Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कंगनंकुप्पम पंचायत क्षेत्र में कौवों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

PKPushpender Kumar
Feb 27, 2026 06:31:48
Noida, Uttar Pradesh
Over the past two days, crows in the Kanganankuppam Panchayat area have suddenly collapsed and died. Chickens that attempted to peck at and eat the dead crows have also reportedly died. This has led to concern among residents that the deaths of the crows might be caused by avian influenza (bird flu). A local resident stated that in the Periya Kanganankuppam area where they live, more than 20 crows suddenly fainted and fell. Within minutes of collapsing, the crows died. Additionally, chickens that tried to peck at the dead crows also died. Therefore, local residents suspect that bird flu could be the reason behind the deaths of the crows. They have requested the government to give priority to this issue and take appropriate action to alleviate public fear. Meanwhile, on behalf of the villagers, information regarding the dead crows has been reported to the Assistant Director of the Animal Disease Investigation Unit, the Health Department officials, and medical experts. The exact cause of the crows’ deaths will be known after the medical team completes its investigation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 27, 2026 12:38:59
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :फतेहपुर में आगामी 4 मार्च को होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक चाचर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह ऐतिहासिक चाचर जुलूस होली के दिन मुंशीगंज बाजार से शुरू होकर महावीर मार्ग, ब्रह्माणी टोला, पचघरा, तहसील चौराहा, जोशी टोला, हसीन तिराहा और मस्तान रोड होते हुए भूरामल बाड़े में समाप्त होगा। निरीक्षण के दौरान कोतवाल ने मार्ग की चौड़ाई, संवेदनशील स्थानों, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बिंदुओं की समीक्षा की। पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस की उपलब्धता, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों और आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग में किसी भी संभावित बाधा को पहले से दूर करने के निर्देश दिए गए। कोतवाल अमित सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परंपरागत चाचर जुलूस और होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 27, 2026 12:37:49
Jaipur, Rajasthan:रेयर डिजीज : जेके लोन की मेडिकल जेनेटिक्स ओपीडी शुरू होने के बाद 10 महीने में 2500 से अधिक केस – रेयर डिजीज डे पर जेके लोन हॉस्पिटल में आयोजित हुआ सेमिनार रेयर डिजीज अब नाम की रेयर हैं। लगातार बढ़ती जागरूकता और स्क्रीनिंग से डॉक्टर्स के सामने उम्मीद से बढ़कर केस आ रहे हैं। शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग और रेयर डिजीज इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। डॉक्टर्स ने बताया कि अकेले राजस्थान में ही पिछले साल अप्रैल में शुरू हुई रेयर डिजीज क्लिनिक की ओपीडी में अब तक 10 महीने में 2500 से ज्यादा केस रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें 300 से अधिक मरीजों को भर्ती तक किया जा चुका है। नोडल सेंटर फॉर रेयर डिजीज के इंचार्ज डॉ. प्रियांशु माथुर ने बताया कि अब तक दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा जेनेटिक बीमारियों का पता लगाया जा चुका है। इनमें से 2039 बीमारियां इन्हेरिटेड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर (भोजन को शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया में गड़बड़ी) से संबंधित हैं। इनमें बच्चों को डेवलपमेंट डिले, बेहोशी, वजन न बढ़ना, बार-बार गंभीर बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होना जैसे लक्षण सामने आते हैं।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 27, 2026 12:37:33
