Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

कांग्रेस सांसद रेनुक चौधरी ने संचार एप पर बयान दिया

NPNishit Pancholi
Dec 02, 2025 09:45:28
Noida, Uttar Pradesh
Congress MP Renuka Chaudhrry on Sanchar APP
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Mar 14, 2026 14:01:28
Bhiwani, Haryana:मुख्यालय से POS मशीनें ठीक होते ही राशन वितरण होगा शुरू हरियाणा में 10 हजार से अधिक राशन की POS मशीनें बंद, उपभोक्ता परेशान मशीनें न चलने से राशन कार्ड धारकों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें तकनीकी खामी के कारण आधार से नहीं हो पा रही राशन की पुष्टि चंडीगढ़ मुख्यालय पर दुरुस्त की जा रही राशन डिपो की POS मशीनें भिवानी जिले में 381 उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंच चुका मार्च का राशन 2 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को मशीन बंद होने से इंतजार बीपीएल व एएवाई कार्ड पर सस्ती दरों पर सरसों का तेल और चीनी उपलब्ध मशीनें चालू होते ही दोबारा शुरू होगी राशन वितरण प्रक्रिया राशन से जुड़ी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर जारी बाइट: DFSO प्रदीप कौशिक।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 14, 2026 14:01:13
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-वृन्दावन में फर्जी दारोगा गिरफ्तार,पिता की वर्दी पहनकर मेले में झाड़ रहा था रौब。 मथुरा--वृंदावन रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव रथ के मेले में दौरान पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार शिवम चौधरी निवासी हाथरस अपने दरोगा पिता की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमा रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवक की बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।पूछताछ में पता चला कि युवक के पिता बुलंदशहर में तैनात हैं और वह घर से उनकी वर्दी पहनकर आ गया था। पिता के अनुसार शिवम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 14, 2026 14:00:56
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- पत्नी को बचाने के प्रयास में झुलसे सेना के जवान की भी मौत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सेना व पुलिस ने दी अंतिम सलामी, नम आंखों से दी गई विदाई प्लेस-जालौन यूपी एंकर जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी को आग की लपटों से बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे भारतीय सेना के जवान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर पहुंचा तो पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और हर आंख नम नजर आई। सेना के जवानों और पुलिस अधिकारियों ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की。 जानकारी के मुताबिक, रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी भारतीय थल सेना के जवान बृजेंद्र सिंह जोधावत पुत्र नवाब सिंह जोधावत कुछ दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। 4 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी संगम देवी घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। उसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने पर संगम देवी की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बृजेंद्र सिंह तुरंत दौड़कर पहुंचे। पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की और पत्नी को बचाने के लिए उन्हें पकड़कर अलग करने लगे, लेकिन आग की चपेट में आने से वह स्वयं भी गंभीर रूप से झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाई गई। घटना के बाद दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान पहले पत्नी संगम देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं गंभीर रूप से झुलसे बृजेंद्र सिंह को आगे के उपचार के लिए लखनऊ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के कारण 13 मार्च को इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। जवान की मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार 14 मार्च को उनका पार्थिव शरीर सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव ऊमरी नगर लाया गया। जैसे ही गांव में उनका शव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद सेना के जवानों द्वारा पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय उपस्थित लोगों ने नम आंखों से इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, रामपुरा थाने में तैनात कई उप निरीक्षक सहित थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। बताया गया कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ऊमरी नगर निवासी बृजेंद्र सिंह जोधावत वर्ष 2013 में भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। बचपन से ही उनमें देश सेवा का जज्बा था और इसी भावना के चलते उन्होंने सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा का मार्ग चुना। वह अपने परिवार के लिए भी एक मजबूत सहारा थे。 