Back
बगहा में साजिशी विस्फोटक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्त में: पड़ोसी फंसाने की योजना
IAImran Ajij
Feb 04, 2026 12:36:22
Bagaha, Bihar
ANCHOR- बगहा से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहाँ विस्फोटक बरामदगी के मामले में पुलिस ने साजिश की पूरी परतें खोल दी हैं। पड़ोसी को फंसाने की नीयत से कर्नाटक से विस्फोटक मंगवाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव का है, जहाँ विगत 1फरवरी को पुलिस ने तीन शक्तिशाली विस्फोटक और दो डेटोनेटर बरामद किए थे। शुरुआती जांच में यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड़ दिव्यांशु राव है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते अपने ही पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची थी। योजना के तहत कर्नाटक से विस्फोटक मंगवाकर उन्हें गांव में छिपाया गया था, ताकि पुलिस कार्रवाई पड़ोसी पर हो सके। जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। जो अपराधी प्रवृत्ति का है। विस्फोटक सामग्री को छिपाने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी जांच और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बाइट – रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा – “इस मामले में आरोपी दिव्यांशु राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि पड़ोसी को झूठे मामले में फंसाने के लिए विस्फोटक कर्नाटक से मंगवाए गए थे। आरोपी की मां की भूमिका भी सामने आई है। मामले की गहराई से जांच जारी है।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल था या नहीं । बगहा पुलिस कप्तान रामानंद कौशल का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें की नीरज राव के घर में टीवी देखते समय बम से भरा झोला फेंक कर दिव्यांशु राव ने उन्हें फसाने की कोशिश किये थे। बाइट - रामानंद कुमार कौशल, एसपी बगहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती की फीजिकल के लिए 10 DIG को बनाया गया है परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष तीन वाहिनी के सेनानियों को बनाया गया है मुख्य समिति का सदस्य 09 सेनानी और एक पुलिस उप महानिरीक्षक को बनाया गया है परीक्षा केंद्रों का प्रभारी
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:44Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP के दो IPS अफसरों IB में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर मिली पोस्टिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश जारी दोनों अधिकारी भोपाल से रिलीव कर दिए गए मध्य प्रदेश के 2 IPS अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:250
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 04:18:160
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 04:17:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:16:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 04:16:210
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 07, 2026 04:16:050
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 07, 2026 04:15:580
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 07, 2026 04:15:390
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 07, 2026 04:15:250
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 07, 2026 04:15:110
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 07, 2026 04:03:570
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 07, 2026 04:03:340
Report