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- पांच साल की अवोध बालिका को गन्दी नीयत के चलते उठा कर ले जाने के मामले में एक आरोपी को दो वर्ष 20 दिन का कारावास / कोर्ट ने पीड़ित बालिका को पीड़ित प्रतिकार स्कीम के तहत एक लाख रुपए दिए जाने के आदेश। धौलपुर जिले के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल की अवोध बालिका को गन्दी नीयत के चलते उठा कर ले जाने के मामले में एक आरोपी को दो वर्ष 20 दिन के कारावास की सजा सुनाई हैं.कोर्ट ने पीड़ित बालिका को पीड़ित प्रतिकार स्कीम के तहत एक लाख रुपए दिए जाने के भी आदेश दिए हैं. विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामला धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके का हैं.पुलिस थाना पर दर्ज कराये गए मामले में अवोध बालिका के परिजन ने बताया कि उसकी दो पुत्री 18 अगस्त 2023 को खेत पर शौच के लिए गई थी.इसी दौरान राहुल पांच साल की पुत्री को अकेला देख उठाकर ले गया था.दूसरी पुत्री ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी तो परिजन खेत की तरफ गए परिजनों को आता देख आरोपी राहुल पुत्री को खेत में पटक कर भाग गया.पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी राहुल को 19 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। आरोपी राहुल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था.लेकिन आरोपी राहुल दिमागी हालत ख़राब होने पर इलाज के लिए 09 सितम्बर 2025 को जमानत दे दी.इसी दौरान कोर्ट को 26 फरवरी 2026 को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल से आरोपी राहुल की इलाज की रिपोर्ट सही मिली और राहुल बीमार नहीं था.कोर्ट को बीमारी की गलत जानकारी देने पर मामले में पॉक्सो न्यायाधीश राजकुमार ने आरोपी 20 वर्षीय राहुल पुत्र जग्गो निवासी रामफल का पुरा को दोषी करार देते हुए दो वर्ष 20 दिन के कारावास की सजा सुनाई हैं.कोर्ट ने पीड़ित बालिका को पीड़ित प्रतिकार स्कीम के तहत एक लाख रुपए दिए जाने के भी आदेश दिए हैं.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 27, 2026 12:36:40
Noida, Uttar Pradesh:एंकर लोकभवन में बसंतोत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विधिवत बसंतोत्सव की शुरुआत की। 27 से 1 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में इस बार दर्शकों के लिए फूलों की कई तरह की किस्म प्रदर्शनी के लिए लगाई गई हैं। शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। बसंतोत्सव आयोजन में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, संगीत और इतिहास की जीवंत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों से प्रकृति, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में नृत्य, गीत और बैंड की मधुर प्रस्तुतियां सभी का मन मोह रही हैं। अगले दो दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, लोक गीतों और लोक संगीत को करीब से जानने और महसूस करने का अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि यह केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता और इतिहास को समझने का भी महत्वपूर्ण मंच है। राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि इन तीन दिनों को उत्सव की तरह मनाएं और प्रकृति के साथ आत्मिक जुड़ाव स्थापित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराएं हम सभी को नई ऊर्जा देती हैं। उन्होंने इस अवसर को अपनी लगन और पैशन को सही दिशा देने का भी समय बताया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने कृषि मंत्री, सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा डाक विभाग सहित लगभग तीस विभागों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से उत्तराखंड का संदेश न केवल पूरे भारत बल्कि समूची मानवता तक पहुंच रहा है。 अपने संबोधन के अंत में राज्यपाल ने प्रदेश पर ईश्वर के आशीर्वाद की कामना करते हुए सभी से इस आयोजन का आनंद लेने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए “जय हिंद” के साथ अपनी बात समाप्त की। बाइट: LT.GEN ( RTD ) गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड पुष्प प्रदर्शनी में जरबेरा, कॉरोनेशन, पैंजी, कैलेंडुला, डेनथस, गुलाब, ऑर्किड जैसे पुष्पों की कई किस्म देखने को मिली। इस दौरान उत्तराखंड सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट की ओर से अरोमा थेरेपी के किया जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी भी देखने को मिली। अरोमाथेरेपी के जरिए किस तरह से कार्य किया जा रहा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टिक टेक अरुणेंद्र चौहान निदेशक सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट वहीं उत्तराखंड की संस्कृति और लोक पर्व में अक्सर दिखने वाली फ्यूली भी नजर आई। आमतौर पर पहाड़ों में उगने वाला यह फूल किस तरह से देहरादून में तैयार किया जा रहा है यह भी देखने को मिला। पुष्प प्रेमी मनमोहन ने बताया कि पिछले 1 साल से उन्होंने देहरादून में इसे अपने गमले में उगाया है। जिसका मकसद उत्तराखंड के लोक संस्कृति के वाहक इस पुष्प को लोगों को दिखानाहै। मनमोहन पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने वाले
