Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

योगी सरकार के विरोधी नेताओं पर लाठीचार्ज का मामला वायरल वीडियो के साथ

SKSantosh Kumar
Oct 07, 2025 07:50:21
Noida, Uttar Pradesh
आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी। ChhaviDr ने घर में बैठे पुलिस कर्मियों की वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाला और कहा। बरेली में जिन लोगों पर लाठी बरसाई गई, जिनको डराया धमकाया गया उनका सुख दुख पूछने का अधिकार भी नहीं है। इस तरह आप घर में लोगों को कैद कर सच की आवाज नहीं दबा सकते! इस तरह House arrest करके कायरता का परिचय दे रही है योगी जी!! गाज़ियाबाद: योगी सरकार की पुलिस रात 11 बजे AAP की महिला नेता यूपी OBC प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ChhaviDr के घर उनको बरेली जाने से रोकने पहुँच गई। तुम बुलडोज़र चलाओगे तो क्या हम चुप रहेंगे?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 07, 2025 09:46:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद जी मीडिया की टीम ने पश्चिमी राजस्थान के सबसे बडे मथुरादास माथुर अस्पताल का जायजा लिया तो हालात कुछ ठीक नही थे। आगजनी के लिए तो पूरा फायर सिस्टम बना हुआ है लेकिन लम्बे समय से उसका उपयोग नही होने से जंग लग रहा है ऐसे में समय समय पर उसकी जॉच की आवश्यकता है। वही परिसर की बात करे तो कही पर बिजली के बोर्ड खुले है तो कही पर तार लटक रहे है जो हादसे को निमंत्रण दे रहे है बिते साल इसी वजह से आईसीयू में एक मरीज के बेड पर रात को आगजनी होने की वजह से मौत हो गई थी ऐसे में उस घटना के बाद सबक लेकर काम करने की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन की माने तो अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने कहा कि जयपुर की घटना के बाद जोधपुर में ऐसे हालात ना हो इसको लेकर जिला कलेक्टर एवं जयपुर से आदेश मिल चुके है जिसकी पालना के लिए लगातार काम चल रहा है। फायर सिस्टम को चेक किया गया है जो बिजली के बोर्ड खुले पडे है उनकी रिपेयरिंग के लिए भी आदेश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रयास जारी है लेकिन समय रहते इनकी मरम्मत होना आवश्यक है क्योकि जोधपुर में अस्पताल का कुछ साल पहले ही नया भवन बना है ऐसे में नए भवन में भी वैसे ही हालात नजर आ रहे है जिसकी वजह से सबक लेने की आवश्यकता है अन्यथा यहाँ पर भी बड़ा घटनाक्रम हो सकता है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Oct 07, 2025 09:46:01
Firozpur, Punjab:ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਢਾਇਆ ਕਹਿਰ , ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ 40 ਹਜਾਰ ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਨੀ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰ ਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨੇ , ਸਰਹੱਦ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਵਹਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਿਆ ਸਤਲੁਜ ਦਰੀਆ , ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆ ਰਿਹਾ پਾਣੀ ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਬਰਬਾਦ , ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਨਵਾਂ ਰਸਤਾ ਕੀਤਾ ਅਖਤਿਆਰ , ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਵਧੇ ਪਾਣੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਅਲੱਗ ਰਸਤਾ ਬਣਾਇਆ , ਕਿਸਾਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨ , Vo 1= ਫੜ ਦੇ ਸੰਤਾਪ ਤੋਂ ਅਜੇ ਲੋਕ ਬਾਹਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲੇ ਕਿ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਨੇ ਆਪਣਾ ਕਹਿਰ ਬਰਪਾਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਪਹਾੜਾਂ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਜਲਸਤਰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਵਧਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਡੈਮਾਂ ਤੋਂ ਸਤਲੁੱਜ ਵਿੱਚ ਪਾਨੀ ਛੱਡੇ ਜਾਣ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ רੋਡ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਰਹੱਦ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਵਿਖੇ ਜੋ ਕਿ ਭਾਰਤ ਦਾ ਅਖੀਰੀ ਪਿੰਡ ਹੈ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਤਰਫ ਤੋਂ ਮਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਵਹਾ ਕੇ ਲੈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਕਿੱਲੇ ਜਮੀਨ ਜਿੱਥੇ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਗਈ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੇ ਆਪਣਾ ਅਲੱਗ ਤੋਂ ਹੀ ਰਸਤਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਹੋਰ ਦਰਿਆ ਦਾ ਰਸਤਾ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਜਮੀਨ ਰੁੜ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਹੜਾਂ ਦਾ ਖਤਰਾ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਿਰਾਂ ਤੇ ਮੰਡਰਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਬਾਈਟ= ਉਥੇ ਹੀ ਸਰਹਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਕੱਚੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਅਤੇ ਜੋ ਫਸਲ ਬੀਜੀ ਸੀ ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਹੜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਰੋੜ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਉੱਪਰ ਤੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ ਰੋਡ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਤੀਜੀ ਮਾਰ ਹੁਣ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆ ਰਹੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਆਪਣਾ ਰਸਤਾ ਅਖਤਿਆਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਜਮੀਨਾਂ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਪੱਕੀਆਂ ਕਰਨ ਤਾਂ ਕਿ ਇਦਾਂ ਦੀ ਮੁਸੀਬਤ ਵੇਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆवਜੇ ਦੀ ਕੁਝ ਤਾਂ ਮਲਹਮ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਖਮਾਂ ਤੇ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 09:45:52
Faizabad, Uttar Pradesh:अयोध्या, 8 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो टेढ़ी बाजार चौराहे पर स्थित बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी, जहां दक्षिण भारतीय महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं विशेष रूप से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को समर्पित की गई हैं। वित्त मंत्री राम मंदिर परिसर में भी दर्शन और पूजन करेंगी। इस मौके पर राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 09:43:46
