Back
सोनभद्र आयकर छापेमारी: ड्रोन-मैपिंग से खदानों की गहराई जांच तेज
ADArvind Dubey
Feb 26, 2026 05:34:50
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र में आयकर जांच अब अपने सबसे हाईटेक और व्यापक रूप में दूसरे दिन भी लगातार जारी है।आयकर विभाग की टीम जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और इस बार जांच का दायरा सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित नहीं है।खनन क्षेत्र में पहली बार ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक के जरिए खदानों की जियो-मैपिंग की जा रही है।जिला खनिज विभाग से प्राप्त पट्टों के दस्तावेजों को आधार बनाकर तकनीकी और अनुसंधान टीम वास्तविक खनन क्षेत्र का मिलान कर रही है।सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिली थी कि कई खदानों में निर्धारित मानकों से अधिक गहराई तक खनन किया गया है,इसी आधार पर पूरे प्रदेश में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई,जिसमें सोनभद्र सबसे बड़े फोकस पर है।लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अधिकारियों ने पहले चरण में आधा दर्जन से अधिक खनन कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।खास बात यह रही कि कई गाड़ियों पर शादी समारोह के स्टिकर और पंपलेट लगाए गए थे,ताकि पूरा मिशन गोपनीय रहे और किसी को भनक न लगे।कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां नजर आईं,तो कई वाहन उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से भी पहुंचे दिखाई दिए।अब यह कार्रवाई 22 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है और जांच सीधे खदानों,क्रशर प्लांट और कार्यालयों तक पहुंच चुकी है।ओबरा थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और खनन व्यवसाय में सन्नाटा पसरा है।
VO: वाराणसी जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रांजल सिंह के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में प्रदेश भर में 20 से 22 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है,जबकि अकेले सोनभद्र में लगभग 14 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है।करीब 100 से अधिक अधिकारी जिले में अलग-अलग टीमों में बंटकर कार्रवाई कर रहे हैं।दूसरे दिन भी टीम क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह,चंद्रभूषण गुप्ता,देवेंद्र केसरी समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।मेसर्स छात्र शक्ति के क्रशर प्लांट और कार्यालय में भी अधिकारी और कर्मचारी लगातार पड़ताल में जुटे हैं।टीम ने पत्थर की खदानों का स्थलीय निरीक्षण किया और ड्रोन की मदद से खनन किए गए पूरे एरिया की सेटेलाइट और जीपीएस मैपिंग की जा रही है।डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर खनन की वास्तविक गहराई और स्वीकृत सीमा का मिलान किया जा रहा है।अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार किया,लेकिन इतना स्पष्ट किया कि शिकायतों के आधार पर मानक विहीन खनन की जांच की जा रही है।सूत्रों की मानें तो आयकर अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं,जिनकी गहन पड़ताल जारी है।शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से शुरू हुआ यह गोपनीय ऑपरेशन अब प्रदेश की सबसे बड़ी तकनीकी जांच के रूप में सामने है,जिससे सोनभद्र के खनन क्षेत्र में भारी हड़कंप है और पूरे व्यवसाय जगत की नजर अब इस कार्रवाई के नतीजों पर टिकी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 26, 2026 06:35:370
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 26, 2026 06:35:18Ratlam, Madhya Pradesh:OTT पर प्रतिक्रिया दोपहर 2:30 बजे
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 06:35:03Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने DBT से नंदा गौरा योजना लाभार्थियों को फंड जारी किया
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 26, 2026 06:34:440
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 26, 2026 06:34:320
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 26, 2026 06:34:170
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 06:33:280
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 06:33:030
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 26, 2026 06:32:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 26, 2026 06:32:330
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 26, 2026 06:32:140
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 26, 2026 06:32:010
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 06:31:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 26, 2026 06:31:240
Report