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 27, 2026 12:36:26
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत नयागांव में नकली घी का भंडारण सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने महाकाल ट्रेडर्स नाम की फर्म पर छापा मारकर कार्रवाई की। यह पूरा भंडारण एक रिहायशी मकान में किया गया था, जहां बड़े स्तर पर अमानक घी के साथ अन्य खाद्य पदार्थ का भी संग्रहन था कार्रवाई के दौरान करीब 1600 लीटर घी जब्त किया गया। जांच में सामने आया है कि “मदर टेस्ट” और “यूपी फ्रेश” जैसे नामों से मिलते-जुलते ब्रांड बनाकर नकली घी को देसी घी बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। यह घी करीब 310 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा था, जबकि बाजार में असली ब्रांडेड घी की कीमत 800 से 1200 रुपये किलो तक है, जिससे मामला संदिग्ध हुआ। मामले में विक्रेता विक्रम त्रिवेदी को आरोपी बनाया गया है। प्रारम्भिक जांच में यह भी सामने आया है कि नकली घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मंगाया जा रहा था। जिन फर्मों के नाम सामने आए हैं, उनमें माता वैष्णो देवी फ्रूट प्रोडक्ट्स और रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं। खाद्य अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता के अनुसार, जब्त सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है और संबंधित फर्मों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 27, 2026 12:35:42
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 27, 2026 12:34:45
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों शिव जी की बारात के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की है. पूरा घटना 16 फरवरी रात लगभग 9:30 बजे की है जब शक्ति नगर में शिव जी की बारात देख रहे 17 साल के नाबालिक अक्षय गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 103, 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर, द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित किया जा रहा था. इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने नगर निगम दुर्ग को पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अनुरोध किया जिसके बाद नगर निगम दुर्ग ने मौके पर पहुँच कर मुआयना किया जिसके बाद जांच पड़ताल करने पर पता चला कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर होटल संचालित किया गया था। फिर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और कब्जे को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करायata। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 27, 2026 12:33:46
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां पिछले सात दिनों से अस्पताल में लाईट नहीं है जिससे अस्पताल व मेटरनिटी वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों और स्टाफ को इमरजेंसी लाइट, टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में इलाज करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण प्रसूता महिलाओं का उपचार बुनियादी सुविधाओं के बिना किया जा रहा है, जिससे परिजन दहशत में हैं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब बिजली न होने के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बिना बिजली के ऑक्सीजन मशीनें संचालित नहीं हो सकतीं, ऐसे में मरीजों की जान जोखिम में डालना संभव नहीं है। सात दिनों से अंधेरे में चल रहे इस अस्पताल में अब तक न तो कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नजर आई और न ही जिम्मेदारों की सक्रियता दिखी। बड़ी बात यह है कि सात दिन बीत गए लेकिन जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को इस संकट की जानकारी नहीं लगी, अब सवाल उठता है कि अस्पताल में जनरेटर या पावर बैकअप की व्यवस्था क्यों उपलब्ध नहीं है ? आखिर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों की जान से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? मरीजों के परिजनों का कहना है कि बिजली न होने के कारण नवजात शिशुओं को अंधेरे में रखना पड़ रहा है। दिन के समय पंखे और कूलर बंद होने से गर्मी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। परिजन मॉस्किटो कॉइल जलाकर मच्छरों से बचाव करने को मजबूर हैं। मामले में सीएमएचओ नरसिंह गहलोत ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान अंडरग्राउंड बिजली लाइन कट जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन बुलाकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही इमरजेंसी लाइट, टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में इलाज किए जाने के मामले की जांच कराने की बात भी कही है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 27, 2026 12:33:19
