Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

एमआईएम ने पार्षद मिराबाई कांबले को निष्कासित किया, नगरसेवक पद रद्द करने की मांग

ARAarti Rai
Feb 07, 2026 09:23:58
Noida, Uttar Pradesh
एमआईएम की नगरसेविका ने भाजपा को किया मतदान, मिराबाई कांबले पार्टी से निष्कासित पार्षद पद रद्द करने की मांग को लेकर आयुक्त को पत्र Amravati महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान एआईएमआईएम (एमआईएम) की नगरसेविका मिराबाई कांबले द्वारा पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार को मतदान करने से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एमआईएम ने मिराबाई कांबले को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एमआईएम गुट नेतृत्व की ओर से जारी जानकारी के अनुसार महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर पार्टी के सभी 12 नगरसेवकों के लिए अधिकृत व्हिप (पक्षादेश) जारी किया गया था। इसके बावजूद मिराबाई कांबले ने पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक निर्णय के खिलाफ जाकर भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार तथा युवा सम्मान संगठन के उपमहापौर पद के उम्मीदवार को मतदान किया। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह कृत्य न केवल संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि पार्टी की नीतियों और सामूहिक फैसले के साथ खुला विश्वासघात भी है। गुटनेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसी के तहत मिराबाई कांबले को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकरण को लेकर एमआईएम ने आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से अमरावती महानगरपालिका आयुक्त को एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए मिराबाई कांबले का नगरसेवक पद रद्द करने की मांग की गई है। एमआईएम नेताओं का कहना है कि नगरसेवक के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि पर दलबदल विरोधी कानून और पार्टी व्हिप का पालन करना अनिवार्य होता है। ऐसे में पार्टी आदेश की अवहेलना करने वाली नगरसेविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनका पद समाप्त किया जाना जरूरी है। इस घटनाक्रम के बाद अमरावती की नगर राजनीति में हलचल मच गई है और महापौर-उपमहापौर चुनाव के दौरान हुए इस घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में तीखी चर्चा शुरू हो गई है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HHHarvinder Harvinder
Feb 07, 2026 10:32:52
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में विकसित हो रहा एकीकृत मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य बहु-मोडल परिवहन के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इस परियोजना से माल ढुलाई की दक्षता बढ़ने, परिवहन लागत में कमी आने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा क्षेत्र में दीर्घकालिक आर्थिक और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना के लिए कुल 886 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई थी, जिसमें से लगभग 698 एकड़ भूमि राज्य सरकार द्वारा परियोजना के लिए गठित विशेष प्रयोजन इकाई को हस्तांतरित की चुकी है। यह भूमि सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित दरों पर सहमति आधारित प्रत्यक्ष खरीद व्यवस्था के तहत प्राप्त की गई। परियोजना से जुड़े आधिकारिक तथ्यों के अनुसार भूमि मालिकों ने अपनी भूमि पूरी तरह स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव के और स्पष्ट सहमति के साथ बेची, जिसके बाद विधिवत पंजीकृत बिक्री विलेख निष्पादित किए गए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किसी भी अनिवार्य भूमि अधिग्रहण कानून के अंतर्गत नहीं किया गया। इसी कारण वैधानिक मुआवजा, अतिरिक्त राशि अथवा खरीद के बाद मुआवजे में वृद्धि से संबंधित कोई प्रावधान इस परियोजना पर लागू नहीं होता। भूमि की खरीद के समय पूरी राशि का भुगतान किया जा चुका है और सभी लेन-देन कानूनी रूप से पूर्ण तथा अंतिम माने जाते हैं। हाल के दिनों में कुछ ऐसे भूमि मालिकों की ओर से प्रतिनिधित्व सामने आए हैं, जिन्होंने पहले सहमति के आधार पर अपनी भूमि बेची थी और अब मुआवजे में वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह दोहराया गया है कि स्वेच्छा से निष्पादित बिक्री विलेख कानूनी रूप से बाध्यकारी