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 07, 2025 09:41:17
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा। नई वाल्मीकि बस्ती स्थित बाबा लकड़नाथ जी की बगीची से रवाना हुई शोभायात्रा। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम दरबार, शिव परिवार सहित सजाई गई अनेक झांकियां। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया शोभायात्रा का स्वागत। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को वाल्मीकि बस्ती स्थित बाबा लक्कड़ नाथ की बगीची से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकलती हुई मुख्य बाजार होती हुई वापस बगीची पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा का कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा महर्षि वाल्मीकि की जय के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में राम दरबार, कृष्ण राधा, हनुमान, लव कुश भारत माता, शिव परिवार के साथ महर्षि वाल्मीकि की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में पार्षद रेवंतमल पंवार, प्रदेश वाल्मीकि, गंगाधर लाखन, मुकेश गोयल, राजेश वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 07, 2025 09:39:21
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेघड़ा क्षेत्र के बरौनी फ्लैग के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग के रहने वाले राम बालक सिंह का पुत्र रामजतन सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रामजतन सिंह किसी काम के सिलसिले में घर से निकाल कर गए थे। उन्होंने बताया है कि रेल ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे रामजतन सिंह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Oct 07, 2025 09:38:52
Patna, Bihar:चुनाव की घोषणा के साथ ही पटना में नेताओं के घर टिकट लेने के लिए नेताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है . इस कारण पटना की सडको पर जाम लगने लगा है . नेताओं की यह भीड़ ना सिर्फ राजनीतिक दलों के कार्यालय और उसके बाहर लगने लगी है बल्कि जिन नेताओं को टिकट बाँटना है उनके घर भी उम्मीदवारी देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है . यह पटना का स्ट्रैंड रोड है . इस सड़क पर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा का आवास है . यही पास में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आवास है तो इसी सड़क पर जीतन राम मांझी , उपेन्द्र कुशवाहा और तेज प्रताप यादव का आवास है पर सर्वाधिक टिकट लेने वालों की भीड़ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर लगती है और इस वजह से सड़क जाम हो रही है .
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 07, 2025 09:38:31
Saharsa, Bihar:सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक के मैनेजर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने विरोध करने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को भी रॉड से मारकर घायल कर दिया। घटना देर रात की है। घायल मैनेजर का नाम मुकेश ठाकुर है, जिसके पेट में गोली लगी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात निजी अस्पताल के मैनेजर और सुरक्षा गार्ड Cash लेकर डॉक्टर के निजी आवास पर जा रहे थे; इसी दौरान दो नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर Cash छीनना चाहा, जिसका विरोध करने पर गोली चली। अस्पताल के मैनेजर को पेट में गोली लगी और सुरक्षा गार्ड पर रॉड से हमला हुआ। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बलों के साथ SDPO आलोक पहुंचे। SDPO ने कहा कि सूचना मिली है कि नया बाजार स्थित सत्यम हॉस्पिटल में गोली चली है। घटना स्थल पर पूछताछ के दौरान पाया गया कि अस्पताल का मैनेजर Cash लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था; हाथापाई के बाद गोलीबारी हुई। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 07, 2025 09:38:19
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी की बड़ी बैठक कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अहम बैठक की अध्यक्षता माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने की। बैठक में जिले को Zero Accidental Fatality District बनाने के लक्ष्य को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा पर गहन समीक्षा बैठक में पिछले पांच वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का गहन विश्लेषण किया गया। घायल और मृतकों के आंकड़ों के आधार पर दुर्घटनाओं में कमी लाने की रणनीति तय की गई। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की अनुशंसाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए。 हेलमेट अनिवार्यता पर सख्त निर्देश ने सप्रे ने निर्देश दिया कि सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में No Helmet, No Attendance की नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी यदि हेलमेट पहनने का उदाहरण पेश करेंगे, तो आम नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ेगी। शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता अभियान स्कूलों और कॉलेजों में हेलमेट की महत्ता, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिलेभर में विशेष अभियान चलाने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत भरने और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई आरटीओ विभाग को नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान चलाने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 07, 2025 09:38:02
Noida, Uttar Pradesh:भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पत्नी ज्योति सिंह ने एक्टर को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अब चारदीवारी की बात नहीं रह गई है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो आज मेरे साथ मीडिया के सामने बैठिए और जवाब दीजिए। ज्योति सिंह अभी भी पवन सिंह के लखनऊ के अंसल सिटी के सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में स्थित घर में हैं। वह रविवार को बिहार से यहां पहुंची थीं। करीब डेढ़ घंटे तक उनकी पवन सिंह के बात हुई थी। इसके बाद एक्टर वहां से चले गए। इसके बाद जमकर ड्रामा हुआ था। अब पवन सिंह ने अपनी ज्योति सिंह पर चुनाव लड़ाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था अब ज्योति सिंह ने इंस्टा पोस्टडालकर पवन सिंह को साथ में आगर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने की चुनौति दी है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top