Panchkula, Haryana:एनएच-7 पर इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर कट पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-7 पर इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर, बरवाला कट के पास फ्लाईओवर निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में गुप्ता ने कहा कि उक्त जंक्शन अत्यधिक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बन चुका है। यहां औद्योगिक वाहनों, स्थानीय यातायात और तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की भारी आवाजाही के कारण आए दिन सड़क हादस हो रहे हैं। पिछले छह महीनों में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों, औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों और दैनिक यात्रियों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की रणनीतिक महत्ता और लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण दीर्घकालिक और व्यावहारिक समाधान साबित होगा। इससे जहां सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित हो सकेगा। ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवहार्यता अध्ययन (फीजिबिलिटी स्टडी) कराने के निर्देश दिए जाएं तथा जनहित में फ्लाईओवर के निर्माण को शीघ्र मंजूरी दी जाए।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 27, 2026 12:33:01
Jhajjar, Haryana:छुड़ानी गांव के किसानों को अब तक नहीं मिला बर्बाद फसलों का मुआवजा। पीड़ित किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग। बरसात के कारण हुए जल भराव के चलते करीब 700 एकड़ फसल हो गई थी पूरी तरह से बर्बाद। 100% नुकसान के बावजूद अब तक नहीं मिला किसानो को मुआवजा। क्षतिपूर्ति पोर्टल से गांव का डाटा भी हटाया गया। फसल बीमा योजना के तहत भी किसानों को नहीं मिला फायदा। जल भराव के कारण न सिर्फ खराब हुई खरीफ की फसल बल्कि रबी की फसल भी नहीं उगा पाए किसान。 बरसात में खराब कर दी थी किसानों की धान और कपास समेत अन्य कई फैसलें। गेहूं की फसल की बुआई भी नहीं कर सके किसान। बहादुरगढ़ के तहसीलदार ने किसानों को दिया जल्द समाधान का आश्वासन। किसानों का कहना है कि बरसात के कारण हुए भारी जलभराव से करीब 700 एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद थी। धान और कपास समेत अन्य खरीफ फसलें नष्ट हो गईं। हालात इतने खराब रहे कि किसान रबी सीजन में गेहूं की बुआई भी नहीं कर पाए। किसानों का आरोप है कि 100 प्रतिशत नुकसान के बावजूद अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला। इतना ही नहीं, क्षतिपूर्ति पोर्टल से गांव का डाटा भी हटा दिया गया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। पीड़ित किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा जारी करने की मांग की है ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें। वहीं बहादुरगढ़ के तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द समाधान किया जाएगा。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 27, 2026 12:32:43
Hansi, Haryana:वन टू वन के साथ एक्सक्लूसिव न्यूज़ बाइट : हांसी व्यापारी प्रधान प्रवीण टायल, हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना,SHO सुखजीत सिंह हांसी नया जिला बनने के बाद अपराध लगा बढ़ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले आया सामने हांसी के व्यापारी छोटू मिष्ठान भंडार से मांगी फिरौती पुलिस के आला अधिकारी मौके पर फिरौती मांगने वाले दो युवक धमकी भरी लेटर देकर हुए फरार हांसी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना पहुंचे मौके पर कहा पुलिस करेंगी उचित कार्यवाही, हम हांसी के व्यापारियों के साथ हांसी के व्यापारी हुए इक्कठे, व्यापारियों का आरोप पुलिस ने नहीं की मौके पर कार्यवाही 5 बजे मीटिंग करके लेंगे बड़ा फैसला पुलिस ने अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा तो चाहे हांसी को क्यों न करना पड़े बंद SHO सुखजीत सिंह बोले जल्द पकड़ा जाएगा अपराधियों को
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top