वर्ष 2014 में उनका विवाह जनपद इटावा के चकरनगर क्षेत्र के ग्राम गनयावर निवासी संगम देवी से हुआ था। दंपति की एक चार वर्षीय पुत्री भी है, जो अब माता-पिता दोनों के साए से वंचित हो गई है। बृजेंद्र सिंह अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। बेटे की असमय मृत्यु से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना पत्नी को बचाने का प्रयास किया, जो उनके साहस और त्याग का उदाहरण है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार में पति-पत्नी की कुछ ही दिनों के अंतराल में हुई मृत्यु से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और लोग इस घटना को याद कर भावुक हो उठते हैं।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 14, 2026 14:00:34
Raebareli, Uttar Pradesh:अमेरिका इज़रायल और ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए गैस संकट का समाधान एनटीपीसी ऊँचाहार ने सुझा दिया है। एनटीपीसी का कहना है कि अगर गैस संकट के चलते उपभोक्ता इंडक्शन और हीटर के साथ बिजली पर स्विच ओवर करता है तो विद्युत् सप्लाई पर कोई फर्क नहीं पडेगा। एनटीपीसी के एच आर हेड पंकज कुमार का कहना है कि मौजूदा उत्पादन की तीस प्रतिशत तक छमता बढ़ाई जा सकती है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊँचाहार अपनी दो कैटीन के लिए आर्गेनिक वैस्ट से गैस का उत्पादन कर समाज को सन्देश दे रहा है कि इस प्रकार की छोटी छोटी यूनिट भी आम लोग लगाकर अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। एनटीपीसी मे वार्षिक प्रेस मीट के दौरान संस्थान के नये परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने इस दौरान एनटीपीसी की उन्नति को लेकर स्थापित हुए कई आयामों का भी ज़िक्र किया जिसमे सीएसआर के माध्यम से समाज सामुदायिक सेवा, बिजली उत्पादन के नये आयाम और विदेशों तक एनटीपीसी की जर्नी का उल्लेख किया
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 13:53:48
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित 142 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में पीड़ित परिवारों को कुल 9 करोड़ 37 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया, जिससे उन्हें वर्षों से लंबित न्याय मिल सका। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) की जिला जज अल्पना सक्सेना की अध्यक्षता में यह लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें बीमा कंपनियों और वादकारियों के बीच मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से समझौते कराए गए। लोक अदालत में बड़ी संख्या में ऐसे मामले शामिल थे, जिनमें पीड़ित परिवार कई वर्षों से मुआवजे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। अदालत की पहल पर बीमा कंपनियों और वादकारियों के अधिवक्ताओं ने मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता मिल सकी। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। बाराबंकी में इस आयोजन से न केवल न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक सहारा भी मिला और उनके वर्षों पुराने मुकदमों का अंत हुआ। इस दौरान अधिवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत शुक्ला, हरिमोहन तिवारी, भोलानाथ रावत सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने समझौते कराने में सहयोग किया। l
78
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 14, 2026 13:52:40
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे दशा माता पूजन भीड़ मे सोने की चैन चोरी, पूलिस ने पकड़ा अंतराजिय चोर गिरोह, एक कार भी जप्त रतलाम में दशा माता पूजन के दौरान हुई चैन चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरदेव लाला पीपली चौराहे पर पूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग महिला सावित्री के गले से सोने की चैन अज्ञात महिलाओं ने निकाल ली थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं लाल रंग की सवारी मैजिक में बैठकर मौके से जाती हुई दिखाई दीं। इसी आधार पर पुलिस ने पीछा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने इस गिरोह की 4 महिलाओं, 1 नाबालिग और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक कार भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह मूल रूप से महाराष्ट्र का है और हाल ही में इंदौर में रहकर वार-त्योहार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं की ज्वेलरी चोरी करता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी, ताकि इस गिरोह से जुड़ी अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके。