होते हैं, इसलिए मुआवजे में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वृद्धि संभव नहीं है। राज्य सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है और सभी लागू नियमों व प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। परियोजना के रणनीतिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए इसके समयबद्ध क्रियान्वयन को आवश्यक बताया गया है, ताकि अपेक्षित सार्वजनिक और आर्थिक लाभ प्राप्त किए जा सकें। साथ ही परियोजना में सहयोग देने वाले भूमि मालिकों और अन्य हितधारकों की सराहना करते हुए सभी संबंधित पक्षों से इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना के सुचारू और समय पर निष्पादन में सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Feb 07, 2026 10:32:07
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन CyHawk 3.0 2 दिन चलाए गए ऑपरेशन में 300 से ज्यादा FIR दर्ज 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी हुए शामिल। 6000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ की गईकरवाई। देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों में किया गया सर्च ऑपरेशन 209 लोगों को अब तक किया गया गिरफ्तार। देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सही हॉक 3.0 को अंजाम दिया है देश भर के अलग-अलग राज्यों को लिंक करते हुए साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गुर्जर के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने इस पूरे प्रोग्राम को अंजाम दिया है दरअसल लगातार हो रही साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली पुलिस नहीं है प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें बड़ी सफलता हासिल की है दिल्ली समय देश के अलग-अलग राज्य में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर दिल्ली पुलिस ने पिछले 3 महीने में CyHAWK नाम से ऑपरेशन चलाया दिल्ली पुलिस ने साइबर क्रिमिनल के खिलाफ CyHawk 3.0 ऑपरेशन चलाया। ये ऑपरेशन 2 दिन तक चलाया गया। बीती 5 और 6 फरवरी को ये ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने तकरीबन साढ़े 6 हजार लोगों को राउंडअप किया। और 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 746 लोगों को बाउन डाउन किया गया। और तकरीबन ढाई हजार लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया। दिल्ली पुलिस न्यूज़ ऑपरेशन के तहत 300 नई एफआईआर दर्ज की। और एनसीआरबी पोर्टल के तहत 3000 शिकायतों को इस ऑपरेशन के तहत लिंक किया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने 627 करोड रुपए की जो ठगी हुई थी उस अमाउंट को लिंक किया। पहला CyHawk ऑपरेशन नवंबर में, दूसरा दिसंबर में, और तीसरा फरवरी में किया गया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने 10 से ज्यादा राज्यों में रेड कर कार्रवाई की दिल्ली पुलिस ने असम,अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, केरल में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 07, 2026 10:31:47
Indore, Madhya Pradesh:INDORE (MP) सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर फंसे मोहन सरकार कर मंत्री ने खुलेआम मांगी माफी - मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह की खुलेआम माफी... - विजय शाह ने कहा मैने पहले भी कई बार कहा है, आज फिर दोहरा रहा हूं, मेरा कोई उद्देश्य नहीं था ... - किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और समाज किसी वर्ग का अपमान... - नि संदेह मेरे शब्द मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे... - देश भक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे ...गलती की पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए... - मेरी कोई दुर्भावना भी नहीं थी, मैं आज भी क्षमा याचना कर रहा हूं ...मेरे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ ... - भारतीय सेवा के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है वह हमेशा रहेगा...सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा जरूरी है, इस घटना से मैने आत्म मंथन किया है ... - मैंने सबक लिया है जिम्मेदारी मानता हूं भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी ...एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत नागरिकों से और भारतीय सेना से में माफी मांगता हूँ...
