathras, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। मंगलवार सुबह नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी के दर्जनों निवासी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर एकजुट होकर नगर पालिका और वार्ड सभासद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले की सड़कें नीचे धंस गई हैं जबकि पुलिया और नालियां ऊंची हो जाने से गंदा पानी सड़कों व घरों के सामने भर रहा है, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। निवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका में की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार हो रही परेशानी से आक्रोशित होकर मंगलवार को लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने सफाई कर्मियों को बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और कॉलोनीवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। और सफाई कर्मियों को निर्देश दिए फिलहाल नाली के पानी को सड़कों पर आने से रोकने के लिए दोनों ओर अस्थायी अवरोध (बॉर्ड) लगा दिए गए हैं, ताकि जलभराव कम किया जा सके। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क को समतल कराया जाएगा तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने निवासियों से अपील की कि नालियों में कूड़ा-करकट न डालें और आसपास सफाई बनाए रखें, जिससे नालियां जाम न हों। मौके पर पहुंचे सफाई नायक और कर्मचारियों ने भी समस्या के समाधान की कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान की उम्मीद जताई
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 24, 2026 09:03:57
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस और एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम सुबह सहारनपुर पहुंची और गागलहेड़ी क्षेत्र से जुड़े ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संजय कुमार वालिया के दो ठिकानों - उनके आवास और प्रॉपर्टी ऑफिस-पर एक साथ दबिश दी। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने दस्तावेज, फाइलें और संपत्ति से जुड़े कागजात अपने कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि टीम बैंक खातों, जमीन-जायदाद और निवेश के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब संजय वालिया पहले से ही जेल में बंद हैं। चार महीने पहले उन्हें 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। चार महीने पहले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये दबिश देकर अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। एंटी करप्शन जांच में यह भी सामने आया था कि बकाया भुगतान जारी करने के बदले 15 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता था। परागपुर के ठेकेदार से तय प्रतिशत से अधिक रकम मांगी गई थी। जब उसने इंकार किया, तो उसका भुगतान रोक दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि अब आय से अधिक संपत्ति की जांच में यह देखा जा रहा है कि रिश्वत के जरिए अर्जित रकम को कहां और कैसे निवेश किया गया। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 24, 2026 09:02:08
Dharamshala, Himachal Pradesh:शाहपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हाफ मैराथन को हरी झंडी एंकर कॉन्फ्रेंस: जिला कांगड़ा के शाहपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की जिला कांगड़ा इकाई द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर नशे के खिलाफ जनजागरूकता संदेश देने के उद्देश्य से शाहपुर से रेत तक लगभग छह किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन का आयोजन भी किया गया, जिसे सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। कुल 24 टीमें इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल सुविधाओं पर उठाए सवाल पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वॉलीबॉल एक अत्यंत लोकप्रिय खेल है और यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर हिमाचल से हैं, जो इस खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने राज्य सरकार से खेल ढांचे को मजबूत करने की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल में स्थायी कोचों की संख्या बेहद कम है। उनके अनुसार प्रदेश में परमानेंट कोचों की संख्या 20 से भी कम है और कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त कोचों सहित यह संख्या 60 तक भी नहीं पहुंचती। उन्होंने चिंता जताई कि कई खेल ऐसे हैं जिनका एक भी कोच उपलब्ध नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलों का मौजूदा बजट भी बहुत सीमित है, जो मुख्यतः वेतन भुगतान तक ही सीमित रहता है। ऐसे में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कम से कम 200 नए कोचों की नियुक्ति करने तथा खेल बजट को