43
comment0
Report
Mar 14, 2026 13:52:39
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने सहारनपुर प्रवास के दौरान शक्तिपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन हेतु रवाना हुए। मुख्यमंत्री का काफिला सहारनपुर शहर से सीधे शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित सिद्धपीठ पहुंचा, जहां उन्होंने माता के चरणों में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। राज्य सरकार द्वारा इस पौराणिक तीर्थ स्थल को भव्य रूप देने के लिए करोड़ों की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्रामालय, बेहतर सड़कें और सुरक्षा के इंतज़ाम शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि: सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए बुनियादी ढांचे को और मज़बूत किया जाए। इस दौरे को क्षेत्र के पर्यटन और आध्यात्मिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
115
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 14, 2026 13:51:08
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन राजीनामे से 3751 प्रकरणों का हुआ निस्तारण 7,50,20,921 रुपए की राशि का हुआ सेटलमेंट बड़ी मात्रा में प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी हुआ निस्तारण पक्षकारों और बैंक प्रतिनिधियों की समझाइश से हुआ निस्तारण जिले में कुल ग्यारह लोक अदालत बेचों का किया गठन जिला मुख्यालय पर तीन,सिकराय,लालसोट,बांदीकुई ओर महवा में दो- दो बेंच दौसा जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 3751 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तो वही 7 करोड़ 50 लाख 20 हजार 921 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया जिले में कुल 11 लोक अदालत बेंच गठित की गई तीन बेंच जिला मुख्यालय पर तो वही लालसोट , बांदीकुई , सिकराय और महवा में दो-दो बेचों का गठन किया गया बड़ी मात्रा में पक्षकारों और बैंक प्रतिनिधियों के मध्य समझाइस कर प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा लोक अदालत के माध्यम से हुए प्रकरणों के निस्तारण में दोनों पक्षों की जीत होती है और इसकी कहीं भी अपील नहीं होती है ऐसे में प्रयास रहता है अधिवक्ताओं के सहयोग से अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हो ताकि अन्य प्रकरणों की जल्द सुनवाई हो सके ।
47
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 14, 2026 13:50:34
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उमड़ रही भीड़ रामगंजमंडी में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बताया जा रहा है कि पहले उपभोक्ता मोबाइल फोन से ऑनलाइन गैस बुकिंग कर रहे थे, लेकिन फिलहाल बुकिंग नंबर पर कॉल नहीं लगने से लोगों को एजेंसी पहुंचकर बुकिंग करवानी पड़ रही है। एजेंसी पर भी बुकिंग साइट में तकनीकी दिक़्त coming due to technical glitch लेकिन यहाँ गलत पट्टी नहीं है, कृपया ध्यान दें (news content continues sans bylines and metadata)। हालाँकि पूरे कोटा जिले में गैस सिलेंडर के स्टॉक की कोई कमी नहीं है। अधिक संख्या में लोग एक साथ बुकिंग करने से सर्वर पर लोड बढ़ रहा है, जिससे तकनीकी समस्या आ रही है।
53
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 14, 2026 13:50:19
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 43 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.50 लाख पंजाब का तस्कर सुलेमान गिरफ्तार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 से पकड़ा गया आरोपी, रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम का डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रामगंजमंडी के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को डिटेन किया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से 43 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुलेमान निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
78
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Mar 14, 2026 13:50:01