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Feb 07, 2026 10:31:30
New Delhi, Delhi:अलग पश्चिमी प्रदेश की मांग को लेकर पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा की Press conference DP yadav उत्तरप्रदेश में अलग पश्चिमी प्रदेश की हमारी मांग है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलकर ये प्रदेश बनाया जाना चाहिए। पश्चिम के लोगो को न्याय के लिए up में दूर जाना पड़ता है। अलग High court भी पश्चिमी प्रदेश में होना चाहिए। आगरा से लेकर सहारनपुर तक के 27 जिले इसमें शामिल है पूर्वांचल के लोग भी मांग कर रहे है उन्हें जहां भी हमारी जरूरत होगी। यूपी को चार हिस्सों में बांट देना चाहिए। मायावती जी ने इसपर प्रस्ताव पास करके केंद्र के पास भेजा हुआ है। इससे पहले कि बीजेपी के सरकार के वक्त भी उन्होंने इसका समर्थन किया था। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी प्रदेश को।लेकर हम राष्ट्रपति को ज्ञापन दे चुके है。
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 07, 2026 10:30:46
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 07, 2026 10:30:32
Delhi, Delhi:जनकपुरी हादसे में आरोपी सब ठेकेदार राजेश प्रजापति गिरफ्तार सबसे पहले घटना में रोहिणी से शादी से लौट रहे विपिन ने देखा विपिन सागरपुर का रहने वाले है विपिन से पुलिस ने की बातचीत जो इस गार्ड ने प्रजापति को सूचना दी उसकी है तैलाश राजेश शर्मा जनकपुरी हादसे मामले में पुलिस ने एक सब ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है इस मामले में वेस्ट जिले के डीसीपी शरद भास्कर दराडे द्वारा जनकपुरी थाने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में dcp डराडे शरद भास्कर ने बताया कि घटना वाली रात एक व्यक्ति विपिन जो सागरपुर का रहने वाला था उसने बाइक सवार को गड्ढे में गिरते हुए देखा था जिसके बाद उसने मौके पर सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले योगेश को इस बारे में बताया इसके बाद योगेश ने अपने सब ठेकेदार राजेश प्रजापति को फोन कर इस बात की जानकारी दी इस जानकारी के मिलने के बाद राजेश प्रजापति त्रिनगर से मौके पर आया भी लेकिन उसने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी उल्टा दोनों मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में हो सकता है जल बोर्ड के कुछ बड़े अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है और मुख्य ठेकेदार कौन है क्या कोई कोई नेताओं का जानकार है उस पर भी जांच चल रही है.
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 10:26:11
Soraon, Uttar Pradesh:प्रयागराज मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलाई बाजार से गुजरी नहर में मिली लाश की पहचान हो गई है वह बहरिया थाना क्षेत्र के मेल्हा गांव की रहने वाली थी और उसकी ससुराल रानीगंज क्षेत्र के बरहदा गांव में थी और एक दिन पहले से घर से गायब थी। सोशल मीडिया में मृतक की फोटो वायरल होने के बाद मायके वालों ने पहचान की तो खुलासा हुआ। बहरिया थाना क्षेत्र की महिला गांव प्रेम नारायण मिश्रा की छोटी लड़की मुस्कान मिश्र की शादी हिंदू रीति रिवाज से प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के बरहदा निवासी पुष्कर मिश्रा के बेटे धीरज मिश्रा के साथ 28 फरवरी 2023 में हुई थी शादी के बाद से ही धीरज मिश्रा और उसके परिवार जरूर द्वारा दहेज की मांग को लेकर मुस्कान मिश्रा को प्रताड़ित किया जाता रहा मुस्कान मिश्रा भाई सुनील मिश्रा मऊ आइमा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बहन मुस्कान मिश्रा की हत्या कर लाश नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए बहनोई धीरज मिश्रा,पुष्कर मिश्रा , जेठ नीरज मिश्रा, ननद रिया मिश्रा को नामजत करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ताहिर दी है। सुनील मिश्रा ने बताया कि 5 तारीख शाम को बहन के यहां से फोन आया कि आपकी बहन मुस्कान मिश्रा घर से गायब है तब से हम लोग तलाश कर रहे थे सोशल मीडिया में वायरस खबर और अखबार में सभी खबरों में बहन की फोटो देखी तो पहचान गए। जानिए कब क्या हुआ था प्रयागराज के मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलई बाजार नहर में शुक्रवार भोर में अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव से बात करने पर बताया गया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 07, 2026 10:18:12
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर:औरैया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध की आग लगने से जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताने की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहनी गांव में एक वृद्ध बल्दु अपने घर पर सो रहा था तभी देर रात अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई और जिसमें जलकर वह खाक हो गया. पुलिस की जांच में पता चला है बल्दू प्रसाद तस्ल में आज रखकर लेते हुए थे शायद इसी कारण से आज उनके कपड़ों में लग गई और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. फिलहाल जांच जारी है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है. बाइट:शैलेश गंगवार क्षेत्राधिकारी अजीतमल
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top