पांच से सात गुना बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकें। युवा चेंज मेकर कार्यक्रम को मिला जबरदस्त समर्थन इस दौरान अनुराग ठाकुर ने युवा चेंज मेकर कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल में इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और कुछ ही दिनों में साढ़े पांच हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण किया है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को लीडरशिप फेलोशिप, पॉलिसी मेकिंग और प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन से जुड़ने का अवसर देगा। युवा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के साथ काम कर सकेंगे तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक लाख युवाओं को राजनीति और नीति निर्माण से जोड़ने की सोच को आगे बढ़ाते हुए इस पहल की शुरुआत हिमाचल से की गई है, जिसे आगे अन्य राज्यों में भी विस्तार दिया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है, वहीं खेलों के प्रति जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश भी समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है。
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 24, 2026 09:01:04
Sirsa, Haryana:सिरसा जिले में दो ग्राम पंचायतों के अजीब फरमान जारी किए गए हैं। इसे लेकर पंचायतों के दो लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पंचायत ने भिखारियों के आने पर रोक लगा दी है और मंगलमुखी समाज को भी बधाई देने पर निर्धारित किया है। खास बात है कि ऑनलाइन सामान का पार्सल देने वालों की भी गांव में एंट्री पर बैन लगा दिया है। गांव के बाहरी ओर खड़ा होना होगा, जिसका पार्सल उसे वहीं पर बुलाए। इसे लेकर पंचायत की ओर से गांव में ग्रामीणों के साथ मीटिंग की गई, जिसमें इसे फैसल पर सहमति बनी। इसके बाद पंचायत ने ये आदेश जारी किए। पंचायत की ओर से गांव में जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को पता चल सकेंगे। कोई भी नियमों की अवहेलना करेगा तो उसे पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा गांव में लाउड स्पीकर बजाने वालों पर भी रोक लगाने पर सहमति बनी है। जब इस बारे में पंचायतों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन दिनों बच्चे किडनेपिंग केस या ठगी की घटनाएं ज्यादा होने लगी है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। किस पंचायत ने क्या आदेश जारी किए ग्राम पंचायत कागदाना की सरपंच प्रोमिला देवी की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि 22 तारीख को ग्राम ज्ञान केंद्र में बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी। नशा मुक्त कागदाना, मंगता-भिखारी गांव में न आए, मंगलमुखी समाज को केवल 1100 रुपए देने हैं, डीजे का समय रात्रि 10 बजे केवल, सभी गांव के छोटे बच्चों व युवा वर्ग का ध्यान रखा जाए। ग्राम पंचायत नेजियाखेड़ा के सरपंच सोनू कालेरा की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि गांव में कोई भी अनजान लोगों को प्रवेश वर्जित है। गांव में प्रेशर हॉर्न व लाउडस्पीकर बजाना मना है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। मंगलमुखी समाज को बधाई के रूप में 1100 रुपए दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत, नेजिया खेड़ा फसल कटाई का समय आने वाला सरपंच मामले में कागदाना की सरपंच प्रोमिला देवी का कहना है कि अब आगे फसल कटाई का समय आने वाला है। गांव में बहुत कम लोग रहते हैं और सब खेत में चले जाते हैं। पीछे से घरों में महिलाएं अकेली होती हैं और कुछ घरों में कोई नहीं होता। ऐसे में बाहर के लोग गांव में आते हैं, तो चोरी या कोई वारदात होने का डर रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग मंगलमुखी बनकर आते हैं, जो असली नहीं होते। वे बधाई के नाम पर लोगों से पैसे लेने के लिए जिद करते हैं। गोशाला में कर सकते है दान- सोनू कालेरा नेजियाखेड़ा सरपंच सोनू कालेरा का कहना है कि पंचायत गांव के साथ है और पंचायत सदैव तत्पर रहेगी, कोई भिखारी नहीं आएगा। वरना उसके साथ कड़ा रूख अपनाया जाएगा। ग्रामीण बोले कि इन दिनों गांवों में बच्चे किडनेपिंग की घटनाएं ज्यादा होने लगी है। गांव के लोग फसल कटाई सीजन में खेत में चले जाते हैं। पीछे से बाहर से आने वाले लोग घरों में महिलाओं को अकेले देखकर वारदात को अंजाम देते हैं。 अन्य पंचायतों के भी इस तरह के फरमान जारी सिरसा जिले में इससे पहले कुछ अन्य ग्राम पंचायतों की ओर से भी इस तरह के फरमान जारी हो चुके हैं। गांव में चोरी करते हुए बाहर के लोग सरेआम पकड़े गए थे और मंगलमुखी बनकर आए लोगों द्वारा छीनाझपटी की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में इसके बाद वारदात में कमी आई है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top