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम की खेती, विशेषकर CPS (बिना चीरा) पद्धति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सांसद ने कहा कि जिन किसानों के खेतों में अफीम का डोडा सूख चुका है, वे अब उसे निकालकर सुरक्षित तरीके से अपने घर ले जा सकते हैं और उसमें से खसखस का दाना निकाल सकते हैं। उन्होंने किसानों की ईमानदारी और प्रामाणिकता की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित तारीखों पर जब तौल केंद्र (कैंप) लगेंगे, तब किसानों को अपना सूखा डोडा नारकोटिक्स विभाग को सौंपना होगा। सांसद ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह स्वतंत्र हैं और कल से ही अपने खेतों से सूखे डोडे निकालने का काम शुरू कर सकते हैं।
75
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 14, 2026 13:49:40
Jehanabad, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जहानाबाद पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। शहर के एसएन सिन्हा कॉलेज के समीप आयोजित इस बैठक में उन्होंने महंगाई, विदेश नीति और महापुरुषों के सम्मान जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशांत किशोर ने जनता को भी आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि आप जैसा विधायक और सांसद चुनेंगे,आपको वैसा ही लाभ मिलेगा। जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। आज गैस और पेट्रोल के लिए जो हाहाकार मचा है, उसने बता दिया है कि भारत की विदेश नीति कितनी सफल है। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने इसे हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का व्यक्तित्व किसी सरकारी सर्टिफिकेट का मोहताज नहीं है। कांशीराम जी का समाज में योगदान भारत रत्न पाने वाले कई लोगों से कहीं ज्यादा बड़ा है। वह अपने कार्यों की वजह से खुद में एक रत्न हैं, उन्हें किसी सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार की जरूरत नहीं है। राजनीति के लिए ऐसी मांग करना बेमानी है।
126
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 14, 2026 13:49:16
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां राजद के मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने एलपीजी रसोई गैस की कीमत पर बयान दिया है तथा कहा है कि यह सरकार द्वारा प्रायोजित एवं कृत्रिम समस्या है। जिस तरह से नोटबंदी में लोगों को लाइन में लगाकर जनता को परेशान किया गया और कुछ खास लोग कालाबाजारी कर मालामाल हो रहे हैं। यह सरकार तथा उनके लोगों की साजिश है। क्योंकि देश की जो स्थिति है, उसमें कहीं से इस तरह से एलपीजी की कमी नहीं हो सकती। लेकिन जिस तरह से कोरोना के संक्रमण के दौर में तथा नोटबंदी के दौरान कृत्रिम रूप से सरकार के द्वारा समस्या पैदा किया गया था। ठीक उसी तरह से एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भी कृत्रिम कमी दिखाई जा रही है और कालाबाजारी को मजबूत करने के लिए सरकार का यह रवैया है। उन्होंने अख्तियारपुर में शिक्षक जैनेंद्र प्रसाद सिंह के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बाईट -- भाई वीरेंद्र (राजद विधायक) मनेर।
91
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 14, 2026 13:49:04
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब माफिया,5 लाख रुपए के शराब के साथ स्कॉर्पियो और अल्टो कार बरामद,पूर्व में भी शराब माफिया के यहां से लाखों की शराब हो चुकी है बरामद पटना मध्य निषेध की सूचना पर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना की पुलिस ने राघोपुर में छापेमारी कर उसे इलाके के बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है.जिसके पास से करीब 5 लाख रूपए के शराब और दो लग्जरी वाहन को भी जप्त किया गया है.गिरफ्तार शराब माफिया का नाम मुकेश कुमार राय बताया जा रहा है. वहीं पुलिस के छापेमारी के पूर्व कई अन्य शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल हो गए.इसके पुर्व भी उत्पाद विभाग की टीम दो बार छापेमारी कर लाखों रुपए की शराब बरामद कर चुकी है.जिसके बाद शराब माफिया मुकेश कुमार पुलिस और उत्पाद विभाग के रडार पर था. पूरे मामले पर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि पटना मध्य निषेध की टीम की सूचना मिली कि अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में शराब माफ किया मुकेश राय अपने कुछ लोगों के साथ शराब की खेप लेकर डिलीवरी करने के लिए जाने की तैयारी में है.जिसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस दलबल के साथ राघोपुर में छापेमारी कर शराब माफिया मुकेश राय को गिरफ्तार करते हुए 54 कार्टून शराब को जप्त किया और मौके से एक स्कॉर्पियो एक अल्टो कार को जप्त किया है. वहीं पुलिस को देखने के बाद अन्य शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए हैं.जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइट - विनिता सिन्हा, एसडीपीओ नगर इनपुट - मणितोष कुमार
155
comment0
Report
Advertisement
Back to top